Show
विश्व बौद्धिक संपदा दिवस: 26 अप्रैलनवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने में भूमिका निभाने वाले बौद्धिक संपदा अधिकार (पेटेंट, ट्रेडमार्क, औद्योगिक डिजाइन, कॉपीराइट) के लिए 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है. WIPD 2018 का विषय है: 'Powering change: Women in innovation and creativity'. स्रोत- wipo.int नाबार्ड ग्रेड-A परीक्षा 2018 के लिए मुख्य तथ्य-
अप्रैल महीने में अनेकों ऐसे महत्वपूर्ण दिन आते हैं जोकि अप्रैल महीने को खास बनाते हैं चूँकि भारत में विभिन्न संस्कृति व धर्मों के लोग रहते हैं इसलिए हर दिन भारत में कोई न कोई त्यौहार, उत्सव व पर्व मनाया जाता है इसलिए आज हम April Important Days की जानकारी प्रदान करने वाले है। अप्रैल महीने में ऐसे महत्वपूर्ण दिन होते हैं जोकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिकतर परीक्षा में पूछे जाते हैं और हमारे दैनिक जीवन में भी महत्वपूर्ण होते हैं इसलिए इनका क्या महत्व है और यह दिन कब और क्यों मनाया जाते हैं हमारे लिए जानना बहुत जरूरी हो जाता है। अप्रैल साल का चौथा महीना होता है और मार्च महीने मे 30 दिन होते हैं इन दिनों में अनेक महत्वपूर्ण दिन आते है जिनका हमारे लिए बहुत महत्व है और इन दिनों की अपनी खासियत है इसलिए आज हम आपको April Important Days के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। All Heading
1 अप्रैल- ओडिशा दिवस1 अप्रैल :- 1 अप्रैल 1936 के दिन ओडिशा को बिहार से अलग राज्य का दर्जा मिला था इसलिए इस दिन को हर साल ओडिशा दिवस के रूप में मनाया जाता है। 2 अप्रैल- विश्व आटिज्म दिवस2 अप्रैल :- वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा विश्व आटिज्म दिवस को मनाने की शुरुआत की गयी थी इसका उद्देश्य आटिज्म से पीड़ित बच्चो और बड़ो के जीवन मे सुधार करना है। 4 अप्रैल- अंतर्राष्ट्रीय खदान दिवस4 अप्रैल :- यूएन जनरल असेंबली के द्वारा 4 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खदान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा 8 दिसम्बर 2005 को की गयी थी इसका उद्देश्य है कि राष्ट्रीय खनन कार्य क्षमता स्थापित और विकसित की जाये विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय खदान दिवस सबसे पहले 4 अप्रैल 2006 को मनाया गया था। 5 अप्रैल- राष्ट्रीय समुद्री दिवस5 अप्रैल :- भारत सरकार द्वारा हर साल राष्ट्रीय समुद्री दिवस 5 अप्रैल को मनाया जाता है ताकि लोगो में समुद्री यातायात और व्यापार के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके। 6 अप्रैल- अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस6 अप्रैल :- 23 अगस्त 2013 को संयुक्त राष्ट्र के द्वारा 6 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गयी थी इसका उद्देश्य है कि सम्पूर्ण विश्व में विकास और शांति को बढ़ावा मिले। 7 अप्रैल- विश्व स्वास्थ्य दिवस7 अप्रैल :- प्रत्येक साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना के रूप में विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है वर्ष 1950 में इसकी स्थापना की गयी थी ताकि विश्व में एक समान स्वास्थ्य सुविधाओ के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके। 10 अप्रैल- विश्व होमोपेथी दिवस10 अप्रैल :- 10 अप्रैल को होमियोपैथी के जनक फेडरिक समुअल हैनीमैन का जन्म हुआ था इसलिए प्रत्येक वर्ष इस दिन को विश्व होमोपेथी दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है इसका उद्देश्य है कि इस चिकित्सा प्रणाली के बारे में विश्व भर के लोगो को जागरूक किया जाये। 11 अप्रैल- राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस11 अप्रैल :- कस्तूरबा गाँधी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हर साल इस दिन को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है इसका उद्देश्य है कि गर्भवती महिलाओ की उचित देखभाल की जा सके और उनकी मृत्यु दर को कम किया जाये पूरे विश्व में भारत पहला देश है जिसने राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस की घोषणा की थी। 