एनपीके का मतलब क्या होता है? - enapeeke ka matalab kya hota hai?

कई बार ऐसा होता है की किसान अपने खेत की मिट्टी को समझ नहीं पाता है, और दूसरों के द्वारा जो खाद बता दिया जाता है, वह खाद अपने खेतों में डाल देते है। किसान को इस बारे में बिल्कुल भी पता नहीं होता है, कि उसे अपने खेतों में कब और क्या डालना है।

एनपीके का मतलब क्या होता है? - enapeeke ka matalab kya hota hai?

किसान दूसरों के द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार कभी भी कुछ भी अपनी फसलों में डाल देता है, जिससे कि फसलों को बहुत नुकसान होता है।

DAP तथा NPK में क्या अंतर है ?

कई किसानों को तो डी.ए.पी.(DAP) तथा एन.पी.के. (NPK) में अंतर भी नहीं पता होता है, फसल में कौन सी चीज ज्यादा आवश्यक है, और कौन सी नहीं है।

तो उससे संबंधित आज सभी जानकारी हम इस पोस्ट के माध्यम से आपके लिए लाए हैं, अतः आपको इस पोस्ट को अंत तक ध्यान से पढ़ना होगा जिससे कि आप भी इन दोनों खादो में अंतर समझ सके और इनका सही तरीके से प्रयोग कर सके।

डी.ए.पी.(DAP) खाद क्या है?

DAP खाद एक ऐसी खाद है, जिसका अगर आप प्रयोग करते हैं, तो इससे फसलों को 2 प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं, इसमें 18 % नाइट्रोजन और 46 % फास्फोरस मिलता है।

इस खाद की खोज 1960 में की गई थी तब से लेकर अब तक इस खाद का प्रयोग किया जाता है। आइए जानते हैं, यह खाद किन-किन तत्व से बना होता है….

DAP में 18% नाइट्रोजन होता है, जिसमें 15.5 प्रतिशत अमोनियम नाइट्रेट होता है, तथा 46% फास्फोरस होता है, जिसमें से 5 % का फास्फोरस पानी में घुलनशील होता है।

डीएपी खाद कैसे बनता है?

DAP को अमोनियम के साथ फासफेरिक एसिड के साथ एक वैज्ञानिक प्रक्रिया के द्वारा इसे तैयार किया जाता है।

लगभग 1000 Kg DAP बनाने में 15 से 2000 Kg फास्फेट, रॉक और 400 kg सल्फर के साथ 200 kg अमोनिया का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रकार आप एक अच्छा डीएपी खाद बना सकते हैं।

डीएपी खाद के उपयोग –

डीएपी खाद का उपयोग धान की फसल में कल्ले बढ़ाने में बहुत आवश्यक होता है, इसके अलावा भी सभी फसलों के लिए यह जरूरी है….

पौधों को अपने संपूर्ण काल में 16 पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जिसमें नाइट्रोजन और फास्फोरस होते हैं। डीएपी खाद मिट्टी में मिल कर पानी कि उपस्थिति में मिट्टी में घुल जाती है, और पौधों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करती है।

डीएपी खाद फसलों की जड़ों का विकास करती है, जैसे आपने कोई फसल बोई है और उसमें यह खाद डाली है तो यह खाद पौधों की जड़ों एवं कोशिकाओं का विभाजन करता है। जैसे किसी पौधे की शाखाएं बढ़ रही है तो यह उस पौधे की जड़ों को मजबूती प्रदान करता है।

जैसा कि आप जानते हैं, आमतौर पर फसले 130 से 140 दिनों की होती है, ऐसे में DAP 120 दिनों तक अच्छा कार्य कर सकती है। ऐसे में अगर आप किसी फसल में एक बार यह डाल देते हैं, तो आपको दोबारा से डालने की आवश्यकता नहीं होती है।

एन.पी.के.(NPK) खाद क्या है?

