रोज पूजा पाठ करने से क्या होता है? - roj pooja paath karane se kya hota hai?

क्या आप रोज करते हैं पूजा? तो कहीं भूल तो नहीं जाते करना ये जरूरी काम

रोज पूजा पाठ करने से क्या होता है? - roj pooja paath karane se kya hota hai?

Show

पूजा करते वक्त ध्यान रखें ये नियम

ईश्वर की आराधना करते वक्त कुछ नियमों का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी होता है. आइए जानते हैं कौन से हैं वो नियम....

  • News18Hindi
  • Last Updated : December 02, 2019, 06:27 IST

    ईश्वर का नाम रोज स्मरण करने और नियमित रूप से पूजा पाठ करने से मन में आत्मिक शांति का एहसास होता है. ईश्वरीय शक्ति के प्रभाव से नकारात्मक समय में भी लोग उम्मीद की एक छोटी सी किरण पर भी विश्वास कर पाते हैं .आस्था आपके मन को भीतर से मजबूत बनाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ईश्वर की आराधना करते वक्त कुछ नियमों का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी होता है. आइए जानते हैं कौन से हैं वो नियम....

    प्राण-प्रतिष्ठा करें:
    कई लोग घर में पूजाघर बनाते वक्त छोटा सा मंदिर बनवाना पसंद करते हैं क्योंकि हमेशा तो मंदिर नहीं जाया जा सकता है. लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि पूजाघर में कोई भी मूर्ति स्थापित करने से पहले मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा जरूर करें. प्राचीन ग्रंथों के अनुसार, जिस घर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा होती है वहां प्रभु साक्षात निवास करते हैं.

    इसे भी पढ़ें: December 2019 Calender: दिसंबर में सूर्य ग्रहण से लेकर क्रिसमस तक, जानें इस माह पड़ेंगे कौन से व्रत त्यौहार

    कुलदेवी और राशि के अनुसार करें पूजा:
    आपकी कुलदेवी सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाली मानी जाती हैं. ऐसी भी मान्यता है कि अगर लोग अपनी राशियों के अनुसार देवियों का पूजा पाठ करेंगे तो उनका भाग्य अच्छा रहेगा और उनके ऊपर ईश्वर की कृपा भी बरसती रहेगी.

    इसे भी पढ़ेंः ये है गायत्री मंत्र के जाप का सटीक तरीका, जान लें मंत्र का अर्थ

    तुलसी पूजा करें:
    कई लोग नियमित तौर से पूजा करते वक्त तुलसी पूजन करना भूल जाते हैं जबकि हिंदू धर्म में तुलसी को भी माना गया है और तुलसी पूजन के लाभ भी बताये गए हैं. मान्यता है कि जिस घर में मां तुलसी की पूजा अर्चना होती है वहां सुख समृद्धि का वास होता है और घर की स्त्रियां और गृहस्वामी प्रसन्न रहते हैं.

    Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.

    ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

    Tags: Religion

    FIRST PUBLISHED : December 02, 2019, 06:27 IST

    • पूजा पाठ से संबंधित जानकारी और नियम
      • संकल्प की आवश्यकता क्यों पड़ती है?
      • संध्या करने की महिमा
      • पवित्रीकरण
      • आचमन (जल ग्रहण करना)
      • प्राणायाम
      • गायत्री मंत्र की महिमा
    • पूजा पाठ का अर्थ
    • रोज पूजा करने से क्या होता है
    • रोज की पूजा कैसे करें
    • पूजा पाठ करने का सामान
    • पूजा पाठ करने वाले दुखी क्यों होते हैं

    रोज पूजा पाठ करने से क्या होता है? - roj pooja paath karane se kya hota hai?
    Pooja karne se kya hota hai

    प्रत्येक मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति करने के लिए कर्म एवं ज्ञान दोनों की आवश्यकता होता है। क्योंकि देखा जाए तो, कर्म, ज्ञान के साथ भक्ति की भी आवश्यकता होता है। लेकिन ज्ञान या भक्ति करने के लिए भी कर्म ही करना पड़ता है। बिना कर्म किए ज्ञान या भक्ति सिद्ध नहीं होता है।

    इसलिए आज हम यहां पर भक्ति करने के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। पूजा पाठ से संबंधित जो भी जानकारी आपको चाहिए, उसके बारे में यहां पर दिया गया है। यह जानकारी आपके लिए अवश्य बहुमूल्य होगा। क्योंकि हमने पूरा जानकारी देने का प्रयास किया हुआ है।

    पूजा पाठ से संबंधित जानकारी और नियम

    सबसे पहले संकल्प, संध्या करने की महिमा, पवित्रीकरण, आचमन, प्राणायाम, गायत्री मंत्र का महिमा आदि के बारे में जानेंगे। उसके बाद अन्य जानकारी प्राप्त करेंगे।

    संकल्प की आवश्यकता क्यों पड़ती है?

