पृथ्वी सम्मेलन 2022 की थीम क्या है? - prthvee sammelan 2022 kee theem kya hai?

- अथर्व पंवारWorld Earth Day 2022
22 अप्रैल, यह वह तारीख है जो धरती को समर्पित रहती है। हर साल इस दिन विश्व के सभी 192 देश विश्व पृथ्वी दिवस या अंग्रेजी में कहें तो वर्ल्ड अर्थ डे मनाते हैं।
तो चलिए जानते हैं वर्ल्ड अर्थ डे के बारे में कि यह मनाया जाना आरम्भ कैसे हुआ, इसकी थीम क्या रहती है और इसका महत्व क्या है।


तो बात शुरू होती है 1960-70 के दशक से, जब पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही थी। पूरे के पूरे जंगल साफ़ किए जा रहे थे। दुनिया का ध्यान इस तरफ आकर्षित करने और पृथ्वी के संरक्षण करने या बचाने के लिए सितम्बर 1969 में सिएटल, वाशिंगटन में एक सम्मलेन हुआ।

इस सम्मलेन में विस्कोंसिन के अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने यह घोषणा की कि 1970 की वसंत में पर्यावरण पर राष्ट्रव्यापी जन साधारण प्रदर्शन किया जाएगा। 1970 में हुए इस राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन में अमेरिका में स्कूलों, कॉलेजों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिससे इस आंदोलन में बीस हज़ार लोग शामिल हुए।

पृथ्वी दिवस मानना आरम्भ हो चुका था पर वैज्ञानिकों के लिए या पर्यावरणविदों के लिए अभी भी बढ़ता प्रदूषण और पृथ्वी का बिगड़ता संतुलन चिंता के विषय थे। सभी को चिंता थी कि अगर स्थिति ऐसी ही बिगड़ती रही तो जंगल,जमीन,जीव,जंतु सभी लुप्त हो जाएंगे।

पृथ्वी सम्मेलन 2022 की थीम क्या है? - prthvee sammelan 2022 kee theem kya hai?

इसी विषय को ध्यान में रखते हुए 1992 में ब्राज़ील की राजधानी रिओ डे जेनेरिओ में एक सम्मलेन हुआ जिसे अर्थ समिट, पृथ्वी सम्मेलन या रिओ समिट के नाम से जाना गया। इस सम्मेलन में 172 देशों के प्रतिनिधियों, हजारों स्वयंसेवी संगठनों और अनेक बहुराष्ट्रीय निगमों ने भाग लिया।

इस सम्मेलन से पृथ्वी को विश्व राजनीति से एक ठोस आधार मिला जिसके बाद एजेंडा-21 पारित किया गया जो पृथ्वी के संरक्षण का मार्गदर्शक बना है। हर वर्ष 22 अप्रैल यानि विश्व पृथ्वी दिवस पर संयुक्त राष्ट्र और यूनेस्को द्वारा एक थीम जारी की जाती है जिसके माध्यम से विश्व के सभी 192 देशों में यह यह मनाया जाता है।

इस थीम के माध्यम से पृथ्वी के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना आसान हो जाता है। वर्ष 2020 में जब दुनिया कोरोना जैसे नए वायरस से लड़ रही थी, लॉक डाउन, क़्वारंटीन, कॉन्सेंट्रेटर जैसे भारी भारी शब्द पहली बार सुनने को मिल रहे थे,तब भी विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया, एक ऐसे जज़्बे के साथ कि जब यह महामारी समाप्त हो जाएगी तो हम इस पृथ्वी का पुनरुत्थान करेंगे और फिर से एक बेहतर दुनिया बनाएंगे। 2020 में इस दिन की थीम थी क्लाइमेट एक्शन


2021 में जब दुनिया की स्थिति सुधरने लगी और जीवन पटरी पर आने लगा तब इस दिन की थीम थी रिस्टोर आवर अर्थ। इस वर्ष 2022 में इसकी थीम है हमारी धरती, हमारा स्वास्थ्य। जैसी स्थिति पृथ्वी की होती है वैसा ही जन जीवन प्रभावित होता है और वैसे ही हमारा स्वास्थ्य प्रभावित होता है।

विश्व पृथ्वी दिवस का बहुत महत्व है, यह एक ऐसा दिन है जो हमें अपने आभामंडल से निकल कर पृथ्वी के बारे में सोचने और कुछ करने को विवश करता है। घटती हरियाली, सूखता पानी,पिघलते ग्लेशियर, बढ़ता तापमान इत्यादि विषयों की वास्तविकता से हम अवगत होते हैं। धरती की सुरक्षा के लिए प्रेरित करना और इसे एक कर्त्तव्य समझने का सन्देश हम पूरे विश्व में इस दिवस के माध्यम से देते हैं।

इस विश्व पृथ्वी दिवस को आप भी कुछ न कुछ ऐसा करें जिससे पृथ्वी के, उसके संसाधनों के, उसके जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए कुछ जागरूकता बढ़े। सही मायनों में हमें यह विश्व पृथ्वी दिवस प्रतिदिन मनाना चाहिए।


पृथ्वी सम्मेलन 2022 की थीम क्या है? - prthvee sammelan 2022 kee theem kya hai?


