अहमदाबाद कौन से राज्य में आती है? - ahamadaabaad kaun se raajy mein aatee hai?

देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों की सूची में शुमार गुजरात आर्थिक रूप से परिपूर्ण और समृद्ध है। इस राज्य की सीमाएं पड़ोसी देश पाकिस्तान से मिलती है, वही इसके पड़ोसी राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र हैं। लगभग इटली की कुल आबादी जितने वाले इस राज्य में अनेक जिले मौजूद है।

अहमदाबाद कौन से राज्य में आती है? - ahamadaabaad kaun se raajy mein aatee hai?


अपनी राशि कैसे देखे जमीन की जानकारी कैसे देखे जन्म कुंडली कैसे देखे Birth Certificate Online Driving License Online

विकास की दृष्टि से इस राज्य की गिनती भारत के अग्रणी राज्यों में होती है। बड़ोदरा, सूरत और अहमदाबाद यह गुजरात राज्य के  संपन्न शहर हैं। आइए देश के गुजरात में कुल कितने जिले हैं ? गुजरात के सभी जिलों व उनके नाम [List of District in Gujarat] की जानकारी हासिल करते है।

हरियाणा में कुल कितने जिले हैं ?

गुजरात में कुल कितने जिले हैं | Gujarat Me Kitne Jile Hai List ?

Table of Contents

  • गुजरात में कुल कितने जिले हैं | Gujarat Me Kitne Jile Hai List ?
    • गुजरात के सभी जिलों के नाम | Gujarat District List with Name
    • गुजरात के सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले
    • गुजरात के सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिले
    • गुजरात के सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले
    • गुजरात के सर्वाधिक विकास दर वाले जिले
    • गुजरात में घूमने के लिए बेहतरीन जिलों के नाम | Tourist Places In Gujarat In Hindi
    • अहमदाबाद
    • द्वारका
    • कच्छ का रण
    • वडोदरा
    • FAQ 

गुजरात राज्य की स्थापना के दौरान इसमें अमरेली, बनासकांठा, भरूच,अहमदाबाद, भावनगर, डांग, जामनगर, खेड़ा, जूनागढ़, कच्छ, मेहसाना, पंचमहाल, राजकोट, साबरकांठा, सुरेंद्रनगर, वडोदरा और सूरत जैसे बड़े जिले थे।


अपना भविष्य कैसे देखे Online FIR Kaise Kare
Business Kaise Kare ग्राम प्रधान की शिकायत कैसे करे
बैंक से लोन कैसे ले

वर्तमान समय में इस राज्य में कुल 33 जिले मौजूद हैं, भारत के अन्य राज्यों के समान ही गुजरात की अधिकांश जनसंख्या गांव में निवास करती है अतः यहां ग्रामों की कुल संख्या 18676 है। लेकिन बाद में धीरे-धीरे इसमें कुछ छोटे जिले शामिल किए गए।

गुजरात के सभी जिलों के नाम | Gujarat District List with Name

  1. अहमदाबाद जिला    
  2. अमरेली जिला
  3. आणंद जिला 
  4. अरावली जिला
  5. बनासकांठा जिला    
  6. भरुच जिला  
  7. भावनगर जिला
  8. बोटाड जिला  
  9. छोटा उदयपुर जिला  
  10. दाहोद जिला  
  11. डांग जिला   
  12. देवभूमि द्वारका जिला
  13. गांधीनगर जिला     
  14. गिर सोमनाथ जिला  
  15. जामनगर जिला
  16. जूनागढ़ जिला
  17. कच्छ जिला  
  18. खेड़ा जिला   
  19. महीसागर जिला     
  20. मेहसाणा जिला
  21. मोरबी जिला  
  22. नर्मदा जिला  
  23. नवसारी जिला
  24. पंचमहल जिला
  25. पाटन जिला  
  26. पोरबंदर जिला
  27. राजकोट जिला
  28. साबरकांठा जिला     
  29. सूरत जिला   
  30. सुरेंद्रनगर जिला
  31. तापी जिला   
  32. वड़ोदरा जिला 
  33. वलसाड जिला 

