चाय पीने का सही टाइम क्या है? - chaay peene ka sahee taim kya hai?

बेशक आपकी सुबह की शुरुआत गर्मागर्म चाय के कप के साथ होती है और इसके अलावा भी आप चाय पीना पसंद करते होंगे। चाय का शौकीन होना ठीक है, लेकिन क्या आप जानते हैं चाय पीने का सही तरीका? आप में से कई लोग चाय पीते वक्त करते हैं यह 4 गलतियां, लेकिन आप जरूर जानिए चाय पीने का सही तरीका -


1 चाय का अत्यधिक सेवन हानिकारक है। कुछ मायनों में चाय बिल्कूल अल्कोहल की तरह है, जो आपकी मांसपेशियों को सक्रिय जरूर करती है लेकिन इसका अधिक सेवन बेहद हानिकारक है। इसका सीमित सेवन करें।


2 खालीपेट चाय पीना हमेशा हानिकारक ही होता है। यह एसिडिटी बढ़ाने के साथ ही फ्री रेडिकल्स और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लिए जिम्मेदार हो सकती है और जल्दी बुढ़ापा आ सकता है। इसके लिए सुबह उठते ही चाय की जगह पानी पिएं और उसके आधे घंटे बाद ही चाय लें। 

भारत में चाय सिर्फ पेय ही नहीं कुछ लोगों के लिए एक इमोशन भी है। दिन की शुरुआत चाय से होकर शाम भी चाय पर खत्म होती है

जनता से रिश्ता वेबडेसक | भारत में चाय सिर्फ पेय ही नहीं कुछ लोगों के लिए एक इमोशन भी है। दिन की शुरुआत चाय से होकर शाम भी चाय पर खत्म होती है। फैमिली गेदरिंग हो या दोस्तों के साथ पार्टी चाय पीने के लिए लोग मौके की तलाश करते हैं। चाय के फायदे और नुकसान कई बार डिसकस किए जाते हैं। चाय के हेल्दी ऑप्शंस भी मार्केट में आ गए हैं। चाय में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। ये हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है बशर्ते आप इसे गलत टाइम पर ना पिएं।

बेड टी नहीं है सेहत के लिए सही

ज्यादातर भारतीय घरों में लोगों की सुबह अदरक कूटने की आवाज से होती है। कई लोग उठते ही सबसे पहले चाय पीते हैं। मगर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बेड टी सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं। जानें खाली पेट हेल्थ को कैसे नुकसान पहुंचाती है चाय।

खाली पेट चाय से हो सकती हैं ये दिक्कतें

खाली पेट चाय पीने से आपके शरीर का एसिड और अल्कलाइन बैलेंस बिगड़ सकता है जिससे आपका मेटाबॉलिक सिस्टम डिस्टर्ब हो जाता है। चाय डाइयूरेटिक होती है। यह आपके शरीर से पानी हटाने का काम करती है। जब आप सोकर उठते है तो रातभर पानी ना पीने के वजह से वैसे ही शरीर डिहाइड्रेट रहता है। ऐसे में चाय से समस्या बढ़ सकती है। खाली पेट चाय पीने से पेट फूलने की समस्या भी हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध में लैक्टोज होता है। रातभर से खाली पेट में लैक्टोज पहुंचने पर कब्ज और गैस की प्रॉब्लम हो सकती है।

ऐसे कम कर सकते हैं साइड इफेक्ट्स

अगर आप चाय के बिना बिस्तर से नहीं उठ पाते हैं तो इसके नुकसान को कम करने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं। उठकर सबसे पहले पानी पिएं। आप गुनगुना पानी भी पी सकते हैं। सुबह उठकर पानी पिएं, एक फल खा लें। इसके बाद चाय पी सकते हैं। शुरुआत में आपको दिक्कत हो सकती है लेकिन ये आदत बदलना इतना मुश्किल भी नहीं।

कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनकी बिना चाय या कॉफी की चुस्की लिए बिना नींद ही नहीं खुलती। अगर आपको भी खाली पेट चाय या कॉफी पीने की आदत है, तो यह बेड -टी कल्चर आपके लिए मुसीबत बन सकता है। भले ही बहुत से लोगों के लिए ये कम्फर्ट ड्रिंक हो, लेकिन जागने के तुरंत बाद खाली पेट इन्हें पीना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, जो लोग सुबह उठकर सबसे पहले चाय या कॉफी पीते हैं, उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब वे उठते हैं, तो उनका पेट एसिडिक पीएच स्केल पर होता है। चाय एसिडिक होती है। ऐसे में जब खाली पेट चाय पीएंगे, जो इससे एसिडिटी या हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, इससे आपके शरीर की मेटाबॉलिक एक्टिविटीज भी गड़बड़ा जाएंगी। तो चलिए यहां हम आपको बताते हैं कि सुबह उठकर तुरंत चाय या कॉफी क्यों नहीं पीना चाहिए और इसे पीने का सबसे अच्छा तरीका और समय कब है।
(फोटो साभार: istock by getty images)

​खाली पेट चाय या कॉफी पीने के नुकसान

चाय पीने का सही टाइम क्या है? - chaay peene ka sahee taim kya hai?

चाय या कॉफी का नेचर एसिडिक होता है। खाली पेट इनका सेवन करने से एसिडिक बेसिक संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे कई बार एसिडिटी की शिकायत होती है। दरअसल, चाय में थियोफिलाइन नामक एक योगिक होता है, जो निर्जलीकरण की वजह है। चाय या कॉफी पीने के बाद सुबह सबसे पहले मुंह के बैक्टीरिया शुगर को ब्रेक करेंगे, जिससे मुंह का एसिड का स्तर बढ़ जाएगा । कुछ लोगों को सुबह दूध से बनी चाय पीने के बाद भी फूला हुआ महसूस हो सकता है।

​चाय या कॉफी पीने का सबसे अच्छा समय

चाय पीने का सही टाइम क्या है? - chaay peene ka sahee taim kya hai?

विशेषज्ञों की मानें, तो चाय या कॉफी पीने का सबसे अच्छा समय खाना खाने के 1-2 घंटे बाद का होता है। आप इसे सुबह भी पी सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें, कि खाली पेट कभी ना पीएं। खाली पेट चाय पीना निजर्लीकरण का कारण बन सकती है। खासकर जब इसका सेवन 8-9 घंटे की नींद के बाद किया जाए तब शरीर में भोजन और पानी की मात्रा बिल्कुल नहीं होती। ऐसे में निर्जलीकरण मांसपेशियों में ऐंठन पैदा कर सकती है। इसलिए चाय के साथ में बिस्किट , टोस्ट लेना बेहतर है। शाम के समय चाय पीते वक्त स्नैक्स लेना भी अच्छा विकल्प है।

बड़े-बुजुर्गों ने चाय पीने से पहले हमेशा दी है इस चीज को पीने की सलाह, न मानें तो होगा पछतावा

​वर्कआउट से पहले कॉफी पीएं

चाय पीने का सही टाइम क्या है? - chaay peene ka sahee taim kya hai?

आमतौर पर वर्कआउट से पहले कॉफी पीने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कॉफी आपको ऊर्जा से भर देती है और एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने में आपकी पूरी मदद करती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि सोने से ठीक पहले कॉफी पीने से बचना चाहिए। इससे आपकी स्लीप साइकिल बाधित होती है और रात में नींद भी कई बार डिस्टर्ब हो जाती है।

जिम जाने वालों के लिए काम की खबर: वर्कआउट से बस 30 मिनट पहले पीएं ये ड्रिंक, वजन घटाना होगा आसान

​सुबह के लिए हेल्दी ऑप्शन

चाय पीने का सही टाइम क्या है? - chaay peene ka sahee taim kya hai?

