वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - vaishno devee shrain bord onalain rajistreshan

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन)
 

कटरा पहुंचने पर तीर्थ यात्री को सबसे अधिक महत्वपूर्ण काम यह करना होता है कि वह अपनी यात्रा का पंजीकरण करवा ले। कटरा बस स्टैंड के निकट यात्री रजिस्ट्रेशन कांऊटर (वाई आर सी) पर यात्रा पंजीकरण किया जाता है।

 
यात्रा पंजीकरण ऑन लाइन भी संभव है। और अधिक जानिए
 

वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - vaishno devee shrain bord onalain rajistreshan
बिना किसी छूट के सभी यात्रियों को यात्रा आरम्भ करने से पूर्व अपनी यात्रा का पंजीकरण कराना पड़ता है। पंजीकरण का काम श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा किया जाता है। सिर्फ बोर्ड ही इस कार्य को करने के लिए कानूनी रूप से अधिकृत संस्था है। अन्य कोई भी निजी या सार्वजनिक संस्था यात्रा पंजीकरण  के लिए अधिकृत नहीं है। पंजीकरण का कार्य निशुल्क और पूरी तरह कम्प्यूट्रीकृत है। यात्रा पंजीकरण का कार्य कटरा बस स्टैंड के निकट यात्री रजिस्ट्रेशन कांऊटर जो वाई आर सी के नाम से प्रसिद्ध है पर किया जाता है। यात्रा पंजीकरण के लिए प्रत्येक यात्री का तत्काल फोटो खींचा जाता है। उसके नाम और अन्य जानकारी का पंजीकरण कर लेने के बाद उसे यात्रा एसेस कार्ड (यात्रा पंजीकरण) दे दिया जाता है। यह पर्ची उन्हें प्रमुख पवित्र मंदिर की यात्रा करने की लिखित अनुमति होती है। इस  यात्रा एसेस कार्ड  के दिए जाने के 6 घण्टे के अंदर यात्री को वाई आर सी से लगभग 1.5 किलोमीटर आगे बाणगंगा में लगी पहली जांच चौकी को पार करना होता है। ऐसा न करने की स्थिति में उसकी पर्ची को जांच चौकी पर जब्त कर लिया जाता है और यात्री को फिर से पूरी तरह नयी पर्ची लेना पड़ती है। यात्रा पंजीकरण का सारा काम सुविधापूर्ण, कुशल और सुचारु बनाए रखने के लिए पूरी तरह कम्प्यूटरीकृत है। यह ध्यान रहे कि बिना यात्रा एसेस कार्ड के यात्रा पर चल पड़े यात्री को बाणगंगा जांच चौकी से लौटा दिया जाता है। उसे वहां से आगे नहीं बढ़ने दिया जाता। यह तो आसाधारण केस ही है कि अगर कोई व्यक्ति भवन/भवन के रास्ते पर बिना यात्रा एसेस कार्ड  के पकड़ा जाता है तो न केवल उसे वापस लौटा ही दिया जाएगा बल्कि उस पर अनुशासनात्मक कार्यवाई भी की जाएगी।

 
 
महत्वपूण: प्रत्येक श्रद्धालु तीथ यात्री को अलग से यात्रा एसेस कार्ड  दिया जाता  है।
 

वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - vaishno devee shrain bord onalain rajistreshan
यात्रा कांऊटर नंबर-II
प्रमुख वाई आर सी पर प्रतीक्षा का समय घटाने के लिए दूसरे बस स्टैंड के पास एक दूसरा यात्रा कांऊटर संचालित कर दिया गया है। यह उधमपुर जाने वाली सड़क पर प्रमुख यात्रा कांऊटर से लगभग एक किलोमीटर दूर है और वाई आर सी प्प् कहलाता है। यह इस तरह से निर्मित किया गया है कि वाई आर सी प्प् के निकट का क्षेत्र यात्री बसों और लग्ज़री कोचों की पार्किंग के लिए आदर्श स्थान है और उन तीर्थ यात्रियों के लिए जो इन कोचो से कटरा पहंुचते हैं वाई आर सी प्प् से
यात्रा एसेस कार्ड  प्राप्त कर लेना आसान और सुविधापूर्ण रहता है।

 

