हिंदी की प्रथम रचना का क्या नाम है? - hindee kee pratham rachana ka kya naam hai?

हिंदी की प्रथम रचना का क्या नाम है? - hindee kee pratham rachana ka kya naam hai?

हिन्दी का प्रथम कवि कौन है इस पर विद्वान एकमत नहीं हैं। विभिन्न इतिहासकारों के अनुसार हिन्दी का पहला कवि निम्नलिखित हैं-

  • राहुल सांकृत्यायन - सरहपा (769 ई.)
  • रामकुमार वर्मा - स्वयंभू (693 ई.)
  • शिवसिंह सेंगर - पुष्पदंत या पुण्ड (10वीं शताब्दी)
  • चन्द्रधर शर्मा 'गुलेरी' - राजा मुंज (993 ई.)
  • रामचंद्र शुक्ल - राजा मुंज व भोज
  • गणपति चंद्र गुप्त - शालिभद्र सूरि (1174 ई.)
  • हजारी प्रसाद द्विवेदी - अब्दुल रहमान 
  • बच्चन सिंह - विद्यापति (15वीं शताब्दी) 
  • राहुल सांकृत्यायन ने हिंदी का प्रथम कवि जैन साहित्य के सरहपा को माना है जिनका जन्मकाल 7वीं सदी माना जाता है। 

हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं की प्रथम रचनाएं निम्न प्रकार है

हिंदी की पहली कहानी

  • 'इन्दुमती' हिंदी की पहली कहानी है, इसकी रचना किशोरीलाल गोस्वामी ने 1900 ई. में किया। 

हिंदी का पहला उपन्यास 

  • 'परीक्षा गुरु' हिंदी का पहला उपन्यास है, जिसकी रचना लाला श्रीनिवासदास ने 1882 ई. में की थी।

हिंदी का पहला यात्रा वृतांत

  • हिंदी का पहला यात्रा-वृत्त 'सरयू पार की यात्रा' है, जिसकी रचना भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने 1871 ई. में की।

हिन्दी का प्रथम नाटक

  • आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के अनुसार विश्वनाथ सिंह कृत 'आनन्द रघुनन्दन' है जबकि भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के अनुसार गोपाल चन्द्र गिरिधरदास कृत 'नहुष' को माना गया। 

हिन्दी साहित्य के महत्वपूर्ण तथ्य :

  1. हिन्दी साहित्य के इतिहास प्रथम लेखन कर्ता — गार्सा द तासी (फ्रेंच विद्वान)
  2. हिंदी के प्रथम कवि — सरहपाद (8वीं शताब्दी, सिद्धों में प्रमुख नाम)
  3. हिंदी में दोहा चौपाई के प्रथम प्रयोग करने वाले — सरहपाद
  4. हिंदी की प्रथम रचना — श्रावकाचार (देवसेन द्वारा रचित)
  5. हिंदी खड़ी बोली के प्रथम कवि — अमीर खुसरो (इनकी पहेलियां प्रसिद्ध है)
  6. हिंदी खड़ी बोली गद्य की प्रथम रचना — चंद छंद बरनन की महिमा (गंग कवि द्वारा लिखा गया है)
  7. हिंदी खड़ी बोली में लिखा गया प्रथम महाकाव्य — प्रियप्रवास (अयोध्या सिंह उपाध्याय "हरिऔध")
  8. हिंदी काव्य शास्त्र की प्रथम पुस्तक — साहित्य लहरी (सूरदास)
  9. हिंदी की प्रथम मौलिक कहानी — इंदुमती (किशोरी लाल गोस्वामी)
  10. हिंदी की प्रथम मौलिक नाटक — नहुष (गोपालचंद) 
  11. हिंदी की प्रथम एकांकी — एक घूँट (जयशंकर प्रसाद)
  12. हिंदी का प्रथम उपन्यास — परीक्षा गुरु (लाला श्रीनिवास दास)
  13. हिंदी की प्रथम जीवनी — दयानंद दिग्विजय (गोपाल शर्मा)
  14. हिंदी की प्रथम आत्मकथा — अर्द्ध कथानक (बनारसी दास जैन, 1641)
  15. हिंदी का प्रथम रिपोर्ताज — लक्ष्मी पुरा (शिवदान सिंह चौहान)
  16. हिंदी का प्रथम महाकाव्य — पृथ्वीराज रासो (चंदबरदाई)
  17. हिंदी का प्रथम गीतिकाव्य — करूणालय ( जयशंकर प्रसाद)
  18. सूफी प्रेमाख्यान का प्रथम काव्य — चंदायन (मुल्ला दाऊद)
  19. हिंदी के प्रथम गीत रचनाकार — विद्यापति
  20. हिंदी खड़ी बोली का प्रथम काव्य ग्रंथ — एकांतवासी योगी (श्रीधर पाठक)
  21. हिंदी का प्रथम साप्ताहिक पत्र — उदंत मार्तण्ड, 1826 ई. में
  22. हिंदी का प्रथम दैनिक पत्र — समाचार सुधावर्षण

ये भी पढ़ें

छायावाद

आदिकाल

हिंदी निबंध का विकास

कीर्तिलता किस भाषा की रचना है?

- अवहट्ट

पुष्टि मार्ग का आधार ग्रंथ कौनसा है?

- श्रीमद्भागवत 

अपभ्रंश के प्र​थम महा​कवि कौन थे?

- स्वयंभू

'आल्हा' किस ऋतु में गाया जाता है?

- वर्षा ऋतु

आदिकाल में किस कवि ने अवहट्ट भाषा में रचना की?

- अब्दुल रहमान

प्रथम कहानी लेखिका- बंग महिला

प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार- माखन लाल चतुर्वेदी

प्रथम बाल साहित्यकार - श्रीधर पाठक

प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार- सुमित्रानंदन पंत

हिंदी की प्रथम रचना का नाम क्या है?

खड़ी बोली हिन्दी गद्य की प्रथम रचना “गोरा बादल की कथा” है। इसका रचनाकाल 1623 ई. है। इसके रचनाकार या लेखक “जटमल” हैं।

हिंदी गद्य की पहली रचना कौन सी है?

उत्तर - खड़ी बोली की प्रथम गद्य, लेखक गंग द्वारा रचित चंद छंद बरनन की महिमा है।

हिंदी का पहला कवि कौन है?

हिन्दी के प्रथम कवि सरहपा हैं। अत: सही उत्तर विकल्प 3 सरहपा है। हिन्दी के प्रथम कवि--- सरहपा। राहुल सांकृत्यायन ने हिंदी का प्रथम कवि जैन साहित्य के रचयिता सरहपा को माना है जिनका जन्मकाल 8वीं शदी माना जाता है ।

हिंदी का पहला निबंध कौन सा है?

हिंदी के प्रथम निबंध के रूप में राजा भोज का सपना (1839 ई.) का उल्लेख मिलता है। सदासुखलाल के 'सुरासुरनिर्णय' के आधार पर इन्हें हिंदी का प्रथम निबंधकार माना जाता है।