जरूरी नहीं कि आपकी सुबह चाय की चुस्की की साथ ही हो। आप सुबह के लिए हेल्दी ऑप्शन भी चुन सकते हैं। जागने के बाद आप एक कप गर्म नींबू के रस में चुटकी भर नमक और काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं। वजन घटाने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है और साथ ही आपको रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ा देगा। प्रतिरक्षा को मजूबत बनाने के लिए ताजा गिलोय का रस और आंवले का रस पीना भी अच्छा है।

​मेथी के बीज, सौंफ या जीरा पानी

चाय पीने का सही टाइम क्या है? - chaay peene ka sahee taim kya hai?

सुबह चाय या कॉफी की जगह आप मेथी के बीज, सौंफ और जीरे का पानी बनाकर पीएंगे , तो बहुत फायदा होगा। आप 1 चम्मच मेथी के बीज या 1 चम्मच सौंफ या 1 चम्मच जीरा रातभर पानी में भिगोकर रख सकते हैं। सुबह पानी को छान लें और थोड़ा गर्म करके पी लें। अगर आपको सुबह आलस आता है और आप ज्यादा कुछ नहीं करना चाहते, तो बस गुनगुने पानी में आधा छोटा चम्मच अलसी का पाउडर मिलाकर पी जाएं। यह एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है, जो आपके मेटाबॉलिज्म में सुधार करने के लिए जाना जाता है।

आपको अपनी सुबह की चाय या कॉफी को पूरी तरह से छोड़ने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसे पीने के तरीके में बदलाव जरूर करना होगा। खाली पेट चाय बिल्कुल ना पीएं। एक कप चाय का सेवन करने से पहले फल, अनाज या कोई स्नैक लेने की आदत डालें।

5 आयुर्वेदिक चूर्ण जो दिला सकते हैं गैस और एसिडिटी से राहत

अंग्रेजी में इस स्‍टोरी को पढ़ने के लिए यहां क्‍लिक करे

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

दिन में चाय कब पीनी चाहिए?

आप इसे सुबह भी पी सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें, कि खाली पेट कभी ना पीएं। खाली पेट चाय पीना निजर्लीकरण का कारण बन सकती है। खासकर जब इसका सेवन 8-9 घंटे की नींद के बाद किया जाए तब शरीर में भोजन और पानी की मात्रा बिल्कुल नहीं होती।

1 दिन में कितनी बार चाय पीना चाहिए?

चाय में मौजूद कैफीन कई तरह की समस्याएं जैसे- अनिद्रा, चक्कर आना, दिल में जलन और नर्वसनेस इत्यादि को उत्पन्न कर सकता है. इसलिए अधिक मात्रा में चाय न पिएं. एक्सपर्ट का कहना है कि आप 1 दिन में 1 से 2 कप चाय पिएं. हालांकि, अगर आपको गले में खराश, सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी है तो 2 से 3 कप हर्बल टी पी सकते हैं.

सुबह खाली पेट चाय पीने से क्या होता है?

खाली पेट चाय पीने से पेट में जलन, जी मिचलाना और उल्टी की समस्या हो सकती है. इसलिए गर्मी में सीमित मात्रा में ही चाय पिएं. 5- अनिद्रा और तनाव- खाली पेट चाय पीने से नींद में कमी आने लगती है. लंबे समय तक ऐसा करने से तनाव की समस्या भी बढ़ जाती है.

चाय कब चाहिए?

कब है चाय पीने का सही समय? चाय पीने का सबसे अच्छा समय खाना खाने के 1-2 घंटे बाद का होता है। आप इसे सुबह भी पी सकते हैं, लेकिन सुनिश्चित करें कि आप खाली पेट नहीं हैं और चाय पहली चीज नहीं है जिसका आप सेवन कर रहे हैं। ज्यादातर लोग शाम के समय चाय पीते हैं, कुछ स्नैक्स के साथ जो काफी अच्छा विकल्प है।