भारत की राष्ट्रीय भाषा का क्या नाम है? - bhaarat kee raashtreey bhaasha ka kya naam hai?

भारत में अधिकांश लोग हिंदी को राष्ट्रभाषा मानते हैं | देश में निवास करनें वाले लगभग लोग हिंदी को भली भांति समझते है, और हिंदी बोलते हैं, परन्तु यह भी एक सत्य है कि हिंदी भाषा देश की राष्ट्र भाषा नहीं बन पाई है क्योंकि, इस भाषा को अभी तक राष्ट्र भाषा के  रूप में स्वीकार नहीं किया गया है | इस हिंदी भाषा को भारत के संविधान में अनुच्छेद 343 के अंतर्गत भारत की ‘राजभाषा’ के रूप में मान्यता दी गई थी, जिसके अंतर्गत हिंदी का प्रयोग हम केवल राजकीय कार्य में  ही कर सकते है |

हमारे देश के संविधान में किसी प्रकार का कोई उल्लेख नहीं किया गया है | भारत की राष्ट्रभाषा क्या है ? इसके बारें में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहे है |

भारत के पड़ोसी देशों के नाम व राजधानी 

राष्ट्रभाषा किसे कहते है (What is national Language)

  • राष्ट्रभाषा किसे कहते है (What is national Language)
    • भारत की राष्ट्रभाषा क्या है (national Language Of India)
    • भारतीय संविधान में भाषा (Language in Indian Constitution)
    • संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित भाषा (Language Included In Eighth Schedule Of Constitution)
    • संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित भाषा की सूची (List Of Languages Of Included In Eighth Schedule Of Constitution)

किसी भी देश की संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा उसकी राष्ट्रभाषा होती है, जिसका प्रयोग लिखनें, पढ़नें और वार्तालाप करने में किया जाता है | देश के महत्वपूर्ण कार्य उस देश की राष्ट्रभाषा में ही किये जाते है | उदहारण के रूप में हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में बंगाली भाषा को राष्ट्रभाषा के रूप में मान्यता दी गयी है, और वह सबसे अधिक बंगाली भाषा का प्रयोग किया जाता है |

भारत की राष्ट्रभाषा क्या है (national Language Of India)

भारत के संविधान में किसी भी भाषा को राष्ट्रभाषा के रूप में स्वीकार नहीं किया गया है |

भारतीय संविधान में भाषा (Language in Indian Constitution)

जब डॉ॰ अंबेडकर द्वारा संविधान का निर्माण हो रहा था, उस समय राष्ट्र भाषा का प्रश्न उठा था | उस समय डॉ॰ अंबेडकर नें राष्ट्र भाषा के रूप में संस्कृत को मान्यता देने का सुझाव दिया गया था, परन्तु इसका विरोध होने लगा, जिस कारण संस्कृत को राष्ट्र भाषा नहीं माना गया | हालाँकि संविधान सभा में कई लोग हिंदी को राष्ट्र भाषा के रूप में चाहते थे, परन्तु गैर हिंदी क्षेत्र के लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके कारण संविधान सभा ने किसी भी भाषा को राष्ट्रभाषा के रूप में मान्यता नहीं दी |

संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित भाषा (Language Included In Eighth Schedule Of Constitution)

भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सभी भाषाओं के विषय में बताया गया है | संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भारतीय भाषाओं का शामिल किया गया है | संविधान निर्माण के समय 14 भारतीय भाषाओं को संविधान में सम्मिलित किया गया था | वर्ष 1967 में सिन्धी भाषा को अनुसूची में शामिल किया गया | वर्ष 1992 में कोंकणी , मणिपुरी और नेपाली भाषा को शामिल किया गया | वर्ष 2004 में बोड़ो, डोगरी, मैथिली और संथाली भाषा को शामिल किया गया |

भारतीय संविधान क्या है?

संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित भाषा की सूची (List Of Languages Of Included In Eighth Schedule Of Constitution)

हिन्दी भाषा कन्नड़ भाषा
असमिया भाषा कोंकणी भाषा
ओड़िया भाषा बंगाली भाषा
डोगरी भाषा पंजाबी भाषा
उर्दू भाषा बोड़ो भाषा
कश्मीरी भाषा नेपाली भाषा
गुजराती भाषा मराठी भाषा
तमिल भाषा मलयालम भाषा
मणिपुरी भाषा मैथिली भाषा
संस्कृत भाषा संथाली भाषा
सिन्धी भाषा  तेलुगू भाषा

यहाँ पर आपको भारत की राष्ट्रभाषा के विषय में बताया | इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप http://hindiraj.com पर विजिट कर सकते है | अगर आप दी गयी जानकारी के विषय में अपने विचार या सुझाव अथवा प्रश्न पूछना चाहते है, तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से संपर्क कर सकते है |

भारत रत्न क्या होता है

क्या आप जानते हैं कि हिंदी आज तक देश की राष्ट्रभाषा क्यों नहीं बन पाई?

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 18 Jul 2020 03:18 PM IST

भारत की राष्ट्रीय भाषा का क्या नाम है? - bhaarat kee raashtreey bhaasha ka kya naam hai?

हिंदी देश की राजभाषा है - फोटो : iStock

हर साल देश में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। देश का आम नागरिक जानता है कि हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है लेकिन शायद वो यह नहीं जानता कि आज तक हिंदी को हम हमारी राष्ट्रभाषा के तौर पर स्थापित क्यों नहीं कर पाए। हिंदी आज भी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है बल्कि राजभाषा है। 

भारत एक ऐसा देश है जो अपनी विभिन्नताओं के लिए जाना जाता है, यहां हर राज्य की अपनी राजनैतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान है लेकिन उसके बाद भी देश में की कोई एक राष्ट्रभाषा नहीं है। हिंदी को राजभाषा का दर्जा 14 सितंबर 1949 को मिला था लेकिन राष्ट्रभाषा को लेकर लंबी बहसें चली और नतीजा कुछ नहीं निकला।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

भारत की राष्ट्र भाषा का नाम क्या है?

भारत की कोई राष्ट्रभाषा नहीं है, हिंदी एक राजभाषा है यानि कि राज्य के कामकाज में इस्तेमाल की जाने वाली भाषा। भारतीय संविधान में किसी भी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं मिला हुआ है। भारत में 22 भाषाओं को आधिकारिक दर्जा मिला हुआ है, जिसमें अंग्रेजी और हिंदी भी शामिल है।

हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है क्या?

देश में अधिकतर लोगों को लगता है कि हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है लेकिन यह सही नहीं है. हिन्दी को संविधान में राजभाषा का दर्जा प्राप्त है. हमारे देश की कोई ऑफिशियल नेशनल लैंगुएज नहीं है. आपको हम पहले ही बता चुके हैं कि भारतीय संविधान में किसी भी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं मिला हुआ है.

हमारी मातृ भाषा कौन सी है?

Hindi is our mother tongue national language and official language - हिंदी हमारी मातृभाषा, राष्ट्रभाषा और राजभाषा है....

हिंदी राष्ट्रीय भाषा कब बनी?

संविधान सभा ने लम्बी चर्चा के बाद 14 सितम्बर सन् 1949 को हिन्दी को भारत की राजभाषा स्वीकारा गया। इसके बाद संविधान में अनुच्छेद 343 से 351 तक राजभाषा के सम्बन्ध में व्यवस्था की गयी। इसकी स्मृति को ताजा रखने के लिये 14 सितम्बर का दिन प्रतिवर्ष हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।