किसी को मनी प्लांट देने से क्या होता है? - kisee ko manee plaant dene se kya hota hai?

मनी प्लांट का वास्तु शास्त्र में बड़ा ही महत्व है, ऐसी मान्यता है कि मनी प्लांट घर में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढती है और धन संपत्ति में इजाफा होता है। बहुत से लोग सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए ऑफिस में अपनी टेबल पर भी मनी प्लांट को लगाकर रखते हैं। लेकिन मनी प्लांट को लगाते समय अक्सर लोग वास्तु के नियम की अनदेखी कर जाते हैं जिससे मनी प्लांट लगाने का ना तो फायदा मिलता है. बल्कि नुकसान भी होता है। आइए जानें मनी प्लांट को लगाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

मनी प्लांट लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान

– मनी प्लांट को हमेशा सही दिशा में लगाना चाहिए। इसे कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में न लगाएं। कहा जाता है कि इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक नुकसान होता है। साथ ही घर में नकारात्मकता भी बढ़ती है। मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। भगवान गणेश ऐसे देवता हैं जो इस दिशा में निवास करते हैं और कल्याण और समृद्धि (मंगल) का प्रतिनिधित्व करते हैं।

– बता दें की मनी प्लांट तेजी से बढ़ने वाला पौधा है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि पौधे की लताएं जमीन को न छूएं। इसकी लताओं को एक रस्सी के माध्यम से सहायता प्रदान की जानी चाहिए ताकि यह ऊपर की ओर चढ़े। वास्तु के अनुसार, बढ़ती हुई लताएं वृद्धि और समृद्धि का प्रतीक हैं। मनी प्लांट को देवी लक्ष्मी का एक रूप माना जाता है और यही कारण है कि इसे जमीन को छूने नहीं देना चाहिए।

इन वास्तु टिप्स से व्यापार में मिलेगी खूब सफलता

– वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को सूखने न दें। दरअसल, सूखा मनी प्लांट दुर्भाग्य का प्रतीक है। यह आपके घर की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है। इससे बचने के लिए मनी प्लांट को नियमित रूप से पानी देते रहें। अगर पत्ते सूखने लगे तो उन्हें काट कर हटा दें।

– मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर रखें। इस पौधे को ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती है इसलिए इसे घर के अंदर लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को घर के बाहर लगाना शुभ नहीं होता है। यह बाहर के मौसम में आसानी से सूख जाता है और बढ़ता नहीं है। पौधे का रुका हुआ विकास अशुभ होता है। यह आर्थिक तंगी का कारण बनता है।

-वास्तु के अनुसार मनी प्लांट कभी भी दूसरों को नहीं देना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यह शुक्र ग्रह को क्रोधित करता है। शुक्र समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। ऐसा करने से हानि होती है।

प्रेग्नेंसी में आ रही है समस्या तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

धर्म और ज्योतिष की और बी खबरों के लिए क्लिक करें

घर में मनीप्लांट लगाने से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है. वास्तु के अनुसार, घर में मनीप्लांट रखने से धन का आगमन होता है. आप इसे घर के अलावा ऑफिस या दुकान में भी रख सकते हैं. आर्थिक तंगी से बचने के लिए भी लोग घर में इसका प्रयोग करते है. लेकिन क्या आप जानते हैं घर में मनीप्लांट रखने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है. मनीप्लांट से जुड़ी एक मामूली गलती इंसान को बर्बाद कर सकती है.

इस दिशा में ना रखें मनीप्लांट- आर्थिक समृद्धि के लिए घर में मनीप्लांट को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है. घर की उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी मनीप्लांट नहीं रखना चाहिए. इस दिशा में मनीप्लांट लगाने से इंसान कर्जों तले दबने लगता है. साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. मनीप्लांट हमेशा घर की दक्षिण-पूर्वी दिशा में ही रखें.

सीधे जमीन पर रखने की भूल- मनीप्लांट का पौधा बड़ी तेजी से बढ़ता है. इसलिए ध्यान रखें कि मनीप्लांट की लताएं कभी फर्श को ना छुएं. आप किसी रस्सी या छड़ी की सहायता से इसे ऊपर की तरफ बढ़ने की दिशा दिखा सकते हैं. मनीप्लांट की लताएं तरक्की और शांति का प्रतीक होती हैं. इसलिए इन्हें कभी सरफेस पर ना बिखरने दें.

मनीप्लांट सूखने से अनर्थ- वास्तु के मुताबिक, घर में सूख रहा मनीप्लांट इंसान के दुर्भाग्य का प्रतीक होता है. यह घर की आर्थिक स्थिति को भी नुकसान पहुंचाता है. इसलिए मनीप्लांट को नियमित रूप से पानी देते रहें. यदि इसके पत्ते सूखने लगें तो उन हिस्सों को तुरंत काट दें.

इस जगह रखने की गलती ना करें- मनीप्लांट के पौधे को हमेशा घर के अंदर ही रखना चाहिए. इस पौधे को पनपने के लिए सूर्य के बहुत ज्यादा प्रकाश की आवश्यकता नहीं होती है. वास्तु के अनुसार, मनीप्लांट का पौधा कभी घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करना बहुत अशुभ होता है. बाहरी वातावरण में यह पौधा तेजी से सूख जाता है. जैसे-जैसे इसकी पत्तियां सूखेंगी, इंसान के आर्थिक हालात बुरे होते जाएंगे.