12 अप्रैल- विश्व मानव अंतरीक्ष यात्री दिवस12 अप्रैल :- 12 अप्रैल 1961 को पूर्व सोवियत संघ के नागरिक युरी गैगरिन ने अंतरीक्ष के लिए पहली उड़ान भरी थी और अंतरीक्ष पर पहुचने वाले पहले व्यक्ति बन गए थे इसी दिन की याद में प्रत्येक वर्ष विश्वभर में विश्व मानव अंतरीक्ष यात्री दिवस के रूप में मनाया जाता है। 13 अप्रैल- जलियांवाला बाग़ नरसंहार दिवस13 अप्रैल :- अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में 13 अप्रैल 1919 को एक सभा रखी गई थी और उस सभा को भंग करने के लिए ब्रिटिश सरकार ने सभा में उपस्थित लोगो पर गोलियों की बौछार कर दी और उस दिन अनेक लोगो की हत्या हो गयी उस दिन को श्रधांजलि देने के लिए इस दिन जलियांवाला बाग़ नरसंहार दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है। 14 अप्रैल- अम्बेडकर जयंती14 अप्रैल :- इस दिन बाबासाहेब अम्बेडकर जी का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन को अम्बेडकर जयंतीके रूप में हर साल मनाया जाता है इस दिन को समानता दिवस और ज्ञान दिवस के नाम से भी जाना जाता है। 15 अप्रैल- हिमाचल दिवस15 अप्रैल :- भारत सरकार के द्वारा साल 1948 में हिमाचल प्रदेश राज्य की स्थापना की गयी थी इसलिए इस दिन को हिमाचल दिवस के रूप में मनाया जाता है और हिमाचल प्रदेश में इस दिन सर्वजनिक अवकाश रहता है। 17 अप्रैल- विश्व हीमोफीलिया दिवस17 अप्रैल :- विश्वभर में इस दिन को विश्व हीमोफीलिया दिवस के रूप में मनाया जाता है इसका उद्देश्य है कि लगातार खून बहने सम्बंधित बीमारी के प्रति लोगो को जागरूक किया जा सके। 18 अप्रैल- विश्व धरोहर दिवस18 अप्रैल :- प्रत्येक वर्ष 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के रुप में मनाया जाता है इसका उद्देश्य एतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों की सुरक्षा के प्रति लोगो में जागरूकता फैलाना है। 19 अप्रैल- विश्व यकृत दिवस19 अप्रैल :- विश्वभर में प्रत्येक वर्ष 19 अप्रैल को विश्व यकृत दिवस के रूप में मनाया जाता है इसका उद्देश्य लोगो को यकृत सम्बंधित बीमारी के बारे में जागरूक करना है। 21 अप्रैल- सिविल सेवा दिवस21 अप्रैल :- भारत सरकार ने वर्ष 2006 को 21 अप्रैल के दिन को सिविल सेवा दिवस के रुप में मानाने की घोषणा की थी। 22 अप्रैल- पृथ्वी दिवस22 अप्रैल :- विश्वभर के लोगो द्वारा प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है इसे मनाने की शुरुआत वर्ष 1970 में की गयी थी इसका उद्देश्य है कि पृथ्वी के पर्यावरण की रक्षा की जा सके। 23 अप्रैल- विश्व पुस्तक दिवस23 अप्रैल :- प्रत्येक वर्ष 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस के रूप में मनाया जाता है इसका उद्देश्य है कि मनुष्य और पुस्तको के बीच की दूरी को कम किया जा सके और पुस्तकों के प्रति प्रेम को बढाया जा सके। 24 अप्रैल- राष्ट्रीय पंचायती दिवस24 अप्रैल :- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी ने 24 अप्रैल 2010 को राष्ट्रीय पंचायती दिवस मनाने की घोषणा की थी इसका उद्देश्य गाँव में सुव्यवस्थित तरीके से कार्यो को संपन्न करना है। 25 अप्रैल- विश्व मलेरिया दिवस25 अप्रैल :- मलेरिया जैसी घातक बीमारी के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है इसे सबसे पहले 25 अप्रैल 2008 को मनाया गया था। 26 अप्रैल- विश्व बौद्धिक संपदा दिवस26 अप्रैल :- विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष इस दिन विश्व बौद्धिक संपदा दिवस के रूप में मनाया जाता है इसे मनाये जाने की घोषणा 1970 में की गयी थी इसका उद्देश्य है कि लोगो को बौद्धिक संपदा के अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाये। 29 अप्रैल- अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस29 अप्रैल :- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 29 अप्रैल 1982 से प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन को मनाने का उदेश्य है कि जनसाधरण के बीच नृत्य की महत्ता को बताया जा सके। अप्रैल साल का चौथा महीना है जिसमें अनेकों ऐसे दिन है जोकि हमारे दैनिक जीवन में बहुत महत्वपूर्ण व खास है इसलिए हमने आपको सभी April Important Days की जानकारी प्रदान की हैं जिसकी मदद से आप अप्रैल महीने में कब-कौन सा दिन है और क्यों मनाया जाता है इत्यादि की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
