दक्षिण एशिया के बारे में आप क्या जानते हैं? - dakshin eshiya ke baare mein aap kya jaanate hain?

संयुक्त राष्ट्र की बच्चे को कल्याण के लिए संस्था यूनीसेफ़ की रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक आर्थिक संकट के कारण खाद्य पदार्थों और तेल के दाम बढ़े हैं जिसका असर दक्षिण एशिया पर बुरी तरह पड़ा है. रिपोर्ट के अनुसार दो साल पहले की तुलना में दक्षिण एशिया में अब क़रीब दस करोड़ अधिक लोग भूखे पेट सोने को मजबूर हैं. संगठन का कहना है कि दक्षिण एशिया की सरकारों को इस चुनौती से निपटने के लिए तत्काल क़दम उठाने चाहिए. यूनिसेफ़ ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट कहा है कि दक्षिण एशिया संकट के मुहाने पर खड़ा है बढ़ते आर्थिक संकट का असर ग़रीबों पर पड़ा है.

संगठन के अनुमान के अनुसार दक्षिण एशिया की तीन चौथाई से अधिक आबादी प्रति दिन दो डॉलर से भी कम पर गुज़ारा करती है और महिलाओं और बच्चों की स्थिति सबसे ख़राब है. बढ़ते आर्थिक संकट से सबसे बुरी तरह प्रभावित दक्षिण एशियाई देशों में नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान का नाम है लेकिन आर्थिक शक्ति के रुप में उभरा भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है जहां बड़े पैमाने पर रोज़गार के अवसर कम हुए हैं. यूनीसेफ कहता है कि इन देशों की सरकारों को खाद्य पदार्थ, स्वास्थ्य और शिक्षा पर अधिक से अधिक खर्च करने की ज़रुरत है ताकि इस संकट से निपटा जा सके लेकिन आर्थिक मंदी के कारण सरकारों के पास भी पैसे की कमी मानी जा रही है. संगठन ने दो बड़े देशों - भारत और पाकिस्तान से अपने रक्षा बजट में कटौती करने की भी मांग की ताकि ये पैसा लोगों की भलाई के लिए लगाया जा सके.

मैंने सदैव ही ‘पूर्णता’को मूल्य देने की जगह, त्रुटियों को ‘सीखने’ की एक प्रक्रिया के रूप में स्वीकारा है। ‘पूर्णता’ के लिए मैं साहस और दृढ़ता के पानी का एक छींटा ही पसंद करता हूँ।

स्वर्गीय ऐ॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम, वैज्ञानिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति (विकिसूक्ति /विंग्स ऑफ़ फ़ायर / बिंदु . ४९)

दक्षिण एशिया के बारे में आप क्या जानते हैं? - dakshin eshiya ke baare mein aap kya jaanate hain?

क्या आप जानते हैं कि दक्षिण एशिया क्षेत्र में ८ देश शामिल हैं जो  विश्व की जनसंख्या का लगभग २५% है, और १९० करोड़ लोगों का घर है , जो इसे विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या एवं विकिमीडिया आंदोलन वाले क्षेत्रों में से एक बनाता है?

यह तकनीकी योगदानकर्ताओं , विकिस्रोत के माध्यम से सांस्कृतिक संरक्षण पर अभिनव कार्य करने वाला एक जीवंत समुदाय और स्थानीय भाषाओं में कई विकियों का घर है। COVID-19 का क्षेत्र में आंदोलन पर बड़ा प्रभाव पड़ा है, आगामी सभाओं और साझेदारियों का उद्देश्य महामारी-पूर्व गतिविधियों को फिर से प्रारम्भ और पुनर्निर्माण करना है।

