रेल राज्य मंत्री कौन है 2022? - rel raajy mantree kaun hai 2022?

एक भारतीय खासकर छात्रों के लिए देश के अहम पदों पर स्थित मंत्रियों के नाम जानना बेहद जरूरी है. कई सारे स्कूल, कॉलेज परीक्षा और competitive exam में इससे जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. उसमें से रेल विभाग एक प्रमुख मंत्रालय है.

क्या आपको भारत के रेल मंत्री के बारे में मालूम है? भारत के रेल मंत्री के साथ-साथ उनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में प्रकाश किये गए हैं.

Table of Contents

  • 1 वर्तमान भारत के रेल मंत्री कौन है?
    • 1.1 रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के बारे में
    • 1.2 भारत के रेल मंत्रियों की सूची (1947-2022)

वर्तमान भारत के रेल मंत्री कौन है?

रेल राज्य मंत्री कौन है 2022? - rel raajy mantree kaun hai 2022?

श्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) जी वर्तमान 2023 में भारत के रेल और IT मंत्री हैं. 7 जुलाई 2021 को कैबिनेट फेरबदल में उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली. जिसके बाद रेल मंत्री के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्रालयों का दायित्व भी उन्हें सौंपा गया और 8 तारीख को उन्होंने अपना कार्यभार संभाला. इससे पहले पीयूष गोयल रेल मंत्री और रविशंकर प्रसाद IT मंत्री थे.

  • 2022 में भारत के शिक्षा मंत्रि कौन है?

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के बारे में

अश्विनी वैष्णव का जन्म 1970 में जोधपुर, राजस्थान में हुआ था. उन्होंने MBM इंजीनियरिंग कॉलेज (जोधपुर) से B.Tech, IIT (कानपुर) से M.Tech किया है. वह 1994 batch के पूर्व IAS अधिकारी हैं.

वैष्णव ने 2003 तक ओडिशा (बालासोर, कटक) में कलेक्टर के रूप में कार्य किया था. इसके बाद पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यालय में उप सचिव और 2004 में एनडीए चुनाव हारने के बाद वाजपेयी के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था.

2008 में उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी और Pennsylvania University के Wharton स्कूल से MBA करने के लिए चले गए. अमेरिका से लौटने के बाद शीर्ष कंपनियों जैसे GE Transportation, Siemens के लिए काम करने के बाद, गुजरात में अपनी ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स निर्माण कंपनी स्थापित की.

राज्यसभा चुनाव से छह दिन पहले वे जून 2019 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और BJD के सहयोग से ओडिशा से राज्यसभा सांसद बने.

देश की पहली महिला रेल मंत्री कौन है?

ममता बनर्जी, देश की पहली महिला रेल मंत्री थी. उन्होंने दो बार भारत की रेल मंत्री के रूप में पदभार संभाला है. पहली बार 1999 – 2001 अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में और दूसरी बार 2009 – 2011 मनमोहन सिंह की सरकार में.

भारत के रेल मंत्रियों की सूची (1947-2022)

नामकब सेकब तकजॉन मथाई15 अगस्त 194722 सितम्बर 1948एन गोपालस्वामी अय्यंगर22 सितम्बर 194813 मई 1952लाल बहादुर शास्त्री13 मई 19527 दिसम्बर 1956जगजीवन राम7 दिसम्बर 195610 अप्रैल 1962स्वर्ण सिंह10 अप्रैल 196221 सितम्बर 1963एच सी दसप्पा21 सितम्बर 19638 जून 1964एस. के. पाटिल9 जून 196412 मार्च 1967सी एम पूनचा13 मार्च 196714 फरवरी 1969राम सुभाग सिंह14 फरवरी 19694 नवम्बर 1969पी. गोविन्द मेनन4 नवम्बर 196918 फरवरी 1970गुलजारीलाल नंदा18 फरवरी 197017 मार्च 1971के हनुमानथईया18 मार्च 197122 जुलाई 1972टी ए पाई23 जुलाई 19724 फरवरी 1973ललित नारायण मिश्र5 फरवरी 19732 जनवरी 1975कमलापति त्रिपाठी11 फरवरी 197523 मार्च 1977मधु डंडावते26 मार्च 197728 जुलाई 1979टी ए पाई30 जुलाई 197913 जनवरी 1980कमलापति त्रिपाठी14 जनवरी 198012 नवंबर 1980केदार पांडे12 नवंबर 198014 जनवरी 1982प्रकाश चंद्र सेठी15 जनवरी 19822 सितम्बर 1982गनी खाँ चौधरी2 सितम्बर 198231 दिसबंर 1984बंसी लाल31 दिसबंर 19844 जून 1986मोहसिना किदवई24 जून 198621 अक्टूबर 1986माधवराव सिंधिया22 अक्टूबर 19861 दिसबंर 1989जॉर्ज फर्नांडिस5 दिसबंर 198910 नवंबर 1990जनेश्वर मिश्र21 नवंबर 199021 जून 1991सी. के. जाफर शरीफ21 जून 199116 अक्टूबर 1995राम विलास पासवान1 जून 199619 मार्च 1998नीतीश कुमार19 मार्च 19985 अगस्त 1999राम नाइक6 अगस्त 199912 अक्टूबर 1999ममता बनर्जी13 अक्टूबर 199915 मार्च 2001नीतीश कुमार20 मार्च 200122 मई 2004लालू प्रसाद यादव23 मई 200425 मई 2009ममता बनर्जी26 मई 200919 मई 2011दिनेश त्रिवेदी12 जुलाई 201114 मार्च 2012मुकुल रॉय20 मार्च 201221 सितम्बर 2012सी. पी. जोशी22 सितम्बर 201228 अक्टूबर 2012पवन कुमार बंसल28 अक्टूबर 201210 मई 2013सी. पी. जोशी11 मई 201316 जून 2013मल्लिकार्जुन खड़गे17 जून 201325 मई 2014डी. वी. सदानंद गौड़ा26 मई 20149 नवंबर 2014सुरेश प्रभु10 नवंबर 20143 सितंबर 2017पीयूष गोयल3 सितंबर 20177 जुलाई 2021अश्विनी वैष्णव8 जुलाई 2021अब तक

उम्मीद करता हूं आपको भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के बारे में दी गयी जानकारी बेहद पसंद आई होगी.

भारत के रेल राज्य मंत्री कौन है?

अश्विनी वैष्णव भारत के रेल मंत्री हैं मंत्रालय राज्य के स्वामित्व वाली भारतीय रेलवे की देखभाल करता है, जिसका नेतृत्व रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष करते हैं।

भारत के रेल राज्य मंत्री 2022 कौन है?

वर्तमान रेल मंत्री: अश्विनी वैष्णव (2021-वर्तमान)

भारत की पहली महिला रेल मंत्री कौन है?

भारत की पहली रेल मंत्री ममता बनर्जी थी