गर्भवती महिला को 4महीने में क्या खाना चाहिए? - garbhavatee mahila ko 4maheene mein kya khaana chaahie?

गर्भवती महिला को 4महीने में क्या खाना चाहिए? - garbhavatee mahila ko 4maheene mein kya khaana chaahie?

प्रेगनेंसी में आपको हर महीने अपने डाइट चार्ट को बहुत अच्छे से फॉलो करना चाहिए। गर्भावस्था का चौथा महीना एक ऐसा समय होता है, जब आपको जी मिचलाना, मूड स्विंग, सिरदर्द और मार्निंग सिकनेस की समस्या कम होती है। खाने को लेकर अरूचि भी धीरे-धीरे कम हो जाती है। दरअसल दूसरी तिमाही को सबसे आरामदायक माना जाता है। हालांकि कई लोगों के लिए ये स्थिति अलग हो सकती है। प्रेगनेंसी की इस अवधि में बच्चा सबसे तेजी से विकास करता है और इस दौरान आपके शरीर में पोषक तत्वों की मांग भी बढ़ जाती है ताकि बच्चे को भरपूर पोषण मिल सके। इसलिए, आपको अपने खानपान का बहुत अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है ताकि बच्चे का विकास अच्छे से हो सके। चौथे महीने से आपको अपने आहार में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, जिंक और विटामिन सी की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। इससे बच्चे के शरीर, मांसपेशियों और अन्य अंगों का विकास अच्छे से होता है। प्रेगनेंसी के चौथे महीने में आपकी डाइट कैसी होनी चाहिए? इसके बारे में हमने विस्तार से बात की गुड़गांव के डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा से। 

प्रेगनेंसी के चौथे महीने में ऐसा रखें नाश्ता 

1. प्रेगनेंसी के चौथे महीने में आपको भले मार्निंग सिकनेस और जी मिचलाने की दिक्कत न हो लेकिन इस दौरान आपको हार्ट बर्न की दिक्कत हो सकती है। इसके लिए आप अपने नाश्ते में तरबूज, ओट्स, सेब या केला ले सकते हैं। इसके अलावा आप नाश्ते में दूध और ब्राउन ब्रेड भी ले सकते हैं। 

2. प्रेगनेंसी के चौथे महीने में आप विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन जरूर करें ताकि शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत हो। इसके लिए आप अमरूद, कीवी और अनानास आदि खा सकते हैं। 

3. अगर आपको नाश्ते में कुछ हैवी खाने की आदत है, तो आप नाश्ते में पराठा और दही भी खा सकते हैं। लेकिन, आपको ये बात ध्यान रखनी चाहिए कि एक बार में बहुत अधिक न खाएं। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। थोड़े-थोड़े समय में हल्का खाना खाएं। 

4. आपको अगर पेट में ऐंठन महसूस हो, तो आप फ्रूट सलाद और छाछ पी सकते हैं। इससे काफी आराम मिलेगा। 

5. आप अपना नार्मल रूटीन भी फॉलो कर सकते हैं। जैसे नाश्ते में दलिया, ओट्स, रोटी और हरी सब्जियां खा सकते हैं। कई लोगों के लिए ये सुपाच्य होता है।

गर्भवती महिला को 4महीने में क्या खाना चाहिए? - garbhavatee mahila ko 4maheene mein kya khaana chaahie?
 

दोपहर के खाने में शामिल करें ये चीजें

1. प्रेगनेंसी के चौथे महीने में सांस लेने में आपको कठिनाई महसूस हो सकती है, तो आप अपने आहार में दो रोटी, हरी सब्जियां और कुछ हर्ब्स से बनी चटनी का सेवन कर सकते हैं। 

2. इसके अलावा आप ब्राउन राइस, पनीर की सब्जी और सलाद खा सकते हैं। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिल सकता है। आपको इस दौरान खूब प्रोटीनयुक्त आहार लेना चाहिए। 

3. इसके अलावा आप नॉनवेज को अधपका न खाएं। उन्हें अच्छे से पकाकर खाएं। इसके लिए आप चिकन, रोटी या चावल और छाछ ले सकते हैं। छाछ खाने के पाचन में मदद करता है। 

4. इस समय आपको आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ भी खाना चाहिए। इसके लिए आप पालक की सब्जी, चुकंदर से बना सलाद और साबुत अनाज से बनी रोटी खा सकते हैं। इसके अलावा आप टोफू, सोयाबीन और सूखे मेवे का सेवन भी कर सकते हैं। 

5. लंच में आप मेथी से बने पराठे और हरी सब्जियां खा सकते हैं। 

इसे भी पढे़ं- गर्भावस्था में नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, वरना बच्चे को हो सकता है नुकसान

शाम के स्नैक्स में ये रखें

1. शाम के स्नैक्स में आप ब्रेड और पीनट बटर ले सकते हैं। इसके अलावा आप उबले अंडे खा सकते हैं। 

2. इसके अलावा आप उबले स्प्राउट और एक गिलास दूध का सेवन कर सकते हैं। 

3. आप चाहें तो कैल्शियम के लिए सफेद तिल, बादाम और गुड़ से बने लड्डू और अन्य घर पर बने स्नैक्स खा सकते हैं। 

4. इसके अलावा आप कॉर्न, ब्रोकली और सीड्स से बने सलाद का सेवन कर सकते हैं।

गर्भवती महिला को 4महीने में क्या खाना चाहिए? - garbhavatee mahila ko 4maheene mein kya khaana chaahie?
 

रात का डिनर हल्का रखें

1. चौथे महीने में आपको सोने में थोड़ी परेशानी हो सकती है इसलिए रात का डिनर हल्का रखें। इसके लिए आप रात को एक बाउल दलिया या सब्जियों से भरपूर खिचड़ी खा सकते हैं। 

2. घर पर बने चिकन या वेजिटेबल सूप का भी सेवन करना फायदेमंद होता है। 

3. इसके अलावा आप नार्मल रोटी, दाल और एक कटोरी हरी सब्जी का सेवन कर सकते हैं। 

सावधानियां

आप खाने में सभी तरह की चीजें खाएं लेकिन पैकेज्ड और ऑयली फूड बिल्कुल न खाएं। साथ ही बहुत तीखा खाना भी न खाएं। जितना हो सके, घर पर बना खाना खाने की कोशिश करें। इसके अलावा सांस की समस्या और नींद की कमी दूर करने के लिए आप योग और कुछ आसान एक्सरसाइज कर सकते हैं। साथ ही आपने डॉक्टर की सलाह पर जरूरी सप्लीमेंट्स भी लेते रहें। 

(All Image Credit- Freepik.com)

बधाई हो आप अपनी गर्भावस्‍था की दूसरी तिमाही में पहुंच चुकी हैं। आने वाले तीन महीने आपके पिछले तीन महीनों की तुलना में राहत भरे होंगे। इसके बावजूद आपको इस महीने अपने खानपान को लेकर खास सावधानी बरतनी होगी क्‍योंकि आपके बच्‍चे का विकास हो रहा है जिसके लिए उसे पोषण की जरूरत है। प्रेग्‍नेंसी के चौथे महीने में आपकी डायट के लिए ये टिप्‍स हैं:
- अपने खाने में ऐसे चीजों को शामिल करें जिनमें विटमिन और पोषक पदार्थ हों। इसके लिए ताजे फल और सब्जियां, अनाज वगैरह शामिल हैं।

- आयरन वाले पदार्थ अधिक से अधिक खाएं। इनमें मछली, मीट, टोफू, सोयाबीन, सूखे मेवे और बीज शामिल हैं।

- रेशे युक्‍त पदार्थ खाएं इससे आपको कब्‍ज की समस्‍या नहीं होगी। इसके लिए ओट, साबुत अनाज, दालें, पत्‍तागोभी, ताजे फल वगैरह खाएं।

- कैल्शियम की पूर्ति के लिए डेयरी उत्‍पाद पर्याप्‍त मात्रा में खाएं। इनमें दूध, दही, पनीर, मट्ठा शामिल हैं।

- मशरूम, कद्दू के बीज, पालक जैसी चीजें खाएं इनमें जिंक अधिक होता है। यह आपके गर्भ में पल रहे बच्‍चे की प्रतिरक्षा प्रणाली और नर्वस सिस्‍टम के विकास के लिए बहुत जरूरी है।

- विटमिन सी से युक्‍त फल खाने आवश्‍यक हैं क्‍योंकि विटमिन सी की मौजूदगी में आयरन तत्‍व का शरीर में ठीक से अवशोषण हो सकता है। इसके लिए भोजन में नीबू, टमाटर, संतरे, हरी सब्जियां खानी चाहिए।

- कुछ फलों जैसे पपीता, अनानास से परहेज करें। इनमें मौजूद तत्‍व गर्भपात का जोखिम बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा कच्‍चा मीट, समुद्री मछलियों से भी परहेज करें।

- अधिक मात्रा में पानी पिएं इससे कब्‍ज की समस्‍या से राहत रहेगी और गैस भी नहीं बनेगी।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

4 महीने की प्रेगनेंसी में क्या nahi खाना चाहिए?

प्रेगनेंसी के चौथे महीने में pregnancy 16 week in hindi पाचन क्रिया धीमे काम करने लगती है जिसके कारण खाना सही से हजम नहीं होता है और आपको गैस तथा कब्ज की समस्या होती है। इससे बचने के लिए आपको अपने खान पान पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। आपको फाइबर, विटामिन और प्रोटीन से भरपूर पदार्थों का सेवन करना चाहिए

गर्भवती महिला के चौथे महीने में क्या करना चाहिए?

क्‍या करना चाहिए रोज एक्‍सरसाइज करें। प्रेगनेंसी में पैदल चलना और योग करना एवं एक्टिव रहना डिलीवरी के दौरान फायदेमंद साबित होता है। गर्भावस्‍था में शरीर को दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है इसलिए 7 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। फिश में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड और अन्‍य खनिज पदार्थ होते हैं।

4 महीने का बच्चा पेट में कितना बड़ा हो जाता है?

इस महीने के अंत तक गर्भाशय में जगह कम होने के कारण शिशु की हलचल कम होने लगती है। इस समय बच्चे का वजन 2600 ग्राम और लम्बाई 47.6 सेंटीमीटर होती है। अब शिशु दुनिया में आने के लिए तैयार हो जाता है और धीरे-धीरे नीचे आने लगता है ।