लोकतांत्रिक शिक्षा का उद्देश्य क्या है? - lokataantrik shiksha ka uddeshy kya hai?

डयूवी ने लिखा है कि ‘‘लोकतंत्र केवल सरकार का रूप न होकर, उससे भी कुछ अधिक है। यह मुख्यत: सहयोगी जीवन और सम्मिलित रूप से किये गये अनुभव की विधि है।’’ इस प्रकार से यह निश्चित है कि शिक्षा लोगों को तैयार करे। शिक्षा को लोगों में सहजीवन व सहअस्तित्व की भावना विकसित करनी चाहिये।

लोकतंत्र में शिक्षा के उद्देश्य

लोकतंत्र में शिक्षा के उद्देश्यों को तीन रूपों में बांटा जा सकता है- 1. वैयक्तिक उद्देश्य 2. समाज सम्बन्धी उद्देश्य 3. राष्ट्र सम्बन्धी उद्देश्य।

1. वैयक्तिकउद्देश्य

1. शारीरिक विकास - लोकतंत्र शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य बालक के स्वास्थ्य को उत्तम बनाना।

2. मानसिक विकास का उद्देश्य- शिक्षा को बालक का मानसिक विकास कर उसमें स्वतंत्र विचार तर्क एवं निर्णय शक्ति उत्पन्न करनी चाहिये।

3. चारित्रिक विकास का उद्देश्य - शिक्षा का एक प्रमुख उद्देश्य विद्याथिर्यों में अच्छे चरित्र का निर्माण करना है। जाकिर हुसैन के अनुसार- ‘‘हमारे शिक्षा कार्य का पुर्नसंगठन और व्यक्तियों का नैतिक पुनरूत्थान एक दूसरे से अविच्छिन्न रूप से गुथें हुये है।’’

4. आध्यात्मिक विकास - शिक्षा के द्वारा व्यक्ति में आध्यात्मिक एवं नैतिक गुणों का विकास किया जाना चाहिये, जिससे कि समाज में शान्ति बनी रहे। श्री अरविन्द ने कहा है- ‘‘शिक्षा का उद्देश्य विकसित होने वाली आत्मा को सर्वोत्तम प्रकार से विकास करने में सहायता देना और श्रेष्ठ कार्य के लिये पूर्ण बनाना होना चाहिये।’’

5. व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास - लोकतंत्र का सम्पूर्ण कलेवर उसके नागरिकों पर ही निर्भर है, अत: लोकतंत्र में शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य - मानव व्यक्तित्व का चतुर्मुखी विकास करना है। शिक्षा को मानव की मनोवैज्ञानिक सामाजिक, भावात्मक और व्यावहारिक आवश्यकताओं पर ध्यान देना है।

6. आत्मनिर्भरता की प्राप्ति - स्वामी विवेकानन्द ने स्पष्ट तौर पर कहा है ‘‘मैं सच्ची शिक्षा उसको कहता हॅू जो बालक को इस योग्य बना दे कि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके।’’ शिक्षा को विद्यार्थियों में व्यावसायिक कुशलता की उन्नति पर ध्यान देना चाहिये।

    2. समाज सम्बधी उद्देश्य 

    1. समाजवादी समाज की धारणा - यह कार्य शिक्षा ही कर सकती है कि वह समाज के मध्य विषमताओं को मिटाकर स्वस्थ और सुखी जीवन व्यतीत करने के समान अवसर, सामाजिक सुरक्षा की भावना नागरिकों में उत्पन्न करे।

    2. सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता एवं क्रियाशीलता - व्यक्ति समाज की इकाई है, अत: यह आवश्यक है कि वह समाज में सबके साथ मिलकर समाज के जीवन को नैतिक और भौतिक दृष्टिकोण से अधिक अच्छा बनाने का उत्तरदायित्व ले और उसमें इस प्रकार की भावना का समावेश शिक्षा द्वारा ही की जा सकती है।

    3. जन शिक्षा की व्यवस्था- शिक्षा जनतत्रं का आधार है अत: प्रत्यके व्यक्ति का शिक्षित होना अति आवश्यक है क्योंकि शिक्षित व्यक्ति अपने कर्तव्य का निर्वहन ठीक प्रकार से कर सकता है। अत: यह आवश्यक है कि शिक्षा घर - घर व जन-जन में फैले और उन्हें उद्दीप्त करे। स्वामी विवेकानन्द ने लिखा है -’’मेरे विचार से जनता की अवहेलना महान राष्ट्रीय पाप है। को भी राजनीति उस समय तक सफल नहीं होगी जब तक भारत की जनता एक बार अच्छी तरह से शिक्षित न हो जाये।’’

