कौन से भगवान का कौन सा वार होता है? - kaun se bhagavaan ka kaun sa vaar hota hai?

सप्ताह के किस दिन करें कौन से भगवान की पूजा

कौन से भगवान का कौन सा वार होता है? - kaun se bhagavaan ka kaun sa vaar hota hai?

सनातन धर्म में 33 करोड़ देवी-देवताओं का पूजन किया जाता है। दैवीय शक्तियों को विधाता ने मनुष्य की अलग-अलग इच्छाओं को पूरा करने का काम सौंपा है।

सनातन धर्म में 33 करोड़ देवी-देवताओं का पूजन किया जाता है। दैवीय शक्तियों को विधाता ने मनुष्य की अलग-अलग इच्छाओं को पूरा करने का काम सौंपा है। हर दिन का अपना खास महत्व होता है लेकिन कुछ दिनों में विशेष देवी-देवताओं का पूजन करने से सांसारिक कामनाओं की पूर्ति होती है। सप्ताह के सात दिन भी सात देवों को समर्पित हैं, उनकी पूजा से क्या फल मिलता है, आईए जानें-

रविवार: रविवार को सूर्य देव का वार कहा जाता है। इस रोज व्रत रखना, घी-तेल और नमक से परहेज करना शुभ फल देता है। संडे को लाल रंग के कपड़े पहनें, लाल चंदन का टीका लगाएं और लाल रंग के फल-फूल सूर्यनारायण को अर्पित करके गरीबों में बांट दें।

सोमवार: सोमवार का दिन देवों के देव महादेव और चन्द्र ग्रह को समर्पित है। कुंवारी कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए यह व्रत करती हैं। इस दिन सफ़ेद रंग के कपड़े पहनना और इसी रंग की चीजों का दान करना विशेष फलदाई है।

मंगलवार: मंगलवार का दिन हनुमान जी और मंगल ग्रह का है। इस दिन व्रत रखने से जीवन में कभी भी अमंगल प्रवेश नहीं करता।  इस दिन लाल वस्त्र पहनने चाहिए। हनुमान जी को गुड़, चने और लाल रंग की मिठाईयों का भोग लगाने से शनि और मंगल ग्रह की शुभता मिलती है।

बुधवार: शास्त्रों ने बुधवार का दिन श्री गणेश और बुध ग्रह के लिए निहित किया है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। मूंग दाल, घी व दही का दान करने से समाज में मान बढ़ता है और बुद्धि तेज होती है।

बृहस्पतिवार: बृहस्पतिवार यानि गुरुवार, देवों के गुरू बृहस्पति और भगवान श्री हरि विष्णु को यह दिन समर्पित है। इस दिन व्रत करने से धन, पुत्र और विद्या की प्राप्ति होती है। पीले रंग के कपड़े पहनने और पीली चीजों का दान करना शुभ होता है।

शुक्रवार: यह दिन महालक्ष्मी, देवी दुर्गा, वैभव लक्ष्मी, संतोषी माता और शुक्र ग्रह का है। इस दिन सफ़ेद कपड़े पहनने चाहिए। इसी रंग की चीजों का दान करना लाभकारी है। शुक्रवार के दिन घर में खीर बना कर गरीबों में बांटने से भंडार भरते हैं।

शनिवार: इस दिन के प्रधान देव तो शनि हैं लेकिन हनुमान जी की अराधना विशेष फल देती है। काले रंग के वस्त्र पहनने के साथ-साथ काली चीजों का गरीबों को दान करना चाहिए। घर में तेल से बनी चीजें बना कर मेहनतकश मजदूरों को बांटनी चाहिए।

Publish Date: 25 Aug, 2021

Google

कौन से भगवान का कौन सा वार होता है? - kaun se bhagavaan ka kaun sa vaar hota hai?

Gods Days of the Week : सप्ताह के सातों दिनोंके नाम ग्रहों के आधार पर रखें गए हैं। सातों दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित किए हैं। ज्योतिष के अनुसार, हर एक दिन अलग ग्रह के लिए होता है और इसके अनुसार ही देवी देवताओं की पूजा की जाए तो भगवान कृपा हमेशा बनी रहती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके जीवन में भगवान की कृपा बनी रहे तो आपको ये जरूर जानना कि हफ्ते का कौन सा दिन किसी देवी देवताओं को समर्पित है और उस दिन किसी की पूजा की जाती है।

सोमवार 

कौन से भगवान का कौन सा वार होता है? - kaun se bhagavaan ka kaun sa vaar hota hai?