इस लेख में, हम दक्षिण एशिया क्षेत्र को गहराई से जानेंगे, विकिमीडिया फ़ाउंडेशन, एक नए दृष्टिकोण के भाग के रूप में, क्षेत्रीय रुझानों को और स्थानीय आवश्यकताओं के समर्थन हेतु इसे बेहतर ढंग से समझने का कार्य कर रही है। यह हमारी वर्तमान वार्षिक योजना का भाग है, जहाँ इस वर्ष यह हमारे केंद्र-बिंदु (focus) क्षेत्रों में से एक, सशक्त क्षेत्रीय केंद्र-बिंदु के माध्यम से ज्ञान की भागीदारी को आगे बढ़ाने के बारे में है । हमारे क्षेत्रीय केंद्र-बिंदु के भाग के रूप में, इन क्षेत्रों में काम करने वाली फ़ाउंडेशन की टीमें अब स्थानीय समुदायों के साथ अधिक संकल्पपूर्वक जुड़ती हैं और समन्वय करती हैं जिससे हम दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में इसका एक साथ प्रभाव बना सकें। मुक्त ज्ञान पारिस्थितिकी तंत्र मे प्रत्येक तिमाही, हम व्यक्तिगत स्वयंसेवकों, चेप्टर, उपयोगकर्ता समूहों (User Groups), विषयगत संगठनों (Thematic Organizations) और भागीदार संगठनों द्वारा क्षेत्रीय और ऐतिहासिक रुझानों और गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए मिलेंगे।

दक्षिण एशिया में डिजिटल रुझान

विश्व में कनेक्टिविटी, डिजिटल साक्षरता और डिजिटल कौशल आश्चर्यजनक गति से बढ़ रहे हैं, दक्षिण एशियाई देशों ने पहले ही मोबाइल नेटवर्क कवरेज में विस्तार और इंटरनेट के उपयोग में वृद्धि के कारण इस डिजिटलीकरण का लाभ उठाना प्रारम्भ कर दिया है। ये रुझान दक्षिण एशियाई क्षेत्र में मुक्त ज्ञान आंदोलन में बढ़ने और भाग लेने के अवसर और क्षमता में वृद्धि को इंगित करते हैं।

इस क्षेत्र में प्रति १०० उपयोगकर्ताओं के पास औसतन ८६ मोबाइल सब्सक्रिप्शन हैं, विभिन्न देशों में व्यापक भिन्नता के साथ, अफगानिस्तान में यह प्रति १०० पर ५८ सब्सक्रिप्शन, और मालदीव १३३ के साथ उच्च स्तर पर है । दक्षिण एशिया की ६६% जनसंख्या १५-६६ वर्ष के बीच है , इसका अर्थ यह है कि अधिकांश दक्षिण एशियाई युवा और मध्य आयु जनसांख्यिकीय के भीतर हैं जो इंटरनेट पर सामग्री की खोज में हैं और साथ प्रौद्योगिकी के प्रति मित्रवत् भी।

दक्षिण एशिया में विकिमीडिया

दक्षिण एशिया के बारे में आप क्या जानते हैं? - dakshin eshiya ke baare mein aap kya jaanate hain?

वर्ष २०२२ में, दक्षिण एशिया ने विकिमीडिया परियोजनाओं पर वैश्विक पृष्ठ दृश्यों (page view) में ६.५% का योगदान दिया। इनमें से ये लगभग ७५% मोबाइल फोन से आए थे । दक्षिण एशियाई देशों में, भारत अपने पढ़ने और संपादन की उच्च संख्याओं के लिए एक अलग स्थान पर खड़ा है। इसके अतिरिक्त, भारत कुल पृष्ठ दृश्यों में शीर्ष ५ देशों में है और अंग्रेजी विकिपीडिया पर सक्रिय संपादकों के लिए भी शीर्ष ३ में से है। उपयोग के मामले में, भारत से शीर्ष ५ सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली भाषाएं अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, कन्नड़ और तमिल विकिपीडिया हैं।

दक्षिण एशिया में १८ से अधिक संबद्ध साँस्थाए (affiliates) हैं, जिनमें एक चेप्टर, विकिमीडिया बांग्लादेश शामिल है। करावली या संताली समूह जैसे कई उपयोगकर्ता समूह वे छोटे-विकी समुदाय हैं जो न केवल भाषाओं, संस्कृति और साहित्य पर कार्य करते हैं बल्कि अन्य देशों के बीच सीमा पार सहयोग में भी जिनमें भारतीय भाषाएँ हैं, संलग्न हैं। दक्षिण एशिया में कई छोटे समुदाय हैं जो विकिमीडिया परियोजनाओं में योगदान के लिए स्थिर समुदायों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आउटरीच और साझेदारी का आयोजन कर रहे हैं। प्रोजेक्ट टाइगर, विभिन्न विकी लव्स अभियान, और क्षेत्रीय अभियानों जैसे अभियानों द्वारा प्रदान की गई प्रेरणा के साथ , विकिमीडिया परियोजनाएँ लगातार बढ़ रही हैं और इनकी सामग्री की गुणवत्ता में बहुत सुधार देखा गया है। 

