उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें? - uttar pradesh raashan kaard list kaise chek karen?

Ration Card List UP 2022 राशन कार्ड नई लिस्ट उत्तर प्रदेश : इस आर्टिकल में जानेंगे कि ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची उत्तर प्रदेश (up) ऑनलाइन चेक कैसे करें ? यूपी खाद्य एवं रसद विभाग ने ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे यूपी राशन कार्ड की सूची में अपना नाम चेक कर पायेगा। लिस्ट में नाम चेक करने के लिए वेब पोर्टल की सुविधा दिया गया है। इस वेब पोर्टल में उत्तर प्रदेश की पात्र गृहस्थी राशन कार्ड, अन्त्योदय राशन कार्ड की नई लिस्ट में आपका नाम है या नहीं इसकी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है। यूपी के निवासी बहुत आसानी से ग्रामीण और शहरी राशन कार्ड की पूरी लिस्ट चेक कर सकते है।

Show

कम दाम में राशन प्रदाय करने के लिए राशन कार्ड योजना बहुत ही सराहनीय पहल है। इसके द्वारा बहुत से गरीब परिवारों को लाभ मिल रहा है। इस योजना में पात्र लोगों का नाम जोड़ने और अपात्र व्यक्ति का नाम काटने का कार्य लगातार होता रहता है। अगर आपने नई राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया है या आपका नाम पहले से ही था तो आपको यू पी राशन कार्ड सूची एक बार जरूर चेक करना चाहिए। ताकि आप पता लगा सकें कि आपका नाम वर्तमान सूची में है या नहीं।

इस आर्टिकल में हम खाद्य रसद विभाग राशन कार्ड सूची चेक करने के लिए आपको स्टेप by स्टेप बहुत ही आसान तरीका बताने वाले है। जिससे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे online ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची(up) देख पाएंगे। इसलिए आप इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें। ताकि पात्र गृहस्थी या अंत्योदय राशन कार्ड सूची निकालने में आपको कोई परेशानी ना आये।

उत्तर प्रदेश के जिलों की लिस्ट जिनका राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है –

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची (up) एवं शहरी क्षेत्र की सूची ऑनलाइन चेक करने के लिए जिला वार सुविधा उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए सभी जिलों की लिस्ट चेक कर सकेंगे।

Agra (आगरा) Jhansi (झाँसी)
Aligarh (अलीगढ़) Kannauj (कन्नौज)
Ambedkar Nagar (अम्बेडकर नगर) Kanpur Dehat (कानपुर देहात)
Amethi (अमेठी) Kanpur Nagar (कानपुर नगर)
Amroha (अमरोहा) Kasganj (कासगंज)
Auraiya (औरैया) Kaushambi (कौशाम्बी)
Ayodhya (अयोध्या) Kheri (खेरी)
Azamgarh (आजमगढ़) Kushinagar (कुशीनगर)
Baghpat (बागपत) Lalitpur (ललितपुर)
Bahraich (बहराइच) Lucknow (लखनऊ)
Ballia (बलिया) Mahoba (महोबा)
Balrampur (बलरामपुर) Mahrajganj (महाराजगंज)
Banda (बाँदा) Mainpuri (मैनपुरी)
Bara Banki (बाराबंकी) Mathura (मथुरा)
Bareilly (बरेली) Mau (मऊ)
Basti (बस्ती) Meerut (मेरठ)
Bijnor (बिजनौर) Mirzapur (मिर्ज़ापुर)
Budaun (बदायूँ) Moradabad (मुरादाबाद)
Bulandshahar (बुलंदशहर) Muzaffarnagar (मुजफ्फरनगर)
Chandauli (चंदौली) Pilibhit (पीलीभीत)
Chitrakoot (चित्रकूट) Pratapgarh (प्रतापगढ)
Deoria (देवरिया) Prayagraj (प्रयागराज)
Etah (एटा) Rae Bareli (रायबरेली)
Etawah (इटावा) Rampur (रामपुर)
Farrukhabad (फ़र्रूख़ाबाद) Saharanpur (सहारनपुर)
Fatehpur (फतेहपुर) Sambhal (सम्भल)
Firozabad (फ़िरोजाबाद) Sant Kabir Nagar (संत कबीरनगर)
Gautam Buddha Nagar (गौतमबुद्ध नगर) Sant Ravidas Nagar (Bhadohi) (संत रविदास नगर)
Ghaziabad (गाजियाबाद) Shahjahanpur (शाहजहाँपुर)
Ghazipur (ग़ाज़ीपुर) Shamli (शामली)
Gonda  (गोंडा) Shrawasti (श्रावस्ती)
Gorakhpur (गोरखपुर) Siddharthnagar (सिद्धार्थनगर)
Hamirpur (हमीरपुर) Sitapur (सीतापुर)
Hapur (हापुड़) Sonbhadra (सोनभद्र)
Hardoi (हरदोई) Sultanpur (सुल्तानपुर)
Hathras (हाथरस) Unnao (उन्नाव)
Jalaun (जालौन) Varanasi (वाराणसी)
Jaunpur (जौनपुर)

उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी नागरिकों के लिए एक वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है, जहाँ कोई भी ऑनलाइन राशन कार्ड सूची निकाल सकता है। इस वेब पोर्टल का नाम है – fcs.up.gov.in ज्यादातर लोगों को ऑनलाइन प्रोसेस या rashan card list निकालने की प्रोसेस की जानकारी नहीं होने के कारण इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। लेकिन इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद यूपी के हर कोई व्यक्ति ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक पायेगा।

तो अगर आप यूपी के ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में निवास करते है तो इस आर्टिकल को पूरा और ध्यान से पढ़िए। तो चलिए बिना देर किये प्रोसेस को शुरू करते है।

पात्र गृहस्थी राशन कार्ड लिस्ट 2022 और अंत्योदय लिस्ट में नाम चेक करने के लिए अलग अलग प्रोसेस है। इसके साथ ही ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र की सूची भी अलग अलग निकालेंगे। तो चलिए सबसे पहले हम ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची निकालने की प्रोसेस समझते है।

1. fcs.up.gov.in को ओपन करें।

सबसे पहले अपने मोबाइल मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र ओपन करें। जैसे – गूगल क्रोम। इसके बाद एड्रेस बार में fcs.up.gov.in टाइप करके सर्च करें। या आप सीधे यहाँ से भी इस वेबसाइट को ओपन कर सकते है – Ration Card

2. एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची विकल्प में जाइये।

जैसे ही आपूर्ति खाद्य एवं रशद विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट ओपन हो जाए, स्क्रीन पर आपको महत्वपूर्ण लिंक का टेबल मिलेगा। इसमें एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची का विकल्प मिलेगा। राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए इसी विकल्प पर क्लिक करें। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें? - uttar pradesh raashan kaard list kaise chek karen?
ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची(up)

3. अपना जिला चुनें।

इसके बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ सबसे पहले अपना जिला सेलेक्ट करना है। जैसे मैं आगरा जिला में रहता हूँ तो Agra पर क्लिक करूँगा। नीचे स्क्रीनशॉट की तरह –

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें? - uttar pradesh raashan kaard list kaise chek karen?

4. अपना ब्लॉक चुने।

जिला सेलेक्ट करने के बाद ऊपर आपको नगरीय क्षेत्र का विकल्प मिलेगा। हमें ग्रामीण क्षेत्र की राशन कार्ड सूची देखना है इसलिए नीचे ग्रामीण क्षेत्र के विकल्प में जाना है। और यहाँ अपना ब्लॉक चुनना है। जैसे – अछनेरा।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें? - uttar pradesh raashan kaard list kaise chek karen?

5. ग्राम पंचायत चुनें।

जैसे ही ब्लॉक चुनेंगे, उसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों की लिस्ट स्क्रीन पर आ जायेगा। यहाँ आपको अपना ग्राम पंचायत का नाम खोजकर उसे सेलेक्ट करना है। जैसे – अभेदोपुरा।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें? - uttar pradesh raashan kaard list kaise chek karen?

6. पात्र गृहस्थी या अन्त्योदय चुनें।

ग्राम पंचायत सेलेक्ट करने के बाद आपको राशन कार्ड का प्रकार सेलेक्ट करना है। यानि अगर आप पात्र गृहस्थी राशन कार्ड लिस्ट देखना चाहते है तब पात्र गृहस्थी विकल्प के नीचे राशन कार्ड की संख्या पर क्लिक करें। अगर आपको अंत्योदय राशन कार्ड की सूची देखना हो तो अंत्योदय विकल्प के नीचे राशन कार्ड की संख्या पर क्लिक करें। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें? - uttar pradesh raashan kaard list kaise chek karen?

7. ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची up देखें।

इसके बाद राशन कार्ड की पूरी लिस्ट स्क्रीन पर आ जायेगा। यहाँ आपको अपना नाम खोजना है। जैसे ही आपका नाम लिस्ट में मिल जाए, नाम के सामने डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करना है। नीचे स्क्रीनशॉट की तरह –

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें? - uttar pradesh raashan kaard list kaise chek karen?

8. पात्रता सूची का पूर्ण विवरण देखें।

जैसे ही डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या को सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर राशन कार्ड पात्रता सूची का पूर्ण विवरण दिखाई देगा। यहाँ आप धारक का नाम, दुकानदार का नाम, सदस्यों की कुल संख्या और सदस्यों का पूर्ण विवरण दिखाई देगा। जैसे नीचे इमेज में देख सकते है।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें? - uttar pradesh raashan kaard list kaise chek karen?

इस तरह आप उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची ऑनलाइन निकाल सकते हो। अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं मिले तब आप इन्तजार करें क्योंकि लिस्ट प्रतदिन अपडेट किया जा रहा है। या आप अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

इसे पढ़ें – Ration Card Online Apply UP | उत्तरप्रदेश नई राशन कार्ड अप्लाई ऑनलाइन

राशन कार्ड नई लिस्ट उत्तर प्रदेश ऑनलाइन चेक करने की वीडियो देखें

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची(up) ऑनलाइन चेक करने की पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप इस वीडियो में बताया गया है। आर्टिकल को पढ़ने से पहले इस वीडियो को जरूर देखें। जिससे आपको आर्टिकल में बताये गए स्टेप में कोई भी परेशानी नहीं आएगा।

नगरीय क्षेत्र का खाद्य रसद विभाग राशन कार्ड सूची उत्तर प्रदेश में अपना नाम चेक कैसे करें ?

ऊपर हमने उत्तर प्रदेश के ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन निकालने की प्रोसेस को जाना। अब नगरीय क्षेत्र में निवास करने वाले व्यक्ति के लिए राशन कार्ड सूची चेक करने की प्रोसेस को समझेंगे। इसके लिए नीचे बताये जा रहे स्टेप को ध्यान पूर्वक पढ़ें।

1. fcs.up.gov.in में जाइये – उत्तर प्रदेश शहरी राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन निकालने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी वेब ब्राउज़र ओपन कर लें। इसके बाद fcs.up.gov.in में जाना है।

2. एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची विकल्प को सेलेक्ट करें – वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद स्क्रीन पर एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची का विकल्प मिलेगा। नगरीय राशन कार्ड सूची में नाम देखने के लिए इसी विकल्प को सेलेक्ट करें।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें? - uttar pradesh raashan kaard list kaise chek karen?

3. जिला सेलेक्ट करें – इसके बाद आप जिस भी जिले में रहते है उसे लिस्ट में सेलेक्ट करना है। जैसे अगर आप आगरा जिला में रहते है तो लिस्ट में agra को सेलेक्ट करना है।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें? - uttar pradesh raashan kaard list kaise chek karen?

4. टाउन सेलेक्ट करें – जिला सेलेक्ट करने के बाद उस जिले के अंतर्गत आने वाले सभी टाउन की लिस्ट आ जायेगा। इसमें से आपको अपना टाउन सेलेक्ट करना है। जैसे – अछनेरा।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें? - uttar pradesh raashan kaard list kaise chek karen?

5. राशन कार्ड का प्रकार सेलेक्ट करें – टाउन सेलेक्ट करने के बाद उस टाउन के अंतर्गत आने वाले सभी दुकानदारों की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। सबसे पहले अपना दुकानदार खोजना है। फिर पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशन कार्ड में से आप जिसकी भी लिस्ट देखना चाहते है उसे सेलेक्ट करें। जैसे – पात्र गृहस्थी राशन लिस्ट देखना हो तो उसके नीचे राशन कार्ड की संख्या पर क्लिक करें। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें? - uttar pradesh raashan kaard list kaise chek karen?

6. यूपी राशन कार्ड लिस्ट चेक करें – इसके बाद उस दुकानदार के अंतर्गत आने वाले सभी राशन कार्ड धारकों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें से आपको अपना नाम खोजना है। आपका नाम मिल जाने पर डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करना है। नीचे स्क्रीनशॉट की तरह –

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें? - uttar pradesh raashan kaard list kaise chek karen?

7. पात्रता सूची का पूर्ण विवरण चेक करें – जैसे ही डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करेंगे, स्क्रीन पर राशन कार्ड पात्रता सूची का पूर्ण विवरण दिखाई देगा। यहाँ कार्ड का प्रकार, दुकानदार का नाम, कार्ड धारक का नाम और सदस्यों का पूर्ण विवरण दिखाई देगा।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें? - uttar pradesh raashan kaard list kaise chek karen?

इस तरह हम उत्तर प्रदेश के शहरी राशन कार्ड पात्रता सूची में नाम चेक कर सकते है। अगर अभी अभी आपने आवेदन किया है और आपका नाम लिस्ट में नहीं है तब आप इन्तजार करें। आने वाले दिनों में आपका नाम भी लिस्ट में अपडेट हो जायेगा।

इसे पढ़ें – NFSA Ration Card Status Check UP | एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची में खोजें उत्तर प्रदेश

राशन कार्ड लिस्ट यूपी से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 01 UP Ration Card List Online Check करने की वेबसाइट क्या है ?

इसकी वेबसाइट एड्रेस है – fcs.up.gov.in आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर इसे ओपन करें। इसके बाद पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हो। ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची और नगरीय क्षेत्र की लिस्ट अलग-अलग दूकानदार के अनुसार लिस्ट चेक किया जा सकता है।

प्रश्न 02 नई राशन कार्ड के लिए आवेदन करने हेतु कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेगा ?

अगर आपका नाम राशन कार्ड लिस्ट में नहीं है तब आपको खाद्य एवं रशद विभाग यूपी के कार्यालय में आवेदन जमा करना पड़ेगा। इसके लिए निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर डॉक्यूमेंट सबमिट करना करना होता है। डॉक्यूमेंट में क्या क्या लगा सकते है इसकी लिस्ट नीचे है –
1. पैन कार्ड
2. आधार कार्ड
3. पासपोर्ट साइज फोटो
4. बैंक पासबुक की कॉपी
5. जाती प्रमाण पत्र
6. बिजली बिल
7. गैस कनेक्शन कार्ड

प्रश्न 03 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड लिस्ट एवं अन्त्योदय लिस्ट कैसे चेक करें ?

इसके लिए आपको उत्तर प्रदेश खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट www.fcs.up.gov.in पर जाना है। इसके बाद नगरीय या ग्रामीण लिस्ट सेलेक्ट करना है। फिर दुकानदार के नाम के सामने पात्र गृहस्थी और अन्त्योदय की लिस्ट मिलेगा। यहाँ दिए गए कार्ड की संख्या पर क्लिक करके लिस्ट चेक कर सकते है।

प्रश्न 04 राशन कार्ड के लिए आवेदन कर चुके है फिर भी लिस्ट में नाम क्यों नहीं आया है ?

अगर आपको आवेदन किये ज्यादा समय नहीं हुआ है तब आपको इन्तजार करना चाहिए। क्योंकि लिस्ट अपडेट हो रहा है और आपका नाम लिस्ट में आ जायेगा। अगर आवेदन किये बहुत ज्यादा समय हो चुका है तब आपको खाद्य विभाग कार्यालय या दुकानदार से संपर्क करना चाहिए। वही आपको लिस्ट में नहीं होने का सही कारण पता लगेगा।

प्रश्न 05 NFSA में दिए जाने वाले राशन का मूल्य क्या है ?

National Food Security Acts के तहत बहुत ही सस्ते दाम में अनाज प्रदाय किया जाता है। इसमें चांवल, गेहूं और शक्कर के दाम नीचे दिए गए है –
गेहूं – 02.00 रुपये प्रति किलो
चावल – 03.00 रुपये प्रति किलो
चीनी – 13.50 रुपये प्रति किलो

प्रश्न 06 यू पी राशन कार्ड सूची से सम्बंधित सहायता या शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

नई राशन कार्ड में आवेदन से सम्बंधित या लिस्ट में आपका नाम नहीं आने जैसी समस्या हेतु टोल फ्री हेल्पलाइन उपलब्ध है। जहाँ आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। राशन कार्ड से सम्बंधित किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए डायल करें 1967 या 18001800150 हेल्पलाइन नंबर पर।

इसे पढ़ें – Ration Card Form Download PDF Uttar Pradesh | राशन कार्ड फॉर्म यूपी

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची उत्तर प्रदेश (up) 2022 नई लिस्ट online bpl, apl list check करने की जानकारी इस आर्टिकल में बताया गया है। इसके द्वारा आप बहुत ही आसानी से ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची और नगरीय सूची निकाल सकेंगे। दोस्तों अगर आपको राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक करने में किसी तरह की परेशानी आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें। हम आपकी पूरी मदद करेंगे।

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची उत्तर प्रदेश ऑनलाइन निकालने की जानकारी हमारे सभी यूपी के निवासियों के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए इस आर्टिकल को नीचे शेयर बटन के द्वारा शेयर जरूर करें। ताकि हमारे सभी यूपी वाले rashan card सूची में अपना नाम चेक कर सकें। इस साइट पर राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है। इस साइट पर विजिट करने के लिए गूगल पर सर्च कीजिये – myrationcard.in

यूपी राशन कार्ड में अपना नाम कैसे चेक करें?

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले राशन कार्ड की वेबसाइट में जाना है। इसके लिए मोबाइल या कंप्यूटर में वेब ब्राउज़र खोलें और fcs.up.gov.in टाइप करके सर्च करें। या आप यहाँ क्लिक करके भी सीधे खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट में जा सकते है।

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची उत्तर प्रदेश UP 2022 ऑनलाइन चेक कैसे करें?

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची उत्तर प्रदेश (up) 2022 ऑनलाइन चेक कैसे करें ?.
fcs.up.gov.in को ओपन करें।.
एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची विकल्प में जाइये।.
अपना जिला चुनें।.
अपना ब्लॉक चुने।.
ग्राम पंचायत चुनें।.
पात्र गृहस्थी या अन्त्योदय चुनें।.
ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची up देखें।.
पात्रता सूची का पूर्ण विवरण देखें।.

यूपी राशन कार्ड सूची में अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें UP Ration Card List 2022 ऑनलाइन FCS UP gov in?

यूपी राशन कार्ड सूची में अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें | UP Ration Card List 2022 ऑनलाइन @fcs.up.gov.in.
इसके पश्चात आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर भिन्न-भिन्न ऑप्शन दिखाई देंगे|.
फिर आपको UP Ration Card List में नाम देखने के लिए महत्वपूर्ण लिंक में राशन कार्ड की पात्रता सूची वाले ऑप्शन को सिलेक्ट कर लेना है |.

यूपी राशन कार्ड की लिस्ट कैसे निकाले?

विषय - सूची छुपाएँ.
स्टेप-1 NFSA की वेबसाइट को ओपन करें.
स्टेप-2 Ration Cards विकल्प को चुनें.
स्टेप-3 अपने राज्य का नाम चुनें.
स्टेप-4 अपने जिला का नाम चुनें.
स्टेप-5 अपने ब्लॉक का नाम चुनें.
स्टेप-6 राशन कार्ड के प्रकार को चुनें.
स्टेप-7 राशन कार्ड लिस्ट निकाले.