रात को सोते समय क्या रखना चाहिए? - raat ko sote samay kya rakhana chaahie?

Authored by

Show
Priyanka Pandey

| नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: 4 May 2022, 8:31 pm

लाइफ में अगर लगातार असफलता या फिर किसी तरह के मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है तो आप वास्‍तुशास्‍त्र का सहारा ले सकते हैं। इसमें बताए गए कुछ आसान से टिप्‍स हैं जिन्‍हें अगर फॉलो किया जाए तो तमाम मुश्किलों से छुटकारा मिल सकता है। बता दें कि वास्‍तु के इन टिप्‍स के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि आपको घर में ही सारी वस्‍तुएं मिल जाएंगी। आपको बस इन्‍हें सोते समय तकिये के नीचे रखना होगा। तो आइए जानते हैं कि वास्‍तु के ये 7 टिप्‍स क्‍या हैं और कैसे यह आपकी जिंदगी को खुशियों और संपन्‍नताओं से भर देते हैं?

  • रात को सोते समय क्या रखना चाहिए? - raat ko sote samay kya rakhana chaahie?

    गीता या सुंदरकांड

  • रात को सोते समय क्या रखना चाहिए? - raat ko sote samay kya rakhana chaahie?

    मूली से दूर होता राहु दोष

  • रात को सोते समय क्या रखना चाहिए? - raat ko sote samay kya rakhana chaahie?

    साबूत मूंग दाल से मधुर होते संबंध

    मंगलवार की रात में मूंग दाल को हरे वस्त्र में बांधकर तकिये के नीचे रखकर सो जाएं। सुबह उठकर मूंग दाल को किसी कन्या को देना चाहिए अथवा मंदिर में दुर्गा माता के चरणों में रख आएं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस उपाय से बुध का अशुभ प्रभाव दूर होता है। बिजनस और आय में वृद्धि के साथ ही इस उपाय से पति-पत्नी के संबंध भी मधुर होते हैं।

    यह पढ़ें: भूल से भी पर्स में ना रखें ये 5 चीजें, रुपये-पैसों के लिए रहेंगे परेशान

  • रात को सोते समय क्या रखना चाहिए? - raat ko sote samay kya rakhana chaahie?

    सिरहाने के नीचे रखें जल

    सोने से पहले तांबे के बर्तन में जल भरकर रख लेना चाहिए। सुबह उठकर इस जल से चेहरा धोएं और किसी ऐसे स्थान में जल को डाल दें जिससे इस पर पैर ना लगे। इस उपाय से सूर्य मजबूत होता है और चेहरे पर कांति आती है साथ ही नौकरी में प्रभाव और उन्नति के अवसर मिलते हैं। पैतृक संपत्ति में लाभ के लिए भी यह उपाय कारगर माना गया है।

    यह पढ़ें: बच्‍चों को बनाना है सक्‍सेसफुल तो अपना सकते हैं वास्‍तुशास्‍त्र के ये 7 उपाय

  • रात को सोते समय क्या रखना चाहिए? - raat ko sote samay kya rakhana chaahie?

    लोहे की गोलियों से दूर होती है नकारात्‍मकता

    अगर आपका समय अच्छा नहीं चलता है और मन में तरह-तरह के ख्याल आते हैं। डरावने सपने भी आने लगे हैं जिससे आपकी नींद खराब होने लगी है तो लोहे की गोलियां तकिया के नीचे रखकर सोना चाहिए। आप लोहे की चाबी या चाहें तो छोटी कैंची भी रख सकते हैं। इससे राहु, केतु का बुरा प्रभाव दूर होता है और नकारात्मकता व्‍यक्ति को छू भी नहीं पाती। इसके अलावा शनि, राहु और केतु की दशा में यह उपाय काफी लाभप्रद रहता है।

    यह पढ़ें: इस दिन पूजा करने से आती है दरिद्रता, जानें क्‍या है कारण

  • रात को सोते समय क्या रखना चाहिए? - raat ko sote samay kya rakhana chaahie?

    सिंदूर से आती विवादों में कमी

    सोमवार के दिन तकिए के नीचे सिंदूर रखकर सोना चाहिए। अगले दिन यह सिंदूर हनुमानजी को अर्पित कर दें। इस उपाय से क्रूर मंगल का प्रभाव दूर होता है और आप कार्यक्षेत्र में प्रगति करते हैं। इससे पति-पत्नी के बीच होने वाले विवादों में भी कमी आती है। अपने दिन को ताजगी और उत्साहपूर्ण बनाने के लिए भी इस उपाय को आजमा सकते हैं।

    यह पढ़ें: अगर घर में नहीं रुकता धन तो करें वास्‍तु के ये उपाय

  • रात को सोते समय क्या रखना चाहिए? - raat ko sote samay kya rakhana chaahie?

