पेजमेकर (Pagemaker) एक डेस्कटॉप एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है, जिसका उपयोग पेज लेआउट डिजाइन के लिए किया जाता है, जैसे- ब्रोसर, मैगजीन, बुक, शादी कार्ड्स, इनविटेशन कार्ड्स, पोस्टर्स, बैनर्स, बुक डिजाइनिंग आदि। पेजमेकर का मुख्य कार्य डिजाइनिंग और एडिटिंग करना है। Page Maker का उपयोग हर कोई कर सकता है, बस इसके लिए आपको पता होना चाहिए कि Pagemaker Kya Hai और इसे उपयोग कैसे किया जाता है। Show
[toc] आज की तारीख में पेजमेकर सबसे ज्यादा Use किया जाने वाला एक ग्राफिक डिजाइन Software है, जिसका इस्तेमाल डेस्कटॉप पब्लिशिंग के लिए किया जाता है। यूजर्स अक्सर यह कमेंट करके पूछते हैं कि पेजमेकर क्या है (Page Maker in Hindi), एडोब पेजमेकर में रिवर्ट कमांड एवं इसके उपयोग की व्याख्या कीजिए। तो आपके इन सभी सवालों के जवाब मैं आज आपको इस पोस्ट में देने जा रहा हूँ, जिसमें आप Pagemaker In Hindi, Pagemaker Tools in Hindi और इनका यूज क्या है इसके बारे में भी जानेंगे। Table of Contents
Pagemaker एक डेस्कटॉप पब्लिशिंग सॉफ्टवेयर है, जिसका इस्तेमाल Cards, Boucher, Invitation Card, Poster, Banners, Document बनाने के लिए, मॉडिफाई करने के लिए और उन्हें प्रिंट करने के लिए किया जाता है। इसमें आप Graphics Designing के साथ-साथ Typing भी बड़ी आसानी से कर सकते है। Page Maker को आज कल बड़े-बड़े ऑफिस में Use किया जाता है। इसके द्वारा आप कोई भी फाइल आसानी बना सकते है। Pagemaker Design सॉफ्टवेयर का नया Edition या Version Adobe 7.0 है। पेजमेकर (Pagemaker) का निर्माण Adlus कॉरपोरेशन द्वारा 1985 में किया गया था, लेकिन 1994 में Adobe कंपनी द्वारा इसका अधिग्रहण कर लिया गया। डेस्कटॉप उपयोगकर्ताओं के लिए Page Maker एक लोकप्रिय ग्राफिक्स सॉफ्टवेयर है। PageMaker के आने के बाद से एडिटिंग की दुनिया में एक अलग ही बदलाव आया है, क्योंकि आज के डिजिटल वर्ल्ड में एडिटिंग और प्रेजेंटेशन का काफी महत्व है। Page Maker Kya Hai ये तो आप अच्छे समझे गए होंगे, चलिए अब आगे इसके प्रमुख घटक एवं विशेषताओं के बारे में आपको बताते है। इसे भी पढ़े: DTP Kya Hai और डीटीपी ऑपरेटर कैसे बने? – कार्य, कोर्स, उपयोग। पेजमकर के विभिन्न घटक
पेजमेकर की विशेषताओं का वर्णन कीजिएPagemaker का सबसे नया एडिशन 7.0 है। इस एडिशन में Adobe ने बहुत से नए तरह के बदलाव किये है। और इसमें नए Features डाले गए है। आईये जानते है इसके Features के बारे में:
पेजमेकर की विशेषताएं क्या है यह तो आप जान गये, लेकिन इसका इस्तेमाल किस तरह से किया जाता है यह आप आगे जानेंगे। इसे भी जरूर पढ़े: Photoshop में फोटो कैसे बनाएं – जानिए Photo Kaise Banate Hain पेजमेकर के उपयोगAdobe Pagemaker विभिन्न कार्यों के लिए किया है इसमें आपको बहुत सारे ऑप्शन्स मिलेंगे, जिनकी मदद से आप एक Attractive और Unique Graphic Designing कर सकते है – #1. Starting A New Publicationसबसे पहले डॉक्यूमेंट सेटअप का डायलॉग बॉक्स ओपन करे। इस डायलॉग बॉक्स में आपके डॉक्यूमेंट को प्रारम्भ करने का सेटअप किया जाता है। जिसके अनुसार New Document को ओपन किया जाता है। यह डायलॉग बॉक्स आप फाइल मेनू में डॉक्यूमेंट सेटअप से तथा शिफ्ट और कंट्रोल के साथ P बटन (Shift+Ctrl+P) दबाकर भी खोल सकते है। इस डायलॉग बॉक्स में