पौधों में अक्सर दो तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जैसे Macro Nutrients जो कि पौधों को अधिक मात्रा में चाहिए होता है, और दूसरा Micro Netrients वह जो पौधों को काफी कम मात्रा में आवश्यक होते हैं।

NPK का मतलब क्या है ?

  • N का मतलब – नाइट्रोजन जो कि पौधे के हरे भाग यानी पत्तियों के विकास के लिए आवश्यक होता है।
  • P का मतलब – फास्फोरस जो पौधे के फल और फूल बनने के लिए आवश्यक होता है।
  • K का मतलब – पोटेशियम जो पौधे के जड़ तना के विकास के लिए आवश्यक होता है।

इस प्रकार NPK खाद पौधे के विकास के लिए आवश्यक होता है।

एनपीके की कमी से क्या होता है ?

NPK खाद की कमी से पौधों का विकास रुक जाता है, जिससे पौधों की पत्तियां पीली पड़ जाती है और उनके फूल एवं फल का भी विकास रुक जाता है तथा उनका तना कमजोर होकर मुरझा जाता है।

ऐसी स्थिति में आपकी फसलों को NPK खाद की बहुत आवश्यकता होती है, जिससे कि उन्हें वे सभी पोषक तत्व मिल सके जो उन्हें आवश्यक हो।

NPK का Ratio क्या है?

एनपीके के ratio के द्वारा हम पता कर सकते हैं, कि आपके खाद में कितने प्रतिशत कौन से तत्व हैं, जो कि आप की फसलों के लिए आवश्यक एवं सही है।

1-1-1 Ratio का मतलब –

आपके खाद में नाइट्रोजन फास्फोरस और पोटेशियम तीनों ही बराबर मात्रा में इस तरह के खाद का उपयोग आप सभी पौधों के विकास के लिए कर सकते हैं।

1-2-1 Ratio का मतलब

आपके खाद में नाइट्रोजन और पोटेशियम बराबर मात्रा में तथा फास्फोरस थोड़ी सी अधिक मात्रा में उपलब्ध हो जिससे कि पौधों की जड़ों के विकास के लिए यह उपयुक्त माना गया है।

फूल एवं फलों के विकास के लिए 1-2-2 या 1-1-2 का Ratio होना चाहिए।

पतियों के विकास के लिए 2-1-1 या 3-1-1 का Ratio होना चाहिए।

जैसा कि आप ऊपर देख सकते हैं हमने आपको डीएपी और एनपीके दोनों से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवा दी है। जिससे कि आप इन दोनों में आने वाले अंतर को देख सकते हैं, और आप की फसल के लिए ज्यादा अच्छा कौन सा खाद है उसका चयन कर सकते हैं।

डीएपी एवं एनपीके दोनों ही खाद अच्छे हैं, यह सिर्फ आपके खेत की मिट्टी के ऊपर निर्भर करता है कि उसे किस खाद की आवश्यकता कितनी मात्रा में है।

NPK Kya Hai – पौधों के लिए फायदेमंद NPK खाद में क्या होता है और इसे डालने से क्या फायदा मिलता है। लगभग सभी किसान और बागवानी के शौकीन लोग NPK खाद के फायदे जानते हैं और NPK खाद के उपयोग से अच्छी फसल, स्वस्थ पौधे उगाते हैं। 

Table of Contents

  • 1 NPK क्या है, उपयोग व फायदे | NPK fertilizer full form in hindi
    • 1.1 NPK 19 19 19 Uses in hindi, Benefits | NPK 19 19 19 ke fayde
    • 1.2 NPK खाद कैसे डालें | NPK Khad uses in hindi
    • 1.3 NPK खाद में Nitrogen के फायदे | NPK Benefits in hindi
    • 1.4 NPK खाद में Phosphorus के फायदे –
    • 1.5 NPK खाद में Potassium के फायदे –