सोमवार का दिन साक्षात् जगत पिता भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिवजी की पूजा की जाती है। भगवान शिव को देवों के देव महादेव भी कहा जता है। इस दिन शिव जी पूजा करने से भोले अपने भक्त से प्रसन्न हो जाते हैं। उनकी पूजा करने से समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार, जो लोग भगवान शिवजी का व्रत करते उन पर शिवजी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

मंगलवार

कौन से भगवान का कौन सा वार होता है? - kaun se bhagavaan ka kaun sa vaar hota hai?

मगंलवार का दिन मंगल ग्रह का दिन कहा जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है। इस दिन हनुमान जी की पूजा से भक्त के पिछले जन्मों के पापों से भी मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर होता है उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने की सलाह दी जाती है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने और चालीसा पढ़ने से भक्तों को भय से मुक्ति मिलती है।

बुधवार

कौन से भगवान का कौन सा वार होता है? - kaun se bhagavaan ka kaun sa vaar hota hai?

बुधवार का दिन श्री गणेश को समर्पित को समर्पित है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन कोई भी काम करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही जिन लोगों को कुंडली में कमजोर होता है उन्हें बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा करने की सलाह दी जाती है।

गुरुवार

कौन से भगवान का कौन सा वार होता है? - kaun se bhagavaan ka kaun sa vaar hota hai?

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन केले के पेड़ की पूजा करने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। ज्योतिषियों के अनुसार, अगर इस दिन घर की महिलाएं पूजा करती है तो घर में पैसे की कमी नहीं होती है।

शुक्रवार

कौन से भगवान का कौन सा वार होता है? - kaun se bhagavaan ka kaun sa vaar hota hai?

शुक्रवार का दिन संतोषी मां को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ मां दुर्गा की की जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन अगर घर की महिलाएं पूजा करती तो शुभ होता है और धन धन धान्‍य से भर जाता है। इसके साथ ही शुक्र ग्रह को भी भौतिक सुखों का कारक भी माना जाता है।

शनिवार

कौन से भगवान का कौन सा वार होता है? - kaun se bhagavaan ka kaun sa vaar hota hai?

शुक्रवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस दिन शनि देव की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष चल रहा होता है उन लोगों को इस दिन मंदिर में जाकर पूजा करने की सलाह दी जाती है। सके साथ ही इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना और शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करना चाहिए।

 रविवार

कौन से भगवान का कौन सा वार होता है? - kaun se bhagavaan ka kaun sa vaar hota hai?

रविवार का दिन सूर्य देवता दिन माना जाता है। इस दिन सूर्य भगवान की पूजा की जाती है। रविवार को व्रत रखने से व्यक्ति तेज बढ़ता है। इसके साथ ही जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर उन्हें इस दिन लाल वस्त्र पहनने की सलाह दी जाती है। रविवार को भगवान सूर्य का व्रत रखना भी शुभ माना जाता है।

कौन सा वार किस देवता का होता है?

जीवन मंत्र डेस्क. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शिवपुराण में सातों दिनों के हिसाब से देवताओं के पूजन का महत्व बताया है। रविवार को सूर्य, सोमवार को चंद्र, मंगलवार को मंगल, बुधवार को बुध, गुरुवार को बृहस्पति, शुक्रवार को शुक्र और शनिवार को शनि का पूजन करना श्रेष्ठ रहता है।

शुक्रवार कौन से भगवान का दिन है?

शुक्रवार का दिन देवी दुर्गा को समर्पित है, इसलिए इस दिन दुर्गा जी के साथ ही उनके सभी अवतारों की पूजा की जाती है। समस्त प्रकार के भोगों की प्राप्ति के लिए शुक्रवार को एकाग्रचित्त होकर देवी दुर्गा के साथ ही अन्य देवताओं का पूजन करने से और यथासंभव ब्राह्मणों को अन्न दान करने से पुण्य फल की प्रप्ति होती है।

सोमवार को कौन से भगवान का दिन होता है?

सोमवार के दिन भगवान शिव से संबंधित है।

रविवार को कौन से भगवान का दिन होता है?

सूर्य देव के पुत्र शनिदेव को शनिवार का दिन समर्पित है और रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है.