वन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का कौन सा स्थान है? - van kshetr mein chhatteesagadh ka kaun sa sthaan hai?

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में सरल प्रश्नों के बाद भी घुमावदार प्रश्नों में परीक्षार्थी उलझे रहे। भीषण गर्मी के बीच हुई परीक्षा में ४४४५ में १०५१ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ के किस जिले में सबसे अधिक वन क्षेत्र है? इंद्रावती की सहायक नदियां है? छत्तीसगढ़ का राज्य पशु क्या है? देश के कोयले का लगभग कितना प्रतिशत भंडार छत्तीसगढ़ में है? जैसे सरल प्रश्न के उत्तर ढूंढने में परीक्षार्थियों को परेशानी हुई। जो तैयारी करके आए थे, उन्हें सरल लगे।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिले में 8 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। सुबह 10 बजे प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन की परीक्षा थी। 100 प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित था। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का था। शुरूआत में विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। इसके बाद सामान्य ज्ञान में छत्तीसगढ़ से संबंधित अधिक प्रश्न थे। छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक किस जिले में वन क्षेत्र है, इसके पांच विकल्प में से कोरबा, सरगुजा, कोरिया, महासमुंद व राजनांदगांव दिया गया था। सबसे अधिक वन क्षेत्र कोरबा जिले में है, लेकिन कईयों ने सरगुजा व कोरिया को बताया। इसी तरह देश के कोयले का लगभग कितना प्रतिशत भंडार छत्तीसगढ़ में है। लौह अयस्क का भंडार कितना प्रतिशत है? किस जिले में टीन की खदानें है? आईपीएल 6 टी-20 टूर्नामेंट में कितनी टीमों ने भाग लिया? बांस की कौन सी प्रजाति छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक पाई जाती है? किस जिले में सबसे कम वन क्षेत्र है? कितने प्रतिशत सागौन, साल पाए जाते हैं? तेन्दूपत्ता कितना प्रतिशत होता है? भारत का प्रधानमंत्री ---- होता है? के साथ इतिहास, विज्ञान व गणित के प्रश्न पूछे गए थे। दूसरी पाली में विषय से संबंधित प्रश्न में परीक्षार्थियों ने भाग लिया। १०५१ परीक्षार्थी नहीं आए। इसके पीछे माना जा रहा है कि गर्मी के कारण उपस्थिति कम रही। अपर कलेक्टर श्रीमती इफ्फत आरा, डिप्टी कलेक्टर व नोडल अधिकारी डीके अग्रवाल केन्द्रों में पहुंचकर जायजा लेते रहे। उडऩदस्ता टीम भी सक्रिय रही।

