बंगाल दीवानी मिलने से कंपनी को क्या लाभ हुआ? - bangaal deevaanee milane se kampanee ko kya laabh hua?

  Jharkhand Board Class 8 History Notes | व्यापार से साम्राज्य तक  

  JAC Board Solution For Class 8TH (Social Science) History Chapter 2

□ आइए जानें :

1. रिक्त स्थाने की पूर्ति कीजिए :

(क) ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना महारानी .......... के समय हुई।

(ख) जेम्स प्रथम का राजदूत बनकर कैप्टन हॉकिन्स .................

के दरबार में आया।

(ग) अंग्रेजों ने अपनी पहली कोठी ................ में स्थापित की।

(घ)................. ने फोर्ट विलियम की किलेबंदी को नष्ट करने का

आदेश दिया।

(ङ) मीरजाफर ने प्लासी युद्ध में .................. का साथ दिया।

उत्तर―(क) एलिजाबेथ प्रथम   (ख) जहाँगीर   (ग) सूरत   (घ)

सिराजुद्दौला   (ङ) अंग्रेजों।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए―

(क) अंग्रेजों को बंगाल में सीमित क्षेत्र में व्यापार की इजाजत

किसने दी?

उत्तर―मुगल बादशाह शाहजहाँ ने अंग्रेजों को बंगाल में सीमित क्षेत्र

में व्यापार की इजाजत दी।

(ख) बक्सर में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व किसने किया था ?

उत्तर―बक्सर के युद्ध में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व कैप्टन मुनरो ने

किया था।

(ग) अंग्रेज टीपू सुल्तान से क्यों भयभीत थे ?

उत्तर―मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के नेतृत्व में राज्य शक्तिशाली

बन गया था। उसने फ्रांसीसियों की मदद से अपनी सेना का आधुनिकरण

किया। टीपू सुल्तान की बढ़ती हुई ताकत को देखकर अंग्रेज भयभीत थे।

(घ) झारखंड, कंपनी सरकार के सम्पर्क में कैसे आया ?

उत्तर―1765 ई. में ईस्ट इंडिया कम्पनी को जब बिहार, बंगाल,

उड़ीसा की दीवानी प्राप्त हुई तब झारखंड भी अंग्रेजों के अधीन आ गया।

झारखण्ड बिहार का ही एक हिस्सा था।

(ङ) नवाच ने अपनी राजधानी मुर्शिदाबाद क्यों स्थानांतरित

कर दिया?

उत्तर―मुर्शिदाबाद बंगाल प्रांत के मध्य में स्थित था जहाँ से सम्पूर्ण

प्रांत पर प्रशासनिक नियंत्रण स्थापित करना आसान था, साथ-ही-साथ

अंग्रेजों के षडयन्त्र से बचा जा सकता था। अत: नवाब ने अपनी राजधानी

मुर्शिदाबाद स्थानातरित कर दिया।

□ आइए चर्चा करें:

प्रश्न 3. प्लासी का युद्ध अंग्रेजों ने किस प्रकार जीता ?

उत्तर―राबर्ट क्लाइव के नेतृत्व में अंग्रेजों की थल सेना और जल

सेना मद्रास से कोलकाता पहुंच गई। क्लाइव ने नवाब के कई बड़े

अधिकारियों को रिश्वत देकर अपने पक्ष में कर लिया। नवाब सिराजुद्दौला

का सेनापति मीर जाफर अंग्रेजों से मिल गया। इस प्रकार षडयंत्र और

विश्वासघात द्वारा अंग्रेजों ने प्लासी का युद्ध जीत लिया।

प्रश्न 4. बक्सर युद्ध के क्या परिणाम हुए ?

