घर में कौन से पौधे नहीं लगाना चाहिए - ghar mein kaun se paudhe nahin lagaana chaahie

घर के अंदर किन पेड़ों को नहीं लगाना चाहिए, ऊर्जा होती है नष्ट  

News Nation Bureau | Edited By : Mohit Saxena | Updated on: 25 Nov 2021, 10:25:56 AM

घर में कौन से पौधे नहीं लगाना चाहिए - ghar mein kaun se paudhe nahin lagaana chaahie

वास्तु के अनुसार लगाएं पौधे. (Photo Credit: file photo)

नई दिल्ली:  

जीवन को खुशहाल बनाने के लिए वास्तु शास्त्र का बड़ा योगदान बताया जाता है. घर खरीदते समय केवल अंदर ही नहीं बल्की कई ऐसी चीजों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होती है, जो आपको ऊर्जावान बनाती है। वास्तु के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे का अहम योगदान रहा है. घर के अंदर तुलसी का पौधा लगाने की सलाह दी जाती है. क्योंकि तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है. इस प्रकार घर के बाहर ऐसे पौधे होने नहीं होने चाहिए, जिन्हें शुभ नहीं माना जाता. वहीं नीम, मनी प्लांट आदि भी शुभ माने जाते हैं. वहीं कुछ निगेटिव एनर्जी वाले पौधों को न घर के अंदर जगह देनी चाहिए, न ही घर के बाहर.आइए जानते हैं घर के बाहर किस तरह के पेड़ों को लगाने से मनाही होती है. 

इमली का पेड़ (Tamarind Plant)

वास्तु की दृष्टि के अनुसार इमली का पेड़ घर के आसपास लगाना ठीक नहीं है। सेहत के लिहाज से इमली का पेड़ बेहद लाभकारी होता है, मगर घर के बाहर इसे लगाना ठीक नहीं है. घर के आसपास इमली का पौधा लगाने से निगेटिव एनर्जी पैदा होती है. अगर कहीं घर के आसपास इमली का पेड़ होता है तो घर के सदस्यों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है. वहीं, घर में लोगों के बीच मनमुटाव भी रहता है. 

पीपल (Peepal)

पीपल के पेड़ को धार्मिक दृष्टि से शुभ समझा जाता है और इसकी पूजा होती है. लेकिन वास्तु के अनुसार घर में पीपल का पेड़ लगाना शुभ समझा जाता है. वहीं, घर के आसपास भी पीपल का पेड़ न हो इस बात का ध्यान रखा जाता है. इससे आर्थिक नुकसान होगा.

नागफनी (Cactus Plant)

वास्तु के अनुसार घर के आंगन में किसी तरह का कांटेदार पौधा लगाना सही नहीं है. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है. नागफनी भी कांटेदार पौधे में गिना जाता है. नागफनी या उसके जैसे कांटे वाले पौधे घर या आसपास नहीं लगाना चाहिए. इससे पैदा होने वाली नाकारात्मक ऊर्जा घर के सदस्यों के बीच तनाव पैदा करती है. 

खजूर  का पौधा (Date palm Plant)

खजूर का पेड़ भी घर पर लगाना शुभ नहीं होता है. यह कांटेदार पेड़ों में माना जाता है. ऐसे में वास्तुकारों का कहना है कि इसे घर के आसपास नहीं लगाना चाहिए. कांटेदार खजूर का पेड़ घर-परिवार के सदस्यों की तक्की में बाधा उत्पन्न करता है.

मदार का पौधा (Giant calotrope)

मदार का पौधा भी वास्तु के अनुसार घर के आसपास लगाना अशुभ नहीं होता है. दरअसल, इसके पौधे से दूध निकलता है, जो नाकारात्मक ऊर्जा का कारण होता है. मदार से पैदा  निगेटिव एनर्जी घर-परिवार की उन्नति में रुकावट उत्पन्न करते हैं।.

संबंधित लेख

First Published : 25 Nov 2021, 10:25:56 AM

For all the Latest Religion News, Dharm News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोग अपने घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए कई प्रकार के पेड़-पौधे लगाते है। कहते हैं घर में पेड़-पौधे लगाने से हरियाली आती है। साथ ही घर में रहने वाले लोगों का स्‍वास्‍थ्य अच्छा रहता हैं, लेकिन कई बार आपके लगाए गए पेड़-पौधे अच्‍छे परिणाम नहीं देते। कई बार उनमें भी वास्‍तु दोष उत्पन्न हो जाता है। इन्हीं नुकसानों से बचाने के लिए हम आपको यहां आपको बता रहे हैं कि घर में कौन सा पेड़-पौधा लगाना चाहिए और कौन-सा नहीं लगाना चाहिए? घर में रसोई किस मुख होनी चाहिए। घर का मुख्य द्वार किधर होना चाहिए। वास्तु में सबका उपाय है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर का वास्तु आपके आसपास की चीजों पर भी निर्भर करता है? जैसे कि आपके घर के आसापास कौन से पेड़ हैं। जानिए वे कौन से पेड़ हैं, जिनका घर के पास होना अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं वृहतसंहिता के अनुसार घर में कौन सा पेड़ नही लगाना चाहिए। 

1- बरगद,पीपल, गूलर का पेड़ घर के बाहर लगाना शुभ माना जाता है। ये वृक्ष यदि घर में हों तो, अशुभ फल देने लगते हैं।

