शरीर में गांठ को कैसे खत्म करें? - shareer mein gaanth ko kaise khatm karen?

शरीर की गांठ का घरेलू इलाज : शरीर के किसी भी हिस्से में होने वाली गांठ Lipoma से छुटकारा पाने के 8 आयुर्वेदिक उपचार

By उस्मान | Published: November 17, 2020 03:09 PM2020-11-17T15:09:38+5:302020-11-17T15:14:13+5:30

शरीर की गांठ का घरेलू इलाज : इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अब सर्जरी की जरूरत नहीं!

शरीर में गांठ को कैसे खत्म करें? - shareer mein gaanth ko kaise khatm karen?

शरीर की गांठ का घरेलू इलाज

शरीर में गांठ को कैसे खत्म करें? - shareer mein gaanth ko kaise khatm karen?
Next

Highlightsइसे आम भाषा में चर्बी की गांठ या फिर लिपोमा भी बोला जाता हैगांठ के आस-पास की त्वचा लाल और गरम है तो यह एक संक्रमणगांठ होने और इसे बढ़ावा देने के लिए शरीर की सूजन जिम्मेदार

शरीर में गांठ होना आम समस्या है। से आम भाषा में चर्बी की गांठ या फिर लिपोमा भी बोला जाता है। अधिकांश गांठ और सूजन हानिरहित होती है। हालांकि शरीर में कोई पीड़ादायक गांठ अथवा सूजन अचानक ही पैदा हो जाए, तो वह किसी चोट अथवा संक्रमण का संकेत हो सकती है। 

अगर गांठ के आस-पास की त्वचा लाल और गरम है तो यह एक संक्रमण हो सकता है। इसकी देखभाल करने के तरीके पर आपका डॉक्टर परामर्श दे सकता है। अगर यह गांठ ऐसी जगह हो, जो सभी को नजर आए, तो और बुरा लगता है। 

इस तरह की गांठ चेहरा, गर्दन अथवा गला, स्तन, पेट-जांघ जोड़ का क्षेत्र, अंडकोष, गुदा, हाथ, कलाई अथवा उंगली, कंधे, पीठ, छाती अथवा बाजू पर हो सकती है। अगर आपको किसी हिस्से पर गांठ हो जाती है तो आपको कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। 

नींबू 
गांठ होने और इसे बढ़ावा देने के लिए शरीर की सूजन जिम्मेदार हो सकती है। वहीं, नींबू में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इससे चर्बी की गांठ को दूर किया जा सकता है। इसलिए, ऐसा कहा जा सकता है कि नींबू के उपयोग से सूजन को कम कर चर्बी की गांठ की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

शरीर में गांठ को कैसे खत्म करें? - shareer mein gaanth ko kaise khatm karen?

सेब का सिरका
लिपोमा का इलाज सेब के सिरके से भी किया जा सकता है। दरअसल, सेब के सिरके का इस्तेमाल करने से शरीर को डिटॉक्सीफाई किया जा सकता है। साथ ही इम्यून सिस्टम बेहतर होता है और रक्त संचार भी ठीक हो सकता है। इससे गांठ से राहत मिल सकती है। यहां हम स्पष्ट कर दें कि इस विषय में सेब के सिरके पर ज्यादा वैज्ञानिक अध्ययन नहीं हुआ है।

हल्दी
चर्बी के गांठ का इलाज हल्दी से भी किया जा सकता है। हल्दी में कई तरह के औषधि गुण होते हैं। इनमें से एंटीसेप्टिक, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल मुख्य होते हैं। ये गुण सूजन को कम करने और बैक्टीरिया को दूर करने का काम करते हैं। इससे गांठ की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

शरीर में गांठ को कैसे खत्म करें? - shareer mein gaanth ko kaise khatm karen?

