हिन्दी ऑनलाइन जानकारी के मंच पर आज हम जानेंगे भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त की सूची 2022, Chief Election Commissioner of India List in hindi 2022, List of Chief Election Commissioner Of India In Hindi 2022, वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कौन है 2022 ?, भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे ?
भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार होंगे। वो 15 मई को भारत के चुनाव आयोग का कार्यभार संभालेंगे। राजीव कुमार नीति आयोग के वाइस चेयरमैन रह चुके हैं।
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत के चुनाव आयोग के प्रमुख होते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष तक, जो भी पहले हो, तक है। चुनाव आयोग अधिनियम 1991 के अनुसार, भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का वेतन भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के वेतन के समान है। वर्तमान में, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का वेतन 2,50,000 रुपये प्रति माह है।
- Chief Election Commissioner of India List In Hindi 2022, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त की सूची 2022 -:
- वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कौन है 2022 ?
- भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे ?
- भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है?
- भारत की पहली महिला मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थी ?
1. | सुकुमार सेन | 21 मार्च 1950 – 19 दिसंबर 1958 |
2. | के. वी. के. सुंदरम | 20 दिसंबर 1958 – 30 सितंबर 1967 |
3. | एस. पी. सेन वर्मा | 01 अक्टूबर 1967 – 30 सितंबर 1972 |
4. | डॉ. नागेंद्र सिंह | 01 अक्टूबर 1972 – 6 फरवरी 1973 |
5. | टी. स्वामीनाथन | 07 फरवरी 1973 – 17 जून 1977 |
6. | एस. एल. शकधर | 18 जून 1977 – 17 जून 1982 |
7. | आर. के. त्रिवेदी | 18 जून 1982 – 31 दिसंबर 1985 |
8. | आर. वी. एस. पेरिशास्त्री | 01 जनवरी 1986 – 25 नवंबर 1990 |
9. | श्रीमती वी. एस. रमा देवी | 26 नवंबर 1990 – 11 दिसंबर 1990 |
10. | टी. एन. शेषन | 12 दिसंबर 1990 – 11 दिसंबर 1996 |
11. | एम. एस. गिल | 12 दिसंबर 1996 – 13 जून 2001 |
12. | जे. एम. लिंगदोह | 14 जून 2001 – 7 फरवरी 2004 |
13. | टी. एस. कृष्णमूर्ति | 08 फरवरी 2004 – 15 मई 2005 |
14. | बी. बी. टंडन | 16 मई 2005 – 29 जून 2006 |
15. | एन. गोपालस्वामी | 30 जून 2006 – 20 अप्रैल 2009 |
16. | नवीन चावला | 21 अप्रैल 2009 – 29 जुलाई 2010 |
17. | एस. वाई. कुरैशी | 30 जुलाई 2010 – 10 जून 2012 |
18. | वी. एस. संपत | 11 जून 2012 – 15 जनवरी 2015 |
19. | एच. एस. ब्रह्मा | 16 जनवरी 2015 – 18 अप्रैल 2015 |
20. | डॉ. नसीम जैदी | 19 अप्रैल 2015 – 05 जुलाई 2017 |
21. | अचल कुमार ज्योति | 06 जुलाई 2017 – 22 जनवरी 2018 |
22. | ओम प्रकाश रावत | 23 जनवरी 2018 – 01 दिसंबर 2018 |
23. | सुनील अरोड़ा | 02 दिसंबर 2018 – 12 अप्रैल 2021 |
24. | सुशील चंद्रा | 13 अप्रैल 2021 – अब तक |
25. | राजीव कुमार | 15 मई 2022 – |
वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कौन है 2022 ?
राजीव कुमार
भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे ?
सुकुमार सेन
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है?
राष्ट्रपति
भारत की पहली महिला मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थी ?
वी.एस. रमादेवी
अन्य लेख :-
- भारत के राष्ट्रपति की सूची
- भारत के उपराष्ट्रपति की सूची
- भारत के प्रधानमंत्री की सूची
- भारत के लोकसभा अध्यक्ष की सूची
- सेबी के अध्यक्ष की सूची
- भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की सूची
Read more articles
कौन हैं नए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार? जानें कहां-कहां दे चुके हैं सेवाएं
New Chief Election Commissioner Rajiv Kumar: राजीव कुमार 1984 बैच के IAS ऑफिसर हैं, जिन्होंने बिहार-झारखंड में 36 साल प्रशासनिक सेवाओं में काम किया है. इसके अलावा उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI),एसबीआई, नाबार्ड में केंद्रीय बोर्ड के निदेशक के रूप में भी काम किया है.
X
नए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की फाइल फोटो.
aajtak.in
- नई दिल्ली,
- 12 मई 2022,
- (अपडेटेड 12 मई 2022, 3:15 PM IST)
स्टोरी हाइलाइट्स
- 1984 बैच के IAS ऑफिसर हैं राजीव कुमार
- PESB अध्यक्ष, RBI,SBI, नाबार्ड में रहे डायरेक्टर
राजीव कुमार को देश का अगला मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) नियुक्त किया गया है. सरकार की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन में सूचना दी गई कि राजीव कुमार 15 मई से चीफ इलेक्शन कमीशन कमीश्नर (सीईसी) का पद संभालेंगे. केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने राजीव कुमार को मुख्य चुनाव आयोग के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की. राजीव कुमार, सुशील चंद्रा की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले पांच विधानसभा चुनाव समेत कई चुनाव संपन्न करवाए थे. मौजूदा सीईसी सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो जाएगा. आइए जानते हैं कौन हैं नए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, इससे पहले किन पदों पर कर चुके हैं देश सेवा.
राजीव कुमार का जन्म 19 फरवरी 1960 को हुआ था. बिहार-झारखंड कैडर 1984 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी हैं, उन्होंने 36 साल प्रशासनिक सेवाओं में काम किया और फरवरी 2020 में सेवानिवृत्त हुए थे. 1 सितंबर 2020 को वे चुनाव आयुक्त (Election Commissioner) के रूप में भारत के चुनाव आयोग में शामिल हुए थे.
वे लोक उद्यम चयन बोर्ड (Public Enterprises Selection Board या PESB) के अध्यक्ष रहे हैं. राजीव कुमार ने भारत सरकार फाइनेंशियल सर्विस में फाइनेंस सेकेरेट्री कम सेकेरेट्री के पद के अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI),एसबीआई, नाबार्ड में केंद्रीय बोर्ड के निदेशक के रूप में भी काम किया है.
राजीव कुमार, आर्थिक खुफिया परिषद (Economic Intelligence Council या EIC) के सदस्य, वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (FSDC) के सदस्य रहे हैं, बैंक बोर्ड ब्यूरो (BBB) के सदस्य, और फाइनेंशियल सेक्टर रेगुलेटरी अपॉइंटमेंट्स सर्च कमेटी (FSRASC) के अलावा ऐसे कई अन्य बोर्डों और समितियों में रहकर सेवा दी है.
अगर राजीव कुमाक की शिक्षा की बात करें तो उनके पास बीएससी, एलएलबी, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM) और पब्लिक पॉलिसी एंड सस्टेनेबिलिटी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है.
ये भी पढ़ें:
- IMA ने स्वास्थ्य विभाग को लिखा पत्र, परीक्षा स्थगित करने की रखी मांग
- जानें द लेडी विद द लैंप' के क्यों जानी जाती हैं Florence Nightingale’s
आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें डाउनलोड करें