उत्तर–बक्सर युद्ध का परिणाम अत्यन्त महत्वपूर्ण और स्थायी सिद्ध

हुआ। इस युद्ध में बंगाल के नवाब मीर कासिम, अवध के नवाब

शुजाउद्दौला और मुगल शासक शाह आलम द्वितीय तीनों की संयुक्त सेना

की पराजय हुई जिससे वास्तविक रूप से ब्रिटिश प्रभुसत्ता स्थापित हो गई।

सम्पूर्ण उत्तर भारत पर अंग्रेजों का प्रभुत्व कायम हो गया। बंगाल के विशाल

राजस्व संसाधन पर कंपनी का एकाधिकार व नियंत्रण स्थापित हो गया।

प्रश्न 5. दिल्ली पर शासन करने का मराठों का सपना क्यों पूरा

नहीं हुआ?

उत्तर―पानीपत की तीसरी लड़ाई में हार के बाद मराठा शासन कई

राज्यों में बँट गया। सिंधिया, गायकबाड़, होल्कर और भोंसले अलग-अलग

राज्यों में शासन चला रहे थे। युद्ध में हार और शक्ति विभाजन के कारण

दिल्ली पर शासन करने का मराठों का सपना पूरा नहीं हो सका।

प्रश्न 6. राज्य हड़प की नीति के क्या परिणम हुए ?

उत्तर―लार्ड डलहौजी ने ब्रिटिश साम्राज्य के विस्तार के लिए शक्यों

के विलय की नीति अपनाई। इस नीति के अनुसार पुरुष वारिस के नहीं

रहने पर इस राज्य को ब्रिटिश राज्य में मिला लिया जायेगा। लार्ड डलहौजी

ने इसी नीति का सहारा लेकर सतारा, संबलपुर, उदयपुर, नागपुर, झाँसी

आदि राज्यों को ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिया, जिससे भारत के बड़े

भू-भाग पर अंग्रेजों का आधिपत्य और प्रत्यक्ष शासन स्थापित हो गया।

प्रश्न 7. बंगाल की दीवानी मिलने से कंपनी को क्या लाभ

हुआ?

उत्तर―1765 ई० में मुगल सम्राट ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी को

बंगाल की दीवानी सौंप दी। इससे कम्पनी को बंगाल के विशाल राजस्व

संसाधनों पर नियंत्रण मिल गया। अब व्यापार तथा अन्य खर्चों के लिए

ब्रिटेन से सोना लाने की जरूरत नहीं रह गई बल्कि यहाँ से प्राप्त आमदनी

से अपना खर्चा चला सकती थी। इसके साथ ही वैधानिक आर्थिक व्यापार

का युग समाप्त हो गया और राजनीतिक सत्ता के अन्तर्गत राजकीय राजस्व

के साथ व्यापार का युग प्रारंभ हुआ।

                                                   ■■

  FLIPKART

कंपनी को दीवानी मिलने से क्या क्या फायदे हुए होंगे?

दीवानी मिलने से ईस्ट इंडिया कंपनी को किस तरह फायदा पहुँचा? (क) दीवानी मिलने के कारण कंपनी को बंगाल के विशाल राजस्व संसाधनों पर नियंत्रण मिल गया। (ख) इसने पूर्व में होने वाली कंपनी की बड़ी समस्या का समाधान किया। (ग) भारत में चीज़ों को खरदीने के लिए ब्रिटेन को अब सोना-चाँदी नहीं माँगना पड़ता था।

दीवानी की धारणा से ईस्ट इंडिया कंपनी को कैसे लाभ हुआ संक्षिप्त उत्तर?

" किलों और दफ्तरों के निर्माण की लागत उठा सकती थी ।

दीवानी का अधिकार क्या था?

दीवानी मामलों में अधिकार क्षेत्र, शक्तियां, अधिकार और विशेष अदालत की प्रक्रिया दीवानी मामलों में विशेष अदालत के [क्षेत्राधिकार, शक्तियों, अधिकार और प्रक्रिया.

बंगाल पर कंपनी क्यों अधिकार करना चाहते थे?

कंपनी राज का अर्थ है ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा भारत पर शासन। यह 1773 में शुरू किया है, जब कंपनी ने कोलकाता में एक राजधानी की स्थापना की है, अपनी पहली गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स नियुक्त किया और संधि का एक परिणाम के रूप में 1764 बक्सर का युद्ध के बाद सीधे प्रशासन, में शामिल हो गया है लिया जाता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग