विभिन्न देशों की मुद्रा क्या है? - vibhinn deshon kee mudra kya hai?

अपने माउस को किसी के देश के ऊपर ले जाएं, उसका नाम, झंडा और मुद्रा देखने के लिए। मुद्रा का विवरण देखने के लिए क्लिक करें।
देखें:दुनिया यूरोप पूर्वी यूरोप उत्तरी अमरीका दक्षिणी अमरीका अफ्रीका मध्य पूर्व वेस्ट इंडीज़ / कॅरीबीयन एशिया पैसिफिक

प्रमुख देश और मुद्रा की सूची 2022 : पीडीएफ़ में विभिन्न Countries और Currencies की लिस्ट यहाँ देखें!

Suraj Jawar | Updated: सितम्बर 14, 2022 20:11 IST

महान अर्थशास्त्री क्राऊदर के अनुसार, मुद्रा आधुनिक समय में मनुष्य द्वारा की गई तीन महत्वपूर्ण खोजों : मुद्रा , पहिया और वोट में से एक है। वर्तमान समय में बिना मुद्रा के किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की कल्पना भी नही की जा सकती है। क्योकि मुद्रा ही देश की अर्थव्यवस्था का आधार है। परन्तु सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि आखिर मुद्रा होती क्या हैं। भारत सरकार द्वारा नोटबंदी के समय बंद किये गए नोट भी ‘मुद्रा’ ही थे क्योंकि उनको सरकार की तरफ से जारी किया गया था परन्तु फिर भी ये नोट मुद्रा का कार्य नही कर रहे थे अर्थात उपर्युक्त इस बात बात से ये निष्कर्ष निकलता है की हम सिर्फ ‘उसी वस्तु’ को मुद्रा कह सकते हैं जो कि मुद्रा का कार्य करे। यह आलेख आपको प्रमुख देश और मुद्रा की सूची प्रदान करता है। साथ ही आप इस प्रमुख देश और मुद्रा की सूची (list of major countries and currency Hindi Me) पर आधारित लेख को पीडीएफ में भी डाउनलोड कर सकते हैं, इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़ें और प्रमुख देश और मुद्रा की सूची पीडीएफ (Countries & Currencies List pdf in Hindi) डाउनलोड करें।

सम्पूर्ण सूची को पीडीएफ में डाउनलोड करें!

  • मुद्रा क्या है? | What is Currencies in Hindi
  • परिसंचारी मुद्राएँ | circulating currencies
  • प्रमुख देश और मुद्रा की सूची | country and currency list
  • देश और मुद्रा 2022 – FAQs

मुद्रा क्या है? | What is Currencies in Hindi

एक मुद्रा किसी भी रूप में धन को संदर्भित करती है जो किसी देश या आर्थिक ब्लॉक में विनिमय का आधिकारिक माध्यम है। यह वास्तविक उपयोग या संचलन में होना चाहिए। वे आमतौर पर कागज या बहुलक बैंकनोट और धातु के सिक्कों के रूप में पाए जाते हैं। पहले के समय में मुद्रा में कागज, कपास या पत्थर शामिल थे। मुद्रा जारी करने पर आमतौर पर देशों का एकाधिकार होता है। हालांकि, कुछ देश अन्य राज्यों के साथ मुद्राओं को साझा करते हैं। सामान्य अर्थों में मुद्रा सिर्फ उस वस्तु को कहा जाता हैं जिसको केंद्र सरकार ने सिक्कों या नोटों के रूप में छापा है परन्तु इसके विपरीत मुद्रा की सर्व व्यापक परिभाषा यह है कि “मुद्रा वह है जो मुद्रा के रूप मे कार्य करे”।

छात्रों को नीचे दिए गए संबंधित लिंक की जांच करनी चाहिए जिससे आपको अपनी परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिलेगी:

परिसंचारी मुद्राएँ | circulating currencies

वे मुद्राएँ जो कानूनी निविदा हैं, जिनमें वास्तविक वाणिज्य में उपयोग किए गए या स्मारक उद्देश्यों के लिए जारी किए गए, “परिसंचारी मुद्राएँ” मानी जाती हैं।

प्रमुख देश और मुद्रा की सूची | country and currency list

वर्णमाला क्रम (Alphabetical Order) में  देश और मुद्राओं की सूची (country and currency pdf) नीचे दी गई है।

