NCERT Solutions for Class 7th: पाठ - 5 थोड़ी धरती पाऊँ (कविता) हिंदी दूर्वा भाग - IIअभ्यास Show पृष्ठ संख्या: 25 कविता संबंधी प्रश्न क. कवि बाग-बगीचा क्यों लगाना चाहता है? उत्तर कवि बाग-बगीचा धरती को हरा-भरा बनाए रखने के लिए लगाना चाहता है ताकि वहाँ फूल-फल खिलें और अपनी खुशबू फैलाए, चिड़ियाँ चहचहाएँ और ताजी हवा जलाशय से होकर बहे। ख. कविता में कवि की क्या विनती है? उत्तर कविता में कवि ने पेड़ों को नहीं काटने की साथ ही जो उन्हें काटें उन्हें भी रोकने की विनती की है। कवि दिन-प्रतिदिन पेड़ों को कटते देख रहा है। मानव केवल अपने फायदे के लिए पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर रहा है। वह इनसे होने वाले नुकसान के बारे में नहीं सोच रहा है। वृक्षों की अंधाधुंध कटाई होने से वातावरण में प्रदुषण फैल रहा है जिससे कई प्रकार की बीमारियाँ हो रही हैं। अनियमित बारिश, आँधी-तूफ़ान आ रहे हैं। इसलिए कवि ने मानव सभ्यता को वहशी कहा है। घ. कविता की इस पंक्ति पर ध्यान दो - उत्तर जिस तरह पेड़ धरती को हरा-भरा रखते हैं, उसकी सुंदरता को बढ़ाते हैं उसी तरह बच्चे भी घर भी हरा-भरा रखते हैं अपनी किलकारी से घर की सुंदरता को बनाए रखते हैं। 2. कैसी लगी कविता कविता पढ़ो और जवाब दो- क. कविता की कौन-सी पंक्तियाँ सबसे अच्छीं लगीं? उत्तर तो विनती है यही, ख. वे पंक्तियाँ क्यों अच्छी लगीं? उत्तर इन पंक्तियों में कवि ने मानव सभ्यता से विनती की है कि पेड़ों से हरी-भरी दुनिया को नहीं उजाड़िए। पेड़ों को ना काटिये, ना कटने दीजिये। ये सिर्फ आपकी ही जरूरत नहीं बल्कि उन पक्षियों की भी जरूरत है जो इनपर रहते हैं। यह इस कविता का मूल सन्देश है। 3. बातचीत बच्ची - ओ भैया! आप इस पेड़ को क्यों काट रहे हो? उत्तर बच्ची - पर काका आप दूसरा काम भी तो कर सकते हो। आपके पेड़ काटने से पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा है। पृष्ठ संख्या: 26 4. बाग-बगीचा उत्तर हम पेड़ों को बचने के लिए निम्नलिखित कार्य कर सकते हैं - ख. कविता में कवि ने बगीचे के बारे में बहुत कुछ बताया है। बताओ, नीचे लिखी चीज़ों में से कौन सी चीज़ें बगीचे में होंगी? उत्तर निम्नलिखित चीज़ें बगीचे में होंगी - 5. यह भी करो पेड़ - आम, अमरुद, पीपल, आशोक, नारियल, केला आदि। (i) पेड़/पौधे का नाम (ii) कब लगाया था? (iii) देखभाल की या नहीं? (iv) क्या वह पेड़/पौधा अब भी मौजूद है? उत्तर व्यक्ति एक (i) अमरुद (ii) चार साल (iii) देखभाल की थी। (iv) नहीं व्यक्ति दो (i) निम्बू (ii) दो साल (iii) देखभाल नहीं की थी। (iv) नहीं व्यक्ति तीन (i) आम (ii) तीन साल (iii) देखभाल की थी। (iv) हाँ व्यक्ति चार (i) नारियल (ii) छ साल (iii) देखभाल की थी। (iv) हाँ पृष्ठ संख्या: 27 6. खोजबीन हमारे देश में पुराने समय से ही पेड़-पौधों को लगाने और उन्हें कटने से बचाने की परंपरा रही है। कई बार लोगों ने मिलकर पेड़ों को बचाने के लिए आंदोलन भी किया। ऐसे ही किसी आंदोलन के बारे में जानकारी इकट्ठी करके कॉपी में लिखो। इसके लिए तुम्हें पुस्तकालय, समाचार-पत्रों, शिक्षिका या माता-पिता और इंटरनेट से भी सहायता मिल सकती है। उत्तर चिपको आंदोलन पेड़ों की सुरक्षा से जुड़ा आंदोलन था। यह आन्दोलन चमोली जिले में सन 1973में प्रारम्भ हुआ।धीरे-धीरे यह आंदोलन पूरे उत्तराखंड में फैल गया। इस आंदोलन को सुंदरलाल बहुगुणा ने शुरू किया जिसमें स्त्रियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें लोगों ने पेड़ों केा गले लगा लिया ताकि उन्हें कोई काट न सके। इसलिए इस आंदोलन का नाम चिपको पड़ा। यह आंदोलन पूरी तरह अहिंसक था और बेहद सफल हुआ। 7. इन शब्दों के समान अर्थ वाले कुछ शब्दों को लिखो। धरती ► पृथ्वी, वसुधा चिड़िया ► पक्षी, पंछी हवा ► पवन, वायु पेड़ ► तरु, वृक्ष दुनिया ► विश्व, संसार कवि धरती पर क्या लगाना चाहता है?कवि बाग-बगीचा धरती को हरा-भरा बनाए रखने के लिए लगाना चाहता है ताकि वहाँ फूल-फल खिलें और अपनी खुशबू फैलाए, चिड़ियाँ चहचहाएँ और ताजी हवा जलाशय से होकर बहे। ख.
कवि बाग़ बगीचा क्यों लगाना चाहता है?(क) कवि बाग-बगीचा इसलिए लगाना चाहता है क्योंकि बाग-बगीचा लगवाकर वह अपने आसपास हरियाली भर देना चाहता है। कवि के अनुसार मनुष्य ने इमारतें बनाने के लिए वृक्षों की अंधाधुंध कटाई करवाई है। उसने चारों ओर इमारतों के जंगल खड़े कर दिए हैं। अब हालात यह हैं कि बाग-बगीचे लगवाने तक की जमीन शेष नहीं रही है।
एक भी पेड़ न लगा सकने से कवि को क्या कमी महसूस हो रही है?उत्तर एक भी पेड़ न लगा सकने से कवि को क्या कमी महसूस हो रही है एक भी पेड़ न लगा सकने पर कवि को अपराध बोध हो रहा है। 15 प्र. ३ शिशुओं के समान कौन रोता है ? उत्तर जब पेड़ों की डालियाँ करती है तो वे शिशुओं के समान दुख महसूस करके रोते है।
दुनिया को हरा भरा कौन रखता है?बच्चे और पेड़ दुनिया को हरा-भरा रखते हैं। " अब तुम यह बताओ कि पेड़ों और बच्चों में क्या कुछ समानता है?
|