गुजरात के सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले

तकरीबन 85.53 प्रतिशत साक्षरता की दर लिए हुए गुजरात का सूरत शहर साक्षरता के मामले में पहले स्थान पर है। इसके पश्चात अहमदाबाद, आनंद, गांधीनगर, नवसारी, मेहसाणा, खेड़ा, भरूच और राजकोट जिलों का स्थान आता है। नीचे सारणी में जाने की कौन से जिले में साक्षरता की दर कितने प्रतिशत है।

क्रम संख्याजिले का नामसाक्षरता दर1सूरत85.532अहमदाबाद85.313आनंद84.374गांधीनगर84.165नवसारी83.886मेहसाणा83.617खेड़ा82.658भरूच81.519राजकोट80.96

गुजरात के सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिले

गुजरात के अहमदाबाद शहर में सबसे ज्यादा लोग रहते हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या के मामले में पहले स्थान पर अहमदाबाद शहर का नाम आता है। इसके पश्चात सूरत, वडोदरा, राजकोट और बनासकांठा जिले का नाम आता है। नीचे दी गई सारणी के द्वारा आपको यह बताया गया है कि जनसंख्या के मामले में गुजरात राज्य का कौन सा जिला कौन से स्थान पर है।

क्रम संख्याजिले का नामकुल जनसँख्या1अहमदाबाद72142252सूरत60813223वडोदरा41656264राजकोट38045585बनासकांठा3120506

कर्नाटक में कुल कितने जिले हैं ?

गुजरात के सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले

इस राज्य में सबसे बढ़िया लिंगानुपात तापी जिले का है। इसके पश्चात डांग जिले का नंबर आता है।

1तापी10072डांग1006

गुजरात के सर्वाधिक विकास दर वाले जिले

विकास के मामले में इस राज्य में पहले स्थान पर 42.24 प्रतिशत के साथ सूरत शहर काबिज है। इसके पश्चात कच्छ जिले का नंबर आता है, जहां पर विकास दर 32.16 प्रतिशत है।

इसके पश्चात दाहोद जिला का नंबर आता है जहां पर विकास दर 29.98 प्रतिशत है। इसके पश्चात बनासकांठा जिले का नंबर आता है, जहां पर विकास दर 24.61 प्रतिशत है।

इसके बाद अहमदाबाद जिले का नाम आता है। अहमदाबाद जिले में विकास दर 24.03 प्रतिशत है। इसके बाद डांग जिले का नंबर आता है जहां विकास दर 22.26 प्रतिशत है।

गुजरात में घूमने के लिए बेहतरीन जिलों के नाम | Tourist Places In Gujarat In Hindi

औद्योगिक राज्य गुजरात ना सिर्फ आयात निर्यात के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यह अपने राज्य में मौजूद खूबसूरत घूमने लायक जिलों के लिए भी प्रसिद्ध है फिर चाहे बात हो अहमदाबाद शहर की या फिर बड़ोदरा जिले की। अगर आप गुजरात घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको नीचे हमने गुजरात राज्य के कुछ ऐसे प्रमुख जिलों की जानकारी दी है जहां पर आपको अवश्य ही जाना चाहिए।

अहमदाबाद

इसे भारत का मैनचेस्टर भी कहा जाता है और यह गुजरात का सबसे बड़ा जिला है, साथ ही गुजरात में घूमने लायक बेहतरीन जिलों में भी इसकी गिनती होती है। यहां आकर आप अक्षरधाम मंदिर को घूम सकते हैं। इसके अलावा यहां पर विभिन्न प्रकार के म्यूजियम भी मौजूद हैं, जिन्हें आप देख सकते है।

सैलानियों को अहमदाबाद जिला इसलिए भी घूमना पसंद है, क्योंकि यहां पर घूमने के साथ ही साथ स्वादिष्ट व्यंजन खाने का मौका भी मिलता है। यहां पर विभिन्न प्रकार के पार्क भी मौजूद है जिसे घुमा जा सकता है।

