दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजक शब्द द्वारा जुड़े उसे क्या कहते हैं? - do ya do se adhik saral vaaky yojak shabd dvaara jude use kya kahate hain?

दो या अधिक उपवाक्य और, तथा, एवं जैसे योजकों से जुड़े हों तो होता है-

  1. सरल वाक्य
  2. आश्रित वाक्य
  3. मिश्र वाक्य
  4. संयुक्त वाक्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : संयुक्त वाक्य

Free

General Awareness Mock Test

10 Questions 30 Marks 10 Mins

दो या अधिक उपवाक्य और, तथा, एवं जैसे योजकों से जुड़े हों तो होता है- संयुक्त वाक्य

  • जैसे: मैंने बहुत कोशिश की, किंतु उसने नहीं पढ़ा।
    • यहाँ 'किंतु' योजक का काम कर रहा है।
    • यह दो वाक्य को जोड़ रहा है।

दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजक शब्द द्वारा जुड़े उसे क्या कहते हैं? - do ya do se adhik saral vaaky yojak shabd dvaara jude use kya kahate hain?
Important Points

अन्य विकल्प: 

  • मैंने बहुत कोशिश की, किंतु उसने नहीं पढ़ा। - संयुक्त वाक्य
  • उसे सामान लाना था, इसलिए बाजार गया। - संयुक्त वाक्य
  • मैं घर से निकला और वर्षा शुरू हो गई। - संयुक्त वाक्य


दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजक शब्द द्वारा जुड़े उसे क्या कहते हैं? - do ya do se adhik saral vaaky yojak shabd dvaara jude use kya kahate hain?
Additional Information 

वाक्य

 विचार को पूर्णता से प्रकट करनेवाली एक क्रिया से युक्त पद-समूह को
 'वाक्य' कहते हैं।

 वाक्य के दो भेद होते है-
 (1) उद्देश्य (Subject)
 (2) विद्येय (Predicate)

(1) उद्देश्य (Subject):-

वाक्य का वह भाग है, जिसमें किसी व्यक्ति या वस्तु के बारे में कुछ कहा जाए, उसे उद्देश्य कहते हैं।

(2) विद्येय (Predicate):-

उद्देश्य के विषय में जो कुछ कहा जाता है, उसे विद्येय कहते है।
जैसे- पूनम किताब पढ़ती है।

 रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते है-
 (i) साधरण वाक्य या सरल वाक्य (Simple Sentence)
 (ii) मिश्रित वाक्य (Complex Sentence)
 (iii) संयुक्त वाक्य (Compound Sentence)

(i) साधरण वाक्य या सरल वाक्य:-

जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है, उन्हें साधारण वाक्य या सरल वाक्य कहते हैं।

जैसे- 'बिजली चमकती है', 'पानी बरसा' ।

(ii) मिश्रित वाक्य:-

जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

जैसे- मैं जनता हूँ कि तुम्हारे अक्षर अच्छे नहीं बनते।

जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है।

(iii) संयुक्त वाक्य :-

जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजकों (और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि) से जुड़े हों, उन्हें संयुक्त वाक्य कहते है।

जैसे- वह सुबह गया और शाम को लौट आया।

प्रिय बोलो पर असत्य नहीं।

दो या दो से अधिक स्वतंत्र उपवाक्य किसी योजक पद से जुड़े रहते हैं वाक्य को क्या कहते हैं?

जब दो या दो से अधिक स्वतंत्र उपवाक्य किसी योजक (समुच्चयबोधक अव्यय) द्वारा जुड़े होते हैं तो वे संयुक्त वाक्य कहलाते हैं। संयुक्त वाक्य के उपवाक्य आपस में योजकों- या, वा, अथवा, इसलिए, और, किंतु, परंतु, लेकिन, तथा, एवं आदि से जुड़े होते हैं

सरल संयुक्त और मिश्र वाक्यों की उदहारण लिखिए?

सरल वाक्य – रूबी घर जाकर भी काम में नहीं लगी। 1- मिश्र वाक्य – जब भी मैं विकास के घर गया, मेरा आदर सत्कार हुआ। संयुक्त वाक्य – विकास के घर मेरा आदर भी हुआ और सत्कार भी। 2- मिश्र वाक्य – विशाल ने जो मोबाइल खरीदा है, वह नया है।

संयुक्त वाक्य क्या होता है?

संयुक्त वाक्य (Sanyukt Vakya) की परिभाषा के अनुसार 'जिस वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र साधारण वाक्य या प्रधान उपवाक्य उपस्थित हों तो उस वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते हैं। ' उपरोक्त वाक्य में भी दो प्रधान उपवाक्य अथवा दो साधारण वाक्य उपस्थित हैं। अतः यह वाक्य संयुक्त वाक्य (Sanyukt Vakya) होगा।

जिस वाक्य में दो समानाधिकरण वाक्य किसी योजक से जुड़े होते हैं उसे क्या कहते हैं?

संयुक्त वाक्य जिस वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र या मुख्य उपवाक्य समानाधिकरण योजक से जुड़े हों, वह संयुक्त वाक्य कहलाता है। योजक शब्द और, परंतु, इसलिए आदि।