इंदौर का सबसे सस्ता बाजार कौन सा है? - indaur ka sabase sasta baajaar kaun sa hai?

क्या आप जानते हैं मध्य प्रदेश का  वो कौन सा  बड़ा शहर है जिसे सब मिनी मुंबई के नाम से पुकारते हैं?  – वो शहर है इंदौर। होल्कर राजघराना हो या फिर आई.आई. टी. और आई.आई. एम., यहाँ वो सब कुछ है जो आपको किसी भी शहर में एक साथ शायद ही देखने को मिले।

यह अनोखा शहर महिलाओं की ख़ास पसंद है, क्योंकि यहां की हर गली में कुछ न कुछ ऐसा है  जो खरीददारों की पहली पसंद है।

आइये आपको ले चलें उन्हीं गलियों में जहाँ हैं इंदौर की सबसे मशहूर दुकानें  :

1. जेल रोड / नोवेल्टी मार्किट:

इंदौर का सबसे सस्ता बाजार कौन सा है? - indaur ka sabase sasta baajaar kaun sa hai?

इंदौर का जेल रोड स्थित नोवेल्टी मार्किट एक  ऐसा बाजार है, जहां पर इलेक्ट्रॉनिक्स चीजों का जैसे मेला लगा हुआ हो। अगर आपको मोबाइल या उससे सम्बंधित कोई भी छोटी से छोटी वस्तु खरीदनी हो तो  यहाँ पर आसानी से और बहुत ही कम दाम में उपलब्ध हो जाएगी।

मोबाइल कवर्स की इतनी विशाल रेंज आपको शायद ही कहीं और देखने को मिलेगी। चाहे नया मोबाइल खरीदना हो या बेचना हो या फिर उसे ठीक करवाना हो, यहाँ पर आपको सब कुछ मिल जायेगा।

2. एम टी क्लॉथ मार्केट

इंदौर का सबसे सस्ता बाजार कौन सा है? - indaur ka sabase sasta baajaar kaun sa hai?

अगर इंदौर शहर की सबसे खूबसूरत हैंडलूम की खरीददारी करनी है तो यह मार्केट सबसे बेस्ट है। रिटेल नहीं,  होलसेल रेट पर आपको यहाँ ढेर सारी चीजें मिल जाएँगी। कम भाव में आकर्षक कारीगरी और बेहतरीन क्वालिटी के कपड़ों के लिए यह मार्केट फेमस है।

3. सर्राफा मार्केट

यह एक ऐसा मार्केट है जो दिन के साथ साथ रात में भी खुला रहता है। दिन में इस बाजार की खासियत है यहाँ की सोने और चाँदी की दुकानें। यहाँ एक साथ कई ऐसी दुकानें हैं जहाँ सोने चाँदी के आभूषणों का क्रय विक्रय होता है।

लेकिन जैसे ही शाम ढलती है वैसे ही यह बाजार भी बदल जाता है और यहाँ सज जाती हैं चटपटे मजेदार व्यंजनों की दुकानें। जैसे जैसे रात ढलती है वैसे वैसे इस बाजार में चहल पहल होने लगती है। इंदौर जाकर आपने सर्राफा बाजार नहीं देखा तो फिर कुछ नहीं देखा।

यूं कहना गलत नहीं होगा की इंदौर के सर्राफा बाज़ार में हर दिन दिवाली, और हर रात होली मनाई जाती है!!*

➡ सर्राफा बाज़ार में हर रात पाँच हजार प्लेट समोसा चाट निपटाई जाती है – पर सरकार के अजीबोगरीब नए नियम – समोसे में आलू डालने पर लगाए जाने वाले प्रतिबंध से इंदौर वासी काफी नाखुश हैं। 

4. खजुरी बाजार

इस बाजार में आपको कपड़े नहीं बल्कि किताबें मिलेंगी। स्टूडेंट्स हब माने जाने वाले  इंदौर में यह एक ऐसा मार्केट है जहाँ आपको हर तरह की किताबें मिल जाएँगी। सिर्फ नयी किताबें ही नहीं यहाँ आपको पुरानी किताबें भी मिल जाएँगी। साथ ही आप अपनी पुरानी किताबें यहाँ  बेच भी सकते हैं। हर तरह की कॉपियां आपको यहाँ होलसेल रेट पर मिल जाएँगी।

इंदौर का सबसे सस्ता बाजार कौन सा है? - indaur ka sabase sasta baajaar kaun sa hai?