NPK क्या है, उपयोग व फायदे | NPK fertilizer full form in hindi

NPK एक केमिकल खाद है जिसमें पौधे के लिए सबसे जरूरी तत्व N (नाइट्रोजन) P (फॉसफोरस) K (पोटैशियम) का मिश्रण होता है। इस खाद के उपयोग से पौधे का सम्पूर्ण विकास होता है। पौधे के लिए लाभदायक NPK खाद N-P-K के अलग-अलग अनुपात के पैकेट में मिलता है। यह सामान्यतः 20:20:20, 19:19:19, 12:32:16 आदि अनुपात (ratio) में मिलता है।

NPK खाद के हर अनुपात को अलग-अलग तरह के पौधे, फूल, फल-सब्जी, फसल आदि में डालने के लिए उपयोग किया जाता है। जैसे कि फूल के पौधे के लिए लगाते समय 30:10:20 NPK फर्टिलाइज़र उपयोग करते हैं, टमाटर के लिए 8:32:16 प्रयोग किया जाता है आदि। 

NPK 19 19 19 Uses in hindi, Benefits | NPK 19 19 19 ke fayde

NPK 19 19 19 एक स्टार्टर ग्रेड का एनपीके फर्टलाइज़र है जिसमें 19% नाइट्रोजन, 19% फ़ॉस्फोरस, 19% पोटैशियम होता है। यह एक बैलेन्स्ड खाद है जोकि पानी में आराम से घुल जाती है। NPK 19 19 19 सब्जियों, फलों, फूल के पौधे में डालने के लिए एक बढ़िया खाद है जिससे नए फूल, फल व पत्तियाँ निकलती हैं व उनका साइज़ भी बेहतर होता है। हर तरह की फसलों पर NPK 19 19 19 खाद को पानी में मिक्स करके छिड़काव किया जा सकता है जिससे नए लगे पौधों को ताकत मिलती है, जड़ों और अंकुर को निकलने में मदद मिलती है व पैदावार बढ़ती है।

NPK 20 20 20 भी एक बैलेन्स्ड फर्टलाइज़र है जोकि NPK 19 19 19 से एक ग्रेड ऊपर की खाद है जिसमें नाइट्रोजन, फ़ॉस्फोरस, पोटैशियम का कान्सन्ट्रैशन थोड़ा ज्यादा स्ट्रॉंग होता है। NPK 20 20 20 भी एक बैलेन्स्ड फर्टलाइज़र है। ध्यान रहे 1:1:1 अनुपात वाली इन खादों को पौधों को कुछ बड़ा होने के बाद ही डालना होता है।

NPK खाद कैसे डालें | NPK Khad uses in hindi

एन.पी.के. (NPK) खाद पानी में आसानी से घुल जाती है। पौधों में NPK खाद डालने के लिए 1 लीटर पानी में 1 चम्मच खाद मिलाकर डाल दें। अगर बीज बोते समय NPK खाद डालना है तो 1/4 चम्मच 1 लीटर पानी में मिलाकर डालें। फसल, फल-सब्जी आदि के लिए अलग-अलग NPK Khad मिलती है, अपनी जरूरत के हिसाब से सही खाद खरीदें।

अच्छा तो ये होगा कि अपनी जमीन की मिट्टी का टेस्ट करवाएं, जिससे यह पता चल जाए कि मिट्टी में किन पोषक तत्वों की कमी है। इसके बाद उसी अनुसार NPK रेशियो वाली खाद डालें।

एनपीके का मतलब क्या होता है? - enapeeke ka matalab kya hota hai?
NPK खाद के फायदे व उपयोग

NPK खाद में Nitrogen के फायदे | NPK Benefits in hindi

  • यह पौधे के लिए सबसे जरूरी तत्व है, बिना इसके पौधे की ग्रोथ रुक जाती है 
  • जड़ों को तेजी से बढ़ने में मदद करे
  • इससे नई पत्तियां आती हैं और पौधा घना होता है 
  • पौधे का हरा रंग (क्लोरोफिल) बढ़ाये 
  • बीमारियों (plant diseases) से पौधे की रक्षा करे
  • पौधे के हर अंग का विकास करे
  • पौधे की वृद्धि के लिए जरूरी पोषक तत्व प्रोटीन, विटामिन बनाने के लिए Nitrogen जरूरी है