दक्षिण एशिया वैश्विक आंदोलन में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता है और उनके प्रयासों को विकिमीडियन ऑफ द ईयर सहित विभिन्न स्तरों पर मान्यता दी गई है , जहाँ २०२१ में इस क्षेत्र के योगदानकर्ताओं को ऑनरेबल मेंशन , टेक कंट्रीब्यूटर ऑफ द ईयर और रिच मीडिया अवार्ड मिला । कम्युनिटी इनसाइट्स सर्वे (२०२१) के अनुसार , अधिकाधिक  आंदोलन आयोजकों के दक्षिण एशिया से होने की संभावना थी और इस क्षेत्र के योगदानकर्ताओं ने अन्य क्षेत्रों की तुलना में सामुदायिक संबंध और संलग्नता की उच्च संख्या दर्शाई है। 

अनुदान और वित्त पोषण (funding) के संदर्भ में, भारत और बांग्लादेश में आंदोलन समूहों को वित्त पोषण के लिए चुनौतीपूर्ण कानूनी ढांचे के बीच, दक्षिण एशिया में आंदोलन समूहों ने पिछले वित्तीय वर्ष में विकिमीडिया फाउंडेशन से कुल $२२१,००० प्राप्त किए। यह दक्षिण एशिया क्षेत्रीय निधि समिति के निर्णयों के माध्यम से दिए गए रैपिड फंड्स और जनरल सपोर्ट फंड्स दोनों को मिलाकर था । वहाँ सक्रिय समुदायों के आकार और संख्या के कारण, अधिकांश धनराशि भारत के विकिमीडियन को प्राप्त हुई।

तकनीकी योगदान

दक्षिण एशिया के बारे में आप क्या जानते हैं? - dakshin eshiya ke baare mein aap kya jaanate hain?

दक्षिण एशियाई समुदाय तकनीकी पक्ष में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। इन योगदानों के परिणामस्वरूप नए उपकरण, नए समुदाय के सदस्य और लंबे समय से चली आ रही कुछ तकनीकी चिंताओं का समाधान हुआ है। इन सहयोगों के कुछ तरीके इस प्रकार हैं:

  • गुजराती विकिस्रोत समुदाय यह सुनिश्चित करने के लिए असाधारण काम कर रहा है जिससे कि डिजिटल सामग्री मुफ्त लाइसेंस के तहत उपलब्ध हो सके । 
  • लिंगुआ लिब्रे परियोजना ने भारतीय समुदायों की कल्पना को आकर्षित किया है। लिंगुआ लिब्रे (Lingua Libre) विकिमीडिया फ़्रांस द्वारा विकसित एक टूल/प्रोजेक्ट है जो योगदानकर्ताओं को उनकी बोली से शब्दों को रिकॉर्ड करने और उन्हें कॉमन्स पर अपलोड करने की अनुमति देता है; एक ऑडियो संग्रह बनाना। मराठी, बांग्ला और तमिल जैसी भारतीय भाषाओं ने इस उपकरण का उपयोग करके शब्दों, अर्थों और उच्चारणों का विशाल भंडार बनाया है। 
  • इंडिक मीडिया विकी डेवलपर्स यूजर ग्रुप विभिन्न उपकरणों और बॉट्स को बनाने और बनाए रखने के दौरान विभिन्न हैकथॉन और कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है  ।
  • सामुदायिक अंतर्दृष्टि सर्वेक्षण २०२१ ने दिखाया कि तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र में फाउंडेशन के योगदान के साथ योगदानकर्ताओं की संतुष्टि दक्षिण एशिया (८४%) में सबसे अधिक थी । सॉफ्टवेयर बनाते समय फाउंडेशन के सहयोग से संतुष्टि दक्षिण एशिया (८१%) में अधिक थी।
दक्षिण एशिया में साझेदारी

दक्षिण एशिया के बारे में आप क्या जानते हैं? - dakshin eshiya ke baare mein aap kya jaanate hain?