देश मुद्रा
अफगानिस्तान अफगानी
अल्बानिया लेक
अल्जीरिया दिनार
अंगोला क्वांज़ा
अर्जेंटीना पीसो
ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलियाई डॉलर
ऑस्ट्रिया यूरो
बहामा बहामियन डॉलर
बहरीन बहरीनी दिनार
बारबाडोस बारबाडियन डॉलर
बेलारूस बेलारूसी रूबल
बेल्जियम यूरो
बरमूडा बरमुडियन डॉलर
भूटान भूटानी नगूलट्रम
बोलीविया बोलिवियानो
ब्राजील रियल
बुल्गारिया लेव
कंबोडिया रीएल
कैमरून सीएफए फ्रैंक
कनाडा कनाडाई डॉलर
चिली पीसो
चीन युआन
कोलम्बिया पीसो
क्रोएशिया कुना
क्यूबा क्यूबा पीसो
साइप्रस यूरो
चेक गणराज्य चेक कोरुना
डेनमार्क डेनिश क्रोन
मिस्र मिस्र पाउंड
इथियोपिया बिर
फ़िजी डॉलर
फिनलैंड यूरो
फ्रांस फ्रैंक
गैंबिया गैंबियन दलासी
जॉर्जिया लारी
जर्मनी यूरो
घाना घाना सेदी
ग्रीस यूरो
हंगरी फ़ोरिंट
आइसलैंड क्रोना
इंडोनेशिया रुपिया
ईरान रियाल
इराक इराकी दिनार
आयरलैंड यूरो
इज़राइल न्यू शेकेल
इटली यूरो
जमैका डॉलर
जापान येन
कज़ाकस्तान टेंगे
केन्या केन्यायन शिलिंग
किर्गिज़स्तान सोम
लाओस किप
लातविया यूरो
लेबनान लेबनानी पाउंड
लाइबेरिया लाइबेरियाई डॉलर
लीबिया दिनार
लिथुआनिया यूरो
लक्समबर्ग यूरो
मेडागास्कर मालगासी एरियारी
मलेशिया रिंगित
मालदीव मालदीवियन रूफिया
माली सीएफए फ्रैंक
माल्टा यूरो
मॉरीशस मॉरीशियन रुपया
मेक्सिको पेसो
मोनाको यूरो
मंगोलिया टोगरोग
मोरक्को मोरक्कन दिरहम
मोज़ाम्बिक मोज़ाम्बिकन मेटिकल
म्यांमार क्यात
नामीबिया नामीबिया डॉलर
नेपाल नेपाली रुपया
नीदरलैंड यूरो
नाइजीरिया नाइरा
न्यूजीलैंड डॉलर
उत्तरी कोरिया उत्तरी कोरियाई वॉन
नॉर्वे क्रोन
ओमान रियाल
पाकिस्तान पाकिस्तानी रुपया
फिलीपींस पीसो
पोलैंड ज़्लॉटी
पुर्तगाल यूरो
कतर रियाल
रोमानिया लियू
रूस रूबल
रवांडा रवांडा फ्रैंक
सऊदी अरब सऊदी रियाल
सर्बिया दिनार
सेशल्स सेशेलोइस रुपया
सिएरा लियोन लियोन
सोमालिया सोमाली शिलिंग
दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ़्रीकी रैंड
दक्षिण कोरिया वॉन
दक्षिण सूडान दक्षिण सूडानी पाउंड
स्पेन यूरो
श्रीलंका रुपया
सूडान सूडानी पाउंड
स्वीडन क्रोना
स्विट्जरलैंड फ्रैंक
सीरिया पाउंड
ताइवान ताइवान डॉलर
तजाकिस्तान सोमोनी
तंजानिया तंजानिया शिलिंग
थाईलैंड बात
ट्यूनीशिया ट्यूनीशियाई दिनार
तुर्की लीरा
तुर्कमेनिस्तान तुर्कमेनिस्तान नया मानत
युगांडा युगांडा शिलिंग
संयुक्त अरब अमीरात संयुक्त अरब अमीरात दिरहम
संयुक्त राज्य अमेरिका डॉलर
उरुग्वे पीसो
उज़्बेकिस्तान सोम
जाम्बिया जाम्बियन क्वाचा
जिम्बाब्वे अमेरिकी डॉलर

हम आशा करते हैं कि आपको देश और मुद्रा का यह लेख जानकारीपूर्ण और उपयोगी लगा होगा। सामान्य ज्ञान पर अधिक लेख पढ़ें जो आपको विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, रेलवे आदि को पास करने में मदद करेंगे। जानकारी और विवरण के लिए टेस्टबुक ऐप डाउनलोड करें। टेस्टबुक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और उन पर नियमित अपडेट के लिए अग्रणी प्लेटफार्मों में से एक है।

सरकारी नौकरी की तैयारी के टिप्स यहां जानें!

देश और मुद्रा 2022 – FAQs

Q.1 अफगानिस्तान देश की मुद्रा क्या है?

Ans.1 अफगानिस्तान देश की मुद्रा अफगानी है।

Q.2 तजाकीस्तान देश की मुद्रा क्या है?

Ans.2 तजाकीस्तान देश की मुद्रा सोमोनी है।

Q.3 श्रीलंक देश की मुद्रा क्या है?

Ans.3 श्रीलंक देश की मुद्रा रुपया है।

Q.4 दक्षिण अफ्रीका देश की मुद्रा क्या है?

Ans.4 दक्षिण अफ्रीका देश की मुद्रा दक्षिण अफ्रीकी रैंड है।

Q.5 थाईलैंड देश की मुद्रा क्या है?

Ans.5 थाईलैंड देश की मुद्रा का नाम बात है।

  • 15