रविवार को क्या क्या नहीं करना चाहिए? - ravivaar ko kya kya nahin karana chaahie?

रविवार की प्रकृति ध्रुव है। रविवार सूर्य का दिन होता है। यह भगवान विष्णु और सूर्यदेव का दिन भी है। हिन्दू धर्म में इसे सर्वश्रेष्ठ वार माना गया है।
अच्छा स्वास्थ्य व तेजस्विता पाने के लिए रविवार के दिन उपवास रखना चाहिए। प्रचलन से सप्ताह का पहला वार सोमवार को माना जाता है क्योंकि रविवार को छुट्टी का नाम घोषित है। परंतु सही मायने में तो रविवार सप्ताह का प्रथम वार ही है। आओ जानते रविवा को कौनसे 4 कार्य नहीं करना चाहिए। यदि आप करते हैं तो इससे आपन नुकसान उठा सकते हैं।

ये कार्य न करें :

1. इस दिन पश्‍चिम और वायव्य दिशा में यात्रा न करें। इन दिशाओं में यात्रा करना जरूरी हो तो रविवार को दलिया, घी या पान खाकर या इससे पहले पांच कदम पीछे चलकर ही इस दिशा में जाएं क्योंकि इस दिन खासकर पश्‍चिम में दिशा शूल रहता है।

2. रविवार को तांबे से निर्मित चीजों को बेचने से बचना चाहिए। तांबे के अलावा सूर्य से संबंधित अन्य धातु या वस्तुएं भी ना बेचें।

3. इस दिन नीले, काले, कत्थई और ग्रे कलर के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। काले या नीले से मिलते जुलते कपड़े भी ना पहनें।

4. रविवार को नमक नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और हर कार्य में बाधा आती है। खास कर सूर्यास्त के बाद तो नमक खना नहीं चाहिए।

5. रविवार को दिन में सहवास करना और इस दिन मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन शनि से संबंधित पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।

6. आमतौर पर लोग रविवार को ही बाल कटाते हैं परंतु मान्यता है कि इस दिन बाल कटाने से सूर्य कमजोर होता है।

7. इस दिन तेल मालिश भी नहीं करते हैं क्योंकि यह सूर्य का दिन होता है और तेल शनि का होता है।

रविवार के दिन क्या करें क्या न करें?

रविवार के दिन भूलकर भी ना करें ये 7 कार्य, उठाना पड़ सकता है भारी....
सबसे पहले हम जानेंगे कि हमें रविवार के दिन कौन-सी दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए। ... .
रविवार के दिन सूर्य से संबंधित धातु जैसे तांबे आदि को बेचने से बचें। ... .
इस दिन काले रंग से संबंधित कोई भी कपड़े पहनने से बचें। ... .
रविवार के दिन नमक खाने से बचना चाहिए।.

रविवार को क्या खरीदना शुभ है?

इस दिन पूजा का सामान कपड़े यह चीजें खरीद सकते हैं। शनिवार के दिन सरसों का तेल, तिल का तेल, नमक नहीं खरीदना चाहिए। इसके विपरीत इस दिन मशीनरी और फर्नीचर खरीदना शुभ माना जाता है। रविवार के दिन लोहे से संबंधी वस्तुओं को खरीदना अशुभ माना जाता है।

रविवार को क्या करना चाहिए?

रविवार के दिन प्रातः उठकर स्नान करके सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए। अर्घ्य देते हुए इस मंत्र का उच्चारण जरूर करना चाहिए- 'ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः'। मान्यता है कि इससे सूर्य देवता प्रसन्न होकर हर भक्तों की मनोकामना को पूरी करते हैं। दान करने के लिए रविवार का दिन शुभ दिन माना जाता है।

क्या रविवार को सोना खरीदना चाहिए?

इसके अलावा आप अन्य समय में सोना खरीदना चाहते हैं तो आप सप्ताह के रविवार और गुरुवार के दिन सोना खरीद सकते हैं। ज्योतिष में ये दोनों ही दिन सोना खरीदने के लिए शुभ बताए गए हैं। सप्ताह के इन दिनों में सोना खरदीने पर मां लक्ष्मी के साथ भगवान सूर्य की भी कृपा प्राप्त होती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।