रहीम के काव्य में सौंदर्य का वर्णन कीजिए - raheem ke kaavy mein saundary ka varnan keejie

रहीम के काव्य में सौंदर्य का वर्णन कीजिए - raheem ke kaavy mein saundary ka varnan keejie
"Knowledge is the life of the mind"

रहीम के काव्य में सौंदर्य का वर्णन कीजिए - raheem ke kaavy mein saundary ka varnan keejie

  • रहीम (Abdul Rahim Khan-I-Khana)
    • जीवन-परिचय
    • रचनाएँ
    • काव्यगत विशेषताएं
    • साहित्य में स्थान
    • स्मरणीय तथ्य
      • महत्वपूर्ण लिंक 

रहीम (Abdul Rahim Khan-I-Khana)

जीवन-परिचय

रहीम का पूरा नाम अब्दुर्रहीम खानखाना था। ये अकबर के दरबारी कवि थे। इनके पिता का नाम बैरम खाँ था। इनका जन्म सन् 1556 ई० के आस-पास लाहौर में हुआ था जो आजकल पाकिस्तान में है। रहीम अकबर के दरबारी नवरत्नों में से एक थे। कवि होने के साथ-साथ वीर योद्धा और कुशल नायक भी थे। अकबर के प्रधान सेनापति और मन्त्री होने का गौरव भी इन्हें प्राप्त था। इनका स्वभाव अत्यन्त ही उदार था। ये कवियों और कलाकारों का समुचित सम्मान करते थे। रहीम के जीवन का अन्तिम समय अत्यन्त ही कष्ट में बीता था। अकबर की मृत्यु के पश्चात् जहाँगीर ने रहीम पर रुष्ट हो उनके ऊपर राजद्रोह का आरोप लगाकर उनकी सारी सम्पत्ति जब्त कर ली थी। रहीम इधर-उधर भटकते रहे, किन्तु कभी आत्मसम्मान नहीं गँवाया । सन् 1627 ई० में इनकी मृत्यु हो गयी। रहीम अरबी, फारसी, तुर्की और संस्कृत आदि कई भाषाओं के पण्डित तथा हिन्दी काव्य के मर्मज्ञ थे। गोस्वामी तुलसीदास जी से भी का परिचय था।

रचनाएँ

रहीम सतसई, श्रृंगार सतसई, मदनाष्टक, रास पंचाध्यायी, रहीम रत्नावली तथा बरवै नायिका-भेद आदि रहीम की उत्कृष्ट रचनाएँ हैं। इन्होंने खड़ीबोली के साथ-साथ फारसी में भी रचनाएँ की हैं। रहीम की रचनाओं का संग्रह ‘रहीम-रत्नावली’ के नाम से प्रकाशित हुआ है।

काव्यगत विशेषताएं

(क) भाव-पक्ष– (1) रहीम अत्यन्त ही लोकप्रिय कवि हैं। इनकी नीति के दोहे जन-साधारण की जिह्वा पर रहते हैं। (2) अनुभूति की सत्यता के कारण ही इनके दोहों को जनसाधारण द्वारा बात-बात में प्रयुक्त किया जाता है। (3) नीति के अतिरिक्त रहीम के काव्य में भक्ति, वैराग्य, श्रृंगार, हास, परिहास आदि के भी बहुरंगी चित्र देखने को मिलते हैं । (4) मुसलमान होते हुए भी एक हिन्दू की भाँति इनमें श्रीकृष्ण के प्रति अटूट श्रद्धा है। (5) इनके नीति विषयक दोहों में जीवन की गहरी पैठ है। (6) बरवै नायिका- भेद में शास्त्रीय ज्ञान की झलक है।

(ख) कला-पक्ष- (1) भाषा-शैली- रहीम की भाषा अवधी और ब्रजी दोनों हैं । ‘बरवै नायिका-भेद’ की भाषा अवधी और ‘रहीम दोहावली’ की भाषा ब्रज है। अरबी संस्कृत आदि कई भाषाओं के मर्मज्ञ होने के कारण इनकी रचनाओं में उक्त भाषाओं के शब्द प्रयुक्त हुए हैं। उनकी भाषा सरल, स्वाभाविक एवं महत्वपर्ण हैं।

रहीम की शैली वर्णनात्मक शैली है। वह सरस, सरल और बोधगम्य है। उनमें हृदय को छ लेने की अदभुत शक्ति है। रचना की दृष्टि से रहोम मुक्तक शैली को अपनाया है।

(2) रस-छन्द-अलंकार- रहीम के काव्य में शृंगारक, शान्त और हास्य रस- का समावेश है। सृंगार में संयोग और वियोग दोनों का वर्णन किया है।

रहीम के प्रिय छन्दों में सोरठा, बरवै, सवैया प्रमुख हैं। काव्य में प्रायः दृष्टान्त, रूपक, उत्प्रेक्षा, श्लेष, यमक आदि अलंकारों का प्रयोग हुआ है ।

साहित्य में स्थान

रहीम ने मुसलमान होते हुए भी हिन्दी में जो उत्कृष्ट काव्य की रचना की है उसके लिए हिन्दी में उनका अत्यन्त ही गौरवपूर्ण स्थान है। यद्यपि इन्होंने कोई महाकाव्य नहीं लिखा, किन्तु मुक्तक रचनाओं में ही जीवन की विविध अनुभूतियों के मार्मिक चित्रण मिल जाते हैं और अनुभूतियों की सत्यता के कारण ही वे हिन्दी में अत्यन्त ही लोकप्रिय हो चुके हैं।

स्मरणीय तथ्य

जन्म- 1556 ई०, लाहौर।

मृत्यु- 1627 ई० के लगभग।

पिता- बैरम खाँ।

रंचनाएँ- ‘रहीम सतसई’, ‘बरवै नायिका भेद’, ‘मदनाष्टक’, ‘रास पंचाध्यायी’ आदि।

काव्यगत विशेषताएँ

वर्ण्य-विषय- नीति, भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, शृंगार ।

रस- शृंगार, शान्त, हास्य।

भाषा- अवधी तथा ब्रज, जिसमें अरबी, फारसी, संस्कृत के शब्दों का मेल है।

शैली- नीतिकारों की प्रभावोत्पादक वर्णनात्मक शैली।

अलंकार- दृष्टान्त, उपमा, उदाहरण, उत्प्रे्षा आदि।

छन्द- दोहा, सोरठा, बरवै, कवित्त, सरवैया।

महत्वपूर्ण लिंक 

  • भारतीय संविधान की विशेषताएँ
  • जेट प्रवाह (Jet Streams)
  • चट्टानों के प्रकार
  • भारतीय जलवायु की प्रमुख विशेषताएँ (SALIENT FEATURES)
  • Indian Citizenship
  • अभिभावक शिक्षक संघ (PTA meeting in hindi)
  • कम्प्यूटर का इतिहास (History of Computer)
  • कम्प्यूटर की पीढ़ियाँ (Generations of Computer)
  • कम्प्यूटर्स के प्रकार (Types of Computers )
  • अमेरिका की क्रांति
  • माया सभ्यता
  • हरित क्रान्ति क्या है?
  • हरित क्रान्ति की उपलब्धियां एवं विशेषताएं
  • हरित क्रांति के दोष अथवा समस्याएं
  • द्वितीय हरित क्रांति
  • भारत की प्रमुख भाषाएँ और भाषा प्रदेश
  • वनों के लाभ (Advantages of Forests)
  • श्वेत क्रान्ति (White Revolution)
  • ऊर्जा संकट
  • प्रमुख गवर्नर जनरल एवं वायसराय के कार्यकाल की घटनाएँ
  •  INTRODUCTION TO COMMERCIAL ORGANISATIONS
  • Parasitic Protozoa and Human Disease
  • गतिक संतुलन संकल्पना Dynamic Equilibrium concept
  • भूमण्डलीय ऊष्मन( Global Warming)|भूमंडलीय ऊष्मन द्वारा उत्पन्न समस्याएँ|भूमंडलीय ऊष्मन के कारक
  •  भूमंडलीकरण (वैश्वीकरण)
  • मानव अधिवास तंत्र
  • इंग्लॅण्ड की क्रांति 
  • प्राचीन भारतीय राजनीति की प्रमुख विशेषताएँ
  • प्रथम अध्याय – प्रस्तावना
  • द्वितीय अध्याय – प्रयागराज की भौगोलिक तथा सामाजिक स्थित
  • तृतीय अध्याय – प्रयागराज के सांस्कृतिक विकास का कुम्भ मेल से संबंध
  • चतुर्थ अध्याय – कुम्भ की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि
  • पंचम अध्याय – गंगा नदी का पर्यावरणीय प्रवाह और कुम्भ मेले के बीच का सम्बंध

Disclaimersarkariguider.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है | हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- sarkariguider@gmail.com

You may also like

About the author

रहीम के काव्य की प्रमुख विशेषता क्या है?

रहीम की शैली वर्णनात्मक शैली है। वह सरस, सरल और बोधगम्य है। उनमें हृदय को छ लेने की अदभुत शक्ति है। रचना की दृष्टि से रहोम मुक्तक शैली को अपनाया है।

रहीम के काव्य का प्रधान विषय क्या है?

अपने नीतिपरक दोहों के कारण ही रहीम को हिंदी साहित्य में नीति काव्य का सम्राट कहा जाता है । जीवन के हर पक्ष पर उनके नीतिपरक दोहे सटीक बैठते हैं।

रहीम की काव्य भाषा क्या है?

रहीम ने हिन्दी में नीति तथा भक्ति सम्बन्धी साहित्य की रचना की है। रहीम ने अपना साहित्य हिन्दी की तीन उपभाषाओं ब्रज, अवधी तथा खड़ी बोली में रचा है। रहीम ने जो दोहा लिखे हैं, उनमें उन्होंने सरस, मधुर, प्रवाहपूर्ण तथा साहित्यिक ब्रजभाषा का प्रयोग किया है। इसमें तत्सम शब्दों का प्रधान है।

रहीम का कौन सा ग्रंथ नीति के दोहे का संकलन है?

भक्तिकाल के नीतिकाव्यधारा के अनन्य कवि रहीम हैं। भक्तिकाल के नीतिकाव्यधारा के आधार स्तम्भ उनके नीति विषयक दोहे हैं जो अपनी सरलता, भावप्रवणता के कारण मनुष्य के हृदय में अपना एक विशेष स्थान रखते हैं।