    4. नेतृत्व के गुणों का विकास- लाके तत्रं का भविष्य कुशल नेतृत्व में है और जनता की सहभागिता आवश्यक होने के कारण यह आवश्यक है शिक्षा व्यवस्था भावी पीढ़ी में नेतश्त्व के गुण उत्पन्न करे। भावी पीढ़ी की शिक्षा इस प्रकार से तैयार करे कि यह जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कुशल नेतृत्व कर सके।

    4. माध्यमिक शिक्षा आयोग ने इस उद्देश्य की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुये लिखा है- ‘‘लोकतंत्रीय भारत में शिक्षा महत्वपूर्ण उद्देश्य - व्यक्तियों के गुणों का विकास करना है।’’ भावात्मक एकता का विकास- भावात्मक एकता का अभिप्राय है सम्पूर्ण देश की जनसंख्या का भावनात्मक रूप से एक होना यह लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाती है। भावात्मक एकता आंतरिक संघर्ण को कम करती है। शिक्षा भावी पीढ़ी को उन कुशलताओं अभिरूचियों एवं दृष्टिकोणों का हस्तांतरित करती है, जिससे समाज की रक्षा होती है। अन्तर सांस्कृतिक भावना की उत्पत्ति- लोकतंत्र नागरिकों के एकता पर निर्भर करता है। लोकतंत्र ने यह अति आवश्यक है, कि विविधता में एकता के दर्शन हो और यह मानसिक एंव भावात्मक सुदृढ़ता से ही सम्भव है कि व्यक्ति प्रत्येक धर्म व संस्कृति का आदर करे और भावात्मक सुदृढ़ता एवं मानसिक परिपक्ता लाने का कार्य शिक्षा को करना होगा।

    3. राष्ट्र सम्बधी उद्देश्य -

    1. राष्ट्रीय एकता का विकास- शिक्षा का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य भावी जीवन में राष्ट्रीय एकता का विकास करना है, क्योंकि लेाकतंत्र का आधार एकता है, और एकता की भावना उत्पन्न व पुष्ट करने का कार्य शिक्षा करती है। श्राष्ट्र की आर्थिक सम्पन्नता हेतु उत्पादकता की वृद्धि मेंं सहयोग- लोकतंत्र की सफलता नागरिकों के आर्थिक सम्पन्नता पर निर्भर करता है क्योंकि आर्थिक विपन्नता कर्तव्य विमुख बनाती है, और आर्थिक सम्पन्नता राष्ट्र की उत्पादन क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव डालती है, अत: शिक्षा का प्रमुख कार्य उत्पादन में वृद्धि कर कुशल मानव संसाधन भी तैयार करना है।

    2. कुशल नागरिकता का प्रशिक्षण- लोकतंत्र में शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य लोगों को नागरिकता का प्रशिक्षण देना भी है, क्येांकि कुशल नागरिक हो लोकतंत्र को एक बेहतर दिशा दे सकते है, और नागरिक कुशलता उत्पन्न करने का कार्य शिक्षा का है। अमरीकी शिक्षा के 35वें बुलेटिन में इस प्रकार व्यक्त किया गया है कि ‘‘लोकतंत्र में शिक्षा को प्रत्येक व्यक्ति में ज्ञान, रूचियों आदर्शों, आदतों और शक्तियों का विकास करना चाहिये, जिससे कि वह अपना उचित स्थान प्राप्त कर सके और उस स्थान का प्रयोग स्वयं व समाज दोनों के उच्च लक्ष्यों की ओर ले जाने को तैयार हो।’’

    लोकतंत्र के लिये शिक्षा की आवश्यकता

    हुमायूॅ कबीर ने कहा है कि- ‘‘प्रजातंत्र सामाजिक संयोग और सामाजिक प्रगति के लिये पाशविक शक्ति को अनुयय में बदलने का प्रयास करता है, शक्ति के बजाय विवेक को समाज का पथ प्रदर्शन करने वाला सिद्धान्त बनाने का अर्थ है। शिक्षा व्यक्तियों को समाज के रचनात्मक सदस्यों के रूप में तैयार करें।’’ इस आधार पर लोकतंत्र के लिये शिक्षा की आवश्यकता स्वयं निर्धारित हो जाती है।

