नार्वे में लोग कब सोते हैं? - naarve mein log kab sote hain?

भारत देश में हमने हमेशा से देखा है कि एक निश्चित समय में दिन होता है और फिर रात होती है। लेकिन जरा सोचिए कि कोई ऐसी जगह हो जहां रात ही न हो, तो आप क्या करेंगे। जी हां, दुनिया में कई देश ऐसे हैं, जहां के कई महीनों तक रात होती ही नहीं है।

दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं, जहां हर समय सूरज की रोशनी बरकरार रहती है। दरअसल, इसके पीछे कुछ भौगोलिक कारण हैं। उन देश की ध्रुवीय दिशा के कारण इन देशों में सूरज की रोशनी ज्यादा दिनों तक रहती है। जानिए कौन से हैं ऐसे देश-

आइसलैंड

आइसलैंड में यूरोप का सबसे बड़ा और खूबसूरत आइलैंड स्थित है। इस आइलैंड पर मई से लेकर जुलाई के अंत तक रात नहीं होती है। यहां लगातार सूरज की रोशनी चमकती रहती है।

अलास्का

खूबसूरत ग्लेशियर के कारण अलास्का बहुत फेमस है। अलास्का में मई से लेकर जुलाई महीने तक रात नहीं होती है। यहां पूरे समय सूरज की रोशनी रहती है।

कनाडा

कनाडा दुनिया के दूसरा सबसे बड़े शहर के रूप में जाना जाता है। कनाडा के उत्तर-पश्चिम हिस्से में गर्मी के मौसम के दौरान 50 दिनों तक लगातार रात नहीं होती है। वहां पूरे दिन सूरज अपनी रोशनी बिखेरता है।

फिनलैंड

फिनलैंड में भी तकरीबन ढाई महीने तक रात नहीं होती है। यहां मई से लेकर जुलाई तक लगभग 73 दिन सूरज की रोशनी रहती है। यही कारण है कि यहां गर्मी भी बहुत पड़ती है।

नार्वे

नार्वे ऐसा देश है, जो चारों तरफ पहाड़ों से घिरा हुआ है। नार्वे में पूरे साल में 76 दिन ऐसा है, जब सूरज पूरी तरह नहीं डूबता। मई से लेकर जुलाई के महीने तक रात नहीं होती है। रात होने के कारण इसे 'लैंड ऑफ द मिड नाइट सन' भी कहा जाता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

क्‍या आापको पता है सबसे कम समय के लिए रात कहां होती है? अगर नहीं पता तो चलिए हम आपको बताते हैं विदेश में बसे इस बेहद खूबसूरत शहर के बारे में।

क्‍या आपको पता है कि दुनिया में ऐसी जगहों की कमी नहीं है, जहां सब कुछ एक समान नहीं होता। दुनियाभर में कई ऐसे देश हैं, जो अपनी किसी खास खूबी की वजह से विश्‍वभर में फेमस हैं। दिनभर के भागदौड़ के बाद सुकून की नींद लेना सबको पसंद होता है और ऐसे में नींद के आगे आठ से नौ घंटे की रात भी छोटी लगने लगती है। लेकिन क्‍या आपको पता है कि दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां सिर्फ चालीस मिनट की ही रात होती है।

दरअसल, साल के कुछ महीनों में यहां ऐसा दुर्लभ नजारा देखने को मिलता है। ये शहर बेहद खूबसूरत है और अगर आप इसके बारे में और भी ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो इस स्टोरी को पूरा जरूर पढ़ें। आपको यह जानकर आश्‍चर्य हो रहा होगा लेकिन यह सच है। तो चलिए जानते हैं इस शहर के बारे में।

कौन सा शहर है जहां सिर्फ 40 मिनट होती है रात?

यह शहर है नॉर्वे का हेमरफेस्ट, जहां रात बारह बजे होती है। यहां सूरज रात 12 बजकर 43 मिनट पर छिपता है और महज चालीस मिनट के अंतराल पर उग आता है और रात करीब डेढ़ बजे चिड़िया चहचहाने लगती हैं। यहां ऐसा एक-दो दिन नहीं होता, बल्कि यहां ऐसा ढाई महीने तक होता है, जब सूरज छिपता ही नहीं है। इसलिए इसे 'कंट्री ऑफ मिडनाइट सन' भी कहा जाता है। मई से जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक यहां सूरज नहीं डूबता। बता दें कि नॉर्वे आर्कटिक सर्कल के अंदर आता है।

नार्वे में लोग कब सोते हैं? - naarve mein log kab sote hain?

आपको बता दें पूर्व दिशा में नार्वे की सीमा स्वीडन से लगी हुई है, वहीं अगर उत्तर की बात करें तो इस देश की सीमा फिनलैण्ड और रूस के बॉर्डर से लगी हुई है। नॉर्वे सिर्फ इस वजह से ही फेमस नहीं है बल्कि यह अपनी सुंदर वादियों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है, यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। आपको बता दें कि यह मुल्क दुनिया के अमीर मुल्कों में शुमार हैं। यहां के लोग अपनी सेहत को लेकर बेहद सजग हैं और हेल्दी खाना पसंद करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: इन रेलवे स्टेशनों के मजेदार नाम सुनकर आप हो जाएंगी हैरान, जानें किन राज्यों में हैं स्थित

नार्वे में लोग कब सोते हैं? - naarve mein log kab sote hain?

