इंडिगो पाउडर से बाल काले कैसे करे? - indigo paudar se baal kaale kaise kare?

Indigo powder kya hai, Indigo powder ke fayde, Indigo powder uses, benefits for hair in hindi

Contents

  • इंडिगो पाउडर क्या है, कैसे बनता है और फायदे | What is Indigo powder in hindi
    • इंडिगो पाउडर से बाल काले करने का सही तरीका | Indigo Powder for Hair in hindi
    • 1) बालों में केवल इंडिगो पाउडर लगाना | (इंडिगो पाउडर से बाल काले कैसे करे)
    • 2) मेहंदी और इंडिगो पाउडर मिलाकर लगाना | (इंडिगो पाउडर बालों में कैसे लगाएं)
    • 3) मेहंदी से कलर करने के बाद इंडिगो पाउडर लगाना | Indigo powder kaise lagaye
    • इंडिगो पाउडर लगाने में सावधानियाँ | Precautions for Indigo powder in hindi

इंडिगो पाउडर नील के पौधे की पत्तियों को पीसकर बनाया जाता है। इंडिगो पाउडर देखने में हरे रंग का होता है लेकिन इससे बाल काले-डार्क ब्राउन रंग के हो जाते हैं। इंडिगो पाउडर बालों को काला करने का प्राकृतिक तरीका है इसलिए इंडिगो पाउडर बालों पर कोई बुरा असर नहीं डालता है।

इंडिगो पाउडर को बाजार में मिलने वाले इंडिगो हेयर कलर डाई समझने की भूल न करे जोकि एक केमिकल हेयर कलर है। नील के पौधे से ही नील पाउडर भी मिलता है जोकि सफेद कपड़ों का पीलापन दूर करने में प्रयोग किया जाता है।

इंडिगो पाउडर से बाल काले करने का सही तरीका | Indigo Powder for Hair in hindi

बालों को काला रंग (Black color) देने के लिए इंडिगो पाउडर लगाने के 3 मुख्य तरीके हैं। आप अपनी जरूरत और सुविधानुसार तरीका चुन सकते हैं। बालों को रंगने के बाद अगले कुछ दिनों तक इंडिगो का रंग ऑक्सीडाइज होता है जिससे रंग और डार्क होता है। ऑक्सीडाइज होने के बाद ही बालों में सही नेचुरल रंग दिखता है। इंडिगो पाउडर के पेस्ट में 1 छोटा चम्मच नमक मिला देने से रंग अच्छा चढ़ता है

इंडिगो पाउडर से बाल काले कैसे करे? - indigo paudar se baal kaale kaise kare?
इंडिगो पाउडर के उपयोग से बाल काले करे

1) बालों में केवल इंडिगो पाउडर लगाना | (इंडिगो पाउडर से बाल काले कैसे करे)

अगर आपके बालों का प्राकृतिक रंग गहरा काला है तो आप अपने सफेद बालों को रंगने के लिए सीधे इंडिगो पाउडर लगा सकते हैं। आपको इसके साथ कोई अन्य चीज मिलाने की जरूरत नहीं है। आप अपने बालों की लंबाई के हिसाब से इंडिगो पाउडर एक कांच, स्टील या लोहे के बर्तन में इंडिगो पाउडर ले लीजिए।

अब थोड़ा सा पानी गर्म कर लीजिए, पानी को उबालने की जरूरत नहीं है। गर्म पानी में इंडिगो पाउडर को मिलाने से यह अच्छे से मिक्स हो जाता है। इसे अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लीजिए और 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। इसके बाद बालों को 2-3 हिस्सों में बांटकर बालों में इंडिगो पाउडर पेस्ट लगाइए।

इसे कम से कम 1 घंटे लगे रहने दीजिए। उसके बाद बालों को केवल ठंडे पानी से धोकर पेस्ट को अच्छे से धो दीजिए। तौलिए से सुखाते समय बहुत रगड़कर न पोंछे बल्कि तौलिए से दबाकर पानी सोख लें और फिर बाल सूखने दें। 

पढ़ें> बालों में गुड़हल पाउडर कैसे लगाए व फायदे 

2) मेहंदी और इंडिगो पाउडर मिलाकर लगाना | (इंडिगो पाउडर बालों में कैसे लगाएं)

अगर आपके बालों का रंग भूरा (ब्राउन) है तो आप मेहंदी (हिना) में इंडिगो पाउडर मिलाकर लगायें। इस तरीके में बाल कलर करने के लिए जितना मेहंदी पाउडर लें उसकी आधी मात्रा में इंडिगो पाउडर लीजिए। मेहंदी और इंडिगो पाउडर गरम पानी से मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इसे कम से कम 15-20 मिनट रख दें, इसके बाद बालों में अच्छी तरह से लगा लें। ये पेस्ट कम से कम 1 घंटा लगा रहने दें फिर साफ, ठंडे पानी से धोकर बाल सूखने दें।

3) मेहंदी से कलर करने के बाद इंडिगो पाउडर लगाना | Indigo powder kaise lagaye

इस तरीके से बाल रंगने के बाद कई दिनों तक बालों का काला रंग बना रहता है लेकिन इस तरह से रंगने में समय लगता है। इसमें पहले मेहंदी पाउडर का पेस्ट बनाकर बालों में लगाते हैं, फिर 1 घंटे बाद पानी से धोकर बाल सूखने देते हैं। मेहंदी से कलर करने पर बाल लाल-ऑरेंज कलर के हो जाते हैं, इसके ऊपर इंडिगो पाउडर लगाने से अच्छा रंग चढ़ता है।

बालों के अच्छी तरह से सूख जाने के कुछ घंटों बाद इंडिगो पाउडर का पेस्ट बालों में लगायें और सूखने के बाद पानी से धोएं। ये दोनों कलर एक ही दिन में करना होता है।

इस तरह से अच्छा काला-डार्क ब्राउन रंग बालों में चढ़ जाता है जोकि देखने में नेचुरल, अच्छा लगता है और जल्दी छूटता भी नहीं है। अगर आप ऑनलाइन इंडिगो पाउडर खरीदना चाहते हैं तो ये लिंक देख सकते हैं> Indigo 

इंडिगो पाउडर लगाने में सावधानियाँ | Precautions for Indigo powder in hindi

  • इस बात का ध्यान दें कि बाल कलर करने से पहले बहुत गंदे न हो जिससे रंग अच्छे से चढ़ सके।
  • अगर आपके बालों में तेल लगा हो तो कलर करने से एक दिन पहले शैम्पू करके बालों से तेल छुड़ा लें।
  • इंडिगो पाउडर के पेस्ट में कोई तेल न मिलायें, इससे रंग ठीक से नहीं चढ़ पाएगा।
  • जिस दिन आपने बाल शैम्पू किया हो उस दिन बाल में इंडिगो पाउडर नहीं लगायें, 2-3 दिन बाद ही लगायें।
  • बालों को रंगने के लिए प्लास्टिक के दस्ताने या कलर लगाने का ब्रश इस्तेमाल कीजिए जिससे कि यह पेस्ट बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक अच्छे से लग जाए।
  • इंडिगो और मेहंदी प्राकृतिक रंग है, इसे लगाने के बाद अगर आप उसी दिन शैम्पू करेंगे तो इसका रंग सही से नहीं चढ़ेगा। इसलिए इस तरह से बाल कलर करने के कम से कम 2-3 दिन बाद ही बालों को शैम्पू करें।

ये भी पढ़ें >

बालों में काली मेहंदी या हेयर डाइ लगाने के नुकसान 

बालों में प्याज का रस लगाने के फायदे, बनाने का तरीका

कड़ी पत्ता के फायदे और उपयोग

बालों के लिए आंवला चूर्ण और आंवला जूस के फायदे

1 हफ्ते में कितनी बार अपने बाल धुलने चाहिए

इंडिगो पाउडर के फायदे और इंडिगो पाउडर लगाने की विधि की जानकारी अपने मित्रों, परिचितों के साथ व्हाट्सप्प शेयर जरूर करें जिससे कि अन्य लोग भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें।

क्या इंडिगो पाउडर से बाल काले होते हैं?

बालों को काला करने के लिए इंडिगो पाउडर बेस्ट ऑप्शन है। यह पाउडर नील के पौधे की पत्तियों को पीसकर तैयार किया जाता है। देखने में हरे रंग के इस पाउडर से बाल डार्क ब्राउन रंग के हो जाते हैं। इसका बालों पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होते

इंडिगो पाउडर कितनी देर तक लगाना चाहिए?

अब इंडिगो पाउडर को पानी में अच्छी तरह से मिक्‍स कर लें और फिर एक पेस्ट बना लें। अब इसे ब्रश की सहायता से अपने बालों में लगा लें। आप इसे दो घंटे के लिए ऐसी ही लगा रहने दें। जब दो घंटे हो जाए, तो अपने बालों को पानी से धो लें।

इंडिगो पाउडर का यूज कैसे करते हैं?

-इंडिगो पाउडर को आप सीधे पानी में घोल कर या मेहंदी, अंडा, नमक जैसी चीजों के साथ मिलाकर लगा सकते हैं..
इंडिगो पाउडर को आप मेहंदी के साथ मिलाकर लगा सकते हैं..
ये ध्यान रखें कि इससे सफेद बाल एकदम से काले नहीं होंगे..
दो-तीन बार लगाने के बाद बालों पर इसका कलर नजर आएगा..

इंडिगो पाउडर के क्या फायदे हैं?

इंडिगो पाउडर का इस्‍तेमाल बालों पर करने से दो मुंहे बाल की समस्‍या दूर होती है। अगर आपके बाल बहुत ड्राय हैं तो इंड‍िगो पाउडर बालों के ल‍िए कंडीशनर का काम करेगा और बाल मुलायम हो जाएंगे। स्कैल्‍प इंफेक्‍शन से बचने के ल‍िए इंड‍िगो पाउडर फायदेमंद माना जाता है, इसको लगाने से स्कैल्‍प में फंगल इंफेक्शन भी नहीं होता।