कचनार की ताजा और सूखी छाल
शरीर के किसी हिस्से पर बनी गांठ को हटाने के लिए सबसे कारगर तरीकों में से एक है कचनार की ताजा और सूखी छाल। इसके लिए आपको करना ये है कि एक गिलास पानी और एक चम्मच गोरखमुंडी (पिसी हुई) को कचनार के साथ-साथ कूट लें। 

उसके बाद कुटी हुई कचनार को पानी में लगभग दो मिनट तक के लिए उबालें। जब आपका यह मिश्रण अच्छी तरह से उबल जाए तब इसमें गोरखमुंडी मिला दें और फिर एक मिनट तक इसे उबालें। अब इस पानी को छानें और दिन में दो बार इस पानी का सेवन करें। नियमित रूप से करीब 25 दिन तक ऐसा करने से गांठ निकल सकती है।

मदार का दूध
शरीर के किसी हिस्से पर लिपोमा या फिर गांठ को ठीक करने के लिए मदार का दूध बेहद फायदेमंद है। इसके लिए आपको करना ये है कि मदार के दूध में मिट्टी को मिलाएं और फिर इस दूध का लेप प्रभावित हिस्से पर उभरी गांठ पर लगाएं। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको दर्द के साथ-साथ इसे हटाने में भी मदद मिलेगी।

शरीर में गांठ को कैसे खत्म करें? - shareer mein gaanth ko kaise khatm karen?

क्रौंच के बीज
क्रौंच के बीज को घिस कर दो तीन बार लेप करने तथा गोरखमुण्डी के पत्तों का आठ-आठ तोला रस रोज पीने से गण्डमाला में लाभ होता है। तथा कफवर्धक पदार्थ न खायें।

गिलोय
अगर शरीर में बहुत अधिक गांठे है तो शिला सिंदूर 4 ग्राम, प्रभाल पिष्टी 10 ग्राम के साथ मोती और गिलोय मिलाकर सात पूड़िया बना लें। इसे सुबह-शाम खिलाएं। इससे 99 प्रतिशत तक गांठ से निजात मिल जाता है। एक से तीन माह में लाभ मिल सकता है।  

आटे और शहद का लेप 
 आप अगर चर्बी की गांठ से छुटकारा पाने चाहते हैं, तो आप घर में आटे और शहद को एक समान मात्रा में मिलाकर एक लेप बना लें और उसे गांठ वाली जगह पर 2-3 घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। आप चाहें, तो लेप पर कोई नैपकीन भी लगा सकती हैं जिससे लेप आपके कपड़ों पर न लगे।

Web Title: Lipoma treatment: 8 home remedies for lipoma, Ayurveda remedies to treat lipoma at home without medical treatment and surgery

स्वास्थ्य से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा लाइक करे

संबंधित खबरें

गांठ का रामबाण इलाज क्या है?

अगर शरीर में बहुत अधिक गांठे है तो शिला सिंदूर 4 ग्राम, प्रभाल पिष्टी 10 ग्राम के साथ मोती और गिलोय मिलाकर सात पूड़िया बना लें। इसे सुबह-शाम खिलाएं। इससे 99 प्रतिशत तक गांठ से निजात मिल जाता है। एक से 3 माह में लाभ मिल जाता है।

शरीर में गांठ बनने का क्या कारण है?

एक पीड़ादायक गाँठ अथवा सूजन जो अचानक ही एक या दो दिनों में उत्पन्न हुई हो वह किसी चोट अथवा संक्रमण के कारण हो सकती हैं। यदि गाँठ के आस-पास की त्वचा लाल और गरम है तो यह एक संक्रमण हो सकता है। इसकी देखभाल करने के तरीके पर आपका डॉक्टर परामर्श दे सकता है।

चर्बी की गांठ क्या होती है?

लिपोमा(Lipoma) यानी चर्बी की गांठ एक मुलायम, वसायुक्त गांठ होती है, जो त्वचा के अंदर विकसित होती है। यह नुकसानदायक नहीं होती और आम तौर पर इसे बिना इलाज के ही छोड़ दिया जाता है। चर्बी की गांठें(lipomas), त्वचा में किसी भी जगह हो सकती हैं, जहां वसा कोशिकाएं(fat cells) हों।

गांठ कैसे दूर करें?

शरीर की गांठ का घरेलू इलाज.
नींबू गांठ होने और इसे बढ़ावा देने के लिए शरीर की सूजन जिम्मेदार हो सकती है। ... .
सेब का सिरका लिपोमा का इलाज सेब के सिरके से भी किया जा सकता है। ... .
हल्दी चर्बी के गांठ का इलाज हल्दी से भी किया जा सकता है। ... .
कचनार की ताजा और सूखी छाल ... .
मदार का दूध ... .
क्रौंच के बीज ... .
गिलोय ... .
आटे और शहद का लेप.