वैज्ञानिक और खगोलीय कारणों से ऐसा होता है

अंतरिक्ष में सूर्य स्थिर है और पृथ्वी अपनी कक्षा पर 365 दिनों में उसका एक चक्कर पूरा करती है। साथ ही, वह अपने अक्ष यानी धुरी पर चौबीस घंटे में एक चक्कर पूरा करती है। पृथ्वी की सूरज की इसी परिक्रमा के कारण दिन और रात होते हैं। वहीं, हमेशा दिन और रात की अवधि बराबर नहीं होती। कभी दिन बड़े और रातें छोटी होती हैं, तो कभी दिन छोटे और रातें बड़ी हो जाती हैं। दरअसल यह पृथ्वी के अक्ष के झुकाव के कारण होता है। बता दें कि पृथ्वी का कोई वास्तविक अक्ष नहीं होता, जब पृथ्वी घूमती है, तो एक उत्तर और दूसरा दक्षिण में, ऐसे दो बिंदु बनते हैं, जिन्हें एक सीधी रेखा से जोड़ दिया जाए तो एक धुरी बनती है। पृथ्वी अपने तल से 66 डिग्री का कोण बनाते हुए घूमती है, इस वजह से इसका अक्ष सीधा ना होकर तेईस डिग्री तक झुका हुआ है। अक्ष के झुकाव की वजह से ही दिन और रात छोटे-बड़े होते हैं। इक्‍कीस जून और बाईस दिसंबर ऐसी दो तारीखें हैं, जब सूरज की रोशनी पृथ्वी की धुरी के झुकाव के कारण धरती में समान भागों में नहीं फैलती। लिहाजा दिन और रात के समय में फर्क आ जाता है।

नार्वे में लोग कब सोते हैं? - naarve mein log kab sote hain?

नॉर्वे में मिडनाइट सन की स्थिति भी इक्‍कीस जून जैसी स्थिति है। इस समय 66 डिग्री उत्‍तर अक्षांश से 90 डिग्री उत्‍तर अक्षांश तक का धरती का पूरा हिस्सा सूर्य की रोशनी में रहता है। इसका मतलब यह है कि यहां दिन ज्‍यादा समय रहता है और रात कम होती है। इसी वजह से नॉर्वे में यह विचित्र घटना होती है।

नार्वे में लोग कब सोते हैं? - naarve mein log kab sote hain?

इसे जरूर पढ़ें: मध्यप्रदेश में खदान की खुदाई के दौरान मिला बेशकीमती हीरा, जानें क्‍या है इसकी खासियत

अगर नॉर्वे जाने का मौका मिले तो मई से जुलाई में जाएं और इस अनोखी घटना को अनुभव करें। वैसे नॉर्थ पोल के पास के लगभग सभी देशों में आपको ऐसी अनोखी घटनाएं देखने को मिलेंगी तो ध्यान रखें। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो जुड़ी रहिए हमारे साथ। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहिए हरजिंदगी।

Photo courtesy- (freepik.com, i.ytimg.com)

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

नार्वे में लोग कब सोते हैं? - naarve mein log kab sote hain?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

नॉर्वे के लोग कब सोते हैं?

- नॉर्वे आर्किटिक सर्कल के अंदर आता है। यहां 40 मिनट की रात साल के मई से जुलाई के बीच होती है। इसलिए नॉर्वे को इंट्री ऑफ मिडनाइट सन कहा जाता है। देश की सीमाए पूर्व मे स्वीडन से लगती है और उत्तर मे कुछ क्षेत्र की सीमाए फिनलैण्ड और रूस से लगती हैं

कौन से देश में 6 महीने की रात?

अलास्का अलास्का का नाम तो सबने सुना होगा. अलास्का अपने ख़ूबसूरत ग्लेशियर की वजह से बहुत फेमस है. यहां मई से लेकर जुलाई तक रात नहीं होती है.

नॉर्वे में कितने दिन की रात होती है?

नॉर्वे में मिडनाइड सन वाली घटना भी इसी स्थिति की वजह से होती है। पृथ्वी के झुकाव की वजह से नॉर्वे की जमीन का पूरा हिस्सा सूरज की रोशनी में रहता है। इसका मतलब ये है कि यहां 24 घंटे दिन रहता है, रात होती ही नहीं. इसी वजह से नॉर्वे में ये विचित्र घटना होती है और आप आधी रात के वक्त भी यहां सूरज उगता देख सकते हैं।

नॉर्वे में रात नहीं होती क्या?

इस देश में रात बस 40 मिनट की होती है || Country Of Midnight Sun - YouTube.