    सुगंधित पुष्प से जीवन में आता है रोमांस

    वास्तु विज्ञान के अनुसार सोने से पहले तकिये के नीचे सुगंधित पुष्प को रखना चाहिए। अगर पुष्प ना हो तो एक साफ वस्त्र पर सुगंध लगाकर तकिये के नीचे रख लीजिए। इससे शुक्र का प्रभाव बढता और नींद अच्छी आती है। इससे मानसिक तनाव कम होता है और विचारों में रोमांस बढ़ता है। इससे वैवाहिक जीवन आनंदपूर्ण होता है और कार्यक्षेत्र में भी प्रगति होती है।

    यह पढ़ें: वास्‍तु के मुताबिक इस दिशा में रखा हो कूड़ेदान तो इन लोगों को हो सकता है भारी नुकसान

रात को सोते समय क्या रखना चाहिए? - raat ko sote samay kya rakhana chaahie?

Vastu Tips  |  तस्वीर साभार: Instagram

मुख्य बातें

  • वास्तु के अनुसार व्यक्ति की सही दिशा हो तो उसके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है

  • बड़े बुजुर्ग उल्टी दिशा में बैठना, सोना और खाने से हमेशा रोकते हैं

  • वास्तु के अनुसार सोते समय सही दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है

Vastu Tips For Right Direction Of Sleeping: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में काफी प्रभाव पड़ता है, इसलिए व्यक्ति वास्तु के अनुसार ही चीजों को सही ढंग से रखने की कोशिश करता है। मान्यता है कि अगर वास्तु के अनुसार व्यक्ति की सही दिशा हो तो उसके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। कई लोग वास्तु के अनुसार ही मकान की दिशा रखते हैं। वहीं वास्तु के विपरीत दिशा में चीजों को रखने से इंसान पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए घर के बड़े बुजुर्ग उल्टी दिशा में बैठना, सोना और खाने से हमेशा रोकते हैं। यही नहीं वास्तु का प्रभाव सोने पर भी पड़ता है। वास्तु के अनुसार सोते समय सही दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वरना इससे कई परेशानियां हो सकती हैं। रात में सोते समय आपका सिर किस दिशा में है इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार किन गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए...

इस दिशा में सोने से बचे

वास्तु के अनुसार सोते समय कभी भी उत्तर दिशा की ओर सिर और दक्षिण दिशा की ओर पैर नहीं करना चाहिए। इससे नींद अच्छे से नहीं आती है और स्वास्थ्य में भी प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा व्यक्ति मानसिक बीमारियों से भी घिर जाता है। मान्यता है कि दक्षिण दिशा में पैर करके सोने से व्यक्ति की उम्र भी कम हो जाती है। इसलिए इस दिशा में सोने से बचना चाहिए।

इस दिशा में करना चाहिए सिर

वहीं दक्षिण दिशा की ओर सिर और उत्तर दिशा की ओर पैर करना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि दिशा में सोने से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है व कई रोगों से व्यक्ति को मुक्ति मिलती हैं।
 
गंदे पैर लेकर नहीं सोना चाहिए

इसके अलावा सोते समय हमेशा पैरों को धोकर ही बिस्तर में सोने के लिए जाना चाहिए। गंदे पैर लेकर बिस्तर में सोना अशुभ माना जाता है। माना जाता है गंदे पैर लेकर सोने से बुरे सपने आते हैं व बार बार नींद टूटने की समस्या होती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

तकिए के नीचे क्या रखना चाहिए?

तकिये के नीचे सौंफ रखकर सोने से राहु दोष कम जाता है और बुरे सपनों में राहत मिलती है साथ ही मानसिक परेशानियां से छुटकारा मिलता है. तकिए के नीचे हरी इलायची रखकर सोने से व्यक्ति को गहरी नींद आने में मदद मिलती है. सोते समय अपने सिरहाने तांबे के लोटे में पानी भरकर रखें और सुबह किसी पेड़ या पौधे में डाल दें.

रात में पति और पत्नी को कैसे सोना चाहिए?

पति को बेड के दाहिनी ओर और पत्नी को बायीं ओर सोना चाहिए। अगर आप रात में कई बार उठते रहते हैं तो आपको सोने के माहौल में सुधार करना चाहिए

सिरहाने पानी रखकर सोने से क्या होता है?

पानी की बोतल को बिस्तर से रखें दूर वास्तु शास्त्र के अनुसार, सिरहाने के पास पानी रखने से व्यक्ति का चंद्रमा प्रभावित होता है। ऐसे में व्यक्ति को मानसिक तनाव जैसे परेशानियों से जूझना पड़ता है। दरअसल, पानी का संबंध चंद्रमा से होता है। अब से पानी की बोतल या जग को दूर रखकर ही चैन की नींद लें।

रात को सोते समय हमें क्या करना चाहिए?

हमेशा रात का भोजन सोने से 2 घंटे पहले कर लेना चाहिए. कोशिश करें रात का भोजन सादा और हल्का हो. उसके बाद वज्रासन में बैठें फिर भ्रामरी प्राणायाम और अंत में शवासन करते हुए सो जाना चाहिए.