शुगर के मरीज को क्या परहेज रखना चाहिए? - shugar ke mareej ko kya parahej rakhana chaahie?

शुगर के मरीज को क्या परहेज रखना चाहिए? - shugar ke mareej ko kya parahej rakhana chaahie?
डायबिटीज के मरीजों को इन 7 चीजों से करना चाहिए परहेज 

डायबिटीज के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोव में रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि शरीर में शुगर लेवल बढ़ने से कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इनमें हार्ट अटैक, किडनी से जुड़ी बीमारियां, सिरदर्द, वजन घटना, आंखों की रोशनी धुंधली होना, मल्टीपल आर्गन फेलियर, बार-बार पेशाब आना और ज्यादा प्यास लगना शामिल है। 

ब्लड में शुगर लेवल तब बढ़ता है जब पार्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बन पाता है। लेकिन, शुगर के मरीज अपने खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करके इसे कंट्रोल में रख सकते हैं। इसके लिए ये बात ध्यान में रखना जरूरी है कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें अवाइड करना चाहिए। इसलिए, आज हम आपको बताएंगे ऐसी चीजें जिन्हें शुगर के मरीजों को खाने से बचना चाहिए। 

ये 5 संकेत है डायबिटीज के शुरुआती लक्षण, दिखते ही तुरंत कराएं ब्लड शुगर का टेस्ट

शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए इन चीजों से बना लें दूरी 

मैदा 

मैदे से बनी चीजों में ग्लाइसेमिक इंडेक्ट बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में शुगर के मरीजों को मैदा से बनी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। मैदा से बनी चीजों में ब्रेड, पास्ता और फास्ट फूड शामिल है। 

तला-भुना खाने से बचें

डीप फ्राइड चीजें में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है। डायबिटीज मरीजों को ज्यादा तली-भुनी चाजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इनमें फ्राइड चिप्स और पकौड़े जैसी चीजें शामिल हैं। 

फ्लेवर्ड दही 

शुगर के मरीज को क्या परहेज रखना चाहिए? - shugar ke mareej ko kya parahej rakhana chaahie?

Image Source : INSTAGRAM/TUYOGURT_CA

दही 

डायबिटीज मरीजों के लिए यूं तो दही खाना काफी फायदेमंद होता है। लेकिन, फ्लेवर्ड दही आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसमें चीनी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। साथ ही ऐसी आर्टिफिशियल चीजें मौजूद होती हैं जो शरीर में शुगर की मात्रा को बढ़ा सकती है। 

फुल फैट दूध 

डायबिटीज रोगियों को फुल फैट दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें सैच्युरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है। जिसके कारण इंसुलिन की रसिस्टेंस क्षमता अधिक खराब हो सकती है। 

आलू 

आलू जहां एक ओर स्किन के लिए अच्छा होता है वहीं इसमें विटमिन सी, पोटेशियम, फाइबर, विटामिन बी, कॉपर, ट्रायप्टोफान, मैंगनीज, और ल्यूटिन का भी खूब होता है। लेकिन, इतनी खासियतों के बावजूद शुगर पेशेंट्स के लिए ये नुकसानदायक होता है। इसमें हाई कार्बोहाइड्रेट के साथ ही ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा भी ज़्यादा होती है जो कि आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। 

फ्रूट जूस 

फ्रूट जूस की जगह ताजा फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। फ्रूट्स में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। लेकिन फ्रूट जूस में फाइबर की मात्रा कम हो जाती है। पैक्ड जूस में फ्रुक्टोज अच्छी मात्रा में होता है जो आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। 

फ्लेवर्ड कॉफी

वैसे तो कॉफी पीना डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा होता है, लेकिन फ्लेवर्ड कॉफी उतनी ही नुकसानदायक है। इसमें लिक्विड कार्बस ज्यादा होते हैं जो बॉडी में शुगर बढ़ाने का काम करते हैं। फ्लेवर्ड कॉफी में चीनी इतनी ज्यादा होती है कि अगर इसको लिक्विड डेसर्ट कहा जाए तो गलत नहीं होगा। 

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें-

खाना ठीक से नहीं होता हजम? डाइट में इन 5 आयुर्वेदिक चीजों को शामिल करने से दूर हो सकती है दिक्कत

बारिश के मौसम में इन 4 कारणों से बढ़ जाती है अस्थमा मरीजों की परेशानी, जानें बचाव के उपाय

आंखों के ऊपर जमा कोलेस्ट्रॉल को हटाने के घरेलू उपाय

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Latest Health News

शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए?

शुगर के मरीज सुबह खाली पेट खाएं ये 5 चीजें, डायबटीज कंट्रोल करने के साथ दिल के लिए है फायदेमंद.
जामुन का रस जामुन का रस सुबह सबसे पहले पीना डायबिटीज (jamun juice for diabetes) कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। ... .
अंकुरित मेथी अंकुरित मेथी शुगर कम करने में हमेशा से ही कारगर माना गया है। ... .
दालचीनी की चाय ... .
करी पत्ता ... .

शुगर के मरीज को सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए?

मधुमेह रोगियों को नाश्ते में क्या खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए?.
एक प्रकार का अनाजकुट्टू.
मेथी, पालक, पुदीना, धनिया.

शुगर की बीमारी में क्या परहेज करना चाहिए?

-चीनी, मिठाई, शर्बत,आम, अंगूर, बेदाना,आलू, चावल से परहेज करना चाहिए। सेव और नारंगी ले सकते हैं। चावल कम मात्रा में कभी कभार लिया जा सकता है। हरि सब्जी खा सकते हैं।

शुगर में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए?

सफेद ब्रेड सफेद आटे से बनी होती है, जोकि रिफाइंड स्टार्च से भरी होती है। यह चीजें चीनी की तरह काम करती है और बहुत जल्दी पच जाती है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है, जिसका अर्थ है कि जब इसे खाया जाता है, तो उनमें फाइबर की कमी होती है।