रायपुर के बरौंडा गांव के 150 एकड़ क्षेत्र में स्थापित होने वाला ‘नेशनल ब्यूरो ऑफ एबॉयोटिक्स स्ट्रीट सेंटर’ देश का 7 वाँ नम्बर का राष्ट्रीय शोध संस्थान होगा।
  • छ.ग. में वनपाल प्रशिक्षण विद्यालय जगदलपुर (बस्तर) में स्थित है।
  • छ.ग. राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल भिलाई (दुर्ग) में स्थित है।
  • छ.ग. वनरक्षक प्रशिक्षण केन्द्र विद्यालय महासमुन्द में स्थित है।
  • छ.ग. की स्थापना राज्य वन अनुसंधान एवं शोध संस्थान की स्थापना बिलासपुर में प्रस्तावित है।
  • राज्य में वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए 6468 वर्ग कि.मी. का क्षेत्र आरक्षित है।
  • छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय उद्यान की संख्या 3 है।
  • छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान (कोरिया) हैं।
  • छ.ग. का सबसे बड़ा अभ्यारण्य तमोरपिंगला बलरामपुर जिले में स्थित है।
  • छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा अभ्यारण्य बादलखोल (जशपुर) हैं।
  • स्थापना के आधार पर छत्तीसगढ़ का सबसे प्राचीन अभ्यारण्य सीतानदी हैं।
  • बलरामपुर/बीजापुर जिले में सर्वाधिक वन अभ्यारण्य है।
  • वन का सर्वाधिक क्षेत्र बीजापुर जिले में है।
  • वन का सर्वाधिक प्रतिशत नारायणपुर जिले में है।  
  • छ.ग. का प्रथम तितली पार्क कांगेर राष्ट्रीय उद्यान में बनाया जा रहा है।
  • प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ सागौन वृक्ष खुरशैल वैली में पाया जाता है।  
  • छत्तीसगढ़ में इमारती लकड़ियों का वार्षिक उत्पादन 845 लाख घन मीटर है।
  • बाँस वनों से प्राप्त राजस्व में छ.ग. का हिस्सा लगभग 42 प्रतिशत है।
  • राज्य के जशपुर वनमंडल में तपकरा सर्पज्ञान केन्द्र की स्थापना की जा रही है।
  • राज्य में लगभग 7887 से अधिक वन प्रबंधन समितियां अधिसूचित है।
  • ‘हरिहर छत्तीसगढ़ पौधारोपण के महाभियान का नाम है।
  • छ.ग. में निजी क्षेत्र (डी.एस. ग्रुफ) की सबसे बड़ी (देशमें)वनौषधि विकास परियोजना प्रारंभ की गयी है।
  • नंदनवन (रायपुर) में दुनिया की सबसे उम्रदराजशेरनियों में एक रही शंकरी की आयु 22 वर्ष 10 माह 4 दिन रिकार्ड की गई।
  • उदन्ती वन अभ्यारण्य (गरियाबंद) वन भैसा के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • राज्य के दो अभ्यारण्यों बादलखोल एवं तमोरपिंगला को हाथी रिजर्व एरिया के रुप में विकसित करने की प्रक्रियाएँ हो रही है।
  • बलरामपुर जिले में समरसोत अभ्यारण्य स्थित हैं।
  • इन्द्रावती राष्ट्रीय उद्यान बीजापुर जिले में स्थित है।
  • गोमरदा अभ्यारण्य रायगढ़ जिले में है।
  • अचानकमार अभ्यारण्य-मुंगेली जिला में स्थित है।
  • छत्तीसगढ़ की एकमात्र गेम सेंचुरी कुटुरू है।
  • छत्तीसगढ़ का टाइगर प्रोजेक्ट राष्ट्रीय उद्यान इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान हैं।
  • छ.ग. केतीन अभ्यारण्यअचानकमार (मुंगेली), उदयंती (गरियाबंद) एवं सीतानदी (धमतरी) को सन् 2009 में टाइगर प्रोजेक्ट में सम्मिलित किया गया है।
  • छ.ग. के कुल वन क्षेत्रफल में बाँस के वनों का लगभग 11 प्रतिशत हैं।
  • छ.ग. राज्य निर्माण के बाद बने पहले एवं राज्य के 11वें अभ्यारण्यभोरमदेव अभ्यारण्य का क्षेत्रफल 163 कि.मी. हैं।
  • बस्तर की जटालूर नदी में प्राकृतिक रुप से मगरमच्छ पाये जाते हैं।
  • छ.ग. के अचानकमार (मुंगेली) वन अभ्यारण्य को 2005 में जीव मंडल (बायोस्फीयर) रिजर्व क्षेत्र घोषित किया गया है।

    छत्तीसगढ़ वन क्षेत्र में कौन सा स्थान है?

    वन आवरण के मामले में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान पर है। छत्तीसगढ़ का कुल वन क्षेत्र 55611 वर्ग किमी है। पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 64 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है। वन क्षेत्र राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 41.13% है।

    भारत में वन क्षेत्रफल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का कौन सा स्थान है?

    छत्तीसगढ़ राज्य का भौगोलिक क्षेत्रफल 1,35,191 वर्ग किलोमीटर है, जो देश के क्षेत्रफल का 4.1 प्रतिशत है। राज्य का वन क्षेत्र लगभग 59,772 वर्ग किलोमीटर है, जो राज्य के भौगोलिक क्षेत्र का 44.21 प्रतिशत है। देश में तीसरी रैंक वन कवर के संदर्भ में।

    छत्तीसगढ़ वनों की दृष्टि से कौन सा प्रदेश है?

    Notes: छत्तीसगढ़ राज्य का वन क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में तीसरा स्थान है| भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 23.38 प्रतिशत भाग वनाच्छादित है, जबकि छत्तीसगढ़ में वनों का क्षेत्रफल कुल भौगोलिक क्षेत्र का 44.21 प्रतिशत है।

    छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा वन कौन सा है?

    राज्य में वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए 6468 वर्ग कि. मी. का क्षेत्र आरक्षित है। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय उद्यान की संख्या 3 है। छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान (कोरिया) हैं।