पीरियड मिस होने के 16 दिन बाद भी नेगेटिव आए तो क्या समझे? - peeriyad mis hone ke 16 din baad bhee negetiv aae to kya samajhe?

तय समय पर पीरियड न आए और प्रेग्नेंसी टेस्ट भी निगेटिव हो तो महिलाएं चिंतित होती हैं। अगर पीरियड मिस होता है या 11 दिन बाद पीरियड आता है तो प्रेग्नेंसी टेस्ट जरूरी होता है। लेकिन यदि प्रेग्नेंसी टेस्ट भी निगेटिव आता है तो इसकी कई वजहें हो सकती हैं जिनपर आपको ध्यान देना चाहिए। प्रेग्नेंसी टेस्ट के लिए लोग घरेलू उपाय भी प्रयोग में ला रहे हैं और यह सही भी साबित होते हैं। लेकिन कई बार हो सकता है कि यह टेस्ट गलत परिणाम दे। दरअसल घर में hCG हार्मोने के मुताबिक प्रेग्नेंसी टेस्ट किया जाता है। यह यूरिन में मौजूद होता है और इसी के मुताबिक कुछ टेस्ट किए जाते हैं। पीरियड में देरी और निगेटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट का साधारण कारण
कई बार लोग काफी जल्दी प्रेग्नेंसी टेस्ट करते हैं, ऐसे में यह निगेटिव होता है। अगर टेस्ट जल्दी किया जाता है तो hCG हार्मोन काफी कम होता है इसलिए टेस्ट निगेटिव हो जाता है। कम से कम पीरियड मिस होने के बाद दो हफ्ते का इंतजार करना चाहिए। इसके बाद दोबारा टेस्ट करना चाहिए।

प्रेग्नेंसी टेस्ट में गलती
कई बार टेस्ट करने में या फिर परिणाम जानने का अनुभव न होने की वजह से गलती हो जाती है। इसलिए अगर टेस्ट निगेटिव आता है तो दोबारा टेस्ट करके किसी जानकार की राय लेनी चाहिए।

हार्मोन का कम होना
महिलाओं में हार्मोन की मात्रा अलग-अलग होती है। कई महिलाओं में इस हार्मोन की मात्रा इतनी कम होती है कि रिजल्ट पॉजिटिव नहीं आता। कई बार ज्यादा पानी पीने के बाद भी प्रेग्नेंसी सेट्स निगेटिव आता है।

एक्टोपिक प्रेग्नेंसी
इस तरह की प्रेग्नेंसी कम ही लोगों में होती है। अगर प्रेग्नेंसी टेस्ट निगेटिव होने के बाद पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है, चक्कर आते हैं, ब्लीडिंग होती है या उल्टी आती है तो डॉक्टर से मिलना चाहिए।

अनियमित पीरियड
कई बार तनाव या जीवनशैली की वजह से पीरियड में देरी हो सकती है। स्मोकिंग, शराब या सेहत ठीक न होने से भी पीरियड में देरी हो सकती है। अगर इन वजहों से पीरियड लेट होता है तो प्रेग्नेंसी टेस्ट निगेटिव ही आता है।

पीसीओएस
थायराइड या फिर पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) की वजह से भी प्रेग्नेंसी टेस्ट निगेटिव हो सकता है। इससे पीरियड में देरी हो जाती है। ऐसे में आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। कई बार कुछ दवाओं के इस्तेमाल की वजह से भी पीरियड्स में देरी हो जाती है।

Fox Nuts Benefits: सुपर फूड फॉक्स नट्स खाने के 10 प्रमाणिक फायदे, महिलाओं को होती है प्रेग्नेंसी में मदद

Condom Allergy Symptoms: डॉक्टर्स ने बताया ये हैं कॉन्डम से एलर्जी के संकेत और निदान

Stomach Bloating: कुछ खाते ही होती है पेट फूलने की समस्या तो यहां जाने इसके घरेलू उपचार

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

पीरियड मिस होने के 15 दिन बाद भी नेगेटिव आए तो क्या समझे?

अगर, आपकी माहवारी नहीं आती है और आपकी गर्भावस्था जांच अभी भी नेगेटिव है या फिर आपका माहवारी चक्र अनियमित ही रहे, तो अपनी डॉक्टर को दिखाएं। डॉक्टर निष्क्रिय थायरॉइड ग्रंथि (अंडरएक्टिव थायरॉइड ग्लैंड) के लिए भी आपकी जांच कर सकती है।

प्रेग्नेंसी टेस्ट नेगेटिव है फिर भी पीरियड नहीं आया क्या करूं?

अगर, आपको भी माहवारी से पहले ऐसे लक्षण होते हैं और आप गर्भधारण के प्रयास नहीं कर रही हैं, तो अपनी डॉक्टर को दिखाएं। वे आपको गर्भनिरोध गोली लेने की सलाह दे सकती हैं। क्योंकि गर्भनिरोध गोली शरीर में हॉर्मोनों की मात्रा को नियंत्रित करती है और आपके माहवारी चक्र में भारी उतार-चढ़ाव को कम करती है।

पीरियड मिस होने के 2 महीने बाद भी नेगेटिव आए तो क्या समझे?

कई बार तनाव या जीवनशैली की वजह से पीरियड में देरी हो सकती है। स्मोकिंग, शराब या सेहत ठीक न होने से भी पीरियड में देरी हो सकती है। अगर इन वजहों से पीरियड लेट होता है तो प्रेग्नेंसी टेस्ट निगेटिव ही आता है। थायराइड या फिर पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) की वजह से भी प्रेग्नेंसी टेस्ट निगेटिव हो सकता है।

1 महीने से पीरियड नहीं आया तो क्या करें?

तनाव एक महिला के शरीर को कई तरह से प्रभावित करता है जिससे पीरियड्स में अनियमितता भी शामिल है। तनाव के कारण महिला के शरीर में GnRH हार्मोन की मात्रा कम होती है जिसके कारण ओवुलेशन नहीं होता है या पीरियड्स नहीं आते हैं।