विश्व प्रवासी दिवस कब मनाया गया? - vishv pravaasee divas kab manaaya gaya?

 

विश्व प्रवासी दिवस कब मनाया गया? - vishv pravaasee divas kab manaaya gaya?

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस (World Migratory Bird Day), साल 2006 में इसके शुरुआत के बाद से वर्ष में दो बार मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी पक्षी दिवस 14 मई और 8 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। यह दिन प्रवासी पक्षियों और उनके आवासों की रक्षा करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालने का दिन है। संयुक्त राष्ट्र इस वैश्विक जागरूकता अभियान का समर्थन करने वाले कई संगठनों में से एक है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पक्षियों की एक स्वस्थ आबादी को संरक्षित करते हुए प्रवासी पक्षियों के प्रजनन, ग़ैर-प्रजनन के साथ-साथ ठहरने (रहने) वाले आवासों की सुरक्षा के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि पर्यावरण में पक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए इनकी आवश्यकता होती है। पक्षी प्रकृति के दूत हैं, यही वज़ह है कि प्रवासी पक्षी प्रवास को बढ़ावा देने के लिए पारिस्थितिक संबंध और अखंडता को बहाल करना आवश्यक है।

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 2022 का थीम/विषय (The theme of the World Migratory Bird Day 2022):

  • इस बार यानी 2022 की विश्व प्रवासी पक्षी दिवस की थीम/विषय प्रकाश प्रदूषण (Light Pollution) पर केंद्रित है। दुनिया भर में हर साल कृत्रिम प्रकाश कम से कम 2 फीसदी बढ़ रहा है और यह कई पक्षी प्रजातियों पर प्रतिकूल प्रभाव डालने के लिए जाना जाता है। प्रकाश प्रदूषण प्रवासी पक्षियों के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा है, जो रात में उड़ने पर भटकाव पैदा करता है, जिससे ये इमारतों से टकरा जाते हैं। उनकी आंतरिक घड़ियों में गड़बड़ी होती है या लंबी दूरी के प्रवास करने की उनकी क्षमता में हस्तक्षेप होता है।

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी पक्षी दिवस का इतिहास (History of International Migratory Bird Day):

  • अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी पक्षी दिवस 2006 में चिह्नित किया गया था जब संयुक्त राष्ट्र ने फैसला किया कि दुनिया की आबादी को दुनिया भर में प्रवासी पक्षियों के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता है। 
  • तब से, 118 देशों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और इसका आयोजन किया। अफ्रीकी-यूरेशियन प्रवासी जलपक्षियों के संरक्षण (Conservation of African-Eurasian Migratory Waterbirds) पर संयुक्त राष्ट्र समझौते ने विश्व प्रवासी पक्षी दिवस (World Migratory Bird Day) की कल्पना की थी।

Find More Important Days Here

विश्व प्रवासी दिवस कब मनाया गया? - vishv pravaasee divas kab manaaya gaya?

विश्व प्रवासी दिवस कब मनाया गया? - vishv pravaasee divas kab manaaya gaya?

14 मई को कौन सा डे मनाया जाता है?

देश में राजभाषा हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए हर साल 14 सिंतबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों में हिन्दी भाषा के प्रति जागरूकता लाना है.

भारत का प्रवासी दिवस कब मनाया जाता है?

देश के विकास में भारतवंशियों के योगदान को रेखांकित करने के लिए प्रवासी भारतीय दिवस प्रत्‍येक वर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है।

पहली बार भारतीय प्रवासी दिवस कब मनाया गया?

प्रवासी भारतीय दिवस भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापस आये थे। इस दिवस को मनाने की शुरुवात सन २००३ से हुई थी।

9 जनवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है।