Npk खाद में क्या-क्या होता है - npk khaad mein kya-kya hota hai

NPK Kya Hai – पौधों के लिए फायदेमंद NPK खाद में क्या होता है और इसे डालने से क्या फायदा मिलता है। लगभग सभी किसान और बागवानी के शौकीन लोग NPK खाद के फायदे जानते हैं और NPK खाद के उपयोग से अच्छी फसल, स्वस्थ पौधे उगाते हैं। 

NPK क्या है, उपयोग व फायदे | NPK fertilizer full form in hindi

Table of Contents

  • 1 NPK क्या है, उपयोग व फायदे | NPK fertilizer full form in hindi
    • 1.1 NPK 19 19 19 Uses in hindi, Benefits | NPK 19 19 19 ke fayde
    • 1.2 NPK खाद कैसे डालें | NPK Khad uses in hindi
    • 1.3 NPK खाद में Nitrogen के फायदे | NPK Benefits in hindi
    • 1.4 NPK खाद में Phosphorus के फायदे –
    • 1.5 NPK खाद में Potassium के फायदे –

NPK एक केमिकल खाद है जिसमें पौधे के लिए सबसे जरूरी तत्व N (नाइट्रोजन) P (फॉसफोरस) K (पोटैशियम) का मिश्रण होता है। इस खाद के उपयोग से पौधे का सम्पूर्ण विकास होता है। पौधे के लिए लाभदायक NPK खाद N-P-K के अलग-अलग अनुपात के पैकेट में मिलता है। यह सामान्यतः 20:20:20, 19:19:19, 12:32:16 आदि अनुपात (ratio) में मिलता है।

NPK खाद के हर अनुपात को अलग-अलग तरह के पौधे, फूल, फल-सब्जी, फसल आदि में डालने के लिए उपयोग किया जाता है। जैसे कि फूल के पौधे के लिए लगाते समय 30:10:20 NPK फर्टिलाइज़र उपयोग करते हैं, टमाटर के लिए 8:32:16 प्रयोग किया जाता है आदि। 

NPK 19 19 19 Uses in hindi, Benefits | NPK 19 19 19 ke fayde

NPK 19 19 19 एक स्टार्टर ग्रेड का एनपीके फर्टलाइज़र है जिसमें 19% नाइट्रोजन, 19% फ़ॉस्फोरस, 19% पोटैशियम होता है। यह एक बैलेन्स्ड खाद है जोकि पानी में आराम से घुल जाती है। NPK 19 19 19 सब्जियों, फलों, फूल के पौधे में डालने के लिए एक बढ़िया खाद है जिससे नए फूल, फल व पत्तियाँ निकलती हैं व उनका साइज़ भी बेहतर होता है। हर तरह की फसलों पर NPK 19 19 19 खाद को पानी में मिक्स करके छिड़काव किया जा सकता है जिससे नए लगे पौधों को ताकत मिलती है, जड़ों और अंकुर को निकलने में मदद मिलती है व पैदावार बढ़ती है।

NPK 20 20 20 भी एक बैलेन्स्ड फर्टलाइज़र है जोकि NPK 19 19 19 से एक ग्रेड ऊपर की खाद है जिसमें नाइट्रोजन, फ़ॉस्फोरस, पोटैशियम का कान्सन्ट्रैशन थोड़ा ज्यादा स्ट्रॉंग होता है। NPK 20 20 20 भी एक बैलेन्स्ड फर्टलाइज़र है। ध्यान रहे 1:1:1 अनुपात वाली इन खादों को पौधों को कुछ बड़ा होने के बाद ही डालना होता है।

NPK खाद कैसे डालें | NPK Khad uses in hindi

एन.पी.के. (NPK) खाद पानी में आसानी से घुल जाती है। पौधों में NPK खाद डालने के लिए 1 लीटर पानी में 1 चम्मच खाद मिलाकर डाल दें। अगर बीज बोते समय NPK खाद डालना है तो 1/4 चम्मच 1 लीटर पानी में मिलाकर डालें। फसल, फल-सब्जी आदि के लिए अलग-अलग NPK Khad मिलती है, अपनी जरूरत के हिसाब से सही खाद खरीदें।

अच्छा तो ये होगा कि अपनी जमीन की मिट्टी का टेस्ट करवाएं, जिससे यह पता चल जाए कि मिट्टी में किन पोषक तत्वों की कमी है। इसके बाद उसी अनुसार NPK रेशियो वाली खाद डालें।

Npk खाद में क्या-क्या होता है - npk khaad mein kya-kya hota hai
NPK खाद के फायदे व उपयोग

