मुग़ल साम्राज्य के शासक कौन के नाम? - mugal saamraajy ke shaasak kaun ke naam?

Sponsored Links

अंतिम मुगल शासक कौन था

मुगलों का अपना एक विशाल इतिहास रहा है जिन्होंने भारत पर लगभग 300 साल तक राज किया। यह राज तब तक स्थापित रहा जब तक अंग्रेजों ने पूर्ण भारत पर अपनी सत्ता स्थापित न कर ली। जहाँ एक तरफ मुगल शासकों को क्रूर राजाओं की तरह देखा जाता है वहीं उनमें से कुछ सम्राट देश के पक्षधर भी थे। उन्ही में से एक था अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर जिसने 1857 तक दिल्ली की सत्ता संभाली। परन्तु प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में हार के बाद मुगलों के साम्राज्य का अंत हो गया तथा बहादुर शाह जफर को अंग्रेजों ने बंदी बना लिया। अंतिम मुगल सम्राट के पास दिल्ली की सत्ता उस समय आई जब मुगलों की भारत तथा दिल्ली पर पकड़ अपने निम्न स्तर पर थी व अंग्रेजों का आगमन व राज अपने चरम पर पहुँच रहा था। मुगलों को भारत मे अत्याचार ढाने के लिए जाना जाता है क्योंकि वे अपने धर्म को बढ़ावा देने के पक्षधर थे तथा सम्पूर्ण भारत पर कब्जा करने में सफल हुए थे परन्तु जब अंतिम मुगल शासक की समय आया तो उसे हिंदुस्तान की ज़मीन में दफन होने तक का सौभाग्य प्राप्त न हुआ। अंग्रेजों ने बहादुर शाह जफर को भारत से निष्काषित कर रंगून बंदी बनाकर रखा हुआ था तथा वहीं पर जफर ने अपनी अंतिम सांसे ली। कमजोर सत्ता के शासक बहादुर शाह जफर को एक शासक से अधिक एक उर्दू शायर के तौर पर जाना जाता है। क्योंकि शायरी की ओर जफर का अधिक रूझान था जिसमें उसने हिंदुस्तान को अपनी महबूबा माना है तथा अपनी अंतिम इच्छा हिंदुस्तान की धरती पर मरने को बताया है। बहादुर शाह जफर की शायरी जो उसकी हिंदुस्तान के लिए तड़प दिखाती है वह थी:

कितना बदनसीब है जफर दफ्न के लिए...
दो गज़ ज़मीन भी न मिली कू-ए-यार में...
(कू-ए-यार = यार की गली "हिंदुस्तान")

अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर से सबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न निम्न हैं:

1). बहादुर शाह जफर ने कितने वर्ष दिल्ली पर शासन किया?
20 वर्ष

2). बहादुर शाह जफर की मृत्यु कब तथा कहाँ हुई?
रंगून में (जो कि म्यांमार में है जिसे अंग्रेजों के समय बर्मा के नाम से जाना जाता था तथा अंग्रेजों के अधीन था) जफर की मृत्यु 7 नवंबर 1862 को हुई थी।

3). बहादुर शाह जफर का पूरा नाम क्या था?
अबु जफर नसिरूद्दीन सिद्दीकी मुहम्मद बहादुर शाह जफर

4). बहादुर शाह जफर के बाद मुगल साम्राज्य पूर्णतः नष्ट हो गया था तो भारत की बागड़ोर किसने संभाली?