पृथ्वी दिवस 2022 : थीम इतिहास महत्व उद्देश्य 

  • प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस (Earth Day) मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इसके संरक्षण के लिये प्रेरित करना है।

पृथ्वी दिवस 2022 : थीम  ( Earth Day 2022 Theme )

  • The Earth Day 2022 Theme is Invest In Our Planet
  • वर्ष 2022 की पृथ्वी दिवस थीम इन्वेस्ट इन अवर प्लानेट’ (Invest In Our Planet) है। 

पृथ्वी दिवस का इतिहास ( World Earth Day History) 

  • प्रथम बार पृथ्वी दिवस वर्ष 1970 में मनाया गया था। इसकी शुरुआत अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन (Gaylord Nelson)के उस आह्वान के बाद हुई जिसके फलस्वरूप लगभग 20 मिलियन लोग पर्यावरणीय गिरावट के विरोध में सड़कों पर उतरे गए थे।
  • इसे वर्ष 1969 की सांता बार्बरा (Santa Barbara) में तेल रिसाव की घटना के साथ-साथ स्मॉग और प्रदूषित नदियों जैसे अन्य मुद्दों ने बढ़ावा दिया।
  • संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2009 में22 अप्रैल को 'अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस' (‘International Mother Earth Day)के रूप में मनाने की घोषणा की।

पृथ्वी दिवस का आयोजन कौन करता है ?

  • पृथ्वी दिवस को वैश्विक स्तर पर एक गैर-लाभकारी संगठन EARTHDAY.ORG द्वारा समायोजित किया जाता है। इसे पहले अर्थ डे नेटवर्क (Earth Day Network) के रूप में जाना जाता था।
  • इसका उद्देश्य "लोगों और पृथ्वी में परिवर्तनकारी बदलाव लाने हेतु विश्व के सबसे बड़े पर्यावरण आंदोलन का निर्माण करना है।"
  • यह एक सामूहिक ज़िम्मेदारी को स्वीकार करता है, जैसा कि वर्ष 1992 के रियो घोषणापत्र (पृथ्वी शिखर सम्मेलन) में प्रकृति और पृथ्वी के साथ सद्भाव को बढ़ावा देने के लिये कहा गया है ताकि मानवता की वर्तमान तथा भावी पीढ़ियों की आर्थिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय आवश्यकताओं के बीच संतुलन स्थापित किया जा सके।
  • गौरतलब है कि इसके अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व के कारण वर्ष 2016 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा जलवायु परिवर्तन से निपटने हेतु ऐतिहासिक पेरिस समझौते पर हस्ताक्षर के लिये पृथ्वी दिवस (22 अप्रैल, 2016) के दिन को ही चुना गया था।

अर्थ आवर की जानकारी  

  • अर्थ आवर (Earth Hour), वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड फॉर नेचर (WWF) की वार्षिक पहल है जिसे वर्ष 2007 में शुरू किया गया था। इसे प्रत्येक वर्ष मार्च के अंतिम शनिवार को आयोजित किया जाता है।
  • यह 180 से अधिक देशों के लोगों को अपने स्थानीय समय के अनुसार रात 8.30 से रात 9.30 बजे तक रोशनी बंद करने के लिये प्रोत्साहित करता है।
MP-PSC Study Materials 
MP PSC Pre
MP GK in Hindi
MP One Liner GK
One Liner GK 
MP PSC Main Paper 01
MP PSC Mains Paper 02
MP GK Question Answer
MP PSC Old Question Paper

पृथ्वी दिवस 2022 की थीम क्या है *?

इस साल विश्व पृथ्वी दिवस 2022 की थीम है 'Invest in our planet' (हमारे ग्रह में निवेश करें) है. यह थीम हमें हमारे स्वास्थ्य, हमारे परिवारों, हमारी आजीविका की रक्षा करने के लिए एकजुट होकर इस ग्रह में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करती है, क्योंकि हरा-भरा भविष्य एक समृद्ध भविष्य है.

22 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित किया जाता है।

अर्थ अर्थ डे कब मनाया जाता है?

World Standards Day 2022: विश्व मानक दिवस (World Standards Day) या अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस हर साल 14 अक्टूबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य उपभोक्ताओं, नियामकों और उद्योग के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था में मानकीकरण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.