साझेदारी के संदर्भ में , इस क्षेत्रमें रचनात्मक, स्वयंसेवकों के नेतृत्व वाले सहयोग देखे हैं। इनमें आर्ट4गुड के तहत सहयोग के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित कॉल चलाने के लिए सुसाइड प्रिवेंशन इंडिया फाउंडेशन के  साथ काम करना शामिल है । द इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी, हैदराबाद (एक प्रसिद्ध भारतीय शैक्षिक संस्थान) के साथ एक अन्य साझेदारी में विकिमीडिया स्वयंसेवक शामिल हैं, जो योगदानकर्ताओं और राजदूतों के रूप में आंदोलन में शामिल होने के लिए और अधिक युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से युवा-आधारित कॉलेज क्लब ‘विकीक्लब‘ को इनक्यूबेट कर रहे हैं।

विकिमीडिया फ़ाउंडेशन और द पेपरक्लिप के बीच इस क्षेत्र में नए रोमांचक सहयोग भी आ रहे हैं , जो भारतीय उपमहाद्वीप की कहानियों को संरक्षित और साझा करते हैं। ये कहानियाँ, जो फुटबॉल और प्रलेखित इतिहास के बारे में होंगी, सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सामग्री से प्राप्त की जाती हैं, जिसमें विकिपीडिया और विकिमीडिया कॉमन्स जैसी विकिमीडिया परियोजनाएँ शामिल हैं, और इसे पेपरक्लिप के सोशल मीडिया हैंडल और वेबसाइट पर साझा की जाती हैं । इस सहयोग से सीखने से अंततः हमें उभरते हुए डिजिटल समुदायों को इस तरह से जोड़ने में मदद मिलेगी जो डिजिटल सामग्री का उपभोग करने के तरीके से मेल खाता है।

भविष्य की ओर देखना
दक्षिण एशिया के बारे में आप क्या जानते हैं? - dakshin eshiya ke baare mein aap kya jaanate hain?

दक्षिण एशिया में और भी मजबूत सहयोग के लिए सबसे बड़ी बाधाओं में से एक, व्यक्तिगत मेल-मिलाप और अन्य सभाओं की कमी है। COVID-19 वैश्विक महामारी के कारण, कई भारतीय और दक्षिण एशियाई विकिमीडियन्स को अपनी गतिविधियों को कम करना पड़ा है, खासकर वायरस की दूसरी और तीसरी लहर के कहर के दौरान। लेकिन, जैसे-जैसे हम २०२३ की ओर बढ़ रहे हैं, हम समुदाय को फिर से बैठक शुरू करने के लिए उत्सुक और इच्छुक देख रहे हैं। छह वर्षों में पहली बार, दक्षिण एशिया क्षेत्रीय समुदाय अगले वर्ष  विकीकॉन्फ्रेंस इंडिया में व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे, जो आंदोलन के सदस्यों के एक विविध समूह द्वारा आयोजित किया जा रहा है और इसका उद्देश्य उन बंधनों, रिश्तों और सहयोग को मजबूत करना है जो इस क्षेत्र हमने कभी देखे थे।

हम दक्षिण एशिया को अपनी महामारी के बाद की गतिविधियों को फिर से शुरू करते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं और दक्षिण एशिया में आंदोलन के विकास, प्रभाव और इसके भविष्य के लिए उत्सव मनाने के लिए तत्पर हैं।

दक्षिण एशिया से आप क्या समझते हो?

संदर्भ दक्षिण एशिया एशिया का दक्षिणी क्षेत्र है, जिसे भौगोलिक और जातीय-सांस्कृतिक दोनों संदर्भों में परिभाषित किया गया है। इस क्षेत्र में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं।

दक्षिण एशिया क्षेत्र की विशेषता क्या है?

दक्षिण एशिया दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है, इसकी 1.6 अरब की आबादी दुनिया की कुल आबादी का लगभग पांचवां हिस्सा है। यह आबादी पूरे उपमहाद्वीप में 32 Page 4 अपनी जातीय, भाषाई और धार्मिक विशेषताओं के संदर्भ में क्षेत्रीय रूप से फैली हुई है

दक्षिण एशिया के प्रमुख देश कौन कौन से हैं?

इसके सदस्य देश अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं। सार्क में 2019 तक विश्व के क्षेत्रफल का 3%, विश्व की जनसंख्या का 21% और वैश्विक अर्थव्यवस्था का 4.21% (US$3.67 ट्रिलियन) शामिल है। एशिया में कुल कितने देश हैं? एशिया महादेश में लगभग 50 देश है।

दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

भौगोलिक क्षेत्र बुद्धिमान भारत दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा देश है