NPK खाद में Nitrogen के फायदे | NPK Benefits in hindi

  • यह पौधे के लिए सबसे जरूरी तत्व है, बिना इसके पौधे की ग्रोथ रुक जाती है 
  • जड़ों को तेजी से बढ़ने में मदद करे
  • इससे नई पत्तियां आती हैं और पौधा घना होता है 
  • पौधे का हरा रंग (क्लोरोफिल) बढ़ाये 
  • बीमारियों (plant diseases) से पौधे की रक्षा करे
  • पौधे के हर अंग का विकास करे
  • पौधे की वृद्धि के लिए जरूरी पोषक तत्व प्रोटीन, विटामिन बनाने के लिए Nitrogen जरूरी है

पढ़ें> पौधे में एप्सम साल्ट डालने के फायदे व उपयोग

NPK खाद में Phosphorus के फायदे –

  • फॉसफोरस से बोए गए बीज को बढ़ने की शक्ति मिलती है और नई जड़ें पैदा होती हैं
  • इससे पौधे में नए फूल, फल निकलते हैं
  • यह पेड़-पौधे में बीज बनाने में जरूरी है
  • पौधे के तने और डंठल को मजबूत बनाता है 
  • यह पौधे को Photosynthesis (प्रकाश संश्लेषण) करने में मदद करता है, जिससे कि पौधे अपना भोजन बना सके
  • फसल को जल्दी तैयार करने में मदद करता है 

NPK खाद में Potassium के फायदे –

  • पोटैशियम पानी की कमी को बर्दाश्त करने की क्षमता बढ़ाता है
  • रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित करता है
  • इससे पौधों को ठंडा मौसम सहन करने की शक्ति आती है जिससे जड़े और पत्तियां सुरक्षित रहें
  • पोटैशियम पौधों में stomata के कार्य को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे पौधे सही से वाष्प, Co2, O2 exchange कर सकें
  • Potassium स्टार्च से भरपूर अनाज पैदा करता है 
  • पौधे में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाता है 

अपने पौधों के लिए NPK खाद ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो ये लिंक देख सकते हैं :

एन.पी.के खाद (NPK Khad kya hai) और इसके फायदे की जानकारी से जुड़ा कोई सवाल पूछने के लिए नीचे कमेन्ट करें। इस जानकारी को अपने बागवानी प्रेमी परिचित, मित्रों को व्हाट्सप्प शेयर करें जिससे वे भी इसे पढ़कर लाभ उठा सकें। 

ये भी पढ़ें >

गमले की मिट्टी में कोकोपीट मिलाने के फायदे

घर की वायु शुद्ध करे ये Nasa के बताए 25 पौधे

हरसिंगार का पौधा कैसे लगाये, दिशा, फायदे की जानकारी

मधुमालती बेल का पौधा कैसे लगाये, मधुमालती के फायदे

खस की खेती कैसे करें, ये है अच्छे मुनाफे की फसल !

source : https://extension.umn.edu/phosphorus-and-potassium/potassium-crop-production

एनपीके में कौन से तत्व होते हैं?

एन पी के खाद (Fertilizer) कृषि में उपयोग की जाने वाली सबसे प्रमुख केमिकल खाद है इस खाद से पौधों को जरूरी पोषक तत्व नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटैशियम का मिश्रण एक साथ पौधों को मिल जाता है।

एनपीके 19 19 का प्रयोग कब करना चाहिए?

महाधन 19:19:19.
यह एक स्टार्टर ग्रेड उर्वरक है.
सभी 3 रूपों में नाइट्रोजन (N) का एक अच्छा स्रोत: एमाइड, अमोनियाई, और नाइट्रेट रूप।.
सभी तीन मैक्रो पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होने के नाते, यह फसल की प्रमुख पोषण आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता करता है।.
ये जड़ के अच्छे विकास और प्ररोह की वृद्धि को बढ़ावा देते हैं।.

एनपीके क्या काम करता है?

NPK क्या है, NPK खाद के फायदे:- 👉🏻NPK एक केमिकल खाद है जिसमें पौधे के लिए सबसे जरूरी तत्व N (नाइट्रोजन) P (फॉसफोरस) K (पोटैशियम) का मिश्रण होता है। इस खाद के उपयोग से पौधे का सम्पूर्ण विकास होता है। पौधे के लिए लाभदायक NPK खाद N-P-K के अलग-अलग अनुपात के पैकेट में मिलता है।

NPK के तीन उपादान क्या क्या है?

what-is-new.