अप्रैल महीने में ऐसे April Important Days होते हैं जोकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिकतर परीक्षा में पूछे जाते हैं तो अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपके लिए अप्रैल महीनें से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल लेकर आए हैं जोकि सामान्य ज्ञान को बढाने और सरकारी नौकरियों कि परीक्षाओ में बेहद मददगार रहेगे। सवाल-जवाब अप्रैल महत्वपूर्ण दिनQ- ओडिशा दिवस कब आयोजित किया जाता है? Q- आटिज्म से पीड़ित बच्चो और बड़ो के जीवन को सुधार के लिए 2 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है? Q- अंतर्राष्ट्रीय खदान दिवस कब आयोजित किया जाता है? Q- भारत में समुद्री यातायात और व्यापार के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 5 अप्रैल को कौन सा दिवस आयोजित
किया जाता है? Q- 6 अप्रैल को विश्वभर में कौन सा दिवस आयोजित किया जाता है? Q- विश्व स्वास्थ्य दिवस किस दिन आयोजित किया जाता है? Q- विश्व होमोपेथी दिवस किस दिन आयोजित किया जाता है? Q- 11 अप्रैल को भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है? Q- विश्व
मानव अंतरीक्ष यात्री दिवस किस दिन मनाया जाता है? Q- जलियांवाला बाग़ नरसंहार दिवस किस दिन आयोजित किया जाता है? Q- भारत में अम्बेडकर जयंती किस दिन मनाई जाती है? Q- ज्ञान दिवस किस दिन आयोजित किया जाता है? Q- अम्बेडकर जयंती को किस नाम से जाना जाता है? Q- 15 अप्रैल को भारत में
कौन सा दिवस आयोजित किया जाता है? Q- 17 अप्रैल को विश्वभर में कौन सा दिवस आयोजित किया जाता है? Q- विश्व धरोहर दिवस किस दिन आयोजित किया जाता है? Q- विश्वभर में 19 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है? Q- सिविल सेवा दिवस किस दिन मनाया जाता है? Q- पृथ्वी दिवस विश्वभर
में कौन सा दिवस आयोजित किया जाता है? वैसे तो हमने April Important Days को अपनी इस सूची में प्रदान किया है परंतु अगर किसी त्रुटि के कारण अप्रैल महीने का महत्वपूर्ण दिन छूट जाता है तो आप हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से जानकारी प्रदान कर सकते हैं ताकि इससे जानकारी को और बेहतर बनाया जा सके। तो हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल काफी पसंद आया होगा और इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको April Important Days की जानकारी प्राप्त हो गई होगी तो अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आता है तो इसे अपने उन सभी मित्रों के साथ शेयर करें जोकि हर महीने कब कौन सा दिन है इत्यादि की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं हर जानकारी अपनी भाषा हिंदी में सरल शब्दों में प्राप्त करने के हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे जहाँ आपको सही बात पूरी जानकारी के साथ प्रदान की जाती है हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहाँ क्लिक करें 26 अप्रैल को कौन दिवस मनाया जाता है?World Intellectual Property Day 2022 : 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है.
27 अप्रैल को क्या मनाया जाता है?प्रत्येक वर्ष अप्रैल के अंतिम बुधवार को 'विश्व स्टेशनरी दिवस' के रूप मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिन 27 अप्रैल को था।
25 अप्रैल को कौन सा डे मनाया जाता है?डिजिटल डेस्क | सागर विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को मनाया जाता है।
30 अप्रैल 2022 को कौनसा दिवस मनाया जाता है?प्रत्येक वर्ष 30 अप्रैल को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस मनाया जाता है। यह दिन जैज़ को बढ़ावा देने और इसके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
|