भोले बाबा को कौन सा रंग पसंद है? - bhole baaba ko kaun sa rang pasand hai?

महा शिवरात्रि पर लाल-पीला नहीं बल्कि पहनें इस रंग के कपड़े, पूरी होगी सारी मनोकामना-गलती से भी ना पहनें ये एक रंग

By मेघना वर्मा | Published: February 20, 2020 04:31 PM2020-02-20T16:31:57+5:302020-02-20T16:31:57+5:30

महा-शिवरात्रि के दिन भगवान शंकर की आस्था खास देखी जा सकती है। इस दिन भगवान महेश, शम्भू, भोलेनाथ, नीलकंठ को मनाने के लिए लोग दिल से प्रार्थना करते हैं। 

Mahashivratri पर लाल-पीला नहीं बल्कि पहनें इस रंग के कपड़े, पूरी होगी सारी मनोकामना-गलती से भी ना पहनें ये एक रंग

Next

Highlightsशिव जी की पूजा में रंगों का भी काफी महत्व होता है।भगवान शिव को मनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते।

इस साल महा-शिवरात्रि 21 फरवरी को मनाई जाएगी। लोग इस दिन पूरे मन से  भगवन भोले के भक्त पूजा-अर्चना करने के साथ भांग का भी जमकर सेवन करते हैं। इस दिन शिव मंदिरों के बाहर शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए लम्बी लाइन लगती है। लोग अपने-अपने तरीकों से शिव-शम्भू को मनाने की तैयारी में लग जाते हैं। 

शिव जी की पूजा में रंगों का भी काफी महत्व होता है। माना जाता है कि शिव की पूजा के समय कुछ खास रंग के कपड़े पहनने पर सारी मनोकामना पूरी हो जाती है। आइए आपको बताते हैं कौन सा है वो खास रंग और किस रंग को भोले बाबा की पूजा में बिल्कुल भी नहीं पहनना चाहिए।

इस रंग को करें धारण

भगवान शिव की पूजा करते समय हरे रंग को धारण करना शुभ माना जाता है। सिर्फ यही नहीं अगर आप हरे के साथ सफेद रंग के वस्त्र भी धारण करेंगे तो आपको लाभ होगा। मान्यता है कि भगवान शिव को ये दोनों ही रंग प्रिय होता है। इसलिए उन पर चढ़ने वाले फूल और जनेऊ सफेद रंग के और भांग और धतूरा हरे रंग का होता है। 

ना धारण करें ये रंग

ये भी मान्यता है कि शिव को काला रंग बिल्कुल नहीं पसंद इसलिए भूलकर कर भी महाशिवरात्रि के दिन काले रंग को धारण ना करें। सिर्फ कपड़ा ही नहीं इस रंग की चूड़ी या बिंदी भी आज के दिन धारण ना करें। काला रंग भस्म का प्रतीक होता है। इसिलए महाशिवरात्रि के दिन इसे रंग को धारण ना करें।

भगवान शिव को मनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। कोई बमभोले पर जल चढ़ाता है तो कोई उनकी धुन में झूमते नजर आते हैं। खासकर महा-शिवरात्रि के दिन भगवान शंकर की आस्था खास देखी जा सकती है। इस दिन भगवान महेश, शम्भू, भोलेनाथ, नीलकंठ को मनाने के लिए लोग दिल से प्रार्थना करते हैं। 

महाशिवरात्रि पर चारों ओर भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान होता है। हर कोई उन्हें प्रसन्न करने में लग जाता है ताकि शिव जी से वरदान पा सके। भगवान शिव के विधिवत पूजन और शास्त्रों में दर्ज उपायों को करने से धन-संपत्ति में लाभ होता है, शत्रुओं से मुक्ति मिलती है, जीवन की बाधाएं कम होती हैं।

English summary :
Colors also have great importance while worshiping lord shiva. Let us tell you which is that special color and which color should not be worn at all in the worship of Bhole Baba.


Web Title: Mahashivratri 2020 wear these color cloths while worship lord shiva

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा लाइक करे

संबंधित खबरें

Astrology: क्या भगवान शिव का रंग नीला है? देखें शास्त्रों में क्या बताया गया है

बहुत जगह पर भगवान शिव नीले रंग के दिखाई देते हैं. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या भगवान शिव का रंग नीला है? इस वीडियो में ज्योतिष शैलेंद्र पांडेय से जानिए शिव के रंग को लेकर शास्त्रों में क्या उल्लेख किया गया है. ज्योतिष के अनुसार- शिव जी की गौर वर्ण के बताये जाते हैं. हालांकि ये बात जरूर है कि उनकी आभा नीली थी. विष को गले में रोक लेने के कारण, उनका गला अवश्य नीला है. देखें वीडियो.

In this video, astrologer Shailendra Pandey will discuss why Lord Shiva appears or turns in blue color. According to the astrologer, Lord Shiva drank the poison and stored it in his throat- which made his throat turn blue. That's why Shiva is also known to be Neelkanth. Watch the video to know more.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें डाउनलोड करें

महादेव को कौन सा रंग प्रिय है?

धर्म शास्त्रों के मुताबिक हरा रंग भोलेनाथ का प्रिय रंग होता है। ऐसे में सिर्फ सावन सोमवार में ही नहीं बल्कि भक्त शिवरात्रि के दौरान भी हरे रंग के वस्त्र धारण करते हैं। इसके अलावा शिव जी के दौरान आप हरे रंग के अलावा संतरी, पीले, सफेद और लाल रंग के कपड़े भी धारण कर सकते हैं।

शिव जी को कौन सा रंग पसंद नहीं है?

कहा जाता है कि काले रंग के कपड़े शिव जी (Shiv Ji) को बिल्कुल पसंद नहीं हैं.

शिव कलर क्या है?

ज्योतिष के अनुसार- शिव जी की गौर वर्ण के बताये जाते हैं. हालांकि ये बात जरूर है कि उनकी आभा नीली थी. विष को गले में रोक लेने के कारण, उनका गला अवश्य नीला है.

भोलेनाथ का प्रिय फूल कौन सा है?

मदार अर्थात नीला या सफेद अकाव. शिव जी का पसंदीदा रंग सफेद है इसलिए उनकी पूजा में सफेद आक के फूल जरुर चढ़ाना चाहिए. इसे, आंकड़ा, अर्क और अकौआ के नाम से भी जाना जाता है. भगवान भोलेनाथ को सावन में ये फूल अर्पित करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग