छिपकली कूदने से क्या होता है - chhipakalee koodane se kya hota hai

जानिए छिपकली का शरीर के किन अंगों पर गिरना होता है शुभ और अशुभ

शरीर के किसी भी अंग पर छिपकली के गिरने के शुभ-अशुभ संकेत होते हैं...आइए आपको इस बारे में विस्‍तार से बताते हैं-

धरती पर सांस ले रहे हर एक छोटे-बड़े जीव-जंतु की अपनी खास अहमियत होती है...अब जैसे कि छिपकली को ही ले लीजिए...वैसे तो यह देखने में बेहद डरावनी होती है और किसी को भी पसंद नहीं आती है। मगर जिस छिपकली को हम हमेशा दूर भगाते रहते हैं, वो हमें हमारे भविष्‍य का संकेत देती हैं...जी हां, शकुन शास्‍त्र के अनुसार, शरीर के किसी भी अंग पर छिपकली के गिरने के शुभ-अशुभ संकेत होते हैं...आइए आपको इस बारे में विस्‍तार से बताते हैं-

- छिपकली के माथे पर गिरने से संपत्ति मिलने की संभावना होती है।

- गर्दन पर छिपकली गिरने का मतलब यश प्राप्ति से है।

- दाहिने कान पर छिपकली गिरने से आभूषण की प्राप्ति होगी।

- बाएं कान पर छिपकली गिरने का मतलब आयु वृद्धि से है।

- नाक पर छिपकली गिरने का मतलब है कि आपका जल्‍द भाग्‍योदय होगा।

- बाएं गाल पर छिपकली गिरने का मतलब है कि पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

- दाहिने गाल पर छिपकली गिरना यानी आपकी उम्र बढ़ेगी।

- मुख पर छिपकली गिरना यानी मधुर भोजन की प्राप्ति होगी।

क्‍या आपके भी सपनों में दिखते हैं ये फल, मतलब जान रह जाएंगे हैरान

- कंठ पर छिपकली गिरने का मतलब शत्रुओं का नाश होगा।

- कमर के बीच में अगर छिपकली गिरे तो आर्थिक लाभ मिलता है।

- पेट पर छिपकली गिरने से आभूषण की प्राप्ति होती है।

- नाभि पर छिपकली गिरने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

- मूंछ पर छिपकली गिरने का मतलब सम्मान की प्राप्ति से है।

- दाहिनी भुजा पर छिपकली गिरे तो धन लाभ मिलता है। बायीं भुजा पर छिपकली गिरने से संपत्ति छिनने की आशंका बढ़ती है।

- दाहिनी हथेली पर छिपकली गिरने से कपड़े मिलते हैं। बाईं हथेली पर छिपकली गिरने पर धन की हानि होती है।

- दाहिने कंधे पर छिपकली गिरने पर विजय की प्राप्ति होती है। बाएं कंधे पर अगर छिपकली गिरे तो नए शत्रु बनते हैं।

- दाहिनी आंख पर छिपकली गिरने का मतलब किसी दोस्त से मुलाकात होगी। बाईं आंख पर छिपकली गिरने का मतलब जल्द ही कोई बड़ी हानि होगी।

- छाती के दाहिनी ओर छिपकली गिरने से जल्द ही ढेर सारी खुशियां मिलती हैं, जबकि बाईं ओर गिरने से घर में ज्यादा क्लैैश होता है।

- पीठ पर बीच में अगर छिपकली गिरती है तो घर में कलह होती है। पीठ पर दाहिनी ओर छिपकली गिरने से सुख मिलता है, जबकि बाईं तरफ छिपकली गिरने का मतलब रोग का दस्तक देना है।

- दाहिनी जांघ पर छिपकली गिरने से सुख मिलता है। वहीं बाईं जांघ पर छिपकली गिरने से दु:ख ही दु:ख यानी शारीरिक पीड़ा होती है।

- दाहिने घुटने पर छिपकली गिरने से यात्रा का संयोग बनेगा। बाएं घुटने पर छिपकली गिरने का मतलब बुद्धि की हानि है।

- दाएं पैर या दाएं एड़ी पर छिपकली गिरना यानी यात्रा से लाभ मिलता है। बाएं पैर या बाईं एड़ी पर छिपकली गिरने से बीमारी या घर में कलह होगी, दु:ख मिलेगा।

- दाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरने का मतलब ऐश्वर्य की प्राप्ति है। वहीं बाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरने का मतलब व्यापार में हानि होगी।

- दाढ़ी पर छिपकली गिरने का मतलब आपके सामने जल्द ही कोई भयावह घटना हो सकती है।

- भौंह पर छिपकली गिरने का मतलब है कि धन हानि होगी।

- यदि छिपकली आपके बालों पर गिरती है तो इसका मतलब मृत्यु सामने खड़ी है।

यह भी पढ़ें: अगर चाहते हैं आप पर बनी रहे लक्ष्‍मी की कृपा तो घर में जरूर रखें ये पांच चीजें