    प्राचीन काल से ही व्रत, मंत्र जप, पूजा-पाठ, दान, ब्राह्मण भोजन, श्री गणेश पूजन, नवग्रह, लक्ष्मी पूजन, जन्मदिन पूजन, जातकर्म, नामकरण, चूड़ाकर्म, विवाह संस्कार आदि। अनेक ऐसे संस्कारों में संकल्प लेने की आवश्यकता पड़ता है। क्योंकि बिना संकल्प लिए पूजा-पाठ, व्रत, हवन आदि अनुष्ठान का फल प्राप्त नहीं होता है।

    संध्या करने की महिमा

    शास्त्रों में बताया गया है, कि ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य आदि अगर संध्या ना करें, तो वह अपवित्र हो रहते हैं। तथा उन्हें किसी भी पुण्य कर्म की फल प्राप्त नहीं होते हैं।

    इसलिए संध्या का ज्ञान होना आवश्यक है। क्योंकि जिसने संध्या का ज्ञान प्राप्त नहीं किया और संध्या की उपासना नहीं किया। तो वह ब्राम्हण जीवित रहते हुए भी शूद्र के समान होता है। और वह मृत्यु के बाद अधम योनि को प्राप्त करता है।

    इसलिए ब्राम्हण को संध्या का ज्ञान और संध्या की उपासना अवश्य करना चाहिए। क्योंकि ब्राह्मणों के ऊपर अन्य लोगों के शुभाशुभ कर्मों का भार भी वहन करना पड़ता है।

    पवित्रीकरण

    ब्राम्हण को पवित्रीकरण करना भी आवश्यक होता है। स्नान आदि करने के बाद पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके कुशा या कंबल के आसन पर बैठकर, दोनों हाथ की अनामिका उंगली में कुशा से निर्मित पवित्री धारण करके, पात्र में रखे हुए गंगाजल में गंधक अक्षत डालकर कुशा से निर्मित मोटक के द्वारा शरीर पर तीन बार छिड़कना चाहिए।

    मंन्त्र –
    ॐ अपवित्रः पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोऽपि वा ।
    यः स्मरेत् पुण्यऽरीकांक्षं स बाह्याभ्यन्तरः शुचिः ।।

    आचमन (जल ग्रहण करना)

    आचमन करना भी आवश्यक है, क्योंकि आचमन करने से मानसिक शुद्धि प्राप्त होता है। आचमन करने के लिए दाहिने हाथ की हथेली को गोकर्ण जैसी मुद्रा बनाएं, और भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए तीन बार आचमन करें। आचमन करते समय साधक पूर्व या उत्तर मुखी होकर दोनों हाथ को जानुअ के भीतर कर के दाहिने हाथ वाले ब्रह्मातीर्थ से आचमन करें।

    मंन्त्र –
    ॐ केशवाय नमः, ॐ नारायणाय नमः, ॐ माधवाय नमः

    प्राणायाम

    शास्त्रों में प्राणायाम करने के लिए भी कहा गया है। क्योंकि प्रणाम करने से शरीर के आंतरिक पाप सब खत्म हो जाते हैं। इसलिए प्राणायाम अवश्य करना चाहिए।

    प्राणायाम करने से पूर्व इस मंत्र का पाठ करना चाहिए।

    मंन्त्र – ॐ भूः ॐ भुवः ॐ स्वः, ॐ महः ॐ जनः, ॐ तपः ॐ सत्यम्। ॐ तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात्। ॐ आपो ज्योती रसोऽमृतं ब्रह्म भूर्भुवः स्वरोम्।

    अगर किसी कारण इस मंत्र का जप ना कर पाए, तो आप 3 बार गायत्री मंत्र का जप करके फिर प्राणायाम करें। प्राणायाम के तीन भेद होते हैं।

    1. पूरक, 2. कुंभक, 3. रेचक

    (1) दाहिने हाथ के अंगूठे से नाक के दाहिने छिद्र से श्वास को धीरे-धीरे खींचने को पूरक प्राणायाम कहते हैं। इस प्राणायाम को करते समय भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए।

    (2) जब सांस खींचना रुक जाए, तब अनामिका या कनिष्ठा उंगली से नाक के बाएं छिद्र को दबा दें। मंत्र जपते रहें। यह कुंभक प्राणायाम कहा जाता है। इस प्राणायाम को करते समय ब्रह्मा जी का ध्यान करना चाहिए।

    (3) अंगूठे को नाक के दाहिने छिद्र से श्वास को धीरे धीरे छोड़ें। इस प्राणायाम को रेचक प्राणायाम कहा जाता है। इस प्राणायाम को करते समय शंकर जी का ध्यान करना चाहिए।

