कविता का उड़ना कौन नहीं जानता है - kavita ka udana kaun nahin jaanata hai

Class 12th Hindi Aroh Chapter 3rd ( कविता के बहाने ) MCQ Term-1

  CUET MCQ   Sep 9, 2021   0   22763  Add to Reading List

कविता का उड़ना कौन नहीं जानता है - kavita ka udana kaun nahin jaanata hai

1] कविता के पंख लगा उड़ने से क्या तात्पर्य है ?

A- उड़ना 
B- कल्पना करना 
C- चलना 
D- इनमे से कोई नहीं  

Ans- B

2] कविता किस के बहाने एक उड़ान है ?

A. अतीत
B. बालक
C. चिड़िया
D. प्रेमिका

Ans- C

3] 'कविता के बहाने' कविता के रचनाकार हैं - 

A. कुँवर सिंह
B. कुँवर प्रसाद
C. कुँवर प्रकाश
D. कुँवर नारायण

Ans- D

4] कविता फूलों के बहाने क्या है ?

A. गिनना
B. खिलना
C. हँसना 
D. उड़ना 

Ans- B

5] कवि के अनुसार कविता की उड़ान को कौन नहीं जान सकता ?

A- चिड़िया 
B- फूल 
C- बच्चा 
D- वायु  

Ans- A

6] फूल कविता से कम प्रभावशाली किस प्रकार हैं ?

A- क्योंकि फूल मुरझाते हैं 
B- क्योंकि कविता मुरझाती है 
C- A तथा B दोनों 
D- इनमे से कोई नहीं  

Ans- A

7] कविता के बहाने कविता में किसके अस्तित्व पर विचार किया गया है ?

A- मनुष्य 
B- प्रकृति 
C- कविता 
D- उपरोक्त सभी

 Ans- C

8] कविता किस के बहाने खेल रही थी ? 

A. बच्चे के
B. खिलौने के
C. चिड़िया के 
D. फूल के  

Ans- A

9] कविता में चिड़िया का वर्णन करने के पीछे कवि का क्या उद्देश्य है ?

A- कल्पना करना 
B- उड़ान भरना 
C- अपने मनोभावों को व्यक्त करना 
D- अलंकार का प्रयोग करना  

Ans- C

10] किसकी उड़ान देश, काल और परिस्थिति से बाहर संभव है ?

A- फूल 
B- बच्चा 
C- कविता 
D- चिड़िया  

Ans- C

11] कविता और चिड़िया में किस गुण की समानता है ?

A- दोनों के पंख हैं 
B- दोनों ही उड़ान भर सकते हैं 
C- दोनों ही चल सकते हैं 
D- इनमे से कोई नहीं  

Ans- B

12] फूल की अंतिम परिणति क्या होगी ?

A- मुरझाना 
B- ताजगी भरना 
C- खिलना 
D- महकना

Ans- A

13] चिड़िया अपने पंखों के सहारे उड़ती है और कविता किसके सहारे उड़ती है ?

A- हवा के 
B- पंख के 
C- शब्द के 
D- कल्पना  

Ans- D

14] बिना मुरझाए कौन महकता है ?

A- कविता 
B- बाग़ 
C- गुलदस्ता 
D- फूल  

Ans- A

15] कविता बिना मुरझाए सदियों तक महकती रहती है – इसका क्या आशय है ?

A- कविता कालजयी होती है 
B- कविता का प्रभाव सदियों तक बना रहता है 
C- कविता का सौन्दर्य कभी समाप्त नहीं होता 
D- उपरोक्त सभी 

Ans- D

16] कविता के बहाने कविता के अनुसार चिड़िया, फूल, बच्चे क्या हैं ?

A- भावना 
B- शब्द 
C- अभिव्यक्ति के  उपकरण 
D- इनमे से कोई नहीं  

Ans- C

17] कविता के बहाने कविता में कविता की किनके साथ समानता और असमानता बताई गई है ?

A- बच्चे, फूल 
B- चिड़िया 
C- चिड़िया, फूल, बच्चे 
D- फूल, नदी  

Ans- C

18] कविता के बहाने कविता के आधार पर बताएं की प्रकृति कवि के लिए क्या है ?

A- लक्ष्य 
B- संसाधन 
C- साधन 
D- शब्द  

Ans- C

19] कविता पढ़ते और लिखते समय काल के बंधन टूट जाते हैं और बच्चों के खेलते समय 

A- धर्म के बंधन टूट जाते हैं 
B- भेदभाव के बंधन टूट जाते हैं 
C- संकीर्णता के बंधन टूट जाते हैं 
D- उपरोक्त सभी  

Ans- D

20] कविता के बहाने कविता में कवि की भाषा शैली है ?

A- बिम्ब विधान 
B- प्रतीक शैली 
C- अलंकार प्रयोग 
D- सरल व सहज  

Ans- D

VIDEO WATCH

कविता का उड़ना कौन नहीं जानता है - kavita ka udana kaun nahin jaanata hai

650

Like

कविता का उड़ना कौन नहीं जानता है - kavita ka udana kaun nahin jaanata hai

76

Dislike

कविता का उड़ना कौन नहीं जानता है - kavita ka udana kaun nahin jaanata hai

220

Love

कविता का उड़ना कौन नहीं जानता है - kavita ka udana kaun nahin jaanata hai

88

Funny

कविता का उड़ना कौन नहीं जानता है - kavita ka udana kaun nahin jaanata hai

59

Angry

कविता का उड़ना कौन नहीं जानता है - kavita ka udana kaun nahin jaanata hai

58

Sad

कविता का उड़ना कौन नहीं जानता है - kavita ka udana kaun nahin jaanata hai

227

Wow

कविता की उड़ान कौन नहीं जानता है?

कवि के अनुसार कविता की उड़ान चिड़िया नहीं जानती। चिड़िया कविता की व्यापकता को नहीं समझ पाती। चिड़िया की उड़ान सीमित होती है।

कविता का उड़ना कौन नहीं जानता एक वाक्य में उत्तर?

व्याख्या: कवि बताता है कि कविता कल्पना की एक मोहक उड़ान होती है। इसे चिड़िया के बहाने दर्शाया गया है। वैसे कविता की उड़ान को चिड़िया नहीं जानती। इसका कारण यह है कि चिड़िया की उड़ान की सीमा है जबकि कविता की उड़ान की कोई सीमा नहीं होती।

कविता और चिड़िया की उड़ान में क्या अंतर है?

कवि की उड़ान में व्यापकता होती है जबकि चिड़िया की उड़ान में सीमा का बंधन है। चिड़िया यह जान ही नहीं पाती कि कविता की उड़ान की कोई सीमा नहीं है। कविता और बच्चे को समानांतर रखने के क्या कारण हो सकते हैं? - बच्चे के सपने असीम होते हैं और कवि की कल्पना भी असीम होती है।

उड़ने और लिखने का कविता से क्या संबंध है?

चिड़िया उड़ती है और फूल खिलता है। इसी प्रकार कविता कल्पना की उड़ान भरती है और फूल की तरह खिलती अर्थात् विकसित होती है। इस प्रकार दोनों में गहरा संबंध है। इसके बावजूद चिड़िया के उड़ने की सीमा है और फूल का खिलना उसे परिणति की और ले जाता है जबकि कविता के साथ ऐसा कोई बंधन नहीं है।