Edited By: Pratibha Kumari

Authored by

Parag sharma

| नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Apr 23, 2022, 8:16 PM

शकुनशास्‍त्र में अच्‍छे और बुरे दोनों प्रकार के शकुनों के बारे में बताया गया है। ये शकुन भविष्‍य में आपके साथ होने वाले अच्‍छे या बुरे के बारे में बताते हैं। शकुनशास्त्र में छिपकली के गिरने के बारे में भी बताया गया है। शरीर के हर अंग पर छिपकली गिरने के अलग-अलग फायदे और नुकसान होते हैं। ज्यादातर लोग छिपकली से डरते हैं या फिर दूर भागते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि छिपकली आपके जीवन में आने वाली खुशहाली के शुभ संकेत दे सकती है। तो आइए जानते हैं कि शरीर के किन अंगों पर छिपकली गिरने का क्‍या मतलब होता है?

  • शत्रुओं का होता है नाश

  • धन की होती है वृद्धि

    अगर छिपकली आपके माथे, निचले होंठ, नाभि, दोनों जांघ या फिर आपके घुटने और पैर के बीच के भाग पर गिर जाए तो यह शुभ संकेत माना जाता है। इससे धन लाभ होता है और धन की वृद्धि भी होती है। अगर आपके आइब्रो पर छिपकली गिरे तो इसका मतलब होता है आपके धन का नाश होने वाला है।

    शकुनशास्त्र: कौवा इसलिए दे पाता है अच्छे-बुरे संकेत

  • परिवार में होता है विवाद

    घर में प्रवेश करते समय अगर आपको छिपकली की आवाज सुनाई दे और वैसे ही आगे बढ़ती जाए तो यह आपके लिए शुभ संकेत होता है। ऐसा माना जाता है कि इससे धनलाभ होता है। वहीं अगर छाती के लेफ्ट साइड पर छ‌िपकली ग‌िरे तो घर पर‌िवार में व‌िवाद होता है।

    शरीर के इन अंगों पर छिपकली का गिरना है अत्‍यंत शुभ फलदायी

  • नौकरी में होता है प्रमोशन

    अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं और आपको छिपकली की पूर्व, उत्तर, ईशान दिशाओं में आवाज सुनाई दे तो आपके लिए यह शुभ संकेत है। माना जाता है कि आपको धन की प्राप्ति होती है और नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन का अवसर प्राप्त होता है।

  • व्यवसाय में आती है तरक्की

    अगर छिपकली की तीसरे और चौथे प्रहर में पूर्व दिशा की ओर आवाज सुनाई तो शकुन शास्त्र के अनुसार यह आपके लिए शुभ संकेत है। माना जाता है कि इससे धन की प्राप्ति होती है और व्यापारी के व्यापार में वृद्धि आने लगती है। वहीं अगर लेफ्ट साइड के कंधे पर छ‌िपकली ग‌िरे तो इसका मतलब है क‌ि आपके शत्रु बढ़ने वाले हैं।

    जानें, नाक फड़कने से जुड़े शकुन या अपशकुन

  • होता है शुभ संकेत

    शकुन शास्त्र के अनुसार, अगर आपको छिपकली की आवाज रात के पहले प्रहर भोजन करते समय ईशान दिशा में छिपकली की आवाज सुनाई दे तो यह शुभ सकेंत होता है। माना जाता कि छिपकली की इस तरह आवाज पर धनलाभ होता है।

इंसान के ऊपर छिपकली गिरने से क्या होता है?

शकुन शास्त्र के अनुसार, अगर छिपकली आपके ऊपर से गिरकर शरीर के लेफ्ट साइड की ओर तक पहुंच जाए तो यह शुभ संकेत माना जाता है। शास्त्र के अनुसार आपको धन की प्राप्ति होती है। वहीं अगर आपकी गर्दन पर छिपकली गिर जाए तो इससे शत्रुओं का नाश होता है।

छिपकली चढ़ने का क्या मतलब?

चेहरे पर छिपकली गिरने से स्वादिष्ट भोजन या फिर खाने का निमंत्रण मिल सकता है. बाएं गाल पर छिपकली गिरना पुराने मित्र से मुलाकात का समाचार देता है तो दाएं गाल पर छिपकली गिरने से उम्र बढ़ती है. गर्दन पर छिपकली गिरने का मतलब मान-सम्‍मान बढ़ेगा. छिपकली का भौंह पर गिरना धन हानि का इशारा है.

छिपकली को जमीन पर चलना क्या संकेत देता है?

छिपकली का जमीन पर चलना (Chipkali ka Zameen par Chalna) एक शुभ संकेत होता है। छिपकली अगर जमीन पर चलता दिखाई दे तो इसका मतलब होता है कि आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होने वाली है। आपको घन लाभ होने वाला है। इसलिए छिपकली अगर जमीन पर दिखे तो दुखी होने के स्थान पर खुश हो जाएं क्योंकि यह एक शुभ संकेत माना जाता है।

छिपकली किसका अवतार है?

आपको बता दें कि छिपकली को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग