पृथ्वी को एक अद्वितीय ग्रह कक्षा 6 क्यों कहा जाता है? - prthvee ko ek adviteey grah kaksha 6 kyon kaha jaata hai?

Class 6th Social Science Geography Chapter 1 – सौरमंडल में पृथ्वी

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 1 सौरमंडल में पृथ्वी – सभी विद्यार्थियों अपनी क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6th सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 1. (सौरमंडल में पृथ्वी) का सलूशन दिया गया है. यह सलूशन एक सरल भाषा में दिया गया है ताकि विद्यार्थी को इसके प्रश्न उत्तर आसानी से समझ में आ जाएँ .इस NCERT Solutions For Class 6th Social Science Geography Chapter 1 . The Earth in the Solar System की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. कक्षा 6 के छात्रों के लिए ये एनसीईआरटी समाधान  बहुत उपयोगी हैं। पृथ्वी: हमारा आवास एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 1 सौरमंडल में पृथ्वी नीचे दिए हुए है ।

कक्षा: 6th Class
अध्याय: Chapter 1
नाम: सौरमंडल में पृथ्वी
भाषा: Hindi
पुस्तक: पृथ्वी: हमारा आवास

NCERT Solutions for Class 6 भूगोल (पृथ्वी: हमारा आवास) Chapter 1 सौरमंडल में पृथ्वी

अभ्यास के सभी प्रश्न

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:
(i) ग्रह और तारे में क्या अंतर है ?

उत्तर-  ग्रह– ग्रह वे आकाशीय पिंड होते हैं जो एक निश्चित कक्षा में सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। इनकी संख्या 8 ये सूर्य से ऊष्मा तथा प्रकाश प्राप्त करते हैं।
तारे- वे खगोलीय पिंड जिनमें अपनी ऊष्मा तथा प्रकाश होता है तारे कहलाते हैं। इनकी संख्या अनगिनत है। सूर्य भी एक पारा है।

(ii) सौरमंडल से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर- आकाश में सूर्य के चारों ओर अनेक आकाशीय पिंड चक्कर लगाते रहते हैं। इन पिंडों को सूर्य का. परिवार कहते । सूर्य और ये पिंड सौरमंडल का निर्माण करते हैं। अतः सूर्य और उसके परिवार को सौरमंडल कहते हैं। इसमें 8 ग्रह, 4 उपग्रह, क्षुद्र ग्रह, धूमकेतु तथा उल्काएं इत्यादि शामिल हैं।

(iii) सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार सभी ग्रहों के नाम लिखो।

उत्तर- हमारे ग्रहों की संख्या 8 है। सूर्य से दूरी के अनुसार इनका वर्णन निम्नलिखित है
(1) बुध,
(2) शुक्र,
(3) पृथ्वी,
(4) मंगल,
(5) बृहस्पति,
(6) शनि,
(7) अरुण (यूरेनस),
(8) वरुण (नेप्च्यून)।

(iv) पृथ्वी को अद्भुत ग्रह क्यों कहा जाता है ? ..

उत्तर- सूर्य से पृथ्वी की दूरी न तो कम है और न ही अधिक। इसलिए यहां का तापमान आदर्श तापमान है। इसे सहन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त यहां ऑक्सीजन तथा जल भी उपलब्ध है, इसीलिए यहां जीवन संभव है। अन्य किसी भी ग्रह पर जीवन संभव नहीं है। यही कारण है कि पृथ्वी को सौरमंडल का अद्वितीय ग्रह कहा जाता है।

(v) हम हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को क्यों देख पाते हैं ?

उत्तर- चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर लगभग 27 दिन में पूरा करता है। लगभग इतने ही समय में यह अपने अक्ष पर एक चक्कर भी पूरा करता है। इसके परिणामस्वरूप पृथ्वी से हमें चंद्रमा का केवल एक ही भाग दिखाई पड़ता है।

(vi) ब्रह्मांड क्या है?

उत्तर- तारों, ग्रहों, धूल और गैसों के संपूर्ण समूह को ब्रह्मांड कहते हैं।

प्रश्न 2. सही उत्तर चिहनित कीजिए
(i) किस ग्रह को पृथ्वी के जुड़वां ग्रह के नाम से जाना जाता है ?

(क) बृहस्पति
(ख) शनि
(ग) शुक्र
उत्तर- शुक्र

(ii) सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह कौन-सा है ?

(क) शुक्र
(ख) पृथ्वी
(ग) बुध

उत्तर- पृथ्वी

(iii) सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर किस प्रकार के पथ पर चक्कर लगाते हैं ?

(क) वृत्तीय पथ पर
(ख) आयताकार पथ पर
(ग) दीर्घवृत्ताकार पथ पर

उत्तर- दीर्घवृत्ताकार ..

(iv) ध्रुवतारे से किस दिशा का ज्ञान होता है ?

(क) दक्षिण
(ख) उत्तर
(ग) पूर्व

उत्तर- उत्तर

(v) क्षुद्र ग्रह किन कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं ?

(क) शनि एवं बृहस्पति
(ख) मंगल एवं बृहस्पति
(ग) पृथ्वी एवं मंगल उत्तर

उत्तर- मंगल एवं बृहस्पति

प्रश्न 3. खाली स्थान भरो

(i) …………………. का एक समूह जो विभिन्न प्रतिरूपों का निर्माण करता है, उसे …
(ii) तारों की एक बहुत बड़ी प्रणाली को ………….. कहा जाता है।
(iii) ……….. पृथ्वी के सबसे करीब है।
(iv) ………………………. सूय सताता …………. सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह है।
(v) ग्रहों के पास अपनी ………………………. तथा .. …… नहीं होती है।

उत्तर- (i) तारों, नक्षत्रमंडल, (ii) आकाशगंगा, (iii) चंद्रमा, (iv) पृथ्वी, (v) ऊष्मा, रोशनी।

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. तारा क्या है ?

उत्तर- वह खगोलीय पिंड, जिसमें अपनी ऊष्मा और प्रकाश होता है, उसे तारा कहते हैं।

प्रश्न 2. ग्रह क्या हैं?

उत्तर- वह आकाशीय पिंड, जो सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते हैं, उन्हें ग्रह कहते हैं। ये सूर्य से ऊष्मा तथा प्रकाश प्राप्त करते हैं।

प्रश्न 3. तारामंडल किसे कहते हैं?

उत्तर- एक विशेष आकृति बनाने वाले तारों के समूह को तारामंडल कहते हैं।

प्रश्न 4. सप्तर्षि क्या है?

उत्तर- यह एक तारामंडल है जो सात तारों का समूह है।

प्रश्न 5. मंदाकिनी (गलैक्सी) क्या होती है?

उत्तर- तारों के एक विशाल समुदाय या तंत्र को मंदाकिनी कहते हैं। इसमें करोड़ों तारे होते हैं।

प्रश्न 6. सौरमंडल किसे कहते हैं?

उत्तर- ब्रह्मांड में सूर्य, ग्रह, उपग्रह, क्षुद्र ग्रह तथा अन्य खगोलीय पिंड मिलकर सौरमंडल का निर्माण करते हैं।

प्रश्न 7. सूर्य किस पदार्थ से बना है?

उत्तर- सूर्य का निर्माण घूमते हुए गैसों के बादलों से हुआ है।

प्रश्न 8. आकाशगंगा क्या है?

उत्तर- लाखों तारों के समूह को आकाशगंगा कहते हैं।

प्रश्न 9. सूर्य की किस शक्ति ने ग्रहों को नियंत्रित किया हुआ है?

उत्तर- सूर्य की गुरुत्वाकर्षण की शक्ति ने ग्रहों को नियंत्रित किया हुआ है।

प्रश्न 10. पृथ्वी सूर्य से कितनी दूर है?

उत्तर- लगभग 15 करोड़ किलोमीटर।

प्रश्न 11. कक्षा किसे कहते हैं?

उत्तर- सभी ग्रह एक निश्चित मार्ग पर सूर्य की परिक्रमा करते हैं। ग्रह का यह मार्ग ‘कक्षा’ कहलाता है।

प्रश्न 12. आकार की दृष्टि से पृथ्वी ग्रहों में कौन सा स्थान रखती है?

उत्तर- आकार की दृष्टि से पृथ्वी ग्रहों में पाँचवाँ स्थान रखती है।

प्रश्न 13. पृथ्वी को ‘अद्वितीय ग्रह’ कहा जाता है, क्यों?

उत्तर- पृथ्वी को ‘अद्वितीय ग्रह’ इसलिए कहा जाता है, क्योंकि केवल पृथ्वी पर ही जीवन पाया जाता है।

प्रश्न 14. कौन से दो ग्रहों के सबसे अधिक उपग्रह हैं?

उत्तर- बृहस्पति तथा शनि ग्रह के सबसे अधिक उपग्रह हैं। बृहस्पति के 16 तथा शनि के 17 उपग्रह हैं।

प्रश्न 15. चंद्रमा को पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी करने में कितना समय लगता है?

उत्तर- 27 दिन तथा 7 घंटे।

प्रश्न 16. चंद्रमा पृथ्वी से कितनी दूरी पर है ?

उत्तर- लगभग 3,84,400 किलोमीटर।

इस पोस्ट में आपको Class 6- Geography Chapter 1- सौरमंडल में पृथ्वी कक्षा 6 भूगोल अध्याय 1 सौरमंडल में पृथ्वी सौरमंडल में पृथ्वी Class 6 Class 6 bhugol Chapter 1 सौरमंडल में पृथ्वी कक्षा 6 प्रश्न उत्तर class 6th geography chapter 1 question answer class 6 geography chapter 1 notes the earth in the solar system class 6 pdf class 6 geography chapter 1 the earth in the solar system pdf कक्षा 6 भूगोल अध्याय 1 नोट्स सौरमंडल में पृथ्वी प्रश्न उत्तर NCERT Solutions for Class 6 भूगोल Chapter 1 सौरमंडल में पृथ्वी से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

पृथ्वी को एक अद्वितीय ग्रह क्यों कहा जाता है वर्ग 6?

Video Solution: पृथ्वी को अद्वितीय ग्रह क्यों माना जाता है ?

3 पृथ्वी को सौरमंडल का अद्वितीय ग्रह क्यों कहा जाता है कोई तीन कारण बताइए?

(iv) पृथ्वी को अद्भुत ग्रह क्यों कहा जाता है? जीवन के अनुकूल परिस्थितियाँ संभवतः केवल पृथ्वी पर ही पाई जाती हैं। पृथ्वी पर जल उपलब्ध है जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। पृथ्वी पर जीवनदायी ऑक्सीजन गैस और ओजोन परत पाई जाती है।

V हम हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को क्यों देख पाते हैं VI ब्रह्मांड क्या है?

प्रश्न 5: हम हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को क्यों देख पाते हैं? उत्तर: चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर लगाने में लगभग 27 दिन लेता है। इतना ही समय इसे अपने अक्ष पर एक चक्कर पूरा करने में लगता है। इसी कारण हम हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को देख पाते है।

हमारे सौर मंडल में पृथ्वी की स्थिति क्या है?

पृथ्वी एक ग्रह है। पृथ्वी सूर्य से तीसरा ग्रह है और यह शुक्र और बुध के बीच में है। पृथ्वी सौरमंडल का पांचवा सबसे बड़ा ग्रह है।