4 महीने की प्रेगनेंसी में क्या nahi खाना चाहिए? - 4 maheene kee preganensee mein kya nahi khaana chaahie?

4 महीने की प्रेगनेंसी में क्या nahi खाना चाहिए? - 4 maheene kee preganensee mein kya nahi khaana chaahie?

प्रेगनेंसी में आपको हर महीने अपने डाइट चार्ट को बहुत अच्छे से फॉलो करना चाहिए। गर्भावस्था का चौथा महीना एक ऐसा समय होता है, जब आपको जी मिचलाना, मूड स्विंग, सिरदर्द और मार्निंग सिकनेस की समस्या कम होती है। खाने को लेकर अरूचि भी धीरे-धीरे कम हो जाती है। दरअसल दूसरी तिमाही को सबसे आरामदायक माना जाता है। हालांकि कई लोगों के लिए ये स्थिति अलग हो सकती है। प्रेगनेंसी की इस अवधि में बच्चा सबसे तेजी से विकास करता है और इस दौरान आपके शरीर में पोषक तत्वों की मांग भी बढ़ जाती है ताकि बच्चे को भरपूर पोषण मिल सके। इसलिए, आपको अपने खानपान का बहुत अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है ताकि बच्चे का विकास अच्छे से हो सके। चौथे महीने से आपको अपने आहार में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, जिंक और विटामिन सी की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। इससे बच्चे के शरीर, मांसपेशियों और अन्य अंगों का विकास अच्छे से होता है। प्रेगनेंसी के चौथे महीने में आपकी डाइट कैसी होनी चाहिए? इसके बारे में हमने विस्तार से बात की गुड़गांव के डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा से। 

प्रेगनेंसी के चौथे महीने में ऐसा रखें नाश्ता 

1. प्रेगनेंसी के चौथे महीने में आपको भले मार्निंग सिकनेस और जी मिचलाने की दिक्कत न हो लेकिन इस दौरान आपको हार्ट बर्न की दिक्कत हो सकती है। इसके लिए आप अपने नाश्ते में तरबूज, ओट्स, सेब या केला ले सकते हैं। इसके अलावा आप नाश्ते में दूध और ब्राउन ब्रेड भी ले सकते हैं। 

2. प्रेगनेंसी के चौथे महीने में आप विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन जरूर करें ताकि शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत हो। इसके लिए आप अमरूद, कीवी और अनानास आदि खा सकते हैं। 

3. अगर आपको नाश्ते में कुछ हैवी खाने की आदत है, तो आप नाश्ते में पराठा और दही भी खा सकते हैं। लेकिन, आपको ये बात ध्यान रखनी चाहिए कि एक बार में बहुत अधिक न खाएं। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। थोड़े-थोड़े समय में हल्का खाना खाएं। 

4. आपको अगर पेट में ऐंठन महसूस हो, तो आप फ्रूट सलाद और छाछ पी सकते हैं। इससे काफी आराम मिलेगा। 

5. आप अपना नार्मल रूटीन भी फॉलो कर सकते हैं। जैसे नाश्ते में दलिया, ओट्स, रोटी और हरी सब्जियां खा सकते हैं। कई लोगों के लिए ये सुपाच्य होता है।

4 महीने की प्रेगनेंसी में क्या nahi खाना चाहिए? - 4 maheene kee preganensee mein kya nahi khaana chaahie?
 

दोपहर के खाने में शामिल करें ये चीजें

1. प्रेगनेंसी के चौथे महीने में सांस लेने में आपको कठिनाई महसूस हो सकती है, तो आप अपने आहार में दो रोटी, हरी सब्जियां और कुछ हर्ब्स से बनी चटनी का सेवन कर सकते हैं। 

2. इसके अलावा आप ब्राउन राइस, पनीर की सब्जी और सलाद खा सकते हैं। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिल सकता है। आपको इस दौरान खूब प्रोटीनयुक्त आहार लेना चाहिए। 

3. इसके अलावा आप नॉनवेज को अधपका न खाएं। उन्हें अच्छे से पकाकर खाएं। इसके लिए आप चिकन, रोटी या चावल और छाछ ले सकते हैं। छाछ खाने के पाचन में मदद करता है। 

