खाली पेट कच्चा आंवला खाने के फायदे - khaalee pet kachcha aanvala khaane ke phaayade

यदि हम किसी ऐसे फल की बात करें जो गुणों की खान है, तो उसमें आंवले का नाम सबसे पहले आएगा। इसको गूजबेरी, आमलकी भी कहते हैं। आयुर्वेद में आंवले को अमृत फल कहा जाता है। आंवला विटामिन सी का काफी अच्छा स्रोत है। इसमें एक संतरे की तुलना में 8 गुना अधिक विटामिन सी होता है और 1 आंवले में संतरे से 17 गुना अधिक एंटीऑक्सिडेंट होता है। विटामिन सी के साथ-साथ इसमें कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में होता है, इसलिए इसे मनुष्य के लिए प्रकृति का एक वरदान माना जाता है। यह गुणों की खान है। सर्दियों में इसका सेवन और ज्यादा फायदेमंद होता है। यह शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। आंवले के नियमित सेवन से आपकी काया निरोगी बनती है। इसमें विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन, ऐन्थो साइनिन, फ्लैवोनोइड्स और पोटेशियम होता है।

Show

सुबह खाली पेट आंवला खाने के फायदे

खाली पेट कच्चा आंवला खाने के फायदे - khaalee pet kachcha aanvala khaane ke phaayade

आंवला का सेवन हर रूप और हर हाल में फायदेमंद ही होता है, क्योंकि इसके गुण अनगिनत हैं , लेकिन यदि इसे खाली पेट सुबह-सुबह खाया जाए, तो इसके गुण दोगुना हो जाते हैं।

1. बॉडी को करे डिटॉक्स

आंवला खाने का सबसे अच्छा समय सुबह होता है। आंवला एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, जिससे यह बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है और शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।

2. वज़न करे कम

आंवला में पर्याप्त मात्रा में अमीनो एसिड पाया जाता है, जो शरीर की मेटाबोलिक रेट को सुधारता है। आंवला पानी पीने से शरीर पर फैट नहीं जमता है। सुबह-सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीना फायदेमंद होता है।

3. रंगत को करे साफ  

आंवला का सेवन नियमित रूप से लगातार करते रहने से मुंहासे, पिगमेंटेशन, झाइयां और दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। यहां तक कि आंवले के पाउडर को फेस मास्क व हेयर मास्क के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

4. पाचन में करे मदद

आंवले में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो शरीर के पाचन तंत्र को सुधारता है। आंवला का नियमित रूप से सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। आंवला प्राकृतिक लैग्जेटिव का काम करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। सुबह खाली पेट आंवला खाने या उसका जूस पीने से कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा मिलता है।

5. हड्डियों व मांसपेशियों को करे मजबूत

आंवला में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा में होता है, इसलिए इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है और जोड़ों के दर्द से भी मुक्ति दिलाता है।आंवला में पोटेशियम की मात्रा होती है, जिसकी वजह से शरीर की मांसपेशियों के लिए यह फायदेमंद होता है।

6. फर्टिलिटी को सुधारता है

आंवला पुरुष और महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने और महिलाओं को गर्भ धारण करने में सहायता करता है। यह महिलाओं में ओव्लयूशन को बढ़ाता है और पुरुष में स्पर्म की क्वालिटी में सुधार लाता है।

7. बालों को सन डैमेज से बचाए

आंवले में एक टैनिन नामक तत्व होता है, यह तत्व बालों को सूरज की रोशनी और गर्मी से बालों को बचाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें आंवले कैरोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है, जिससे इसके इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ अच्छी होती  है

8. डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल

आंवला क्रोमियम का सबसे अच्छा स्रोत है। यह शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कम करता है और डायबिटीज को नियंत्रित करता है। इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में कारगर होता है।

कैसे बनाएं आंवला जूस

खाली पेट कच्चा आंवला खाने के फायदे - khaalee pet kachcha aanvala khaane ke phaayade
  • आंवले को छोटे टुकड़े में काट लीजिये, बीज हटा दीजिये|
  • अब आंवले के थोड़े से टुकड़े मिक्सर जार जिसमें मसाला पीसा जाता है, उसमें डालिये और पीस लीजिए|
  • इन टुकड़ों के पेस्ट बन जाने पर थोड़े और टुकड़े जार में डालें और बिलकुल बारीक होने तक पीस लीजिये| 
  • इस पेस्ट को साफ सूती कपड़े में या एक छलनी से छान लें।
  • आंवला जूस को किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर फ्रिज में रख लीजिये|
  • इस आंवला जूस को एक महीने तक प्रयोग कर सकते हैं|

आंवले का जूस रोजाना लेने से पाचन दुरुस्त होता है, त्वचा के रोगों में लाभ मिलता है, चेहरे पर झुर्रियां नज़र नहीं आती और स्किन जवां रहती है। इसके अलावा बालों की चमक बढ़ाने व बालों को सफेद होने से रोकने में भी यह कारगर होता है।

कैसे करें आंवाला जूस का इस्तेमाल

खाली पेट कच्चा आंवला खाने के फायदे - khaalee pet kachcha aanvala khaane ke phaayade

1. आंवले का जूस  सुबह खाली पेट लें और इसे 10 मिलीग्राम के मात्रा में ही लें|

2. कुछ दिनों बाद इसे बढ़ाकर 20 मिलीग्राम भी कर सकते हैं|

3. इससे ज्यादा आंवाला जूस का सेवन करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं|

