14 मई 2022 को क्या था? - 14 maee 2022 ko kya tha?

Numerology Horoscope 14 May 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 14 मई का दिन...

मूलांक 1- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

भूमिपुत्र मंगल करने जा रहे मीन राशि में गोचर, 17 मई से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

मूलांक 2-  आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में बदलाव के नए अवसर सामने आएंगे। वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 3- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

13 मई से अस्त हुए बुधदेव, इन 4 राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें

मूलांक 4- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 5- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 6-  आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

कल शनिवार को इन पांच राशियों के जातक जरूर करें शनिदेव की पूजा, विशेष योग का उठाएं लाभ

मूलांक 7- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 8- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मन कम ही लगेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। नेत्र विकार आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 9- आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। एकाग्रता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, व्यापारिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

चंद्रग्रहण के दिन इन कामों को करने से हो सकता है नुकसान, ज्योतिषाचार्य से जानें क्या करें और क्या नहीं

14 मई 2022 को क्या था? - 14 maee 2022 ko kya tha?

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। चित्रा नक्षत्र है। आज हनुमान जी का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।आज राहुकाल दोपहर 08:36 बजे से 10:15 बजे तक​ है। इस दौरान किसी शुभ काम को करने से परहेज करें।

आज का पंचांग:

दिनांक 14 मई 2022
माह वैशाख
तिथि त्रयोदशी
पक्ष शुक्ल
दिवस शनिवार
नक्षत्र चित्रा
करण तैतिल
सूर्योदय 05:17:56
सूर्यास्त 18:29:25
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि कन्या

मुहूर्त:

शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:27 से 12:20 तक
राहु काल 08:36 से 10:15 तक

हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरसिंह जयंती का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 14 मई 2022, शनिवार को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु ने दैत्य हिरण्यकश्यप के अपने भक्त प्रहलाद को बचाने के लिए वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर नरसिंह अवतार लिया था। भगवान का यह अवतार आधे नर और आधे सिंह का है, जिस वजह से इसे नरसिंह अवतार कहा जाता है।

नरसिंह जयंती 2022 शुभ मुहूर्त-

वैशाख शुक्ल चतुर्दशी तिथि 14 मई को दोपहर 03 बजकर 22 मिनट पर शुरू होगी, जिसका समापन 15 मई 2022 को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। पूजन का शुभ मुहूर्त 14 मई को शाम 04 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 04 मिनट तक है। पूजन की कुल अवधि 02 घंटे 43 मिनट की है। व्रत पारण का समय 15 मई को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट के बाद।

नरसिंह जयंती महत्व-

इस पावन दिन नरसिंह भगवान की पूजा करने से सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं।
इस दिन व्रत रखने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है।
इस पावन दिन विधि- विधान से पूजा करने से जीवन आनंदमय हो जाता है।

पूजा विधि-

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें।
भगवान नरसिंह को पुष्प अर्पित करें।
भगवान नरसिंह का अधिक से अधिक ध्यान करें।
इस पावन दिन भगवान नरसिंह को भोग भी लगाएं।
इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
भगवान नरसिंह की आरती भी करें।

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

14 मई 2022 को कौन सा त्यौहार है?

चन्द्रमा प्रातः 06 बजकर 13 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार श्री नृसिंह जयंती, ज्येष्ठ संक्रांति। सूर्योदय का समय 14 मई 2022 : सुबह 05 बजकर 30 मिनट पर।

16 मई 2022 को क्या था?

aajtak.in. Panchang 16 May 2022 Monday: 16 मई 2022, दिन सोमवार , वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि 09.43 बजे तक फिर प्रतिपदा, विशाखा नक्षत्र 13.18 तक फिर अनुराधा नक्षत्र की शुरुआत होगी.

14 जून 2022 को क्या था?

Panchang 14 June 2022 Tuesday: 14 जून 2022, दिन-मंगलवार, ज्येष्ठ मास, शक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि 17.21 बजे तक फिर प्रतिपदा तिथि लग जाएगी. ज्येष्ठा नक्षत्र 18.32 बजे तक फिर मूल नक्षत्र लग जाएगा. चंद्रमा वृश्चिक राशि में 18.32 बजे तक रहेंगे फिर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे. भगवान सूर्य अभी वृष राश‍ि में व‍िराजमान हैं.

14 अप्रैल 2022 को क्या था?

मेष संक्रांति (Mesha Sankranti 2022) 14 अप्रैल 2022 को सुबह 8 बजकर 41 मिनट पर सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे. मेष संक्रांति पुण्य काल - प्रात: 05 बजकर 57 मिनट से दोपहर 01 बजकर 12 मिनट तक.