अलेक्जेंडरिका विक्टोरिया ने; जो कि भारत की प्रथम ब्रिटिश रानी बनी। ग्रेट ब्रिटेन की इस रानी को भारत की सत्ता का अतिरिक्त भार सौंपा गया था।

5). बहादुर शाह जफर किस मुगल शासक का पुत्र था?
अकबर द्वितीय का।

Sponsored Links

मुग़ल साम्राज्य एक इस्लामी तुर्की-मंगोल साम्राज्य था जो 1526 में शुरू हुआ, जिसने 17 वीं शताब्दी के आखिर में और 18 वीं शताब्दी की शुरुआत तक भारतीय उपमहाद्वीप में शासन किया और 19 वीं शताब्दी के मध्य में समाप्त हुआ। मुग़ल सम्राट तुर्क-मंगोल पीढ़ी के तैमूरवंशी थे और इन्होंने अति परिष्कृत मिश्रित हिन्द-फारसी संस्कृति को विकसित किया। 1700 के आसपास, अपनी शक्ति की ऊँचाई पर, इसने भारतीय उपमहाद्वीप के अधिकांश भाग को नियंत्रित किया - इसका विस्तार पूर्व में वर्तमान बंगलादेश से पश्चिम में बलूचिस्तान तक और उत्तर में कश्मीर से दक्षिण में कावेरी घाटी तक था। उस समय इस साम्राज्य की जनसंख्या का अनुमान 11 और 13 करोड़ के बीच लगाया गया था। 1725 के बाद इसकी शक्ति में तेज़ी से गिरावट आई।

उत्तराधिकार के कलह, कृषि संकट की वजह से स्थानीय विद्रोह, धार्मिक असहिष्णुता का उत्कर्ष और ब्रिटिश उपनिवेशवाद से कमजोर हुए साम्राज्य का अंतिम सम्राट बहादुर ज़फ़र शाह था, जिसका शासन दिल्ली शहर तक सीमित रह गया था। अंग्रेजों ने उसे कैद में रखा और 1857 के भारतीय विद्रोह के बाद ब्रिटिश द्वारा म्यानमार निर्वासित कर दिया। 1556 में, जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर, जो महान अकबर के नाम से प्रसिद्ध हुआ, के पदग्रहण के साथ इस साम्राज्य का उत्कृष्ट काल शुरू हुआ और सम्राट औरंगज़ेब के निधन के साथ समाप्त हुआ, हालाँकि यह साम्राज्य और 150 साल तक चला। आइये जाने मुगल शासक एवं उनके शासन काल के बारे में