4. आंवला एंटी एजिंग का काम भी करता है। यानी यह चेहरे की झुर्रियों और महीन रेखाओं को कम करता है। इसके लिए आप आंवला के रस को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर, चेहरे पर 15 -20 मिनट तक लगाने के बाद चेहरा धो लें, यह कम से कम हफ्ते में दो बार करना चाहिए।

5. आयुर्वेद के अनुसार यदि आप रोज सुबह आंवले का रस शहद के साथ पीते हैं, तो आप दमकती हुई और स्वस्थ त्वचा पा सकते हैं। 2 चम्मच शहद के साथ 2 चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर इसका सेवन भी कर सकते हैं। आप इसे दिन में तीन से चार बार ले सकते हैं। इस उपाय को प्राचीन काल से इस्तेमाल किया जाता है।

6. अगर आप अपने बाल लम्बे करना चाहती हैं तो आंवले का रस बालों की जड़ों में लगाना चाहिए, इससे बालों में कोलेजन की मात्रा बढ़ती है और बाल लम्बे होते जाते हैं।

7. आंवला का जूस औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यदि आप रोजाना आंवला का जूस का सेवन करने से रक्त शुद्ध बना रह सकता है। जिससे आपकी त्वचा हमेशा चमकती नजर आ सकती है।

8. आंवले के जूस का रोज़ाना सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और रोग खत्म होते हैं।

आंवला खाने के नुकसान

खाली पेट कच्चा आंवला खाने के फायदे - khaalee pet kachcha aanvala khaane ke phaayade

यूं तो आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, फिर भी कुछ हालातों में इसका सेवन करना नुकसान दायक साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं कि क्या है इसके नुकसान।

1. अत्यधिक आंवला खाने से लिवर को नुकसान पहुंच सकता हैं। खासतौर से अगर इसका सेवन आंवले और अदरक के साथ किया जाये तो, इससे आपका लिवर प्रभावित हो सकता है।

2. यदि आपको हाइपरटेंशन और किडनी की समस्या है, तो आंवला नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर में सोडियम  लेवल बढ़ जाता है, जिससे किडनी अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाती और शरीर में पानी भरना शुरू हो जाता है व हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है।

3. अधिक आंवला खाने से एसिडिटी व कब्ज़ की समस्या हो सकती है।

4. अत्यधिक आंवला खाने से यूरिन में जलन होने लगती है।

आंवला खाने से सम्बंधित सवाल-जवाब

खाली पेट कच्चा आंवला खाने के फायदे - khaalee pet kachcha aanvala khaane ke phaayade

Q. आंवले का मुरब्बा खाने से क्या क्या फायदे हैं?

A. आंवले का मुरब्बा शरीर को ठंडक देता है और हार्मोन्स को बैलेंस करता है। यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। लेकिन इसे दिन में एक से दो ही मात्रा में खाना चाहिए।

Q. सूखे आंवले का प्रयोग कैसे करें?

A. सूखे आंवले को आप खाने के बाद खाएं, इससे पाचन आसान होता है। सूखे आंवले को पीसकर शहद, घी या पानी के साथ रात को सोते समय लेने से सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

Q. कच्चा आंवला खाने के फायदे?

A. रोज़ सुबह एक कच्चा आंवला खाने से सर्दी, जुकाम, वायरल व बैक्टीरियल बीमारियों से दूर रहा जा सकता है।  

Q. आंवला चूर्ण के फायदे क्या हैं?

A. नियमित रूप से सुबह-सुबह आंवले का चूर्ण लेने से शरीर स्वस्थ बना रहता है, साथ ही त्वचा व बालों की समस्या से निजात मिलता है। आंवले के चूर्ण को आप त्वचा पर लेप बनाकर लगा सकते हैं, साथ ही बालों की जड़ों में नारियल तेल के साथ मिलाकर मालिश करने से आराम मिलता है।

सुबह खाली पेट आंवला खाने से क्या होता है?

खाली पेट आंवला खाने के फायदे.
बता दें कि खाली पेट आंवला खाने से व्यक्ति को पाचन तंत्र से संबंधित समस्याएं नहीं होती है. ... .
यदि खाली पेट आंवले का सेवन किया जाए तो इससे इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाया जा सकता है. ... .
आंवले के अंदर कैल्शियम भी मौजूद होता है वहीं इसके सेवन से हड्डियों को भी मजबूत बनाया जा सकता है..

आंवला कौन से दिन नहीं खाना चाहिए?

रविवार, शुक्रवार और षष्ठी को आंवला नहीं खाना चाहिए

आंवला कौन कौन सी बीमारी में काम आता है?

आंवले में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, फ्लैवोनोइड्स और ऐन्थो साइनिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। कच्चा आंवला खाने से आपका इम्यूनिटी सिस्टम और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। खाली पेट में कच्चा आंवला खाने से आपकी आंखों की रोशनी और बालों में चमक आती है। इसके अलावा कब्ज और दस्त से भी आराम मिलता है।

1 दिन में कितना आंवला खाना चाहिए?

यह विटामिन सी का प्राकृतिक स्रोत है। इसे आप कच्चा भी खा सकते हैं, जूस निकालकर भी या फिर मुरब्बे के रूप में भी। कहते हैं कि हर रोज़ 1 आंवला ज़रूर खाना चाहिए