गिफ्ट ना करें मनीप्लांट- वास्तु के अनुसार, मनीप्लांट का पौधा कभी किसी को उपहार में नहीं देना चाहिए. ऐसा कहते हैं कि इससे शुक्र नाराज हो जाते हैं. शुक्र ग्रह को सुख-शांति का भी प्रतीक माना जाता है. इसलिए मनीप्लांट का पौधा दूसरों को गिफ्ट करने से बचें.

नई दिल्ली, Money Plant Vastu Tips: घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में पेड़ पौधे काफी मददगार साबित होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे कुछ पौधों को सुख-समृद्धि, खुशहाली और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इन्हीं पौधों में से एक है मनी प्लांट। ये एक ऐसा पौधा है जो अधिकतर घरों में लगा होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगा मनी प्लांट व्यक्ति की तरक्की, खुशहाली आदि में पॉजिटिव प्रभाव डाल सकता है। लेकिन इसे लगाने से पहले कुछ नियमों को जानना बेहद जरूरी है। मनी प्लांट को लेकर लोगों के बीच कई भ्रांतिया फैली हुई है जैसे कि चोरी का मनी प्लांट लगाना शुभ होता है। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट संबंधित कुछ सवालों के जवाब।

Vastu Shastra: घर के मंदिर में रखें ये शुभ चिन्ह, होंगे फायदे ही फायदे

यह भी पढ़ें

चोरी का मनी प्लांट लगाना शुभ या अशुभ

अधिकतर लोगों का मानना है कि किसी के घर से चोरी करके मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सुख-समृद्धि आती है। जबकि वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट कभी भी चोरी करके नहीं लगाना चाहिए। बल्कि अपने पैसों से खरीद कर लगाना चाहिए। तभी आपको पूर्ण फल की प्राप्ति होगी।

Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये चीजें, सुख-समृद्धि का होगा आगमन

यह भी पढ़ें

जमीन में मनी प्लांट लगाना शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आमतौर पर जमीन में कोई भी पौधा लगाने से उसकी वृद्धि तेजी से होती है। क्योंकि जमीन से उसे हर तरह के पोषक तत्व मिल जाता है। लेकिन मनी प्लांट को जमीन में लगाने के बजाय गमले में लगाना चाहिए। जमीन में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

किस तरह रखें मनी प्लांट की लताएं

कई लोगों के घर मनी प्लांट इतना ज्यादा बढ़ा हो जाता है कि जमीन में भी छूने लगता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। बेल को जमीन से बिल्कुल नहीं छूना नहीं चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा अधिक उत्पन्न होती है। इसके साथ ही मनी प्लांट का संबंध माता लक्ष्मी से होता है। ऐसे में जमीन में छुने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है।

Vastu Dosh: बिना पैसे खर्च किए कर सकते हैं घर का वास्तु दोष दूर, बस आजमाएं ये उपाय

यह भी पढ़ें

इस तरह की पत्तियां तुरंत हटा दें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में लगी पीली और सूखी पत्तियों को तुरंत हटा देना चाहिए।

किस दिशा में मनी प्लांट लगाएं

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट का पौधा हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में भगवान गणेश का वास होता है। इसके साथ ही प्रतिनिधि शुक्र ग्रह है।

किस दिशा में न लगाएं मनी प्लांट

Vastu Tips: लीविंग रूम में लगाएं ये तस्वीरें, हर काम में 100 प्रतिशत मिलेगी सफलता

यह भी पढ़ें

मनी प्लांट को ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) दिशा में मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में लगाने से धन हानि होती है।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

मनी प्लांट दूसरों को देने से क्या होता है?

वहीं जब आप इस पौधे को किसी और को उपहार में देते हैं तो पौधे के साथ आपके घर की सुख समृद्धि भी दूसरे के घर चली जाती है। सिर्फ यही नहीं, वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट के अलावा उसकी पत्तियां भी किसी को भी नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से धन के साथ पुण्य की हानि भी होती है। मनी प्लांट को कभी भी जमीन पर नहीं लगाना चाहिए।

कुबेर का पौधा कौन सा होता है?

इस पौधे का नाम क्रासुला (crassula plant) है। जी हां, क्रासुला के पौधे को कुबेर देवता का प्रिय पौधा माना जाता है।

मनी प्लांट के नुकसान क्या है?

मनी प्लांट लगाने के नुकसान वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर सही दिशा में मनी प्लांट नहीं लगाया गया तो व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. मनी प्लांट अगर नीचे की तरफ बढ़ता है तो इसे अच्छा नहीं माना जाता परंतु अगर ऊपर की तरफ बढ़ता है तो यह शुभ फलदाई माना जाता है.

मनी प्लांट क्यों नहीं लगाना चाहिए?

यह आर्थिक तंगी का कारण बनता है। -वास्तु के अनुसार मनी प्लांट कभी भी दूसरों को नहीं देना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यह शुक्र ग्रह को क्रोधित करता है। शुक्र समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग