मेहंदी लगाने के बाद क्या लगाना चाहिए? - mehandee lagaane ke baad kya lagaana chaahie?

गर्मियों के मौसम में कई महिलाएं अपने बालों में मेहंदी का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि कई महिलाओं की शिकायत रहती हैं कि इससे बाल ड्राई हो जाते हैं।

हर किसी के बालों की बनावट अलग होती है और समय के अनुसार इसमें बदलाव आते रहते हैं। सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए सबसे बेस्ट और नैचुरल तरीका मेहंदी माना जाता है। इसके अलावा इसके उपयोग से बाल शाइन भी करते हैं। यही वजह है कि महिलाएं मेहंदी का उपयोग अपने बालों में जरूर करती हैं। मेहंदी की तासीर ठंडी होती है, जिसे लगाने से ठंडक का एहसास होता है। हालांकि कई लोगों की शिकायत रहती है कि मेहंदी लगाने से बाल बहुत ड्राई हो जाते हैं। जिसकी वजह से यह बीच से टूटने लगते हैं।

वहीं अगर आप भी मेहंदी का उपयोग करती हैं तो उसके बाद बालों का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। सिर्फ बालों को धोना ही उपयुक्त नहीं है बल्कि इसके साथ कुछ हेयर केयर टिप्स को भी फॉलो करना जरूरी है।

बालों में मेहंदी लगाने का तरीका

मेहंदी लगाने के बाद क्या लगाना चाहिए? - mehandee lagaane ke baad kya lagaana chaahie?

बालों में सिर्फ मेहंदी ही नहीं बल्कि इसके साथ अन्य चीजों को भी शामिल करें। मेहंदी में अंडा, आवंला, कॉफी पाउडर जैसी चीजों को भी जरूर मिक्स करें। अगर इनमें से कोई भी एक चीज आपके बालों को सूट नहीं करती है तो आप उसे स्किप कर सकती हैं। हालांकि यह सभी चीजें नैचुरल हैं, ऐसे में इसके उपयोग से बालों को अधिक पोषण मिलता है। अगर आप स्कैल्प ऑयली हैं तो अंडे की जगह दही को मिक्स कर सकती हैं। मेहंदी का पैक बनाने के बाद इसे रातभर के लिए छोड़ दें।

इसे भी पढ़ें: ये थी सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के ब्रेकअप की वजह, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द

मेहंदी लगाने से पहले लगाएं ऑयल

मेहंदी लगाने के बाद क्या लगाना चाहिए? - mehandee lagaane ke baad kya lagaana chaahie?

मेहंदी लगाने से पहले अपने बालों की ऑयलिंग कर लें। आप चाहें तो इसके लिए अन्य तेल की जगह सिर्फ सरसों का तेल भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि कई महिलाएं मेहंदी के हेयर पैक में भी सरसों का तेल मिक्स भी करती हैं, लेकिन आप चाहें तो इसे बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: जया बच्‍चन की देवरानी रमोला बच्‍चन के बारें में जानें रोचक बातें

मेहंदी लगाने के बाद बालों को करें रिंस

मेहंदी लगाने के बाद क्या लगाना चाहिए? - mehandee lagaane ke baad kya lagaana chaahie?

मेहंदी लगाने के बाद तुरंत शैम्पू न करें। 12 घंटे बाद ही शैम्पू से बालों को वॉश किया जाना चाहिए। इससे पहले बालों को सिर्फ पानी से रिंस कर लें, अगर स्कैल्प में खुजली हो रही है तो आप एप्पल साइडर विनगेर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक बाउल पानी में एक स्पून एप्पल साइडर विनेगर मिक्स कर दें, अब इस पानी से अपने बालों को रिंस कर लें।

सूखने के बाद बालों में लगाएं ऑयल

मेहंदी लगाने के बाद क्या लगाना चाहिए? - mehandee lagaane ke baad kya lagaana chaahie?

मेहंदी लगाने के बाद स्कैल्प की ऑयल से मसाज करें। इसके लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। कई बार मेहंदी स्कैल्प में जम जाती है, जिसकी वजह से खुजली होती रहती है। ऑयल लगाकर पांच मिनट तक मसाज करें, फिर गर्म पानी में टॉवेल को मिक्स कर दें और उसे निचोड़कर बालों में लपेट लें। इस प्रक्रिया को 3 से 4 बार जरूर करें। मेहंदी लगाने के अगली सुबह बालों को शैम्पू से वॉश करें और कंडीशनर अप्लाई करें।

सोते वक्त बालों को कॉटन कपड़े से लपेट लें

रात में सोते वक्त मेहंदी का कलर आपके कपड़ों या फिर तकिये के कवर में न लगे, इसके लिए अपने बालों को एक कॉटन कपड़े से लपेट सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो तकिये को भी एक कॉटन कपड़े से कवर कर सकती हैं। इससे आप मेहंदी का कलर तकिये के कवर में लगने से बचा सकती हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

मेहंदी लगाने के बाद क्या लगाना चाहिए? - mehandee lagaane ke baad kya lagaana chaahie?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 01 Dec 2021 03:52 PM IST

अगर आप भी बालों में मेहंदी लगाते हैं तो ये खबर आपके काम की है। आजकल छोटी उम्र से ही लड़के लड़किगों के बाल सफेद होने लगते हैं। सफेद बालों की समस्या लगभग अधिकतर युवाओं को है। कम उम्र में बाल सफेद होने से लुक भी खराब लगता है। इसलिए लोग अपने सफेद बालों को छुपाने के लिए मेहंदी या कलर्स लगाते हैं। वैसे बालों को कंडीशनर देने के तौर पर भी मेहंदी का इस्तेमाल होता है। इसके लिए लोग बाजार में बिकने वाली कलर वाली केमिकल युक्त मेहंदी लगाते हैं। अब मेहंदी फायदेमंद है, लेकिन बाजारों की केमिकल मिली मेहंदी के साइड इफेक्ट भी होते हैं, जिनकी वजह से आपके बालों पर बुरा असर पड़ता है और बाल खराब हो जाते हैं। पैकेट वाली मेहंदी या कलर लगाते हैं तो ये बात अच्छे से जानते होंगे कि मेहंदी से बाल रूखे हो जाते हैं। इस तरह की मेहंदी के अधिक उपयोग से बालों में रूखापन बढ़ता है। अपने बालों को खराब होने से बचाने के लोए उन्हें नरिश करना चाहिए। इसलिए बालों में केवल मेहंदी लगाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि मेहंदी लगाने के बाद डीप कंडिशनरिंग भी करनी होगी। चलिए बताते हैं कि बालों में मेहंदी लगाने के बाद कैसे दें बालों को नरिशमेंट और बनाएं मुलायम व सिल्की।

मेहंदी में मिलाएं आंवला पाउडर और दही

मेहंदी लगाते समय ही आप बालों के डीप कंडिशनिंग का ख्याल रख सकते हैं। इसके लिए मेहंदी में आंवला पाउडर मिला लीजिए। इसमें दही या अंडे में से कोई एक चीज भी मिलाएं। इस तरह से मेहंदी लगाने से बालों में रूखापन नहीं आता। वैसे मेहंदी में आंवले का तेल या बादाम का तेल भी मिला सकते हैं।

बालों में लगाएं दही का पैक

मेहंदी लगाने से बालों के रूखेपन को दूर करने के लिए दही का उपयोग करें। दही बालों के लिए रामबाण है, रूखेपन के अलावा बालों से डैंड्रफ को भी निकालता है। बालों में दही लगाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी दही में दो चम्मच ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल मिला लें। फिर नींबू की कुछ बूंदें डालकर मिला लें। अब दही का ये मिश्रण बालों पर करीब आधा घंटा लगाकर छोड़ दें। बाद में माइल्ड शैंपू से बालों को अच्छे से धो लें।

केले का हेयर पैक कैसे बनाएं

मुलायम बालों के लिए आप केले का हेयर पैक भी बना कर लगा सकते हैं। इसे बनाना आसान है। सबसे पहले एक केला, एलोवेरा और दो चम्मच कोई भी हेयर ऑयल लेकर मिक्सर में डालकर बारीक पेस्ट बना लें। आधा से एक घंटा इसे बालों पर लगाएं। फिर बालों को धो लें।

बालों को चमकदार और स्मूथ बनाने का एक और तरीका है। इसके लिए अंडे के सफेद भाग में ऑलिव ऑयल, शहद, नींबू का रस और सिरका मिलाकर पैक बना लें और बालों पर 20 मिनट के लिए अप्लाई करें। बाद में बाल धो लें।

बालों में मेहंदी लगाने के बाद क्या लगाएं?

-मेहंदी लगाने के बाद अपने बालों को 2 से 3 घंटे के लिए ढंककर रखें. उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से धो लें. बाल धोने के बाद हेयर ऑयल से अच्छी तरह मसाज करें और फिर अगले दिन शैम्पू से अपने बाल धो लें. बालों में कंडीशनर लगाना ना भूलें.

मेहंदी लगाने के बाद क्या करना चाहिए?

मेहंदी को खूबसूरत और गाढ़ा रचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स : – सबसे पहले मेहंदी को सूखने के बाद भी कुछ घंटों तक पानी से बचाकर रखें और धोने से पहले हाथों में तेल लगा लें. – मेहंदी सूखने के बाद नींबू का रस और चीनी के मिक्सचर को कॉटन की मदद से हाथों में मेहंदी पर लगाकर और सूखने दें.

मेहंदी लगाने के बाद कौन सा तेल लगाएं?

बादाम के तेल और मेहंदी के पेस्ट से बाल घने और मुलायम बनते हैं. आप इस पेस्ट को 10-15 मिनट बालों में लगाए भी रख सकते हैं या बालों पर शैंपू से पहले क्विक वॉश की तरह लगा सकते हैं. क्विक वॉश के लिए इस पेस्ट को लें और शैंपू की तरह ही इसे बालों में मलकर धो लें.

मेहंदी लगाने के बाद शैंपू कब करना चाहिए?

मेहंदी लगाने के बाद तुरंत शैम्पू न करें। 12 घंटे बाद ही शैम्पू से बालों को वॉश किया जाना चाहिए। इससे पहले बालों को सिर्फ पानी से रिंस कर लें, अगर स्कैल्प में खुजली हो रही है तो आप एप्पल साइडर विनगेर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।