    1. नागरिकों को लोकतंत्र को सफलता पूर्वक संचालन के गुण उत्पन्न करने के लिये शिक्षा का कार्य अहम है।
    2. नागरिकों को प्रबुद्ध सर्तक एवं जागरूकता उत्पन्न करने के लिये शिक्षा की आवश्यकता होगी।
    3. लोकतंत्र केा सफल आधार प्रदान करने हेतु सफल मानव संसाधन तैयार करने हेतु शिक्षा चाहिये।
    4. नागरिकों में लोकतंत्र के आदर्श समानता, भाईचारा, धर्म सहिष्णुता उत्पन्न करने हेतु शिक्षा की भूमिका अहम है।
    5. शिक्षा के द्वारा लोकतंत्र समाज में लोगों को अपने अधिकारों के प्रति संचेतना जागृत होती है।
    6. लोकतंत्र में व्यक्ति स्वयं साध्य है और इसलिये शिक्षा का प्रमुख कार्य उसको अपनी शक्तियों के पूर्ण विकास के लिये अधिकाधिक अवसर प्रदान करना है।
    7. शिक्षा द्वारा मानव ने उम्पादन शक्ति को उत्पन्न एवं विकसित किया जाये जिससे राष्ट्रीय सम्पत्ति में वृद्धि हो सके।
    8. शिक्षा नागरिकों को दायित्व निर्वहन के प्रति सजगता उम्पन्न करे।
    9. शिक्षा के द्वारा लोकतंत्र समाज में संस्कृति का पुनरूत्थान किया जाना चाहिये।
    10. शिक्षा सर्वांगीण विकास का माध्यम है। अत: यह लोकतंत्र को कुशल व शिक्षित नागरिक प्रदान करती है।
    11. लोकतंत्र नागरिकों के कुशलता एवं दक्षता पर निर्भर है। इसलिये जवाहर लाल नेहरू ने स्वतन्त्रता प्राप्ति के प्रथम वर्णगाठ के अवसर पर कहा था कि- ‘‘प्रजातन्त्र की कुशलता एवं निर्भरता यहॉ के शिक्षित नागरिकों पर है अत: हमें एक निश्चित समय के अन्दर सभी को शिक्षित कर लेना है।’’

      शिक्षा की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखकर सरकार ने सबके लिये शिक्षा, सम्पूर्ण साक्षरता, शिक्षा के सार्वजनीकरण, स्कूल चलो अभियान और सर्वशिक्षा अभियान जैसे कार्यक्रम चलाये जिससे की भारत की सम्पूर्ण जनसंख्या शिक्षित हो जाये।

      लोकतांत्रिक शिक्षा के प्रमुख उद्देश्य क्या है?

      लोकतांत्रिक शिक्षा का उद्देश्य हर व्यक्ति के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास करना है। अर्थात् शिक्षा छात्रों के समुदाय में रहने की कला का विकास आधार है। भारतीय समाज " एकता में अनेकता” का व्यापक उदाहरण प्रस्तुत करता है। भारत अपनी क्षेत्रीय सीमाओं के पार व्यापक विविधताओं के साथ एक राष्ट्र राज्य है।

      लोकतांत्रिक समाज में शिक्षा का उद्देश्य क्या होना चाहिए?

      (1) छात्रों को प्रजातन्त्र समझने एवं जीवन में सामाजिक उन्नति को अपना लक्ष्य बनाने में सहयोग प्रदान करना। (2) प्रजातान्त्रिक सत्य के अनुकूल आत्महित हेतु चिन्तन की क्षमता का विकास करना । (3) आत्मानुशासन की जटिल कला के शिक्षण एवं सामान्य हित में रूचि उत्पन्न करना ।

      लोकतांत्रिक शिक्षा प्रणाली से आप क्या समझते हैं?

      लोकतांत्रिक शिक्षा एक शैक्षिक आदर्श है जिसमें लोकतंत्र एक लक्ष्य और शिक्षा का एक तरीका दोनों है। यह शिक्षा के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों को लाता है और इसमें समानता के समुदाय के भीतर आत्मनिर्णय , साथ ही न्याय, सम्मान और विश्वास जैसे मूल्य शामिल हो सकते हैंलोकतांत्रिक शिक्षा का इतिहास कम से कम 1600 के दशक से है।

      लोकतंत्र में शिक्षा का क्या महत्व है?

      लोकतंत्र और शिक्षा का आपस में अन्योन्याश्रित सम्बन्ध है और एक के अभाव में दूसरा सफल नहीं हो सकता । लोकतंत्र लोगों को स्वतंत्रता प्रदान करने में विश्वास करता है । परंतु, यदि लोग शिक्षित नहीं हैं तो उनकी स्वतंत्रता अराजकता और अनुशासनहीनता की तरफ जा सकती है। लोकतांत्रिक शिक्षा के लिए आर्थिक - आत्मनिर्भरता भी आवश्यक है।