2- सामान्यत: लोग घर में नीम का पेड़ लगाना पसंद नहीं करते, लेकिन घर में इस पेड़ का लगा होना बहुत शुभ होता है। सकारात्मक उर्जा और शुद्ध वायु के साथ यह पेड़ कई प्रकार से कल्याणकारी होता है

3- हिन्दू धर्म में तुलसी के इस पौधे का बहुत महत्व होता है। तुलसी के पौधे को एक प्रकार से लक्ष्मी का रूप माना गया है। यदि आपके घर में किसी प्रकार की नकारात्मक नकारत्मक उर्जा है, तो यह पौधा उसे नष्ट करने में सहायक होता है। हां, ध्यान रखें कि तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि यह आपको फायदे के बदले काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

4. घर में आंवले का पेड़ लगा हो और वह भी उत्तर दिशा और पूरब दिशा में तो यह अत्यंत लाभदायक है। यह आपके कष्टों का निवारण करता है।

5. केले का पौधा धार्मिक कारणों से भी काफी महत्वपूर्ण माना गया है। गुरुवार को इसकी पूजा की जाती है और अक्सर पूजा-पाठ के समय केले के पत्ते का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए घर में केले का पेड़ ईशान कोण में हो तो बेहतर है। कहते हैं इस पेड़ की छांव तले यदि आप बैठकर पढ़ाई करते हैं तो वह जल्दी जल्दी याद भी होता चला जाता है।

6. बांस का पौधा घर में लगाना अच्छा माना जाता है। यह समृद्धि और आपकी सफलता को ऊर ले जाने की क्षमता रखता है।

7- घरों में आम के पेड़ लगे होते हैं और लोग बड़े शौक से अलग-अलग तरह के आम का पेड़ लगाते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसका घर के आसपास लगा होना आपको किस तरह की हानि पहुंचा सकता है? वैसे तो घर के पास आम का पेड़ होना आपके बच्चों पर बुरा असर डालता है। ऐसे पेड़ शौक से तो कभी न लगाएं और यदि पहले से मौजूद हो तो आप यह कर सकते हैं कि इस पेड़ के पास ऐसे पेड़ लगाएं जो शुभ माने जाते हैं। जैसे- नारियल, नीम, अशोक आदि का पेड़ आप लगा सकते हैं।

8- जिनके घर में नारियल के पेड़ लगे हों, उनके मान-सम्मान में खूब वृद्धि होती है।

9- घर के समीप कांटेदार वृक्ष शत्रुभय उत्पन्न करते हैं एंव दूध वाले पेड़ धन का नाश करते है।

10- घर के ईशान और पूर्व दिशा में अधिक ऊंचे पेड़ नहीं होने चाहिए।

11- और ध्यान रखें कि आंगन और घर के आसपास भी ऐसे पेड़ ना हों।

12- घर के आसपास आधा सूखा या आधा जला हुआ पेड़ भी अशुभ माना जाता है। वास्तु में कहा गया है कि इससे घर में नकारात्मकता और बुरी हवाएं प्रवेश करती हैं।

13- कुछ विशेष प्रकार के पेड़-पौधे भी आपके घर के पास नहीं होने चाहिए। जैसे- रेशम, ताड़, और कपास, का पेड़ पास होने से घर में कलह की स्थिति पैदा होती है।

14- घर के आगे इमली या मेहंदी का पेड़ है तो उसे हटवा दिजिए। वास्तु के अनुसार इनमें बुरी आत्माएं वास करती हैं। यदि आप इन पेड़ों को कटवा नहीं सकते तो इनके दुष्प्रभावों को कम कर सकते हैं। इन पेड़ों के पास तुलसी,अशोक, हल्दी, नीम, चंदन या नागकेसर के पौधे लगा दीजिये। ऐसा करने से आप इनके बुरे प्रभाव से बच जायेंगे।
 

कौन से पांच पौधे घर में नहीं लगाना चाहिए?

इमली का पेड़ इमली के पेड़ को वास्‍तु में नकारात्‍मक प्रभाव छोड़ने वाला माना जाता है। माना जाता है कि इमली का पेड़ घर के अंदर लगाने से घर के लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य पर भी अशुभ प्रभाव पड़ता है।

घर के अंदर कौन कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए?

ऐसे में, पेड़-पौधे लगाने से घर का माहौल सकारात्मक तो रहता ही है, साथ ही घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। लेकिन, आज हम कुछ ऐसे पेड़-पौधों (Vastu Plant) की बात करने जा रहे हैं जिन्हें वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगाना बेहद शुभ होता है।

घर में कौन से पौधे अशुभ होते हैं?

ऐसे में वास्तु शास्त्र में कुछ पेड़ों को घर पर लगाने से मनाही है- जैसे बेर, खजूर, बोनसाई, इमली का पेड़. इन पेड़ों को घर पर लगाना अशुभ माना जाता है. इनको घर से दूर ही लगाना सही माना जाता है.

सबसे शुभ पौधा कौन सा होता है?

घर के मुख्य द्वार पर इन 7 पौधों को लगाना होता है शुभ, बढ़ती है....
तुलसी का पौधे तुलसी के पौधे को धार्मिक दृष्टि से जहां महत्‍वपूर्ण माना जाता है वहीं वास्‍तु में तुलसी को सकारात्‍मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है। ... .
जैस्मिन प्‍लांट ... .
मनी प्‍लांट ... .
पाम ट्री ... .
फर्न का प्‍लांट ... .
सिट्रस ट्री.