5. छप्पन बाजार

मुंबई की चौपाटी के बाद अगर किसी जगह के खाने के बारे में ज़िक्र किया जाये तो वह जगह होगी छप्पन बाजार। इस बाजार में शाम के समय आपको हर तरह के व्यंजन मिल जायेंगे। चाहे फिर वो साउथ इंडियन डोसा हो या चाइनीस नूडल्स, यहाँ सब मिल जायेगा। युवाओं की पसंदीदा जगहों में से एक है।


क्या आप जानते हैं की भारत की पहली बौलिंग एल्ली इंदौर में खुली थी? 

इंदौर का सबसे सस्ता बाजार कौन सा है? - indaur ka sabase sasta baajaar kaun sa hai?


6. कोठरी मार्किट

अगर ब्रांडेड शोरूम में शॉपिंग के लिए जाना चाहते हैं तो कोठरी मार्किट एक ऐसी जगह है जहाँ आपको कई सारी ऐसी दुकानें मिल जाएँगी जहाँ से आप ब्रांडेड सामान खरीद सकते हैं।

7. अपोलो टावर इंदौर

अपोलो टावर है एक और शॉपिंग सेण्टर जहाँ वैराइटी के साथ साथ कम दाम आपको आकर्षित करेंगे। बचपन से लेकर पचपन तक की उम्र के लिए आपको यहाँ कपडे मिल जायेंगे। पितरेश्वर यहाँ की सबसे मशहूर दुकान है जो लेटेस्ट गर्ल्स फैशनेबल टॉप्स के लिए फेमस है।

8.  कपड़ा बाजार इंदौर

कपड़ा बाजार इंदौर मशहूर है शादी के कपड़ों की खरीददारी के लिए। एक ही जगह कर लीजिये शादी के कपड़ों की जितनी मर्जी शॉपिंग करनी है आपको।

* इस जूमले का मूल श्रेय वैसे तो हरिवंशराय बच्चन को जाता है – ‘मधुशाला’ में बच्चन साहब ने मदिरालय के विषय में कुछ यूं कहा था:

“एक बरस में, एक बार ही जगती होली की ज्वाला,
एक बार ही लगती बाज़ी, जलती दीपों की माला,
दुनियावालों, किन्तु, किसी दिन आ मदिरालय में देखो,
दिन को होली, रात दिवाली, रोज़ मनाती मधुशाला। “

सबसे कम दाम में कपड़े कहाँ मिलते हैं?

भारत का सबसे सस्ता कपड़ा बाजार दिल्ली के गांधी नगर में स्थित है। गांधी नगर के कपड़ा बाजार को देश के अलावा एशिया का सबसे सस्ता बाजार कहा जाता है। इस बाजार की खास बात यह है कि आप यहां से हर ब्रांड और सभी के लिए कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं

इंदौर का सबसे बड़ा मार्केट कौन सा है?

एमटी क्लॉथ मार्केट इंदौर के सबसे बड़े बाजारों में से एक है. इसे महारानी मार्केट के नाम से भी जाना जाता है.

इंदौर के प्रमुख बाजार कौन कौन से हैं?

इंदौर में सबसे अच्छे बाजार कौन से हैं?.
MT कपड़ा बाजार.
शीतलामाता बाजार.
रजवाड़ा.
बजाज खाना चौक.
खजूरी बाजार.
सराफा बाजार.
मृगनयनी शोरूम.
जेल रोड.

इंदौर की सबसे प्रसिद्ध चीज क्या है?

इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक और आर्थिक शहर (राजधानी) है। इंदौर की पोहा भारत में प्रसिद्ध हैं। यहां के लोग पोहा के साथ लोग जलेबी भी खाना पसंद करते हैं।