पढ़ें> पौधे में एप्सम साल्ट डालने के फायदे व उपयोग

NPK खाद में Phosphorus के फायदे –

  • फॉसफोरस से बोए गए बीज को बढ़ने की शक्ति मिलती है और नई जड़ें पैदा होती हैं
  • इससे पौधे में नए फूल, फल निकलते हैं
  • यह पेड़-पौधे में बीज बनाने में जरूरी है
  • पौधे के तने और डंठल को मजबूत बनाता है 
  • यह पौधे को Photosynthesis (प्रकाश संश्लेषण) करने में मदद करता है, जिससे कि पौधे अपना भोजन बना सके
  • फसल को जल्दी तैयार करने में मदद करता है 

NPK खाद में Potassium के फायदे –

  • पोटैशियम पानी की कमी को बर्दाश्त करने की क्षमता बढ़ाता है
  • रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित करता है
  • इससे पौधों को ठंडा मौसम सहन करने की शक्ति आती है जिससे जड़े और पत्तियां सुरक्षित रहें
  • पोटैशियम पौधों में stomata के कार्य को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे पौधे सही से वाष्प, Co2, O2 exchange कर सकें
  • Potassium स्टार्च से भरपूर अनाज पैदा करता है 
  • पौधे में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाता है 

अपने पौधों के लिए NPK खाद ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो ये लिंक देख सकते हैं :

NPK Khad

एन.पी.के खाद (NPK Khad kya hai) और इसके फायदे की जानकारी से जुड़ा कोई सवाल पूछने के लिए नीचे कमेन्ट करें। इस जानकारी को अपने बागवानी प्रेमी परिचित, मित्रों को व्हाट्सप्प शेयर करें जिससे वे भी इसे पढ़कर लाभ उठा सकें। 

एनपीके का क्या अर्थ होता है?

एन पी के खाद (NPK Fertilizer) कृषि में उपयोग (Use) होने वाली सबसे महत्वपूर्ण केमिकल खाद में से एक है इसका उपयोग लगभग हर किसान करता ही है। इसका फुल फॉर्म nitrogen phosphorus and potassium होता है।

एनपीके 12 32 16 क्या काम करता है?

दूसरी तरफ एनपीके में ज्यादातर किसान 12:32:16 का ही उपयोग करते है। इसमें 12% नाइट्रोजन, 32% फास्फोरस तथा 16% पोटैशियम होता है। कुछ समय से जिंक कोटेड रहने पर 0.5% जिंक की मात्रा रहती है। डीएपी की तुलना एनपीके में 14% फास्फोरस और 6% नाइट्रोजन कम होता है।

एनपीके 19 19 19 का क्या मतलब है?

19:19:19 खाद एक ऐसा खाद है जिसमे नाइट्रोजन और फॉस्फोरस और पोटैशियम ये तीनो हमारे पौधे के लिए बहुत ही जरुरी है इसमें आपको एक सामान मात्रा में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम होते है। यह हमारी फसलों पे कैसे काम करता है? नाइट्रोजन - (N) 👉🏻 ये हमारे पुरे पौधे का विकास करता है। 👉🏻 पत्तियों का भी विकास करता है।

एनपीके कितने होते हैं?

(NPK) खाद:- 👉🏻NPK खाद तीन तरह के अनुपात में आते हैं जो खाद के पैकेट पर लिखा रहता है | 18:18:18 , 19:19:19 तथा 12:32:16: के अनुपात में लिखा रहता है | 👉🏻इसमें पहला अंक नाईट्रोजन दूसरा अंक फास्फोरस तथा तीसरा अंक पोटेसियम होता है | ज्यादातर किसान 12:32:16 का ही प्रयोग करते हैं | इसमें 12% नाईट्रोजन, 32% फास्फोरस तथा 16% ...