17 अगस्त को पैदा हुए प्रसिद्ध लोग - 17 agast ko paida hue prasiddh log

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 17 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।

यदि आप का जन्‍म हुआ है 17 अगस्त को तो आप अगर खुद पर भरोसा करके आगे बढ़ेंगे तभी सफल होंगे। ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।

सामान्य फल- आप बहुत उन्नति कर सकते हैं लेकिन तब, जब आप स्वयं इस दिशा में गहन पहल करें और मदद के लिए किसी दूसरे आदमी के भरोसे न बैठें। वाकपटु और बर्हिमुखी होने के कारण आप लोगों का साथ पसंद करते हैं और एक साथ बहुत से काम करने का प्रयास करते हैं। आप काम को शुरू करने में बहुत उत्कृष्ट रहते हैं, परन्तु उन्हें आगे बढ़ाने में या पूरा करने में आप उतने अच्छे साबित नहीं होते। जहां नए विचारों की जरूरत हो, वहां आप पर भरोसा किया जा सकता है कि आप नए विचार प्रदान करेंगे।

आपकी कार्यशैली- आप जल्दी ही अपनी भूमिका में परिपक्व हो जाएंगे परन्तु उत्साह के बावजूद स्थिर होने में थोड़ा समय लगेगा। आप में चंचलता की प्रवृत्ति होती है और बिना किसी चेतावनी के अक्सर अपना फैसला बदल लेते हैं, जिस कारण चीजें अधूरी छूट जाती हैं और दूसरे लोग धोखे में रह जाते हैं। आप अन्य लोगों को समय पर अपने विचार की जानकारी दें।

प्रेम और रोमांस- आपके लिए प्रेम, विश्वास और वफादारी एक साथ चलते हैं। आप अति भावुक हैं इसलिए आपके लिए किसी भी रिश्ते का अर्थ है गहनतम स्तर पर भावनाओं की अभिव्यक्ति हालांकि इसी बात से आपको चोट लगने का डर भी हो सकता है।

बिजनेस और आर्थिक स्थिति- नई योजनाओं या निवेशों के बारे में तस्वीर पहले से स्पष्ट होगी, परंतु कुछ अनिश्चितताएं फिर भी बनी रहेंगी। आप अच्छे लेखक रेडियो या टेलीविजन प्रोड्यूसर या एंकर लेक्चरर लिंग्विस्ट टीचर ट्रेवल सेल्समैन बन सकते हैं। आप पैसे मिलने वाले लाभों से प्रेम करते हैं, वैसे इनसे कौन प्रेम नहीं करता। आप पैसे के संग्रह का चुनौती के रूप में लेते हैं और इस वजह से आप अक्सर सट्टेबाजी के चंगुल में फंस जाते हैं।  आप सामने वाले का बहुत ध्यान रखते हैं और अक्सर उसके लिए त्याग करने से पीछे नहीं हटते। आपमें बेहतर सेल्समैन होने की अद्भुत प्रतिभा होती है। यदि आप नौकरी में हैं तो आप काम करने से पहले उसका पूरी तरह से मूल्यांकन कर लें।

स्वास्थ्य- हृदय या आंखों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं, परन्तु सौभाग्य से आपकी बहुत सी चिंताए मेडिकल टेस्ट के बाद समाप्त हो जाएंगी।

आश्चर्यजनक बात- आजादी का आपके लिए बहुत महत्व है और आमतौर पर आप बाहर के वातावरण में छोटी चीजों के बजाय बड़ी चीजों को पसंद करते हैं।

चेतावनी- आपमें से कई में लिखने की रूचि होती है, परन्तु आप लम्बे समय तक एकांत में रहना पसंद न करें। आप अपने घर और परिवार से प्रेम करते हैं और उनके लिए अच्छे से अच्छा करना चाहते हैं। आपके लिए इस विरोधाभास को हल करना जरूरी है, 

शुभ दिन- सोमवार आैर गुरूवार।

शुभ रंग- सफेद और पीला।

-पंडित विजय त्रिपाठी विजय

Edited By: Molly Seth

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 10 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा।

स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सहयोगी भावना प्रधान एवं बुद्धिमान होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति अत्याधिक श्रम संघर्ष के बाद विलंब से होती है। ये जातक सदैव ही अनिश्चय के वातावरण में जूझते रहते हैं। 38 वें वर्ष तक जीवन में उथान पतन बना ही रहता है। 40 वें वर्ष के बाद ये जातक उन्नति की ओर अग्रसर होते हैं। जीवन का उत्तरकाल सुख शांतिमय व्यतीत होता है।

आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति में सहायक रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठïा बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। इस वर्ष आकस्मिक धन प्राप्ति का योग घटित होगा। आत्मबल बढ़ा चढ़ा रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। अधिकांश भौतिक इच्छाओं की पूर्ति होगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। नाते रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सेना, पुलिस, वकालत, केमिस्ट, बैंक आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टिï से वर्ष लाभकारी रहेगा। व्यवसाय का नए क्षेत्रों में विस्तार होगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। सरकारी या अर्धसरकरी क्षेत्र में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। इस वर्ष स्वास्थ्य का ध्यान रखना शुभ रहेगा।

17 अगस्त को किसका जन्म हुआ था?

17 अगस्त का इतिहास: भारत मां के महान सपूत मदन लाल ढींगरा को अंग्रेजों ने दी फांसी, भारत से ब्रिटेन लौटी अंग्रेजों की पहली सैन्य टुकड़ी

अगस्त में जन्मे लोगों की राशि क्या होती है?

जिन जातकों का जन्म अगस्त माह में होता है उनके स्वभाव में कुछ विशेष ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलता है। ज्योतिष के अनुसार, इस माह में जन्मे लोगों के ऊपर सूर्य ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। साथ ही इनकी राशि सिंह होती है।

अगस्त में पैदा हुए लोग कैसे होते हैं?

-ज्योतिष शास्त्र ऐसा मानता है कि अगस्त माह में जन्म लेने वाले लोग अपनी मनमर्जी के मालिक होते हैं. यह थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते हैं और इनका ईगो भी बड़ा होता है. अगस्त माह में जन्म लेने वाले लोग रिश्तों को अच्छे से निभाना जानते हैं. यह अपने रिश्तों में ईमानदारी रखते हैं और इन्हें अपनी तारीफ सुनना और करना अच्छा लगता है.

17 अगस्त को कौन सी जयंती है?

17 August - Indonesian Independence Day इस दिन को 1945 में डच उपनिवेश से स्वतंत्रता की घोषणा के रूप में मनाया जाता है।