कंठ रुक रहा है काल आ रहा है यह भावना कवि के मन में क्यों आई 2 ठग ठाकुरों से कवि का संकेत किसकी ओर है? - kanth ruk raha hai kaal aa raha hai yah bhaavana kavi ke man mein kyon aaee 2 thag thaakuron se kavi ka sanket kisakee or hai?

कंठ रुक रहा है, काल आ रहा है- यह भावना कवि के मन में क्यों आई?

कवि का जीवन बहुत संघर्षपूर्ण रहा है। उसने बहुत ही कठिन हालतों का सामना किया है। जीवन में वेदना और दुख ने उसका कभी पीछा नहीं छोड़ा है। शोषक वर्गों के अत्याचार और शोषण ने उसे बहुत दुखी किया है। उसने जब भी विरोध किया है, उसकी आवाज़ को दबाया दिया गया है। उसने फिर भी हार नहीं मानी और इन सबसे लड़ता रहा है। परन्तु इन सब हालतों से लड़ते हुए उसके अंदर जीने की इच्छा समाप्त हो गई है और वह मरणासन्न स्थिति में पहुँच गया है। और उसे प्रतीत हो रहा है कि उसका कंठ अब कुछ कहने में समर्थ नहीं है तथा उसकी मृत्यु समीप ही है।

Concept: काव्य भाग

  Is there an error in this question or solution?

कठ रुक रहा है काल आ रहा है यह भावना कवि के मन में क्यों आई?

कंठ रुक रहा है, काल आ रहा है- यह भावना कवि के मन में क्यों आई? उत्तर :यह भावना कवि के मन में इसलिए आई क्योंकि उनके अंदर की वेदना उनपर भारी हो रही है, वह तड़प रहे हैं। इस पंक्ति से कवि अपने मन की कठिनाई दर्शाना चाह रहे हैं।

ठंड ठाकुरों से कवि का संकेत किसकी और है?

कवि ठग-ठाकुरों शब्द कहकर समाज में व्याप्त धोखेबाज़ लोगों की ओर संकेत कर रहा है। उसके अनुसार इस प्रकार के लोग समाज में फैले हुए हैं। इनका निशाना गरीब किसान और मज़दूर वर्ग हैं। ये उनका लगातार शोषण करते हैं और उनका जीवन नरकीय बनाए हुए हैं।

निराला को अपनी स्वर्गीय पत्नी की याद क्यों आई?

Answer: कवि द्वारा अपनी पुत्री को विवाह के शुभ अवसर पर नव-वधू के रूप में देखकर अपनी स्वर्गीय पत्नी का स्मरण हो आया। ... माँ विवाह के समय पुत्री को उसके सुखी गृहस्थ जीवन के लिए शिक्षा देती है परन्तु पत्नी की अनुपस्थिति में कवि को यह कार्य करना पड़ता है। ऐसे महत्वपूर्ण समय में पत्नी का अभाव उसे उसकी याद दिला देता है।

शकुंतला के उदाहरण से कवि क्या संकेत करना चाहते हैं?

वह बच्ची माता-पिता के प्रेम से वंचित रही। कण्व ऋषि के समान सूर्यकांत निराला जी ने सरोज के सयाने होने पर उसका विवाह कर दिया। सरोज की विदाई में निराला जी ने बहुत विलाप किया तथा मातृत्व के समस्त कर्तव्य निभाए। अत: निराला जी शकुंतला के माध्यम से अपनी पुत्री सरोज की ओर संकेत करते हैं