Show
कक्षा- 6 सा. विज्ञान आइए सीखें (Let's learn)- 1. इतिहास क्या है (What is history)? ‘संस्कृत’ भाषा में
इति+ह+आस से मिलकर इतिहास शब्द बना है। जिसका अर्थ होता है जो ऐसा (घटा) था। अर्थात भूतकाल में घटित घटनाओं या उससे संबंधित व्यक्तियों का विवरण इतिहास है। मानव अपने अतीत के संबंध में जिज्ञासु रहा है। अपने निवास स्थलों के समीप निर्मित भवनों ,दुर्गो मंदिर और तालाब एवं बावड़ियों आदि
पुरातात्विक सामग्री की सहायता से वह अपने प्राचीनता का अनुमान लगाता है। इतिहास के अध्ययन से हमें मानव के क्रमिक विकास की जानकारी मिलती है। इतिहासकार प्राचीन काल की जानकारी के लिए कुछ निश्चित साधनों के की
मदद लेते हैं। ये साधन उस काल के औजार, जीवाश्म, पात्र, भोजपत्र, आभूषण, इमारतें, अभिलेख, चित्र यात्रियों द्वारा लिखे यात्रा विवरण तथा तत्कालीन साहित्य आदि हैं। इन साधनों को इतिहास जानने के स्रोत कहते हैं। इन स्रोतों को मुख्य रूप से 2 वर्गों में बाँटा जाता है- 1. पुरातात्विक स्रोत (Archaeological source) महत्वपूर्ण तथ्य (Important facts)- (i) शिलालेख (Inscription)- पत्थरों पर खोदकर लिखी गई बातों को शिलालेख कहते हैं। (ii) भोजपत्र (Banquet)- एक विशेष
प्रकार के वृक्ष (भुर्ज) की छाल, जिस पर प्राचीन ग्रंथ आदि लिखे जाते थे। (iii) ताड़पत्र (Palmleaf)- ताड़ वृक्ष के पत्तों पर रंग या स्याही से लिखी गई बातों वाले पत्र को ताड़ पत्र कहते हैं। (iv) ताम्रपत्र (Copper plate)- ताँबे के पत्तरों पर खोद कर लिखी गई बातों वाले ताँबे के
पत्तरों को ताम्रपत्र कहते हैं। (v) जीवाश्म (Fossils)- प्राचीन जीव-जन्तु, मानव अस्थियाँ जानवरों की हड्डियाँ जो पाषाण के रूप में परिवर्तित होना प्रारंभ हो जाती है। (vi) पुरातत्ववेत्ता (Archaeologist)- वह व्यक्ति जो पुरानी वस्तुओं, स्थलों की खोज करते हैं और उनके बारे में सही तथ्यों का पता
लगाते हैं उन्हें पुरातत्ववेत्ता कहते हैं। अधिकांश शिलालेख संस्कृत, प्राकृत, पाली एवं तमिल भाषा में हैं तथा ब्राह्मी लिपि में लिखे गए हैं। इसीलिए इन्हें सभी लोगों के लिए पढ़ना कठिन होता है लेकिन कुछ लिपीशास्त्री और पुरातत्ववेत्ता इन्हें पढ़ लेते हैं। मानव को जब लिपि का ज्ञान नहीं था तब उस समय वे चित्रों के माध्यम से अपनी बातें शिलाओं पर चित्रित करते थे। इन चित्रों को ‘शैलचित्र’ कहते हैं। मध्यप्रदेश में भोपाल के पास भीमबेटका के शैल चित्र इस बात के जीवंत प्रमाण हैं। शैलचित्र भारत के विभिन्न भागों में मिलते हैं। भीमबेटका विश्व का सबसे बड़ा शैलचित्र स्थल है। इसे की खोज पद्मश्री डॉ.वि.श्री. वाकणकर के द्वारा की गई थी। इसे इस स्थल को विश्व धरोहर सूची में सम्मिलित किया गया है। इन 👇एतिहासिक महत्वपूर्ण प्रकरणों को भी पढ़ें। When humans did not know the script, at that time they used to portray their words on the rocks through pictures. These pictures are called 'rock paintings'. Bhimbetka 's rock paintings near Bhopal in Madhya Pradesh are living proofs of this fact. Shell paintings are found in different parts of India. Bhimbetka is the largest rock painting site in the world. The discovery of it was done by Padmashree Dr. V. Shri Vakankar. This site has been included in the World Heritage List. क्या आप जानते हैं कि भारत के लगभग तीन- चौथाई शैल चित्र मध्य प्रदेश के विंध्याचल और सतपुड़ा की पहाड़ियों में पाए गए हैं। भवन तथा अन्य स्रोत मानव के गणितीय ज्ञान व स्थापत्य कला के विकास की कहानी से
परिचय कराते हैं। साहित्यिक स्रोत तत्कालीन समय के विभिन्न बातों पर प्रकाश डालते हैं। प्राचीन समय के ग्रंथ जैसे वेद, पुराण, रामायण, महाभारत, संगम साहित्य और त्रिपिटक आदि उस समय के समाज, नगरों, रीति-रिवाजों, संस्कृति के बारे में प्रकाश डालते हैं। प्राचीन काल के भवन, महल, मंदिर, मस्जिद, चर्च, किले, बावड़ी आदि हमें उस समय की कला संस्कृति, समृद्धि, धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक स्थिति की जानकारी देते हैं।
यूनानी यात्री मेगस्थनीज, चीनी यात्री ह्वेनसांग, फाह्यान तथा इत्सिंग और अन्य देशों के यात्रियों ने हमारे देश की यात्रा की तथा उनके द्वारा लिखे गए यात्रा-विवरण से हमें उस समय की सामाजिक राजनैतिक आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी मिलती है। इन 👇एतिहासिक महत्वपूर्ण प्रकरणों को भी पढ़ें। समय के प्रवाह के साथ-साथ व्यापार वाणिज्य ने अपनी जगह बनाई। व्यापारी एक स्थान से दूसरे स्थान पर गए, आपसी मेल-मिलाप हुआ। लेन-देन बढा। संस्कृति के परिवर्तन का क्रम शुरू हुआ। भाषा एवं लिपि एक स्थान से दूसरे स्थान पर गई तथा विभिन्न भाषाओं के मिश्रण से नए भाषाओं में जन्म लिया। जीवन के क्षेत्रों में परिवर्तन शुरू होकर जीवन मूल्यों में परिवर्तन को दौर शुरू हुआ। Trade commerce took its place along with the flow of time. Traders went from one place to another, mutual reconciliation. Transaction increased. The order of change of culture began. Language and script went from one place to another and a mixture of different languages took birth in new languages. Changes in the values of life started in the sphere of change in the areas of life. हमें अपने देश की प्राचीन धरोहरों की रक्षा करना चाहिए क्योंकि उन्हीं के आधार पर हमें अपने अतीत की जानकारी मिलती है। प्राचीन धरोहरें राष्ट्र की गौरवशाली संस्कृति की परिचायक होती है। अभ्यास प्रश्न (Exercise) Q. 1 नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए (Answer the following questions)- (A) इतिहास जानने के मुख्य स्रोत कौन-कौन से हैं (What are the main sources of history)? Answer- इतिहास जानने के मुख्य स्रोत- पत्थरों के औजार, जीवाश्म, मिट्टी के बर्तन, शिलालेख, सिक्के, मुहरें, मंदिर, मस्जिद, दुर्ग, भवन,
भोजपत्र, ताड़पत्र, ताम्रपत्र, पुरातत्व तथा यात्रियों के वृत्तांत आदि हैं। (B) शैल चित्र क्या है? व मध्यप्रदेश में वह कहाँ मिलते हैं (What is a rock image? And where do they meet in Madhya Pradesh)? Answer- आदिमानव के द्वारा अपने भावों को व्यक्त करने के लिए शिलाओं
अर्थात पत्थरों (शैल) पर बनाए गए चित्रों को शैलचित्र कहा जाता है। बहुत पहले लोग जब लिखना- पढ़ना नहीं जानते थे तब वे अपनी बातें चित्र बनाकर कहते थे। आदिमानव काल में चित्र गुफाओं में बनाए जाते थे। इसीलिए इस काल के चित्रों को शैल चित्र कहते हैं। (C) भोजपत्र किसे कहते हैं (What is a banquet called)? Answer- भोजपत्र एक विशेष प्रकार के वृक्ष (जिसे भुर्ज कहते हैं) की छाल जिस पर प्राचीन काल में ग्रंथों को लिखा जाता था को भोजपत्र कहा जाता है। (D) इतिहास का अध्ययन क्यों आवश्यक है (Why study history is necessary)? Answer- इतिहास से हमें पुरानी बातों की जानकारी मिलती है। पहले लोगों