4. इस समय आपको आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ भी खाना चाहिए। इसके लिए आप पालक की सब्जी, चुकंदर से बना सलाद और साबुत अनाज से बनी रोटी खा सकते हैं। इसके अलावा आप टोफू, सोयाबीन और सूखे मेवे का सेवन भी कर सकते हैं। 

5. लंच में आप मेथी से बने पराठे और हरी सब्जियां खा सकते हैं। 

इसे भी पढे़ं- गर्भावस्था में नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, वरना बच्चे को हो सकता है नुकसान

शाम के स्नैक्स में ये रखें

1. शाम के स्नैक्स में आप ब्रेड और पीनट बटर ले सकते हैं। इसके अलावा आप उबले अंडे खा सकते हैं। 

2. इसके अलावा आप उबले स्प्राउट और एक गिलास दूध का सेवन कर सकते हैं। 

3. आप चाहें तो कैल्शियम के लिए सफेद तिल, बादाम और गुड़ से बने लड्डू और अन्य घर पर बने स्नैक्स खा सकते हैं। 

4. इसके अलावा आप कॉर्न, ब्रोकली और सीड्स से बने सलाद का सेवन कर सकते हैं।

4 महीने की प्रेगनेंसी में क्या nahi खाना चाहिए? - 4 maheene kee preganensee mein kya nahi khaana chaahie?
 

रात का डिनर हल्का रखें

1. चौथे महीने में आपको सोने में थोड़ी परेशानी हो सकती है इसलिए रात का डिनर हल्का रखें। इसके लिए आप रात को एक बाउल दलिया या सब्जियों से भरपूर खिचड़ी खा सकते हैं। 

2. घर पर बने चिकन या वेजिटेबल सूप का भी सेवन करना फायदेमंद होता है। 

3. इसके अलावा आप नार्मल रोटी, दाल और एक कटोरी हरी सब्जी का सेवन कर सकते हैं। 

सावधानियां

आप खाने में सभी तरह की चीजें खाएं लेकिन पैकेज्ड और ऑयली फूड बिल्कुल न खाएं। साथ ही बहुत तीखा खाना भी न खाएं। जितना हो सके, घर पर बना खाना खाने की कोशिश करें। इसके अलावा सांस की समस्या और नींद की कमी दूर करने के लिए आप योग और कुछ आसान एक्सरसाइज कर सकते हैं। साथ ही आपने डॉक्टर की सलाह पर जरूरी सप्लीमेंट्स भी लेते रहें। 

(All Image Credit- Freepik.com)

गर्भवती महिला को 4 महीने में क्या खाना चाहिए?

प्रेगनेंसी के चौथे महीने में सांस लेने में आपको कठिनाई महसूस हो सकती है, तो आप अपने आहार में दो रोटी, हरी सब्जियां और कुछ हर्ब्स से बनी चटनी का सेवन कर सकते हैं। 2. इसके अलावा आप ब्राउन राइस, पनीर की सब्जी और सलाद खा सकते हैं। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिल सकता है।

प्रेगनेंसी के चौथे महीने में क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

प्रेगनेंसी के चौथे महीने में pregnancy 16 week in hindi पाचन क्रिया धीमे काम करने लगती है जिसके कारण खाना सही से हजम नहीं होता है और आपको गैस तथा कब्ज की समस्या होती है। इससे बचने के लिए आपको अपने खान पान पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। आपको फाइबर, विटामिन और प्रोटीन से भरपूर पदार्थों का सेवन करना चाहिए

4 महीने का बच्चा पेट में कितना होता है?

कैलेंडर की मदद से अपने चक्रों का ध्यान रखना सही रहेगा। आपको गर्भावस्था के कुछ शुरुआती लक्षणों का अनुभव हो सकता है (नीचे देखें) जो आपको सचेत करता है कि आपका शरीर सामान्य से थोड़ा अलग महसूस हो रहा है।

गर्भवती महिला को रात में क्या खाना चाहिए?

रात के भोजन में आप निम्न को शामिल कर सकते हैं:.
दाल के साथ रोटी, या अपनी पसंद की कोई भी सब्जी, सलाद, और दही.
वेजिटेबल रायता के साथ वेजिटेबल पुलाव या चिकन राइस.
छाछ के साथ सादा परांठा.
ज्वार / बाजरे की रोटी, घी और रायते के साथ – ये अनाज पचाने में आसान होते हैं.
सब्जी के साथ मिश्रित दाल खिचड़ी और दही.