नीचे दी गई सूचनाएं पहले से ही सेट होती है। जिन्हें आप अपनी जरुरत के अनुसार बदल सकते है। #2. Page Sizeइसमें आप अपने अनुसार Document के Page Size को सेट कर सकते है। लेकिन पेज साइज़ Inches में दी गयी होती है। लेकिन आप अपने अनुसार भी इसकी साइज़ को सेट कर सकते है। #3. OrientationDocument का ओरिएंटेशन बहुत बड़ा होता है। जिसे हम पोर्ट्रेट भी कहते है। इसमें Width कम और Height ज्यादा होती है। आपके द्वारा चुने गए Page Dimensions के अनुसार पेजमेकर इनमें से कोई ओरिएंटेशन खुद ही चुन लेता है। अगर आप चाहे तो उसे बदल भी सकते है। #4. Number Of Pagesइसमें आप यह सिलेक्ट कर सकते है की डॉक्यूमेंट में कितने पेज होंगे। शुरू में उतने ही पेजों का डॉक्यूमेंट खोला जाता है। बाद में आप अपनी जरुरत के अनुसार पेज की संख्या बढ़ा भी सकते है और घटा भी सकते है। #5. Starting Page Numberइसमें यह बताया जाता है की पेज नंबर किस संख्या से शुरू किया जाएगा। अगर आप चाहते है की डॉक्यूमेंट के पहले पेज का नंबर 10 हो और दूसरे पेज का 9 हो तो आपको इसके बॉक्स में 10 इंटर करना चाहिए। #6. Marginsइन Text Box में नए डाक्यूमेंट्स के चारों तरफ की मार्जिन को सेट किया जाता है। आप इन्हें बाद में Change कर सकते है। #7. Optionsइसमें आप Document के दूसरे ऑप्शन्स को सेट कर सकते है। जैसे डॉक्यूमेंट को काग़ज़ के दोनों तरफ प्रिंट किया जाएगा या एक तरफ। #8. Printerइसमें आप अपने डॉक्यूमेंट के लिए उस प्रिंटर का नाम चुनते है जिस पर डॉक्यूमेंट को प्रिंट किया जाता है। लेकिन प्रिंटर आपके कंप्यूटर से लिंक होना चाहिए। अगर आपके पास प्रिंटर नहीं है तो इस बॉक्स में Display On None शब्द दिखाई देगा। एक नजर इस पर भी: Animation Kya Hai? – जानिए Mobile Se Animation Kaise Banaye पूरी जानकारी हिंदी में ! Pagemaker मुख्य स्क्रीन फीचर्सआगे हम Pagemaker Tools और पेजमेकर के User Interface के बारे में जानेंगे। पेजमेकर को खोलने पर आपके सामने यह स्क्रीन आती है: 1. टूलबॉक्सजब पेजमेकर पर काम किया जाता है और जिन Tools का उपयोग करते है, वह बॉक्स में होते है। और आपको पब्लिकेशन बनाने के लिए 14 तरह के अलग-अलग Tools मिलते है। पेजमेकर में जो हम File बनाते है, उसे पब्लिकेशन कहा जाता है। इसे आप अपनी इच्छानुसार कहीं पर भी Move कर सकते है। नीचे दी गई टेबल में आपको पेजमेकर में मौजूद 14 टूल्स के बारे में बताया गया है –
2. स्टैंडर्ड टूल बारपेजमेकर के Menu Bar के नीचे जो स्टैंडर्ड टूल बार दिया होता है। इसमें इस्तेमाल की जाने वाली कमांड जैसे न्यू, ओपन, सेव, प्रिंट, फाइंड आदि Icons के रूप में दिए होते है। जिसे आप अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकते है। 3. रूलर गाइड्सपेज की लम्बाई-चौड़ाई बताने के लिए रूलर गाइड्स का प्रयोग करते है। जरुरत होने पर इसे भी मूव किया जा सकता है। रूलर गाइड्स पब्लिकेशन के लेफ्ट और टॉप में होती है। 4. कण्ट्रोल पैलेटइसमें फ़ॉन्ट, फ़ॉन्ट साइज़, बोल्ड, इटैलिक, अंडर लाइन, लाइन स्पेसिंग, आदि ऑप्शन दिए गए होते है। जो पब्लिकेशन पर काम करते समय किसी प्रकार की एडिटिंग करने में प्रयोग किये जाते है। 5. पेज बॉर्डरइस Tool की मदद से आप पेज की बार्डर Select कर सकते है। आपको कितनी साइज़ की Border रखनी है, वो आप आसानी से सेट कर सकते है। अगर आपने कुछ टाइप किया है और वह पेज की बार्डर से बाहर चला जाता है तो वह प्रिंट निकालते समय प्रिंट नहीं होता है। 6. मार्जिन गाइड्सपेज के अंदर टाइपिंग की जगह को निर्धारित करने के लिए इस ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है। पेज पर यह नीले रंग की एक पतली रेखा के रूप में दिखाई देती है। पेजमेकर फाइल मेनू
