राजस्थान महिला हेल्पलाइन के नंबर क्या है? - raajasthaan mahila helpalain ke nambar kya hai?

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर

राजस्थान महिला हेल्पलाइन के नंबर क्या है? - raajasthaan mahila helpalain ke nambar kya hai?

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर

  • Hindi News
  • Women Get Help By Only One Call

मात्र एक कॉल पर उपलब्ध होगी महिलाओं को सुरक्षा, जानें क्या-क्या मिलेगा नंबर पर

ब्यावर/अजमेर. अगर आप किसी बस, ऑटो या टैक्सी में सफर कर रही हैं या घर, ऑफिस अथवा ड्यूटी में किसी भी परेशानी में हैं तो अब मात्र एक कॉल पर आपको तुरंत सहायता उपलब्ध होगी। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर रोकथाम के लिए राजस्थान पुलिस हेडक्वार्टर ने हेल्पलाइन सर्विस 1090 शुरू की है।

पुलिस आईजी हरीश मीणा के निर्देश पर कार्यरत ये हेल्पलाइन सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे कार्य करेगी। अपनी सुरक्षा अपने हाथ के नाम से शुरू की गई योजना पर कार्य शुरू हो गया है। महिला उत्पीडऩ पर रोक लगाने के उद्देश्य से योजना को शुरू किया गया।

क्या-क्या मिलेगा हेल्पलाइन पर : हेल्पलाइन पर ऐसी महिलाओं, युवतियों और छात्राओं को कानूनी, सामाजिक और नैतिक मदद उपलब्ध होगी जो न्यायपालिका, शिक्षा, स्वास्थ्य (एएनएम), आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रेलवे और पुलिस जैसे सरकारी और निजी क्षेत्र में कार्य कर रही हैं और जिन्हें किसी ने किसी प्रकार से मानसिक और शारीरिक शोषण का सामना करना पड़ रहा है।

कैसे मिलेगी मदद

मुसीबत में फंसी महिला जैसे ही 1090 डायल करेगी, उसका कॉल सीधा नजदीकी पुलिस स्टेशन पर जाएगा। वहां अपनी परेशानी बताने के मात्र 10 मिनट में ही मदद मिल जाएगी। इसके लिए हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है।यहां कार्यरत महिला पुलिस अधिकारी और अन्य जवानों को विशेष ट्रेनिंग पुलिस लाइन में दी जाती है। अभी कुछ थानों में महिला हेल्प डेस्क ने कार्य करना शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे पूरे राजस्थान में महिला हेल्प डेस्क कार्य करना शुरू कर देगा।

अजमेर में हेल्प लाइन 181 भी शुरू : अजमेर जिले की महिलाओं को एक ओर सौगात महिला जनअधिकार समिति देने जा रही है। समिति की को-ऑर्डिनेटर करुणा फिलिप ने बताया कि जिले की ऐसी महिलाएं, युवतियां और स्कूली छात्राएं जो घरेलू हिंसा, अनाचार, छेड़छाड़ या किसी भी प्रकार के शोषण की शिकार हो, वह 181 पर कॉल कर अपनी शिकायत दे सकती हैं।

इन नंबरों पर करें कॉल : किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं राजस्थान के तीन हेल्प लाइन नंबर 1090, 1095 या 181 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। जिला पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि ये सुनिश्चित करे कि शहर में चल रहे हर ऑटो, टैक्सी, बस या अन्य वाहनों में ये नंबर ड्राइवर सीट के पीछे समेत वाहन में अन्य स्थानों पर लिखे हों।

राजस्थान महिला हेल्पलाइन नंबर क्या है?

इसके साथ ही 100 नंबर और 112 नंबर पर भी महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं. महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 पर वर्ष 2009 से लेकर 2021 तक कुल 28090 शिकायतें प्राप्त हुई हैं.

1090 किसका नंबर है?

1090 Helpline Number: वीमेन पावर लाइन 1090 पर इस वर्ष 2022 में पहली जनवरी से 30 जून तक कुल 189004 शिकायतें प्राप्त हुईं. इसमें अभी तक 168419 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका हैं. कुल दर्ज शिकायतों में से 85331 शिकायतें फोन बुलिंग व साइबर बुलिंग आदि से संबंधित है.

महिला उत्पीड़न की शिकायत कैसे करें?

राष्ट्रीय महिला आयोग के पास अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराएं। शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको एक प्रपत्र भरना होगा, जिसमें नाम, पता, संपर्क सूत्र, जन्म तिथि और प्रतिवादी की विस्तार से जानकारी देनी होगी। आपको अपने शिकायत का विवरण यहाँ उपलब्ध कराए गए स्थान पर ही देना होगा।

महिला आयोग में शिकायत कौन कर सकता है?

कौन कर सकता है शिकायत कोई भी पीड़ित महिला, उसकी महिला रिश्तेदार या सहेली सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश मिलने, साइबर स्टॉकिंग, साइबर बुलिंग, मोबाइल पर अश्लील कॉल या मैसेज आने या फिर घर और बाहर कहीं भी छेड़खानी, हिंसा एवं यौन उत्पीड़न होने पर 1090 पर निशुल्क शिकायत दर्ज करवा सकती है.