    गायत्री मंत्र की महिमा

    जब भी कोई जप, अनुष्ठान, व्रत आदि का प्रारंभ किया जाता है। तो उस समय गायत्री मंत्र जप का विशेष महिमा माना गया है। गायत्री मंत्र में परमात्मा का स्तवन है। जिससे गायत्री मंत्र के जप से बारम्बार परमेश्वर की स्तुति संपन्न होता है।

    माना जाता है कि, अगर कोई व्यक्ति प्रतिदिन 7 बार गायत्री मंत्र का जप करता है। तो उसका शरीर पवित्र होता है। 10 बार जप करने से स्वर्ग लोक की प्राप्ति होता है। 20 बार जप करने से शिवलोक प्राप्त होता है। 108 बार जप करने से पिछले जन्म का पाप नष्ट हो जाता है। और 1000 बार जप करने से 3 जन्मों का पाप नष्ट हो जाता है।

    पूजा पाठ का अर्थ

    पूजा पाठ का अर्थ देखा जाए तो। यह मन को पवित्र करने वाला होता है। क्योंकि पूजा पाठ करने से मन को शांति मिलता है। मन शांत और पवित्र हो जाता है। अगर मन शांत और कभी तरह रहेगा तो, वह आने वाले जीवन में सफलता दिलाएगा। क्योंकि उच्च विचार ही सफलता दिलाते हैं। इसलिए पूजा पाठ को मन की शांति के लिए और मन को पवित्र करने के लिए करना बेहतर साबित होगा।

    रोज पूजा करने से क्या होता है

    साधारण तौर पर देखा जाए, तो घर में रोजाना पूजा पाठ करना चाहिए। क्योंकि घर में रोजाना पूजा पाठ करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिससे घर में रहने वाले व्यक्ति उच्च विचार रखते हैं। क्योंकि जहां पर नकारात्मक ऊर्जा रहता है, वहां पर बुराइयां घेरे रहते हैं।

    इसलिए पति देव घर में सुबह शाम धूप, अगरबत्ती, दीया आदि जलाना घर के वातावरण को सुगंधित बनाते हैं। जिससे घर में रहने वाले व्यक्ति को ताजगी महसूस होता है। जिससे मन भी शांत और प्रसन्न रहता है।

    रोज की पूजा कैसे करें

    अगर प्रतिदिन की पूजा करने की विधि को जानने बैठे, तो अनेकों विधियां मिलेंगी। जो कि आज के इस व्यस्त जीवन में संभव नहीं हो पाएगा। इसलिए आज के इस दौर में मन को शांत और प्रसन्न रखने के लिए जो लोग पूजा करना चाहते हैं। उनको अपने समय अनुसार और सुविधा के अनुसार पूजा करना उचित रहेगा।

    क्योंकि अगर आप 1 मिनट पूजा करके जितना प्रसन्न हो जाते हैं। और अपने व्यस्त जीवन जीते हैं। उतना अगर आप एक घंटा पूजा करके प्रसन्न रहने की कोशिश करेंगे। तो संभव है, कि आप प्रसन्न नहीं रह पाएंगे। क्योंकि 1 घंटे की पूजा करने में ना तो आपका मन लगेगा, ना ही आप उसे करके अपने आप को प्रसन्न महसूस कर पाएंगे।

    इसलिए जो व्यक्ति जितना समय तक पूजा करना चाहता है। और जिस तरह से करना चाहता है। जिससे उसके मन को शांति मिले, तो वह वैसे कर सकता है। क्योंकि भगवान कभी किसी के ऊपर दबाव नहीं डालते हैं। कि आप ऐसा ही करें।

    क्योंकि मैं मानता हूं, कि अगर आप जो कार्य करने में अपने आप को प्रसन्न महसूस करते हैं। वह काम आपके लिए बेहतर है। क्योंकि दबाव में किया गया कार्य ना तो आपके मन को प्रसन्न करिएगा, ना ही आपको सुख प्रदान करने वाला है।

    पूजा पाठ करने का सामान

    दैनिक पूजा करने के लिए पूजा का सामान कई सारे होते हैं। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है, कि आप किस ईश्वर का पूजा करते हैं। क्योंकि सभी समान सभी ईश्वर के लिए नहीं होता है। इसलिए यहां पर मैं आपको साधारण तौर पर पूजा करने के सामान के बारे में बता रहा हूं।

    क्योंकि मुझे यह एहसास है, कि अगर मैं पूरा विधि बताने लगा तो। आप लोगों में से कुछ लोग नहीं कर पाएंगे। क्योंकि ऐसे कई सारे भाई बंधु और माताएं हैं। जो अपना जीवन यापन करने के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्य करते हैं। जिससे उनके पास वक्त बहुत कम मिलता है। और उसी कम वक्त में उन्हें ईश्वर की पूजा के साथ-साथ अपना दैनिक क्रिया भी करना होता है।