PageMaker के Versions
पेजमेकर के कार्य
Page Maker के कार्य जानने के बाद चलिए, अब जानते है कि Story Editor Kya Hai? Story Editor in HindiStory Editor Pagemaker का एक टूल होता है जिसमें Text को Type और Edit कर सकते है, मतलब टेक्स्ट में सुधार कर सकते है। स्टोरी एडिटर में सभी एडिटिंग टूल मौजूद है जैसे- Insert, Delete, Cut, Paste इत्यादि। पेजमेकर में स्टोरी एडिटर को ओपन करने के लिए आप Edit Menu से Story Editor का चयन कर सकते है और चाहें तो शॉर्टकट Key ‘Ctrl+ E’ का इस्तेमाल कर इसे Open भी कर सकते है। जरूर पढ़े: Adobe Photoshop Kya Hai – एडोब फोटोशॉप 7.0 डाउनलोड और इनस्टॉल कैसे करें! Conclusionआज की पोस्ट के माध्यम से आपने जाना Page Maker Kya Hai और इसकी विशेषताओं, घटक और कार्यों के बारे में। उम्मीद है की दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। इस लेख के माध्यम से आपको Page Maker Notes in Hindi बनाने में सहायता मिलेगी। फिर भी अगर आपके कोई सवाल हो तो आप उन्हें हमसे कमेंट करके पूछ सकते है हम सही सवालों के जवाब के साथ आपके सामने फिर हाजिर होंगे। Pagemaker पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Adobe Pagemaker एक Page Layout सॉफ्टवेयर है जिसका उपयोग Brochure, Report, Newsletters, Marriage Cards या फिर किसी भी तरह के Poster को डिज़ाइन करने के लिए किया जाता है।
पेजमेकर की शुरुआत सन् 1985 में Apple Macintosh द्वारा की गई थी।
पेजमेकर टूलबॉक्स में 14 प्रकार के टूल्स होते है, जिसका उपयोग पब्लिकेशन (File) बनाने के लिए किया जाता है। पेजमेकर में उपलब्ध विभिन्न विशेषताएं सेटिंग्स क्या है?पेजमेकर की विशेषताओं का वर्णन कीजिए
इसके साथ ही टूलबार में फॉर्मेटिंग और स्पेलिंग चेक करने का कमांड भी दिया गया है। इसमें कलर मैनेजमेंट नाम से टूल ऐड किया गया है। इसके जरिये आप डॉक्यूमेंट के कलर को अपनी पसंद के अनुसार चेंज कर सकते है। क्लिप आर्ट के प्रयोग से आप Image और Icon का उपयोग पब्लिशिंग में आसानी से कर सकते है।
पेजमेकर और उसके उपकरण क्या है?पेजमेकर एक डेस्कटॉप पब्लिशिंग प्रोग्राम है । यह पेशेवर-गुणवत्ता वाले प्रकाशन बनाने के लिए एक पूर्ण लेखन, संपादन, डिजाइन और उत्पादन उपकरण है। टूलबॉक्स। टूलबॉक्स एक विंडो है जिसमें पेजमेकर में उपयोग किए जाने वाले 8 मुख्य उपकरण होते हैं।
पेजमेकर कितने प्रकार के होते हैं?पेजमेकर का वर्शन - Versions of PageMaker. एल्डस पेजमेकर 1.0 - Aldus PageMaker 1.0. ... . एल्डस पेजमेकर 1.2 - Aldus PageMaker 1.2. ... . एल्डस पेजमेकर 2 - Aldus Pagemaker 2. ... . एल्डस पेजमेकर 3 - Aldus PageMaker 3. ... . एल्डस पेजमेकर 4 - Aldus PageMaker 4. ... . एल्डस पेजमेकर 5.0 - Aldus PageMaker 5.0.. क्या पेजमेकर अभी भी उपलब्ध है?Adobe PageMaker (पूर्व में Aldus) एक बंद डेस्कटॉप प्रकाशन कंप्यूटर प्रोग्राम है जिसे 1985 में Apple Macintosh पर Aldus Corporation द्वारा शुरू किया गया था।
|