विश्व के भौतिक भूगोल की मुख्य विशेषताएं क्या है? - vishv ke bhautik bhoogol kee mukhy visheshataen kya hai?

प्रथम प्रश्न पत्र (खंड ब ) भूगोल ; ईकाई 1 – विश्व का भूगोल: प्रमुख भौतिक लक्षण – पर्वत, पठार, मैदान ,नदी , झील, हिमनद 

दोस्तों ईकाई -1 विश्व का भूगोल इस ईकाई के टॉपिक जिसमे विश्व भूगोल प्रमुख भौतिक विशेषताएं / लक्षण  जैसे पर्वत , पठार , मैदान, आदि है इस लेख  में इस टॉपिक से  बनने वाले प्रमुख 3 मार्कर को पढेंगे , आइये देखते है

विश्व भूगोल प्रमुख भौतिक विशेषताएं से सम्बंधित प्रश्न – 

विश्व भूगोल प्रमुख भौतिक विशेषताएं – पर्वत, पठार, मैदान ,नदी , झील, हिमनद 

ब्लाक पर्वत क्या है ?

दो समान्तर भ्रंश खंडो के बीच के भाग के उपर उठने या भ्रंश के किनारों के भूखंडो के नीचे जाने से उपर उठा भाग ब्लाक पर्वत कहलाता है , यह निर्माण का मुख्य कारण तनाव और संपीडन बल है उदा .- राइन घाटी 

राइन नदी 

  • राइन नदी यूरोप की प्रमुख नदी है जिसका उद्गम स्थल स्विस आल्प्स है एवं उत्तरी सागर के रॉटरडम बंदरगाह तक बहती है 
  • कई देशों से बहती है कुल लम्बाई 1200 km 
  • नदी का महत्त्व व्यापारिक मार्ग के रूप में 

क्राकाटोआ

  • यह ज्वालामुखी द्वीप है हाल ही में ज्वालामुखी सक्रियता बड़ी है 
  • जावा और सुमात्रा के द्वीपों के बीच सुंडा स्ट्रेट में स्थित है.
  • अगस्त 1883 को  इस द्वीप पर हुए ज्वालामुखी विस्फोट को मानव इतिहास सबसे विनाशकारी ज्वालामुखी विस्फोटों में से एक माना जाता है. इस हादसे में 36,000 से अधिक लोग मारे गए थे.

विश्व की 2 बड़ी पर्वत श्रंखला का नाम लिखिए 

  • कार्डिलेरा पर्वत श्रंखला
  • हिमालय पर्वत 

पर्वतमाला

  • जब लम्बे और सकरे पर्वत समांतर रूप से पाए जाते है तो उसे पर्वतमाला कहते है
  • इनका निर्माण विभिन्न काल में हुआ होता है 
  • उदाहरण – हिमालय 

सुपीरियर झील 

  • कनाडा और सयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा में स्थित मीठे पानी की झील
  • विश्व की तीसरी सबसे बड़ी झील 

गंगोत्री ग्लेशियर

  • उत्तराखण्ड राज्य में स्थित हिमालय की एक हिमानी (ग्लेशियर) है। 
  • यह 30 किमी लम्बी और 2 से 4 किमी चौड़ी है।
  • इससे ही गंगा नदी का उद्गम होता है 

विश्व की सबसे लम्बी नदी और उसकी लम्बाई बताइए 

  • नदी नील
  • इसकी लंबाई 6650 किलोमीटर है

एशिया की सबसे बड़ी नदी 

  • यांग्त्ज़े नदी एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी नदी है,
  • यह नदी दुनिया की तीसरी सबसे लम्बी नदी है.
  • लम्बाई -6300 km 

लोयस 

  • पवन द्वारा उडाई गई धूलो के निक्षेप से निर्मित जमाव को लोयस कहते हैं। 
  • यह रेगिस्तान से दूर धूल का जमाव होता है 
  • सबसे बड़ा लोयस का मैदान उत्तरी चीन में पाया जाता है।

लिंक – विकी 

यह भी पढ़े – 

विश्व का भूगोल-पार्ट 1 |3 Marker Mppsc Geography

मुग़ल शासक और उनका प्रशासन|3 Marker Mppsc History

3 marker mppsc इतिहास वैदिक काल

विश्व की भौतिक विशेषताएं क्या है?

भौतिक भूगोल से जुड़े विषय और इसकी शाखायें इसके अन्तर्गत जल, वायु और हिमानी के अपरदनात्मक, परिवहनात्मक और निक्षेपात्मक कार्यों द्वारा स्थलरूपों की उत्पत्ति व विकास शामिल है। समुद्र विज्ञान : यह महासागरीय तल की गहराइयों, धाराओं, प्रवाल भित्तियों और महाद्वीपीय विस्थापन आदि से सम्बंधित महासागरीय संघटकों का अध्ययन करता है।

भौतिक भूगोल कितने प्रकार के होते हैं?

भौतिक भूगोल में प्राकृतिक परिघटनाओं का उल्लेख होता है, जैसे कि जलवायु विज्ञान, मृदा और वनस्पति । मानव भूगोल भूतल और मानव समाज के सम्बंधों का वर्णन करता है । भूगोल स्थानों का विज्ञान है । भूगोल प्राकृतिक व सामाजिक दोनों ही विज्ञान है, जो कि मानव व पर्यावरण दोनों का ही अध्ययन करता है।

विश्व भूगोल क्या है?

भूगोल (Geography) वह शास्त्र है जिसके द्वारा पृथ्वी के ऊपरी स्वरुप और उसके प्राकृतिक विभागों (जैसे पहाड़, महादेश, देश, नगर, नदी, समुद्र, झील, डमरुमध्य, उपत्यका, अधित्यका, वन आदि) का ज्ञान होता है।

भौतिक भूगोल का क्या महत्व है?

भौतिक भूगोल में पृथ्वी के भौतिक पर्यावरण के अन्तर्गत सभी प्रघटनाओं के आपसी संबंधों और स्थानिक एवं कालिक (Temporal) विशेषताओं का अध्ययन किया जाता है। भौतिक भूगोल का अध्ययन वर्तमान समय की अनेक पर्यावरणात्मक चुनौतियों को समझने में अत्यधिक सहायता करता है।