    इसलिए वह केवल ईश्वर के सामने धूप, दीप जलाकर ईश्वर को प्रणाम कर लेते हैं। इसमें कोई बुराई भी नहीं है। क्योंकि पूजा अगर एक क्षण के लिए भी श्रद्धा भक्ति से किया जाए। वही ईश्वर के लिए काफी होता है। ना कि कई घंटों तक अपने आप को तकलीफ देकर किया जाए।

    इसलिए आप साधारण तौर पर ईश्वर को फूल अर्पित करें।, धूप-दीप दिखाएं, अगर संभव हो तो घर में कलश की स्थापना करके रखें, भगवान को भोग लगाकर प्रार्थना करें। यह साधारण तौर पर दैनिक पूजा का सामान है।

    पूजा पाठ करने वाले दुखी क्यों होते हैं

    ज्यादा पूजा पाठ करने वाला व्यक्ति ही सबसे ज्यादा दुखी क्यों है। इसका उत्तर तो मैं नहीं जानता। लेकिन मेरा मानना है, कि ज्यादा पूजा पाठ करने वाला व्यक्ति अपने दुखों का कारण स्वयं होता है। क्योंकि बिना कर्म किए किए ही फल प्राप्ति की इच्छा रखने लगता है, जो कि कभी मिलने वाला नहीं है। क्योंकि बिना कर्म किए फल प्राप्त नहीं होता है।

    इसलिए वह व्यक्ति कर्म तो करता नहीं है लेकिन भगवान की भक्ति में लीन रहने की बात करता है और कहता है कि मैं भगवान कहां बहुत बड़ा भक्त हूं लेकिन असल में वह भक्त नहीं लोभी होता है जो भक्ति की आड़ में अपने स्वार्थ को पूरा करने की लालसा रखें हुए रहता है

    इसलिए वह व्यक्ति कर्म करने से भागता है। और बिना कर्म किए हुए, फल प्राप्त हो जाए ऐसा हो नहीं सकता।

    नोट – ऊपर दिया गया जानकारी केवल मेरा मत है। यह आवश्यक नहीं है, कि इसे किसी धर्म ग्रंथ या ज्योतिषी किताबों में मिलें। क्योंकि मैं केवल अपना विचार आप लोगों के सामने रखा हूं। क्योंकि मैं धर्म और ईश्वर पर विश्वास रखने वाला व्यक्ति हूं। इसलिए यह आवश्यक नहीं है, कि जो मैं कहा वही आपको मानना है। आप अपने मतानुसार कार्य करें। वही आपके लिए उत्तम रहेगा।

    रोज पूजा करने से क्या लाभ मिलता है?

    ईश्वर का नाम रोज स्मरण करने और नियमित रूप से पूजा पाठ करने से मन में आत्मिक शांति का एहसास होता है. ईश्वरीय शक्ति के प्रभाव से नकारात्मक समय में भी लोग उम्मीद की एक छोटी सी किरण पर भी विश्वास कर पाते हैं . आस्था आपके मन को भीतर से मजबूत बनाती है.

    पूजा पाठ करने से क्या फल मिलता है?

    Puja Path: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ (Puja Path) का विशेष महत्व है. कहते हैं पूजा-पाठ करने से भगवान की कृपा हमेशा भक्तों पर बनी रहती है. इतना ही नहीं, लोगों को मन की शांति के लिए पूजा-पाठ करने की सलाह दी जाती है. कहते हैं कि जो भक्त सच्चे दिल से पूजा पाठ करते हैं भगवान उन पर कोई संकट या कष्ट नहीं आने देते.

    प्रतिदिन की पूजा कैसे करनी चाहिए?

    ईश्वर की दैनिक पूजा हमेशा स्नान-ध्यान के बाद पवित्र एवं प्रसन्न मन से करना चाहिए..
    हमेशा हमें शुद्ध एवं पवित्र भूमि पर आसन बिछाकर ईश्वर की साधना करनी चाहिए. ... .
    ईश्वर की दैनिक पूजा को हमेशा एक निश्चित समय और एक निश्चित स्थान पर करना चाहिए..
    अपने आराध्य की पूजा हमेशा पूर्व, उत्तर या ईशान कोण की ओर मुख करके करनी चाहिए..

    कैसे पता करें कि भगवान हमारे साथ है या नहीं?

    अगर आपको रात में नींद के दौरान बार-बार सपने आते हैं और सपनों में मंदिर, भगवान की मूर्ति या फोटो दिखाई देती हैं तो इसका मतलब है कि आप पर भगवान की कृपा बनी हुई है। कई बार ऐसा होता है कि आप किसी चीज को लेने के लिए आगे बढ़ते हैं, लेकिन लेते वक्त आपके मन में उसे लेकर कुछ संशय आ जाता है।