द्वारका

इसे गुजरात की देव भूमि कहा जाता है। यह गुजरात के साथ ही साथ भारत का सबसे प्राचीन धार्मिक स्थल है। कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण की द्वारका नगरी इसी जिले में मौजूद थी, जो आज भी समुंदर के अंदर मौजूद है और इस बात की पुष्टि स्वयं समंदर के अंदर जाने वाले गोताखोरों ने भी की है।

द्वारका में घूमने लायक स्थानों में आप अरब सागर के किनारों को घूम सकते हैं और शाम के समय में यहां का नजारा किसी जन्नत से कम नहीं होता है। इसके अलावा आप रुकमणी देवी मंदिर,प्रकाश स्तंभ और सुदामा पुल भी घूम सकते हैं। अगर आप शॉपिंग करने के शौकीन है तो आप द्वारका में मौजूद विभिन्न शॉपिंग मॉल से खरीदारी भी कर सकते हैं।

कच्छ का रण

कच्छ जिले को नमक का रेगिस्तान भी कहा जाता है। यह जिला गुजरात राज्य में घूमने के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इस जिले में विभिन्न प्रकार की फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। यहां पर मगधीरा और रामलीला जैसी फिल्मों की शूटिंग हुई है।

पूर्णिमा की रात में कच्छ जिले के रेगिस्तान की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां पर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर से लेकर के फरवरी के महीने का होता है। कच्छ जाने के पश्चात आप कच्छ के रण में म्यूजिक, संस्कृति, डांस और ऊंट गाड़ी की सवारी तथा राइफल शूटिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम का मजा उठा सकते हैं।

वडोदरा

गुजरात का वडोदरा जिला गुजरात की सांस्कृतिक नगरी भी कहा जाता है। यह गुजरात राज्य का तीसरा सबसे बड़ा जिला है और इसकी दूरी अहमदाबाद जिले से तकरीबन 109 किलोमीटर है।

बड़ोदरा में घूमने लायक कई शानदार महल मौजूद है। इसके अलावा यहां पर सयाजी बाग भी मौजूद है, जहां पर सुबह शाम लोगों की भीड़ लगी हुई रहती है। यहां पर विभिन्न प्रकार के खूबसूरत महल, पार्क, मंदिर और दूसरी जगह मौजूद है, जो लोगों को इस शहर को घूमने के लिए विवश करती है।

बड़ोदरा शहर में आप साबरमती नदी को घूम सकते हैं। काला घोड़ा सर्कल को घूम सकते हैं। अकोटा ब्रिज को घूम सकते हैं। इसके अलावा बता दे कि बड़ोदरा शहर से थोड़ी ही दूरी पर आजवा गार्डन जैसा बड़ा गार्डन मौजूद है।

साथ ही यहां से स्टेचू ऑफ यूनिटी की दूरी सिर्फ 80 किलोमीटर है। विश्व विख्यात एमएस यूनिवर्सिटी वडोदरा शहर में ही मौजूद है, जिसकी गिनती देश के उच्च विश्व विद्यालय में होती है।

क्या अहमदाबाद गुजरात में आता है?

अहमदाबाद ज़िला (Ahmedabad district) भारत के गुजरात राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय अहमदाबाद है

अहमदाबाद कौन से प्रांत में पड़ता है?

वर्तमान समय में अहमदाबाद को भारत के गुजरात प्रांत की राजधानी होने के साथ साथ अहमदाबाद को एक प्रमुख औद्योगिक शहर के रूप में जाना जाता है।

गुजरात में कुल कितने जिले हैं?

भारत के गुजरात राज्य में ३३ ज़िले है। कच्छ सब से बड़ा और सब से छोटा ज़िला डांग है।

अहमदाबाद का पूरा नाम क्या था?

पंद्रहवीं सदी की शुरुआत में मुस्लिम मुज़फ्फरिद राजवंश द्वारा एक स्वतंत्र सल्तनत का शासन गुजरात में स्थापित था और 1411 में सुल्तान अहमद शाह ने कर्णावती को अहमदाबाद नाम से बदलकर इसे अपनी राजधानी के रूप में स्थापित किया।