प्रतीक्षा पर्ची (वेटिंग स्लिप)
क्योंकि पवित्र त्रिकुटा पर्वत पर रुकने का स्थान सीमित है, एक दिन में अधिक से अधिक 30000-35000 यात्री ही दर्शन कर पाते हैं। भारी भीड़ के दिनों में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या इससे कहीें अधिक हो जाती है। ऐसी स्थिति में यात्रियों को कटरा में ही रुकने के लिए कहा जाता है। इस स्थिति को वेटिंग कहा जाता है और वेटिंग के दौरान कोई यात्रा पर्ची नहीं दी जाती। वेटिंग की स्थिति असुविधापूर्ण है परंतु पवित्र पहाड़ी की भौगोलिक सीमाओं को देखते हुए यात्रा आरम्भ करने से पूर्व वेबसाइट पर यात्रा स्थिति की जांच कर लें। साधारणयता मई जून के सप्ताहांत और 15 दिसंबर के बाद या अन्य स्कूल/कालेज/कार्यालय में छुट्टियों के दिनों में लगातार और अत्याधिक भीड़ रहती है जिसमें वेटिंग आवश्यक हो जाती है।

पंजीकरण की जरुरत और महत्व

वाई आर सी पर पंजीकरण निम्नलिखित कारणों से आवश्यक है।

  • सभी श्रद्धालु एक बार वाई आर सी पर यात्रा के लिए पंजीकृत हो जाने के बाद पवित्र मंदिर की यात्रा के रास्ते में किसी भी होने वाली दुर्घटनात्मक मृत्यु (जिसकी बहुत कम संभावना रहती है) के विरुद्ध स्वयंमेव और अवश्य ही बीमित हो जाता है। यह बीमा इस पवित्र यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का निशुल्क होता है। व्यस्क यात्री के बीमें की राशि 300000/- रुपये और अव्यस्क यात्री के बीमें की राशि 100000/- रुपये है। यह राशि केवल दुर्घटनात्मक मृत्यु होने पर ही दी जाती है। हृदय गति रुकने या अन्य प्राकृतिक कारणों से होने वाली मृत्यु पर बीमे का यह पैकेज लागू नहीं होता।

  • अन्य बड़ी तीर्थ यात्राओं से अलग श्री माता वैष्णो देवी का मंदिर पर्वतों की गहरी तराई में स्थित है। यद्धपि कटरा से भवन तक के रास्ते पर काफी विकास हुआ है। लोगों की तदाद कोे जगह देने और अधिक भीड़ को लगातार संभाले रखने की पवित्र पर्वत की अपनी सीमाएं और पूर्णता के स्तर हैं। इसके इलावा श्रद्धालुओं को सेवाएं और सुविधाएं प्रदान करने के साधन भी सीमित हैं क्योंकि सड़क न होने के कारण बहुत सी आधारभूत और आवश्यक वस्तुओं को खच्चरों पर लाद कर या फिर मनुष्यों द्वारा ढो कर भवन तक पहुंचाया जाता है।

  • चूंकि माता की पवित्र पिण्डियां तंग गुफा में स्थित हैं। दर्शनों के लिए ग्रुप विजिट संभव नहीं है। इसलिए 24 घण्टे लगातार यात्रियों की चलती रहने वाली पंक्ति के द्वारा दर्शनों की व्यवस्था है। इस तरह प्रत्येक दिन सीमित संख्या में ही यात्री दर्शन कर सकते हैं।

इस तरह इन उपर्युक्त कारणों से रास्ते पर और प्रमुख मंदिर परिसर में यात्रियों की संख्या नियमित रखने की आवश्यकता बनी रहती है। यह नियम अत्याधिक भीड़ और दुर्घटनाओं से बचाव में सहायक सिद्ध होता है और यह भी निश्चित कर देता है कि सभी तीर्थ यात्रियों को भोजन और पानी जैसी आधारभूत सुविधाएं प्राप्त हों।

 
 

वैष्णो देवी जाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

बुकिंग का प्रोसेस.
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट maavaishnodevi org पर जाकर आपको रजिस्टर कराना होता है.
रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होता है।.
इस यूजर नेम और पासवर्ड के साथ लॉग-इन करें और यात्रा पर्ची हासिल करें।.
फिर इस पर्ची का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।.

वैष्णो देवी ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें?

कैसे कराएं बुकिंग माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने वाले इस पैकेज में बुकिंग कराने के लिए सैलानी IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट irctctourism.com पर विजिट कर सकते हैं.

वैष्णो देवी में रूम का किराया कितना है?

मंदिर में दर्शन के बाद आप वहां के डोरमेट्री में रात को ठहर सकते हैं, जिसका किराया एक दिन का मात्र ₹ 120-150 रहता है। भवन (माता वैष्णो देवी मंदिर) के आसपास श्राइन बोर्ड (shrine board) के रूम और कुछ निजी होटल्स की सुविधा भी उपलब्ध होती है, लेकिन इसका किराया एक दिन का लगभग ₹ 400-1000 तक होता है।

वैष्णो देवी की गुफा कब खुलती है 2022?

हर साल जनवरी-फरवरी के दिनों में वैष्णोदेवी आने वाले भक्तों की संख्या काफी कम हो जाती है। इस कारण यहां प्राचीन गुफा भक्तों के लिए खोल दी जाती है।