पेट में एसिडिटी होने पर क्या खाएं? - pet mein esiditee hone par kya khaen?

कभी-कभी पेट खराब रहना या एसिडिटी (Acidity) होना सामान्य है। लेकिन अगर आपको आए दिन एसिडिटी की शिकायत रहती है, तो खास ध्यान देने की जरूरत है। दरअसल, एसिडिटी तब होती है, जब पेट से एसिड का बैकफ्लो एसोफैगस में होता है। ऐसा होने का एक कारण यह है कि निचला एसोफेजियल स्फिंटर डैमेज हो जाता है।

आपके द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ आपके पेट में पैदा होने वाले एसिड की मात्रा पर असर डालते हैं। ऐसे में एसिडिटी की समस्या को ठीक करने के लिए आपको अपने द्वारा खाए जाने वाले भोजन पर ध्यान देना चाहिए। विशेषज्ञ कहते हैं कि एसिडिटी की समस्या कुछ तरह के खाद्य पदार्थों के कारण होती है। आप क्या खाते हैं और कैसे खाते हैं, इससे लक्षण बढ़ सकते हैं। कुछ खाद्य पदार्थ एसिडिटी को बदतर बना कते हैं, जबकि कुछ एसिडिटी में आराम देते हैं।

बेंगलुरु व चंडीगढ़ की शिखा अग्रवाल शर्मा फैट टू स्लिम की डायरेक्टर एंड फ्रेंचाइसी ओनर आयशा हनीफ ने बताया है कि एसिडिटी होने पर आपको कौन से खाद्य पदार्थ खाने चाहिए और किनसे परहेज करना चाहिए।

पानी से भरपूर खाद्य पदार्थ

पेट में एसिडिटी होने पर क्या खाएं? - pet mein esiditee hone par kya khaen?

तरबूज, खीरा में पानी की मात्रा बहुत अच्छी होती है। ये न केवल पेट के एसिड को पतला करते हैं, बल्कि पेट की परत को भी अच्छा और रिलेक्स महसूस कराते हैं। एसिडिटी में लोगों को ऐसे खाद्य पदार्थ जरूर खाने चाहिए।

पुदीना

पेट में एसिडिटी होने पर क्या खाएं? - pet mein esiditee hone par kya khaen?

पुदीना का कूलिंग इफेक्ट छाती में जलन को कम करने के लिए बहुत अच्छा माना गया है। अगर आप एसिडिटी से परेशान रहते हैं तो हर भोजन के बाद दो पुदीने की पत्ती चबाएं, यह पाचन में बहुत मदद करेगा।

दही

पेट में एसिडिटी होने पर क्या खाएं? - pet mein esiditee hone par kya khaen?

दही पेट में एसिड बने से रोकने में मदद करता है। साथ ही पेट में जलन को भी कम करने में कारगार है। एक प्रोबायोटिक होने के नाते आप अपने भोजन में एक कटोरी दही का सेवन करेंगे तो आपको एसिडिटी में काफी आराम मिलेगा।

सौंफ

पेट में एसिडिटी होने पर क्या खाएं? - pet mein esiditee hone par kya khaen?

सौंफ में एंटी अल्सर गुण होते हैं। यह न केवल पाचन में सुधार करती है बल्कि कब्ज से निपटने के लिए भी बहुत फायदेमंद है। पेट की दीवार के लिए यह एक कूलेंट की तरह काम करती है और अल्सर जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार है। आप एक चम्मच सौंफ को पानी में तब तक उबालें जब तक की यह पानी आधा न हो जाए। इस पानी को छानें और इसमें गुड़ मिलाकर गुनगुना कर पी जाएं।

केला

पेट में एसिडिटी होने पर क्या खाएं? - pet mein esiditee hone par kya khaen?

अल्कलाइन फूड्स जैसे केला पेट में एसिड को बेअसर करने के लिए जाने जाते हैं। एसिडिटी से बचने के लिए यह अच्छा विकल्प है। केले में पोटेशियम होता है। इसके अलावा ज्यादा पीएच और कई सारे एंजाइम्स होते हैं। ये सभी मिलकर पेट में ज्यादा बलगम बनाते हैं, जिससे पेट की दीवार पर एक परत बन जाती है। इस वजह से पेट की दीवार पर एसिड अपना असर दिखाने में कामयाब नहीं हो पाता। विशेषज्ञ के अनुसार, अच्छे परिणामों के लिए रोजाना एक केला खाना चाहिए।

एसिडिटी होने पर न खाएं ये चीजें

पेट में एसिडिटी होने पर क्या खाएं? - pet mein esiditee hone par kya khaen?

  • कॉफी और कार्बोनेटेड ड्रिंक जैसे शराब, सोडा, चाय का सेवन बंद कर देना चाहिए
  • मसालेदार भोजन भी एसिडिटी की समस्या से ग्रसित रहने वालों के लिए अच्छा नहीं होता
  • फैट और तेल से भरपूर पदार्थ का नेचर एसिडिक होता है
  • खट्टे खाद्य पदार्थों में एसिड पेट की दीवार में असंतुलन पैदा कर एसिड रिफ्लक्स का कारण बनता है
  • मैदा से बने खाद्य पदार्थों को पचने में और टूटने में ज्यादा समय लगता है। आपको नान, कुलचा, मैदा रोटी और मैदा से बने बेकरी आइटम्स से बचना चाहिए

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

जानें, एसिडिटी में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

Author: Pravin KumarPublish Date: Sun, 29 Aug 2021 03:21 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Aug 2021 06:36 PM (IST)

पेट में एसिडिटी होने पर क्या खाएं? - pet mein esiditee hone par kya khaen?

नवजात शिशुओं में एसिड रिफ्लक्स की समस्या अधिक देखी जाती है। एसिड रिफ्लक्स का प्रमुख कारण स्मोकिंग भूख से अधिक खाना खाली पेट रहना असमय खाना खाना खाकर लेटना आदि हैं। एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं अपनी खानपान में भी सुधार करें।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव के चलते कई बीमारियां घर कर जाती हैं। इनमें एक बीमारी एसिड रिफ्लक्स है। बोलचाल की भाषा में इसे एसिडिटी कहते हैं। इसका सीधा संबंध पाचन तंत्र से होता है। जब पेट में एसिड का उत्सर्जन अधिक होने लगती है, तो एसिडिटी की समस्या होती है। इस स्थिति में उल्टी होती है। साथ ही भोजन गले तक आ जाता है। खासकर नवजात शिशुओं में एसिड रिफ्लक्स की समस्या अधिक देखी जाती है। एसिड रिफ्लक्स का प्रमुख कारण स्मोकिंग, भूख से अधिक खाना, खाली पेट रहना, असमय खाना, खाना खाकर लेटना आदि हैं। एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं, अपनी खानपान में भी सुधार करें। डॉक्टर्स हमेशा एसिड रिफ्लक्स की समस्या से पीड़ित लोगों को कई चीजें न खाने की सलाह देते हैं। अगर आप भी एसिड रिफ्लक्स की समस्या से परेशान हैं, तो आइए जानते हैं कि एसिडिटी में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज -

रखें ये सावधानी

अक्सर लोग जल्दी-जल्दी और भरपेट खाते हैं। वहीं, खाने के तुरंत बाद आराम करने लगते हैं। इन आदतों में बदलाव करें। खाना हमेशा सीमित मात्रा में खाएं। खाना खाने के बाद सही पोजीशन में बैठें।

मसालों का सेवन सीमित मात्रा में करें

आजकल लोग स्पाइसी फूड को ज्यादा पसंद करते हैं। खासकर जंक फ़ूड के सेवन से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अगर स्पाइसी फ़ूड (तीखा खाना) खाने के बाद अधिक तकलीफ होती है, तो स्पाइसी फ़ूड से परहेज करें।

खट्टे फलों और सब्जियों से करें परहेज

अगर आप एसिड रिफ्लक्स की समस्या से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में साइट्रस युक्त फलों और सब्जियों जैसे अनानास, संतरा, टमाटर, लहसुन, प्याज, अंगूर आदि चीजों को शामिल न करें।

ड्रिंक्स से करें परहेज

कॉफी, कोल्ड ड्रिंक, टमाटर जूस, शराब आदि चीजों से परहेज करें।

फैट युक्त चीजें न खाएं

फ्रेंच फ्राय, आलू चिप्स, ताजा दूध, चटनी, आइस क्रीम आदि चीजों से दूरी बनाएं। साथ ही रेड मीट भी न खाएं।

चॉकलेट न खाएं

चॉकलेट में कैफीन और फैट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए एसिड रिफ्लक्स के मरीजों को चॉकलेट से परहेज करना चाहिए।

क्या खाएं

एसिड रिफ्लक्स की समस्या से निजात पाने के लिए सौंफ, पपीता, अजवाइन, दही, छाछ आदि चीजों का सेवन करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Edited By: Pravin Kumar

  • # lifestyle
  • # health
  • # Acid Reflux
  • # What Is Acid Reflux
  • # Acid Reflux Symptoms
  • # Acid Reflux Causes
  • # एसिड रिफ्लक्स क्या है
  • # एसिड रिफ्लक्स में क्या खाएं
  • # Lifestyle and Relationship
  • # Health and Medicine

ज्यादा एसिड बनने पर क्या खाना चाहिए?

अगर आप एसिड रिफ्लक्स की समस्या से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में साइट्रस युक्त फलों और सब्जियों जैसे अनानास, संतरा, टमाटर, लहसुन, प्याज, अंगूर आदि चीजों को शामिल न करें। कॉफी, कोल्ड ड्रिंक, टमाटर जूस, शराब आदि चीजों से परहेज करें। फ्रेंच फ्राय, आलू चिप्स, ताजा दूध, चटनी, आइस क्रीम आदि चीजों से दूरी बनाएं।

एसिडिटी को कम करने के लिए क्या खाएं?

5 गलतियां जो आप पानी पीते समय करते है | 5 Mistakes You May Be Making While Drinking Water. Satvic Movement. Satvic Movement. ... .
10 मिनट के अंदर-अंदर बन जाने वाली 6 सात्विक रेसिपी | 6 Fruity & Healthy Breakfast Recipes. Satvic Movement. ... .
15 मिनट में बन जाने वाली 5 सात्विक मिठाइयां | 5 Dessert Recipes. Satvic Movement..

एसिडिटी से तुरंत राहत कैसे पाए?

एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के 5 घरेलू उपाय -.
एक चम्मच अजवायन में चौथाई चम्मच नींबू का रस मिलाएं और इसे चाट लें। ... .
अदरक के रस में थोड़ा-सा सेंधा नमक और भुना हुआ जीरा मिलाकर मिश्रण बनाएं और इसका सेवन करें। ... .
एक ग्लास गुनगुने दूध में 2 चम्मच एरंडी का तेल मिलाकर पीएं।.

एसिडिटी में कौन सा फल खाना चाहिए?

-फलों को ज्यादा से ज्यादा खाएं जैसे की सेब, केला, पपीता, अनार, नासपाती आदि। -हरी सब्ज़ियों को रोज खाएं। ये आपके पेट की समस्या को दूर करने में सहयता करेगी। जैसे कि लौकी, बीन्स, तरोई, करेला, पालक,बथुआ आदि।