का जीवन कैसा था तथा वे किस प्रकार रहते थे, उन्होंने आग जलाना कैसे सीखा, पहिए की खोज कब हुई? ये सभी बातें हम इतिहास से ही जान सकते हैं। इतिहास को पढ़ने से हमें अपनी सभ्यता व संस्कृति की जानकारी मिलती है। इतिहास हमें राजा-महाराजा से लेकर जन-सामान्य तक की जानकारी देता है। इतिहास से अनेक बातें सीखकर ही हम लगातार अपने जीवन में सुधार कर उन्नति कर सकते हैं। (E) ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा हमें क्यों करनी चाहिए (Why we should protect historical heritage)? Answer- ऐतिहासिक धरोहरें जिससे हमें अपने अतीत, अपनी
सभ्यता और संस्कृति की जानकारी मिलती है, इसीलिए हमें इसकी सुरक्षा करनी चाहिए। इन 👇एतिहासिक महत्वपूर्ण प्रकरणों को भी पढ़ें। Q. 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks)- (A) ह्वेनसांग और फाह्यान चीनी यात्री थे। (Hiuen Tsang and Fahyan were Chinese travelers.) Q. 3 सही विकल्प चुनकर लिखिए (Write down the correct option)- (A) ताम्रपत्र लिखे जाते हैं (Copper plates are written)- (i) पत्थरों पर (On the stones) Ans.- (ii) तांबे के पत्तरों पर (On copper plates) (B) शिलालेख कहा जाता है (The inscription is called)- (i) पत्थरों पर खोदकर लिखी जानकारी (Digging information on stones) Ans.-(i) पत्थरों पर खोदकर लिखी जानकारी (Digging information on stones) (C) स्थापत्य कला से हमें ज्ञान होता है (We learn from architecture)- (i) भवनों का (Of buildings) Ans.- (i) भवनों का (Of buildings) विद्यार्थियों इस तरह से सामाजिक विज्ञान खंड से इतिहास
जानने के स्रोत और अभ्यास के प्रश्न हल कराए गए हैं आशा है यह पाठ आपको काफी उपयोगी लगा होगा। RF Temre I hope the above information will be useful and important. Watch video for related information
Watch related information below इतिहास को जानने के प्रमुख स्रोत कौन कौन से हैं?Answer- इतिहास जानने के मुख्य स्रोत- पत्थरों के औजार, जीवाश्म, मिट्टी के बर्तन, शिलालेख, सिक्के, मुहरें, मंदिर, मस्जिद, दुर्ग, भवन, भोजपत्र, ताड़पत्र, ताम्रपत्र, पुरातत्व तथा यात्रियों के वृत्तांत आदि हैं।
इतिहास के स्रोत से आप क्या समझते हैं?ऐतिहासिक स्रोत उन मूल स्रोतों को कहते हैं जिसमें महत्वपूर्ण ऐतिहासिक जानकारी हो। इसे 'ऐतिहासिक सामग्री' या 'ऐतिहासिक आंकड़े' भी कहते हैं। ये स्रोत हमें इतिहास के बारे में सबसे मूलभूत सूचना प्रदान करते हैं। इन स्रोतों का उपयोग इतिहास का अध्ययन करने के लिए संकेत या सुराग के रूप में किया जाता है।
इतिहास के पुरातात्विक स्रोत कौन कौन से हैं?प्राचीन भारतीय इतिहास के पुरातात्विक स्रोत. अभिलेख. भूमि अनुदान पत्र. मुद्राएं. मूर्तिकला. चित्रकला. प्राचीन भारतीय इतिहास के अध्ययन के कौन कौन से स्रोत है?Prachin Bharatiya Itihas Ka Sahityik Srot | साहित्यिक स्रोत. ब्राह्मण ग्रंथ. आरण्यक. उपनिषद्. वेदांग. महाकाव्य. धर्मशास्त्र. |