नाम (जन्म नाम) जन्म-मृत्यु शासनकाल बाबर (ज़हीरुद्दीन मुहम्मद) 23 फ़रवरी 1483-5 जनवरी 1531 (आयु 47) 30 अप्रैल 1526 – 26 दिसम्बर 1530 हुमायूँ (नसीरुद्दीन मुहम्मद हुमायूँ) 17 मार्च 1508-27 जनवरी 1556 (आयु 47) 26 दिसम्बर 1530 – 17 मई 1540 अकबर-ए-आज़म (जलालुद्दीन मुहम्मद) 14 अक्टूबर 1542-27 अक्टूबर 1605 (आयु 63) 27 जनवरी 1556 – 27 अक्टूबर 1605 जहांगीर (नूरुद्दीन मुहम्मद सलीम) 20 सितम्बर 1569-8 नवम्बर 1627 (आयु 58) 27 अक्टूबर 1605 – 8 नवम्बर 1627 शाह-जहाँ-ए-आज़म (शहाबुद्दीन मुहम्मद ख़ुर्रम) 5 जनवरी 1592-22 जनवरी 1666 (आयु 74) 8 नवम्बर 1627 – 31 जुलाई 1658 अलामगीर (मुइनुद्दीन मुहम्मद) 4 नवम्बर 1618-3 मार्च 1707 (आयु 88) 31 जुलाई 1658 – 3 मार्च 1707 बहादुर शाह (क़ुतुबुद्दीन मुहम्मद मुआज्ज़म) 14 अक्टूबर 1643-27 फ़रवरी 1712 (आयु 68) 19 जून 1707 – 27 फ़रवरी 1712 जहांदार शाह (माज़ुद्दीन जहंदर शाह बहादुर) 9 मई 1661-11 फ़रवरी 1713 (आयु 51) 27 फ़रवरी 1712 – 11 फ़रवरी 1713 फर्रुख्शियार (फर्रुख्शियार) 20 अगस्त 1685-28 फ़रवरी 1719 (आयु 33) 11 जनवरी 1713 – 28 फ़रवरी 1719 रफी उल-दर्जत (रफी उल-दर्जत) 30 नवम्बर 1699-6 जून 1719 (आयु 19) 28 फ़रवरी – 6 जून 1719 शाहजहां द्वितीय (रफी उद-दौलत) जून 1696-19 सितम्बर 1719 (आयु 23) 6 जून 1719 – 19 सितम्बर 1719 मुहम्मद शाह (रोशन अख्तर बहादुर) 17 अगस्त 1702-26 अप्रैल 1748 (आयु 45) 27 सितम्बर 1719 – 26 अप्रैल 1748 अहमद शाह बहादुर (अहमद शाह बहादुर) 23 दिसम्बर 1725-1 जनवरी 1775 (आयु 49) 26 अप्रैल 1748 – 2 जून 1754 आलमगीर द्वितीय (अज़ीज़ुद्दीन) 6 जून 1699-29 नवम्बर 1759 (आयु 60) 2 जून 1754 – 29 नवम्बर 1759 शाहजहां तृतीय (मुही-उल-मिल्लत) 1711-1772(आयु 61) 10 दिसम्बर 1759 – 10 अक्टूबर 1760 शाह आलम द्वितीय (अली गौहर) 25 जून 1728-19 नवम्बर 1806 (आयु 78) 24 दिसम्बर 1760 – 19 नवम्बर 1806 मुहम्मद शाह बहादुर (बीदर बख्त) 1749-1790 (आयु 40-41 वर्ष) 31 जुलाई 1788 - 2 अक्टूबर 1788 अकबर शाह द्वितीय (मिर्ज़ा अकबर या अकबर शाह सानी) 22 अप्रैल 1760-28 सितम्बर 1837 (आयु 77) 19 नवम्बर 1806 – 28 सितम्बर 1837 बहादुर शाह द्वितीय (अबू ज़फर सिराजुद्दीन मुहम्मद बहादुर शाह ज़फर या बहादुर शाह ज़फर) 24 अक्टूबर 1775-7 नवम्बर 1862 28 सितम्बर 1837 – 14 सितम्बर 1857

मुगल साम्राज्य में कुल कितने शासक थे?

इस साम्राज्य की गद्दी कुल 19 सम्राटों ने संभाली थी। मुगल साम्राज्य का संस्थापक बाबर था जो मध्य एशिया से आया था।

मुग़ल वंश का शासक कौन था?

इस वंश का पहला शासक कुतुबुद्दीन ऐबक था जिसे मोहम्मद ग़ौरी ने पृथ्वीराज चौहान को हराने के बाद नियुक्त किया था। इस वंश ने दिल्ली की सत्ता पर 1206-1290(84वर्ष)ईस्वी तक राज किया । ... ग़ुलाम वंश.

मुग़ल साम्राज्य का पहला शासक कौन था?

मुगल साम्राज्य 1526 में शुरू हुआ, मुगल वंश का संस्थापक बाबर था, अधिकतर मुगल शासक तुर्क और सुन्नी मुसलमान थे. मुगल शासन 17 वीं शताब्दी के आखिर में और 18 वीं शताब्दी की शुरुआत तक चला और 19 वीं शताब्दी के मध्य में समाप्त हुआ. (1) बाबर ने 1526 ई से 1530 ई तक शासन किया.

अंतिम मुग़ल शासक का नाम क्या था?

इस राज–वंश ने लगभग २०० वर्षों तक भारत में शासन किया। बाबर ने १५२६ ई० में दिल्ली में मुगल–साम्राज्य की स्थापना की थी और इस वंश का अन्तिम शासक बहादुर शाह १८५८ ई० में दिल्ली के सिंहासन से हटाया गया था